Subject - Fine Art.
My skills and Characteristics are Painting, Fashion Photography, Heritage Photography, Logo Designing, Writing, Blogging and Getting things Done in Creative Way.
शनिवार, 26 अगस्त 2023
माध्यमिक पेपर - 1 एसटीईटी 2023 MADHYAMIC PAPER - 1 STET 2023. Subject - Fine Art. विषय - ललित कला
Subject - Fine Art.
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023
माध्यमिक पेपर - 1 एसटीईटी 2023 के लिए पाठ्यक्रम। (Syllabus for Madhyamic Paper 1 STET 2023)
माध्यमिक पेपर - 1 एसटीईटी 2023 के लिए पाठ्यक्रम।
Syllabus for Madhyamic Paper 1 STET 2023
Subject - Fine Art.
विषय - ललित कला
UNIT - 01
इकाई - 01
- कला का अर्थ एवं परिभाषा
- चित्र कला
- चित्रकला में प्रयुक्त कला सामग्री एवं निर्माण विधियाँ
UNIT -01
इकाई - 02
- मूर्तिकला
- मूर्तिकला में प्रयुक्त कला सामग्री एवं निर्माण विधियाँ
- वास्तुशिल्प
UNIT - 03
इकाई - 03
- छापा कला
- छापा कला प्रयुक्त कला सामग्री एवं निर्माण विधियाँ
UNIT - 04
इकाई - 04
- व्यवहारिक कला
- व्यवहारिक कला में प्रयुक्त कला सामग्री एवं निर्माण विधियाँ
UNIT - 05
इकाई - 05
- भारतीय कला इतिहास
UNIT - 06
इकाई - 06
- विश्व कला इतिहास
UNIT - 07
इकाई - 07
- डिजाईन
- कला एवं तकनिकी
UNIT - 08
इकाई - 08
- विश्व फोटोग्राफी
UNIT - 09
इकाई - 09
- भारतीय सौन्दर्य शास्त्र
- पाश्चात्य सौन्दर्य शास्त्र
- भारतीय प्रतिमा विज्ञान
UNIT - 10
इकाई - 10
- कला संयोजन के सिद्धान्त
- कला के तत्व
UNIT - 11
इकाई - 11
- लोक कला
- आदिम कला
- क्राफ्ट
UNIT - 12
इकाई - 12
- समकालीन कला प्रवृित्तियाँ
UNIT - 13
इकाई - 13
- दृश्य कला का अन्य विधाओं से अन्तःसंबंध
- प्रचलित कला विधाएँ
UNIT - 14
इकाई - 14
- प्रमुख कलाकार एवं कृतियाँ
- कला लेखन, प्रमुख पुस्तकें एवं कला पत्रिकाएं
- कला समीक्षा
- कला दीर्घा एवं संग्रहालय
- कला प्रबंधन
UNIT - 15
इकाई - 15
- कला संस्थान, अकादमी एवं कला फाउंडेशन
- कला बाजार
- कला मेला
- प्रमुख प्रदर्शनियाँ
Syllabus for Art of Teaching and Other Skills STET - 2023
Art of Teaching, Other skills
(A) Art of Teaching
(B) Other skills
A. Art of Teaching
1. Teaching & Learning:- Meaning, Process & Characteristics.
2. Teaching Objectives and Instructional Objectives:- Meaning & Types, Blooms Taxonomy.
3. Teaching Methods:- Types and its Characteristics, Merit, and demerits of Methods.
4. Lesson Plan:- Types and Format & Various Model. 5. Microteaching & Instructional analysis
6. Effective ecosystem of Classroom.
7. Textbook and Library
8. Qualities of Teacher.
9. Evaluation & Assessment for learning.
10. Curriculum.
11. Factors affecting teaching and learning.
12. Teaching Aids and Hands-on learning.
B. Other skills
1. General Knowledge,
2.Environmental Science
3. Mathematical aptitude.
4.logical Reasoning.
शिक्षण कला और अन्य कौशल के लिए पाठ्यक्रम एसटीईटी-2023
शिक्षण कला, अन्य कौशल
(a) कला शिक्षण
(B) अन्य कौशल
(a) अध्यापन की कला
1. शिक्षण और अधिगमः- अर्थ, प्रक्रिया और विशेषताएँ।
2. शिक्षण उद्देश्य और निर्देशात्मक उद्देश्यः- अर्थ और प्रकार, ब्लूम का वर्गीकरण।
3. शिक्षण विधियाँः- विधियों के प्रकार और उनकी विशेषताएँ, योग्यता और अवगुण।
4. पाठ योजनाः- प्रकार और प्रारूप और विभिन्न मॉडल।
5. सूक्ष्म अधिगम और निर्देशात्मक विश्लेषण।
6. कक्षा का प्रभावी पारिस्थितिकी तंत्र।
7. पाठ्य पुस्तक और पुस्तकालय।
8. शिक्षक के गुण।
9. सीखने के लिए अवलोकन और मूल्यांकन।
10. पाठ्यक्रम।
11. शिक्षण और अधिगम को प्रभावित करने वाले कारक।
12. शिक्षण सहायक सामग्री और हाथों से सीखना/ सिखाना।
बी. अन्य कौशल
1. सामान्य ज्ञान,
2. पर्यावरण विज्ञान
3. गणितीय योग्यता।
4. तार्किक विचार।
गुरुवार, 23 मार्च 2023
मैं बिहार हूँ.. Mai Bihar Hu...
मैं ही सीता की धरा हूँ,
विदेह जनक का देह हूँ,
मैं ही रश्मिरथी कर्ण हूँ,
गौतम ऋषि का आश्रम हूँ,
अहिल्या का कायाकल्प हूँ,
मैं अशोक का स्तम्भ हूँ,
चाणक्य की कुटिल प्रज्ञा हूँ,
लोकतंत्र की जननी वैशाली हूँ,
मैं आर्यभट्ट भी हूँ,
मैं ही तारेगना हूँ,
मैं मगध भी हूँ,
मैं पाटलिपुत्र हूँ,
नालंदा हूँ,
विक्रमशिला हूँ,
तिलका मांझी हूँ,
गुरु गोविंद सिंह हूँ,
कुँवर सिंह भी हूँ,
मैं भिखारी ठाकुर हूँ,
शिवपूजन सहाय हूं
महेन्द्र मिसिर हूँ,
मंडन मिश्र हूँ,
विद्यापति हूँ,
दिनकर हूँ,
मैं शेरशाह सूरी हूँ,
संरचनात्मक विकास की धुरी हूँ,
मैं शाद अजिमावादी भी हूँ,
खुदीराम बोस की क्रांतिकारी तरुणाई हूँ,
बिस्मिल्लाह खान की शहनाई हूँ,
संविधान सभा का सचिदानंद सिन्हा हूं
गांधी का चंपारण सत्याग्रह हूँ,
मोहनदास से महात्मा बनने का आग्रह हूँ,
मैं मंदार पर्वत हूँ,
जो गवाह है समुद्र मंथन का,
मुझे अमृत-विष का अंतर पता है,
मैं दशरथ मांझी भी हूँ,
पहाड़ मेरे इरादों से ही रास्ता हो जाता है।
पर मैं क्या सिर्फ एक भव्य इतिहास हूँ ?
मेरा वर्तमान क्या है ?
मैं राजेन्द्र प्रसाद भी हूँ,
जय प्रकाश नारायण हूँ,
रामनंदन मिश्र भी हूँ,
मैं श्रीकृष्ण सिंह हूँ,
अनुग्रह नारायण हूँ,
मैं जननायक कर्पूरी भी हूँ,
मैं कांग्रेस का भग्न किला हूँ,
समाजवाद की गीली जमीन हूँ,
साम्यवाद की उलझन हूँ,
नक्सलवाद का लहू हूँ,
अतरंगी राजनीतिक गठबंधन हूँ,
समाजवादी बिखरी धारा हूँ,
गेरुआ-हरा का मिलन हूँ।
थोड़ा लालू प्रसाद भी हूँ,
उनका राजनीतिक प्रमाद भी हूँ,
नीतीश कुमार तो हूँ ही,
उनकी राजनीति का तिलस्म हूँ,
उनका 'व्यावहारिक समाजवाद' हूँ,
बहार और बनाव का अंतर्द्वंद्व हूँ,
पर मैं सरदार पटेल भवन भी हूँ,
बापू सभागार, सभ्यता द्वार भी!
मैं एक कसक भी हूँ,
बिहार से बाहर 'अबे बिहारी' भी,
पलायित छात्र हूँ,
प्रदेश में दिहाड़ी मजदूर भी,
मैं रायसीना में सिविल सेवा का बड़ा अधिकारी भी हूँ,
देश के विकास में भागीदारी भी हूँ।
मुझमें कोई कमी नही है,
मैं कितना उर्वर हूँ,
मैं आत्मनिर्भर हूँ,
मैं बस लिट्टी-चोखा नही हूँ,
एक व्यंजन से पहचान का धोखा नही हूँ,
मैं चंपारण का अहुना हूँ,
एक स्वागतयोग्य पहुना हूँ,
मैं दरभंगा का मखाना हूँ,
उत्तर बिहार के लीची का खजाना हूँ,
मैं हाजीपुर का केला हूँ,
मैं बिहार हूँ, अलबेला हूँ,
मैं अंग का रेशम हूँ,
परेब का पीतल हूँ,
मैं उदवंतनगर का खुरमा, बेलग्रामी हूँ
पिपरा, सिलाव का खाजा हूँ,
मनेर का लड्डू हूँ,
गया का तिलकुट हूँ,
बक्सर का पापड़ी हूं
धनुरूआ, बाढ़ का लाई हूँ,
रुनी सैदपुर का बालूशाही हूँ,
रोहतास के चावल का कटोरा हूँ,
भगलपुर का कतरनी हूँ,
दिल से पुकारो तो वैतरणी हूँ।
मिथिला के छप्पन व्यंजन का थाल हूँ,
बंगाल का संस्कृति द्वार हूँ,
मैं भुला दी गयी मंजूषा हूँ,
मिथिला की अद्भुत चित्रकला हूँ,
शारदा सिन्हा का छठ गीत हूँ,
अस्ताचल गामी सूर्य को भी नमन हूँ |
सच है मैं कोसी का टूटता कछार हूँ,
बाढ़ का बरबस प्रहार हूँ,
पर मैं गंगा का उद्गार भी हूँ,
मैं अब भी बुद्ध का विचार हूँ,
क्योकि मैं बिहार हूँ...!!!
- Santosh Singh✍️



