सोमवार, 18 अप्रैल 2022

Full Form Of Popular Indian Brand Names



Full Form Of Popular Indian Brand Names


PVR:-


        PVR (पीवीआर) सिनेमाज़ भारत में एक मूवी थियेटर चेन है, जिसका मुख्यालय गुड़गांव में स्थित है। PVR की फ़ुलफ़ॉर्म Priya Village Roadshow  होता है।


NDTV:-


         NDTV (एनडीटीवी) भारत का प्रमुख न्यूज़ चैनल है, जो अपनी बेहतरीन ख़बरों के लिए जाता है। NDTV की फ़ुल फ़ॉर्म New Delhi Television होता हैं, शायद इससे बहुत कम ही लोग वाक़िफ़ होंगे।


AMUL:-


         भारत की प्रमुख डेरी कंपनी AMUL की फ़ुल फ़ॉर्म Anand Milk Union Limited है। इसकी शुरुआत सन 1946 में गुजरात के आनंद में हुई थी।


DLF:-


        भारत की रियल इस्टेट कंपनी DLF की फ़ुल फ़ॉर्म Delhi Land & Finance हैं। इसकी स्थापना सन 1946 में चौधरी राघवेंद्र सिंह ने की थी।


MDH:-


       भारत की मशहूर मसाला निर्माता कंपनी MDH की फ़ुल फ़ॉर्म Mahashian Di Hatti है। एमडीएच की स्थापना साल 1919 में महाशय चुन्नी लाल ने की थी।


OYO:-


        OYO Rooms की शुरुआत साल 2013 में रितेश अग्रवाल ने की थी। ये कंपनी लोगों को सस्ते दाम में किराये पर होटल रूम प्रोवाइड कराती है। OYO की फ़ुल फ़ॉर्म On Your Own Rooms होता है।


ICICI:-


          ICICI (आईसीआईसीआई) बैंक लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल बैंक और फ़ाइनेंशियल सेवा कंपनी है जिसका मुख्यालय वडोदरा में है। ICICI की फ़ुल फ़ॉर्म Industrial Credit and Investment Corporation of India होता है।


DABUR:-


      डाबर लिमिटेड एक भारतीय मल्टीनेशनल उपभोक्ता सामान कंपनी है, जिसकी स्थापना सन 1884 में एस. के. बर्मन ने की थी. Dabur की फ़ुल फ़ॉर्म Daktar Burman होता है।


PAYTM:-


       भारत की प्रमुख डिजिटल पेमेंट कंपनी Paytm की फ़ुल फ़ॉर्म Pay through Mobile है। Paytm कंपनी की स्थापना साल 2010 में विजय शेखर शर्मा ने की थी।


LML:-


          LML (एलएमएल) साल 2017 तक भारत की स्कूटर और मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी हुआ थी। इस कंपनी की स्थापना 1972 में कानपुर में हुई थी. LML की फ़ुल फ़ॉर्म Lohia Machines Limited  होता है।


MRF:-


       ये एक भारतीय मल्टीनेशनल टायर निर्माता कंपनी है। इसकी स्थापना 1946 में चेन्नई में हुई थी। MRF भारत में सबसे बड़ी टायर निर्माता कंपनी है और दुनिया में इसका छठा स्थान है. MRF की फ़ुल फ़ॉर्म Madras Rubber Factory होता है।


TVS:-


    TVS (टीवीएस) मोटर कंपनी एक भारतीय मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी है जिसका मुख्यालय तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है। TVS की फ़ुल फ़ॉर्म Trichur Vengaram Sundaram होता है।


BPL:-

    

     भारत की मशहूर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी BPL की फ़ुलफ़ॉर्म British Physical Laboratories होता हैं। BPL की स्थापना साल 1963 में केरल में हुई थी।


HDFC:-


         HDFC (एचडीएफ़सी) बैंक लिमिटेड एक भारतीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा कंपनी है जिसका मुख्यालय मुंबई में है। इसकी स्थापना सन 1977 में हसमुखभाई पारेख ने की थी. HDFC की फ़ुल फ़ॉर्म Housing Development Finance Corporation होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें