कला एवं संस्कृति पदाधिकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
कला एवं संस्कृति पदाधिकारी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 अगस्त 2025

कोइरीगाँवा के ब्रह्म बाबा: गाँव का मर्म और हमारी जड़ें


   बिहार और उत्तर प्रदेश के गांवों में, हर गाँव के संरक्षक देवता के रूप में एक विशेष पहचान है, और ये हैं ब्रह्म बाबा। हमारे गाँव कोइरीगाँवा में भी, ब्रह्म बाबा का महत्व अतुलनीय है। वो सिर्फ एक देवता नहीं, बल्कि हमारे गाँव के प्रहरी हैं, हर सुख-दुःख के साथी हैं। हर शुभ कार्य की शुरुआत में उनका आशीर्वाद लेना एक अटूट परंपरा है।

     ब्रह्म बाबा का वास अक्सर एक पुराने, विशाल बरगद के पेड़ में होता है, जो गाँव के जीवन का केंद्र बिंदु है। इस बरगद की छाँव में हमने बचपन की शरारतें की हैं, गर्मी की दोपहर में सुकून पाया है और कहानियाँ सुनी हैं। यह पेड़ सिर्फ एक छायादार जगह नहीं, बल्कि हमारे दादा-परदादाओं की भी स्मृतियों का हिस्सा है। उस ठंडी, सुकून भरी छाँव में बैठना, मानो ब्रह्म बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करना हो। जब हम उस बरगद के नीचे होते हैं, तो एक आवाज मन में गूँजती है, - "अरे कहाँ भाग रहा है? याद कर, यहीं तो तू अपने दोस्तों के साथ खेला करता था।"

आज भले ही समय बदल गया है, गाँव का अपनापन कहीं खोता जा रहा है, लेकिन ब्रह्म बाबा का सम्मोहन आज भी कायम है। वो हमें अपनी जड़ों को याद दिलाते हैं। उनका यह कहना कि "तुम्हारे दादा-परदादा भी इसी छाँव में आराम करते थे" हमें हमारी विरासत से जोड़ता है।

    हमारे गाँव कोइरीगाँवा में ब्रह्म बाबा को सबसे शक्तिशाली देवता माना जाता है। उनके बारे में कई मान्यताएँ प्रचलित हैं। लोग मानते हैं कि अगर कोई झूठ बोलता है, तो ब्रह्म बाबा उसे बीमार कर सकते हैं। आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ने पर पटक सकते हैं और हाँ, वो सिर्फ एक देवता नहीं, बल्कि हमारे परिवार का हिस्सा भी हैं। ठंड की रातों में जब हम आग तापते थे, तो महसूस होता था कि ब्रह्म बाबा भी हमारे साथ हैं। बचपन में जब हम उस बरगद के नीचे जाते थे, तो एक हल्की सरसराहट की आवाज के साथ एक डर मन में बैठ जाता था, "गलत काम किया तो ब्रह्म बाबा यहीं पटक देंगे।" यह सिर्फ एक डर नहीं था, बल्कि एक विश्वास था जो हमें सही राह पर चलने की प्रेरणा देता था।

      आज भले ही गाँव का पुराना बरगद का पेड़ कमजोर हो रहा हो और आने वाली पीढ़ियां ब्रह्म बाबा को न पहचानें, लेकिन उनका अस्तित्व हमारे दिलों में हमेशा रहेगा। ब्रह्म बाबा अडिग हैं, और वो कभी हमारा साथ नहीं छोड़ेंगे। यह जरूरी है कि हम अपनी जड़ों से जुड़े रहें। गाँव का मतलब सिर्फ काली माई, जिन बाबा, गोरिया बाबा, और ब्रह्म बाबा ही नहीं, बल्कि वे रिश्ते-नाते भी हैं जो बिना किसी स्वार्थ के हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं। यह हमारी परंपरा है, जिसे हम तोड़ना नहीं चाहते।

     आप चाहे कहीं भी हों, अपनी मिट्टी को न भूलें। छठ और दिवाली जैसे त्योहारों के बहाने ही सही, एक बार अपने गाँव जरूर लौटें। अपने पुरखों की धरती पर कदम रखें और एक बार वहाँ के ब्रह्म बाबा को प्रणाम🙏🏻 जरूर करें। यह एक ऐसा प्रयास है जो हमें हमारी पहचान से जोड़े रखेगा और हमारी परंपराओं को जीवित रखेगा।

मंगलवार, 24 जनवरी 2023

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन - I का प्रश्न पत्र। General Studies - I question paper under the Mains examination of the District Art and Culture Officer.



2023


GENERAL STUDIES 
(सामान्य अध्ययन)


PAPER-I

पत्र-1


Time Allowed : 3 hours

समय: 3 घण्टे


Maximum Marks: 100

पूर्णांक : 100


Instructions :


The figures in the margin indicate full marks.

Answer eight questions, selecting three each from Section-I and Section II and two from Section-III. 

Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.

Parts of the same question must be answered together and must not be interposed between answers to other questions.


अनुदेश :

उपान्त के अंक पूर्णांक के द्योतक है।

खण्ड-1 एवं खण्ड-II में से तीन-तीन प्रश्न तथा खण्ड-III से दो प्रश्नों का चयन करते हुए कुल आठ प्रश्नों के उत्तर दें।

परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।

एक ही प्रश्न के विभिन्न भागों के उत्तर अनिवार्य रूप से एक साथ ही लिखे जाएँ तथा उनके बीच में अन्य प्रश्नों के उत्तर न लिखे जाएँ।


SECTION-I

खण्ड-I


1. Discuss the background and events of the Champaran Satyagraha. 


चम्पारण सत्याग्रह की पृष्ठभूमि और घटनाक्रम की विवेचना कीजिए।


2. Evaluate the contribution of Rabindra Nath Tagore to fine arts. 


ललित कलाओं को रवीन्द्रनाथ टैगोर के योगदान का मूल्यांकन कीजिए। 


3. What part did Bihar play in the revolt of 1857 AD? 


1857 ई० के विद्रोह में बिहार ने क्या भूमिका निभाई ? 


4. Discuss the salient features of 'Patna Qulam'. 


'पटना कलम' की प्रमुख विशेषताओं की विवेचना कीजिए। 


SECTION-II

खण्ड-II


5. Discuss the impact of COVID-19 on Indian economy. 


भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव की विवेचना कीजिए।


6. Describe the objectives and achievements of the Group of Twenty (G-20). 


जी-20 के उद्देश्यों और उपलब्धियों का वर्णन कीजिए।


7. Evaluate the role of Mahagathbandhan (Grand Alliance), coalition, in Bihar. 


बिहार में महागठबंधन की भूमिका का मूल्यांकन कीजिए।


8. Analyze the various changes brought by the Information Technology (IT) Amendment Rules, 2022. 


सूचना प्रौद्योगिकी (आइ० टी०) संशोधन नियम, 2022 द्वारा लाए गए विभिन्न परिवर्तनों का विश्लेषण कीजिए।


SECTION-III

खण्ड-III


9. (a) In a class of 50 students, the average marks obtained by them in a test were 40. Pass marks were 30. The average marks of successful students were 45 and those of failed ones were 20. What percentage of students failed ?


(b) The audited financial results of a company for the years 2001-02 and 2002-03 are given below:


(i) Calculate the net profit and their percentage of total income earned by the company in each year.


(ii) How much percentage of profit in the year 2002-03 will be increased / decreased as compared to the year 2001-02?


(क) 50 छात्रों की एक कक्षा में, एक टेस्ट में छात्रों द्वारा प्राप्त किए गए औसत अंक 40 थे। उत्तीर्ण अंक 30 थे। सफल छात्रों के औसत अंक 45 एवं असफल छात्रों के 20 थे। बताइए कि कितने प्रतिशत छात्र असफल रहे।


(ख) एक कंपनी के वर्ष 2001-02 एवं 2002-03 के लेख्य वित्तीय परिणाम नीचे दिए गए हैं :



(i) कंपनी के सकल लाभ एवं प्रत्येक वर्ष कंपनी द्वारा अर्जित कुल आय के प्रतिशत की गणना कीजिए।


(ii) वर्ष 2001-02 की तुलना में, वर्ष 2002-03 में सकल लाभ कितने प्रतिशत ज्यादा या कम होगा?


10. Study the data given in the following subdivided bar diagrams showing expenditure by item of Family X and Family Y. Answer the questions given below:



(a) Find the percentage increase in clothing of Family Y compared to Family X.


(b) Determine the family whose total percentage of clothing and education is maximum.


(c) Which family has lowest percentage difference between house rent and miscellaneous?


(d) Find overall average percentage of cost of food taking together both the families.


नीचे दिए गए उप-विभाजित दंड आरेखों का अध्ययन कीजिए, जिनमें X परिवार व Y परिवार के मर्दों के खर्च दर्शाए गए हैं। निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए :



(क) परिवार X की तुलना में परिवार Y की कपड़े के खर्च में हुई प्रतिशत वृद्धि ज्ञात कीजिए ।


(ख) किस परिवार का कपड़ा और शिक्षा का कुल प्रतिशत खर्च अधिकतम है?


(ग) किस परिवार का मकान किराया और विविध के बीच का प्रतिशत न्यूनतम है?


(घ) दोनों परिवारों को एक साथ लेकर भोजन के खर्च का व्यापक प्रतिशत माध्य निकालिए।


11. A readymade garments company prepares cloths for male (X), female (Y) and children (Z). The production of the cloths over a period of six years has been expressed in the following chart. Study the chart and answer the following questions based on it:




(a) For which year, the percentage of rise/fall in production from the previous year is the minimum for the cloths of female?


(b) For whose garments the average annual production is maximum in the given period?


(c) What was the percentage decline in the production of cloths of children in 2010 as compared to the production in 2007?


तैयार वस्त्र बनाने वाली एक कंपनी पुरुष (X), महिला (Y) तथा बालकों (Z) के वस्त्र बनाती है। छः वर्ष के दौरान बनाए गए वस्त्रों का उत्पादन नीचे दिए गए लेखाचित्र में प्रदर्शित किया गया है। इसका अध्ययन कीजिए तथा इस पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए:



(क) किस वर्ष महिलाओं के वर्षों के उत्पादन में पिछले वर्ष की तुलना में न्यूनतम प्रतिशत उत्थान / गिरावट दर्ज की गई?


(ख) दिए हुए समय में किसके वस्त्रों का औसत वार्षिक उत्पादन सर्वाधिक रहा?


(ग) बालकों के वस्त्रों के उत्पादन में 2007 के सापेक्ष 2010 में कितने प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई?


12. (a) The following pie chart shows the percentage distribution of the expenditure incurred in publishing a book. Study the chart and answer the following questions based on it:





(i) If for a certain quantity of books the publisher has to pay 50,000 as printing cost, then what will be the amount of royalty to be paid for these books?


(ii) The price of the book is marked 20% above the CP. If the marked price of the book is 280, then what is the cost of the paper used in a single copy of the book?


(iii) Promotion cost of the book is how much percent less than royalty?


(b) Read the following information :

In an opinion survey regarding a proposed civil measure to be introduced, altogether 2878 persons took part of which 1652 were males. 1136 persons voted against the proposal of which 679 were males. 1395 persons voted for the proposed measure. 145 females were undecided in their opinion.


(i) Put the above information in a proper statistical table. 

(ii) Calculate the percentage of females among those voting for the proposal.


(iii) Calculate the percentage of those voting for the proposal among the females.


(क) नीचे दिए गए पाई चार्ट में एक पुस्तक प्रकाशित करने के खर्च के प्रतिशत वितरण का पता चलता है। चार्ट का अध्ययन कीजिए और उसके आधार पर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :




(i) अगर कुछ निश्चित पुस्तकों के लिए, प्रकाशक को ₹50,000 मुद्रण लागत के रूप में भुगतान करना पड़ता है, तो इन पुस्तकों के लिए रॉयल्टि का भुगतान कितना होगा?


(ii) पुस्तक की कीमत लागत मूल्य पर 20% ऊपर चिह्नित की गई है। यदि पुस्तक का अंकित मूल्य ₹280 हो, तो पुस्तक की एक प्रति में प्रयुक्त कागज की लागत क्या है?


(iii) पुस्तक के प्रमोशन की लागत, रॉयल्टि से कितने प्रतिशत कम है?


(ख) निम्नलिखित जानकारी को पढ़िए :

चालू किए जाने वाले प्रस्तावित सिविल उपाय के संबंध में एक मत सर्वेक्षण में कुल 2878 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 1652 पुरुष थे। 1136 लोगों ने प्रस्ताव के विरोध में वोट दिए, जिनमें 679 पुरुष थे। 1395 लोगों ने प्रस्तावित उपाय के पक्ष में वोट दिए। 145 महिलाएँ अपने मत में अनिश्चित थीं।


(i) उपरोक्त जानकारी को योग्य सांख्यिकीय सारणी में रखिए।


(ii) प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने वाली महिलाओं की प्रतिशतता का परिकलन कीजिए।


(iii) महिलाओं में प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने वालों की प्रतिशतता का परिकलन कीजिए।

सोमवार, 23 जनवरी 2023

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य अध्ययन - II का प्रश्न पत्र। General Studies II question paper under the Mains examination of the District Art and Culture Officer.



2023


GENERAL STUDIES 
(सामान्य अध्ययन)


PAPER-II

पत्र - II


Time Allowed : 3 hours

Maximum Marks : 100

पूर्णांक 100

समय: 3 घण्टे


Instructions :

The figures in the margin indicate full marks. 

Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.

Answer eight questions, selecting three each from Section - I and Section-II, and two from Section - III.

Parts of the same question must be answered together and must not be interposed between answers to other questions.


अनुदेश :


उपान्त के अंक पूर्णांक के द्योतक है।

परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।

खण्ड-1 एवं खण्ड- II प्रत्येक में से तीन प्रश्न तथा खण्ड-III से दो प्रश्नों का चयन करते हुए कुल आठ प्रश्नों के उत्तर दें।

एक ही प्रश्न के विभिन्न भागों के उत्तर अनिवार्य रूप से एक साथ ही लिखे जाएँ तथा उनके बीच में अन्य प्रश्नों के उत्तर न लिखे जाएँ।


SECTION-I

खण्ड-I


1. The philosophy of the Indian Constitution in theory and practice-Clarify it with the examples from the working of the Government in the country.


भारतीय संविधान का सिद्धान्त एवं व्यवहार में, दर्शन – देश में शासन के कार्य संचालन के उदाहरणों के साथ, इसको स्पष्ट कीजिए।


2. Aims, objects and working of the United Progressive Alliance Democratic and the National Alliance in India-Evaluate them, with special reference to the national interest and national power.


भारत में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लक्ष्य, उद्देश्य एवं कार्यशैली — उनका मूल्यांकन, विशेष रूप से, राष्ट्रीय हित एवं राष्ट्रीय शक्ति के सन्दर्भ में, कीजिए ।


3. Judicial activism and independence of judiciary in India with examples-Examine critically.


भारत में न्यायिक सक्रियता एवं न्यायपालिका की स्वतंत्रता उदाहरणों के साथ-आलोचनात्मक दृष्टि से परीक्षण कीजिए।


4. Analyze the Democratic Decentralization in India and the role of 73rd and 74th Constitutional Amendments in it, with examples specially from Bihar. 


भारत में लोकतांत्रिक विकेन्द्रीकरण और उसमें 73वें एवं 74वें संवैधानिक संशोधनों की, विशेष रूप से, बिहार से उदाहरण सहित भूमिका को विश्लेषित कीजिए।


SECTION - II

खण्ड-II


5. Why the music and dances in different parts of India have their own specific regional identity? 


भारत के विभिन्न भागों में संगीत एवं नृत्यों में उनकी अपनी विशिष्ट प्रादेशिक पहचान क्यों है?



6. What is the role of large-scale industries in the economic development of India? 


भारत के आर्थिक विकास में बृहत् पैमाने के उद्योगों की क्या भूमिका है?


7. Which sector needs planning to increase per capita income in Bihar? Discuss. 


बिहार में प्रति व्यक्ति आय बढ़ाने के लिए किस प्रक्षेत्र को नियोजित करने की आवश्यकता है? विवेचना कीजिए।


8. Present a suitable development plan for Scheduled Tribe and Scheduled Caste regions of Bihar.


बिहार के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति प्रदेशों के लिए एक उपयुक्त विकास योजना प्रस्तुत कीजिए।


SECTION-III

खण्ड-III


9. What are the challenges faced by technology in the modern era in reference to advancement of Indian agriculture? Enumerate the recent innovation in the field of agriculture in India.


आधुनिक युग में भारतीय कृषि की उन्नति के लिए तकनीक को किन-किन चुनौतियों का सामना करना है? भारत में कृषि के क्षेत्र में ताजा नवाचार का विस्तृत विवरण दीजिए।


10. Write a note on the importance of teaching science and technology in early education levels in an emerging economy. 


प्रारंभिक शिक्षा स्तर पर, उभरती इकोनॉमी के लिए विज्ञान तथा तकनीक की शिक्षा के महत्त्व पर एक टिप्पणी लिखिए।


11. Describe in detail the role of science and technology in the possibility of eradicating poverty and unemployment. 


विज्ञान एवं तकनीक का गरीबी तथा बेरोजगारी उन्मूलन की संभावना पर क्या योगदान है, विस्तार से वर्णन कीजिए।


12. Write a note on technology-driven modernization of Bihar elaborating the necessary challenges, public  impact, feasibility and management, etc.


बिहार के लिए तकनीक चालित आधुनिकीकरण पर एक टिप्पणी लिखिए, जिसमें विस्तारपूर्वक आवश्यक चुनौतियों, जन-प्रभाव, संभाव्यता तथा प्रबंधन इत्यादि पर प्रकाश डाला गया हो।

रविवार, 22 जनवरी 2023

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की सामान्य हिंदी की परीक्षा का प्रश्न पत्र एवं उसके उत्तर। General Hindi exam question paper and its answers of District Art and Culture Officer.



GENERAL HINDI

(सामान्य हिन्दी)


समय: 3 घण्टे


पूर्णांक : 100


अनुदेश :उपान्त के अंक पूर्णांक के द्योतक है।


सभी प्रश्नों के उत्तर दें।


• परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।


• एक ही प्रश्न के विभिन्न भागों के उत्तर अनिवार्य रूप से एक साथ ही लिखे जाएँ तथा उनके बीच में अन्य प्रश्नों के उत्तर न लिखे जाएं।


1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए 


(क) दीपावली—खुशियों का त्योहार

(ख) समाचार-पत्र

(ग) एक यात्रा का वर्णन

(घ) विज्ञापन का महत्त्व

(ङ) समय का महत्त्व

(च) जैसी करनी वैसी भरनी


Ans.- 

(ग) एक यात्रा का वर्णन

https://biswajeetk1.blogspot.com/2022/06/blog-post_12.html


Click & Find Ans.


2. निम्नलिखित अवतरण का एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए: 


      छात्र को अध्ययन जारी रखना चाहिए। नहीं तो वह छात्र नहीं रहता। अधिक से अधिक विषयों पर अधिक से अधिक पुस्तकें उसे पढ़ते रहना चाहिए। इन्हें उसे विभिन्न दृष्टिकोण से अध्ययन का विषय बनाना चाहिए। तब से अनुभूति होगी कि हर प्रश्न के अनेक उत्तर हैं और सत्य बहुपक्षी है। फल यह होगा कि वह अपनी दृष्टि में संकीर्ण नहीं रहेगा, उसमें सहिष्णुता आ जाएगी, तब उसके मौलिक चिंतन का विकास होगा और कोई अन्य उस पर हावी नहीं हो सकेगा। अध्ययन के द्वारा ही मानव के असली व्यक्तित्व का विकास होता है और वह वास्तव में मनुष्य बन पाता है।


Ans.-

 अध्ययन का महत्व 


       अध्ययन के द्वारा ही एक छात्र का सर्वागीण विकास संभव है। इससे वह सत्य को पहचान कर अपने व्यक्तित्व के विकास द्वारा बेहतर इंसान बन सकता है।


निम्नलिखित सभी अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए: 1×10=10


(क) मनुष्य को दो आँखें हैं।


Ans.- मनुष्य के पास दो आँखें होती हैं।


(ख) मै मेरे स्कूल जाता हूँ।


Ans.- मै अपने स्कूल जाता हूँ।


(ग) तुम्हारा घर में कितने कमरे है।


Ans.- तुम्हारे घर में कितने कमरे है।


(घ) यह नदी के ऊपर एक पुल है।


Ans.- इस नदी के ऊपर एक पुल है।


(ङ) पिताजी ने मेरे लिए यह किताब लायी है।


Ans.-  पिताजी ने मेरे लिए एक किताब लायी है।


(च) वह मेरे घर आ करता है।


Ans.- वह मेरे घर आया करता है।


(छ) बिना पढ़कर तुम पास नहीं हो सकते।


Ans.- बिना पढ़ें तुम पास नहीं हो सकते।


(ज) मैं तुमको विश्वास नहीं करता।


Ans.- मैं तुम पर विश्वास नहीं करता हूँ।


(झ) हर एक विद्यार्थी हिन्दी पढ़ते हैं।


Ans.- प्रत्येक विद्यार्थी हिन्दी पढ़ते हैं।


(ञ) अध्यापक आते ही लड़के खड़े हुये।


Ans.- अध्यापक के आते ही लड़के खड़े हुये।

or

अध्यापक के कक्षा में प्रवेश करते ही लड़के खड़े हो गए।


4. निम्नलिखित मुहावरे लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच का अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए 3 x 5 = 15


(क) आग बबुला होना


Ans.- (अत्यंत क्रोधित होना) लक्ष्मण की बातों पर परशुराम आग बबूला हो जाते थे।


(ख) आँखें बिछाना


Ans.- (किसी की स्वागत के लिए प्रतीक्षा करना) शबरी श्री राम की प्रतीक्षा में आंखें बिछाए बैठी थी।


(ग) उल्लू बनाना


Ans.- (बेवकूफ बनाना) उल्लू बना कर वह अपना सारा काम कर लेता है।


(घ) काया पलट होना


Ans.- (स्वरूप या व्यवहार में अचानक से परिवर्तन हो जाना) रमेश के सरकारी नौकरी लगते ही उसकी कायापलट हो गई।


(ङ) घी के दिए जलाना


Ans.- (आनंद मनाना) जब से उसने व्यापार में हाथ डाला है उसके घर घी के दीए जलने लगे हैं।


(च) अपना उल्लू सीधा करना


Ans.- (अपना काम बनाना) उसने अपना उल्लू सीधा कर लिया।


(छ) आम के आम गुठलियों के दाम


Ans.- (अत्यधिक लाभ होना) खान सर के ऑनलाइन क्लास लेते ही "आम के आम गुठलियों के दाम" वाली कहावत चरितार्थ हो गई।


(ज) खोदा पहाड़ निकली चुहिया 


Ans.- (अत्यधिक मेहनत के बाद थोड़ी सी सफलता मिलना) सुरेश सरकारी नौकरी के लिए कई सालों से प्रयत्न कर रहा था आखिरकार उसे चपरासी की जब नौकरी मिली तो लोग कहने लगे "खोदा पहाड़ निकली चुहिया"।


(झ) बन्दर क्या जाने अदरक का स्वाद


Ans.- (मूर्ख व्यक्ति को गुण की परख ना होना) जो कार्य करता है उसी को उस काम की महत्ता का पता होता है "बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद"।


(ञ) बेपेंदी का लोटा


Ans.- (निराधार व्यक्ति) राकेश से बात ही मत करो वह तो बेपेंदी का लोटा है।


5. कारक की परिभाषा देते हुए उसके भेदों को सोदाहरण लिखिए।    


Ans.- संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से वाक्य के अन्य शब्दों के साथ उसका सम्बन्ध सूचित हो, उसे 'कारक' कहते हैं। 

जैसे— 'श्री रामचन्द्र ने' बन्दरों से, 'समुद्र पर' 'पुल' संज्ञाओं के रूपान्तरण हैं जिसमें इन संज्ञाओं का सम्बन्ध 'बँधवा दिया' क्रिया से सूचित होता है। इसी प्रकार 'खारे जल' का सम्बन्ध 'समुद्र' संज्ञा से है। कारक का अर्थ करने वाला होता है। करनेवाला कोई काम ही करता है। 


     अतः कारक का प्रधान उद्देश्य कोई कार्य करना है। मतलब यह कि कारक का प्रमुख सम्बन्ध कार्य 'क्रिया' से है।


कारक के भेद


      हिन्दी में कारकों की संख्या आठ (0८) है। संस्कृत में इन कारकों को विभक्ति के रूप में व्यवहृत किया जाता है।


हिन्दी के 'कारक' चिह्नों के साथ निम्न हैं।






6. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : 1 x 5-5


(क) अग्नि


Ans.- आग, ज्वाला


(ख) अंधकार


Ans.- अंतःकोप, श्यामत्व


(ग) देह


Ans.- काया, तन, बदन।


(घ) जीभ


Ans.- जिव्हा, रसना


(ङ) आँख


Ans.- नयन, नेत्र, लोचन।


(च) पक्षी


Ans.- विहंग, चिड़िया, शकुनि।


(ज) माता


Ans.- जननी, माँ।


(छ) सूर्य


Ans.- रवि, दिनकर, दिवाकर।


(ञ) शत्रु


Ans.- दुश्मन, प्रतिद्वंदी।


(झ) हाथ


Ans.- कर, हस्त।


7. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच वाक्यांशों के लिए एक शब्द लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए : 


(क) जिसका कोई शत्रु न हो।


Ans.- अजातशत्रु

अजातशत्रु मगध का एक प्रतापी सम्राट और बिंबिसार का पुत्र था।


(ख) जिस पर विश्वास न किया जा सके।


Ans.- विश्वासघाती 

रमेश की चर्चा ही मत करो, वह तो विश्वासघाती है।


(ग) दूर की सोचने वाला


Ans.- दूरदर्शी 

परीक्षा में अधिकतर वही सफल होते हैं जो दूरदर्शी होते हैं।


(घ) जिसे लज्जा न हो


Ans.- निर्लज 

उस चोर को देखो कैसे निर्लज्ज की भांति खड़ा है।


(ङ) किए हुए उपकार को माने


Ans.-कृतज्ञ 

प्रभु श्री राम हनुमान के हमेशा कृतज्ञ बने रहे।


(च) जो काम जी चुराए


Ans.- कामचोर 

मजदूरी के लिए आज जिन्हें लाया था उनमें से अधिकतर कामचोर ही निकले।


(छ) जिसकी उपमा न दी जा सके


Ans.- अनुपम 

श्री कृष्ण का मुख जन्म के समय अनुपम था।


(ज) जो गाँव में रहता हो


Ans.- ग्रामीण 

भारत की अधिकतर जनसंख्या ग्रामीण है।


(झ) जिसका पार न हो


Ans.- अपार 

कौरव के द्वारा रचा गया चक्रव्यूह अभिमन्यु के लिए अपार था।


(ञ) तीन मास में एक बार हो


Ans.- त्रैमासिक 

अधिकतर पत्र एवं पत्रिकाएं त्रैमासिक होती है।


8. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच समासों के समस्त पदों का विग्रह करते हुए समास बताइए      1×5=5


(क) प्रतिदिन


Ans.- प्रतिदिन' अर्थात हर दिन। इसमें 'प्रति' शब्द अव्यय है और 'दिन' शब्द संज्ञा है। अत: यहाँ अव्ययीभाव समास होगा।


(ख) हथकड़ी


Ans.- 'हथकड़ी' शब्‍द में तत्पुरुष समास है। 'हथकड़ी' का समास विग्रह होगा 'हाथ की कड़ी'। इसमें की कारक का प्रयोग हुआ है। अतः इसमें संबंध 'तत्पुरुष समास' है।


(ग) गजराज


Ans.- “गजराज” में संबंध तत्पुरुष समास है जिसका विग्रह होगा “गज का राजा”


(घ) अनुक्षण


(ङ) पंकज 


Ans.- पंकज' में 'बहुव्रीहि समास' है क्योंकि इसका पहला और उत्तर पद प्रधान नहीं है जबकि इसका संयुक्त रूप या अन्य पद प्रधान है। शेष विकल्प अनुचित हैं। अतः सही विकल्प 'बहुव्रीहि समास' है।


Note.- इसमें कोई भी पद प्रधान नहीं होता। इसका समस्त पद किसी अन्य पद का विशेषण होता है, अर्थात इस समस्त पद से किसी अन्य की प्रतीती होती है। 


(छ) चंद्रमुखी


Ans.- चंद्र के समान मुख वाली/वाला। समास = कर्मधारय समास।


(च) अनहोनी


Ans.- अनहोनी शब्द में तत्पुरुष समास है।


(ज) शरणागत


Ans.- 'शरणागत' का समास विग्रह शरण को आगत है। यह तत्पुरुष समास है।


(झ) अनुत्तीर्ण


(ञ) रातोंरात


Ans.- रातोंरात का समास विग्रह रात ही रात में होगा। यहाँ पहला पद प्रधान तथा अव्यय है। इसमें अव्ययीभाव समास है।


9. निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रत्ययों के दो-दो शब्द बनाइए : 1 x 5 = 5


(क) हरा

Ans.- सुनहरा, एकहरा


(ख) वान

Ans.- पकवान, पहलवान


(ग) इत

Ans.- संगीत, मंजीत


(घ) पन

Ans.- अपनापन, सूनापन


(ङ) आर

Ans.- पुकार, चौकीदार


(छ) आई

Ans.- सुनवाई, कार्रवाई


(च) आस

Ans.- विश्वास, 


(ज) वाला

Ans.- दूधवाला, चायवाला


(झ) एरा


(ञ) ओड़ा


जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की परीक्षा, कला प्रबधन में पूछे गए प्रश्न एवं उसके उत्तर। Questions and answers asked in the examination of District Art and Culture Officer, Art Management.



2023

ART MANAGEMENT
कला प्रबंधन


Time Allowed : 3 hours समय: 3 घण्टे

Maximum Marks : 100

पूर्णांक 100

Instructions :


Marks are indicated against each question.

Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable.

All questions have been printed both in Hindi and English. In case of any ambiguity in Hindi version, the English version shall be considered authentic.

Parts of the same question must be answered together and must not be interposed between answers to other questions.


अनुदेश :

उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक है।

परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दें।

सभी प्रश्न हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा में छपे हैं। यदि हिन्दी भाषा में कोई संदेह है, तो अंग्रेजी भाषा को ही प्रामाणिक माना जाएगा।

एक ही प्रश्न के विभिन्न भागों के उत्तर अनिवार्य रूप से एक साथ ही लिखे जाएँ तथा उनके बीच में अन्य प्रश्नों के उत्तर न लिखे जाएँ।


SECTION-A

खण्ड - A


(Visual Arts)


PART-I

भाग- I


1. Who got the first Padmashri award for Madhubani paintings? मधुबनी चित्रकला के लिए सर्वप्रथम 'पद्मश्री' सम्मान किसको मिला?


2. Name the famous artist of Bihar who got Padmashri in print making.

बिहार के प्रसिद्ध कलाकार का नाम बताइये, जिसको प्रिंट मेकिंग में 'पद्मश्री' मिला।


3. Who was the first Principal of College of Arts and Crafts, Patna? 

पटना के कॉलेज ऑफ आर्ट्स ऐन्ड क्राफ्ट्स के प्रथम प्राचार्य कौन थे?


4. What are the materials used in the creation of Mithila paintings? 

मिथिला चित्रकला की रचना में कौन-कौन सी सामग्रियाँ प्रयुक्त होती हैं?


5. Didarganj Yakshi is considered a prime example of which art? 

'दीदारगंज यक्षी' किस कला का प्रमुख उदाहरण माना जाता है?


PART-11

भाग- II


Answer any two questions: 

किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दें :


6. How will the management of organizing the art fair be done? 

कला मेला के आयोजन का प्रबंधन कैसे होगा?


7. What materials will be required for organizing the exhibition of painting and sculpture? 

चित्रकला एवं मूर्तिकला की प्रदर्शनी के आयोजन के लिए कौन-कौन सी सामग्रियों की आवश्यकता होगी?


8. As an art officer how would you encourage the movement of art and culture in the urban  area?

एक कला पदाधिकारी होने के नाते नगरीय क्षेत्र में कला एवं संस्कृति की गतिविधियों को आप कैसे प्रोत्साहित करेंगे?


PART - III

भाग- III


Answer any one question : 

किसी एक प्रश्न का उत्तर दें :


9. How can an art officer promote regional culture through art activities? Discuss. 

एक कला पदाधिकारी कला गतिविधियों द्वारा क्षेत्रीय संस्कृति को किस प्रकार बढ़ावा दे सकता है? विवेचना कीजिए।


10. Is the art market affecting the original forms of art? Discuss. 

क्या कला बाज़ार कला के मूल रूपाकारों को प्रभावित कर रहा है ? विवेचना कीजिए।


SECTION-B

खण्ड - B 


Performing Arts (Dance and Drama)


PART-1 

भाग-I


11. In which district of Bihar is the Behula festival mainly celebrated? 

बिहार के किस जिले में 'बिहुला' त्यौहार प्रमुख रूप से मनाया जाता है?


12. Name the Bhojpuri folk dancer and theater artist from Bihar who Padmashri in 2021. was awarded 

बिहार के भोजपुरी लोक नर्तक एवं रंगमंचीय कलाकार का नाम बताइये जिसको 2021 में 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया।


13. Jhumeri is the famous folk dance of which region of Bihar? 

'झुमेरी' बिहार के किस क्षेत्र का प्रसिद्ध लोकनृत्य है ?


14. Who founded the Bihar Art Theater of Patna? 

पटना के 'बिहार आर्ट थिएटर' की स्थापना किसने की ?


15. Who is considered as the Shakespeare of Bhojpuri?

भोजपुरी के शेक्सपियर के रूप में किसको माना जाता है?


PART-II

भाग- II


Answer any two questions: 

किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दें :


16. Which was the first film of Bhojpuri language? 

भोजपुरी भाषा की पहली फिल्म कौन थी?


17. Mention the features of any two main folk dances of Bihar. 

बिहार के किन्हीं दो प्रमुख लोकनृत्यों की विशेषताएँ बताइये। 


18. What kind of events will you organize as an art officer to popularize folk theater programs?


लोक रंगमंचीय कार्यक्रमों को जनप्रिय बनाने के लिए आप एक कला पदाधिकारी के रूप में किस तरह के आयोजन करेंगे?


PART-III 

भाग- III


Answer any one question:

किसी एक प्रश्न का उत्तर दें :


19. Throw light on the future of famous folk theater of Bihar. 

बिहार के प्रसिद्ध लोकनाट्य के भविष्य पर प्रकाश डालिए।


20. Throwing light on the present condition of folk theater of Bihar, tell the plan to encourage it. 

बिहार के लोकनाट्य की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डालते हुए उसको प्रोत्साहित करने की योजना बताइये।


SECTION-C

खण्ड - C


Performing Arts (Music, Instrumental and Vocal)


PART-I

भाग-I


21. In which year Ustad Bismillah Khan was awarded the Bharat Ratna, India's highest civilian award ?

किस वर्ष भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से उस्ताद विस्मिल्लाह खान को सम्मानित किया गया ?


22. In which festival the rising and setting sun is worshipped especially by women while singing songs? 

किस पर्व में गीत गाते हुए उदय एवं अस्त होते सूर्य की पूजा विशेषकर महिलाओं द्वारा की जाती है?


23. Which folk song is sung in Bihar to celebrate the birth of a child? 

बच्चे के जन्म की खुशी में बिहार में कौन-सा लोकगीत गाया जाता है?


24. In which district of Bihar the famous Kako festival is celebrated? 

बिहार के किस जनपद में प्रसिद्ध 'काको' त्यौहार मनाया जाता है?


25. Give your opinion on how decency can be saved in the folk songs of Bihar. 

बिहार के लोकगीतों में शालीनता कैसे बचायी जा सकती है? अपनी राय दें। 


PART-II

भाग- II


Answer any two questions: 

किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दें :


26. Discuss the State and Private institutions of Bihar which encourage arts. 

बिहार के राजकीय एवं व्यक्तिगत संस्थाओं की चर्चा कीजिए, जो कलाओं को प्रोत्साहित करती हैं।


27. How would you organize a large art festival? Explain. 

एक बृहद कला समारोह का आयोजन आप कैसे करेंगे? बताइये।


28. An art officer should be knowledgeable about visual and performing arts. Discuss.


एक कला पदाधिकारी को दृश्य एवं प्रदर्शन कलाओं का जानकार होना चाहिए। चर्चा कीजिए।


PART-III 

भाग- III



Answer any one question : 

किसी एक प्रश्न का उत्तर दें :


29. Explain, while defining, classical and folk music. 

शास्त्रीय एवं लोक संगीत को परिभाषित करते हुए समझाइये।


30. What is your plan to maintain the quality of folk music of Bihar? Explain. 

बिहार के लोक संगीत की गुणवत्ता बनाये रखने के लिए आपकी क्या योजना है? समझाइये।