Notes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Notes लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 नवंबर 2021

अधिगमकर्त्ता एवं अधिगम प्रक्रिया का बोध (UNDERSTANDING THE LEARNER AND LEARNING PROCESS) S-1 D.El.Ed. 2nd Year B.S.E.B. Patna.


       अपने जन्म के समय शिशु असहाय अवस्था में रहता है। वह दूसरों पर निर्भर रहता है। कालांतर में वही शिशु अनेक चीजें सीख जाता है। सीखने की यह प्रक्रिया जीवन पर्यन्त चलती रहती है। अधिगम अर्थात् सीखना प्राणियों का एक जन्मजात गुण है ।

          अधिगम एक अत्यधिक व्यापक संकल्पना है। मनुष्य अपने जीवन के प्रारम्भ से लेकर अंत तक प्रतिपल कुछ-न-कुछ सीखता रहता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ कुछ अनुवांशिक विशेषताएँ (Genetic features) लेकर जन्म लेता है। इन विशेषताओं में बुद्धि एक ऐसी विशेषता है जो उसे अपने चारों ओर फैले वातावरण के साथ अतः क्रियाएँ करते हुए उसकी समस्त क्रियाएँ और व्यवहारों में परिवर्तन करने की शक्ति प्रदान करती है। वस्तुतः मनुष्य की अपने परिवेश से प्रभावित होकर अपने वंशानुक्रम के गुणों के अनुरूप व्यवहार में परिवर्तन करने की क्रिया ही अधिगम है।
      शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य बालकों को सिखाना और सीखने की ओर अग्रसर करना है।

अधिगम का अर्थ

(MEANING OF LEARNING)

         अधिगम किसी स्थिति के प्रति सक्रिय प्रतिक्रिया है। जैसे:- एक बालक जलती हुई मोमबत्ती की लौ छूने से जल जाता है। उसके लिए यह पहला कटु अनुभव होता है। दूसरी बार वह जलती हुई मोमबत्ती से दूर रहता है। बालक यह सीख जाता है कि लौ को हाथ लगाया जाएगा तो अवश्य ही जलने की पीड़ा उठानी पड़ेगी। इसी प्रकार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अनुभवों के माध्यम से एक व्यक्ति के व्यवहार में अपेक्षित परिवर्तन होते रहते हैं। अनुभवों द्वारा व्यवहार में होने वाले इन परिवर्तनों को साधारण रूप में सीखने की संज्ञा दे दी जाती है। 

सीखने की प्रक्रिया की यह बहुत ही सरल व्याख्या है ।

      अधिगम पूर्व अनुभव द्वारा व्यवहार में प्रगतिशील परिवर्तन है। इस आधार पर कहा जा सकता है। अधिगम ही शिक्षा है। अधिगम और शिक्षा एक ही क्रिया की ओर संकेत करते हैं। दोनों क्रियाएँ जीवन में सदा और सर्वत्र चलती रहती है। बालक परिपक्वता की ओर बढ़ता हुआ, अपने अनुभवों का लाभ उठाता हुआ वातावरण के प्रति जो उपयुक्त प्रतिक्रिया करता है, वहीं अधिगम है।

अधिगम की परिभाषाएँ

(DEFINITIONS OF LEARNING)

      "ब्लेयर, जोन्स और सिम्पसन के अनुसार- व्यवहार में कोई परिवर्तन जो अनुभवों का परिणाम है और जिसके फलस्वरूप व्यक्ति आने वाली स्थितियों का भिन्न प्रकार से सामना करता है, अधिगम कहलाता है।"
"Any Change of behaviour which is a result of experience and which causes people to face late situation diffcutly may be called learning. 
"Blair, Jones and Simpson."

गेट्स व अन्य के अनुसार– "अनुभव और प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार में परिवर्तन लाना ही अधिगम हैं।" 
"Learning in the modification of behaviour through experience and training. 
"Gates and Others"

स्किनर के अनुसार- "सीखना, व्यवहार में उत्तरोत्तर सामंजस्य की प्रक्रिया है।" 
"Learning is a process of progressive behaviour adaptation." 
-Skinner

वुडवर्थ के अनुसार— "नवीन ज्ञान और नवीन प्रतिक्रियाओं के प्राप्त करने की प्रक्रिया सीखने की प्रक्रिया है।
"The process of acquring new knowledge and new responces in the process of learning." 
-Woodworth

क्रो एवं क्रो के अनुसार– "अधिगम, आदतों, ज्ञान एवं अभिवृत्तियों का अर्जन है।" 
"Learning in the acquisition of habits, knowledge and attitudes." 
-Crow and Crow

गिलफोर्ड के अनुसार– "व्यवहार के परिणामस्वरूप व्यवहार में किसी प्रकार का परिवर्तन ही अधिगम है।" 
"Learning is any change in behaviour, resulting from behaviour." -Gilford

अधिगम की प्रकृति

( NATURE OF LEARNING )

      उपर्युक्त परिभाषाओं के अवलोकन विश्लेषण तथा व्याख्या से स्पष्ट है कि अधिगम प्रक्रिया की प्रकृति में निम्न बातें निहित हैं-

1. अधिगम एक सक्रिय प्रक्रिया है।

2. अधिगम व्यक्ति की क्रियाशीलता पर निर्भर होता है।

3. अधिगम विकास की प्रक्रिया है, जहाँ व्यक्ति को स्व-प्रयास करना पड़ता है।

4. अधिगम व्यक्ति के वातावरण के अनुरूप व्यक्ति में परिवर्तन लाता है। ये परिवर्तन स्थायी या अस्थायी हो सकते हैं।

5. अधिगम सहज क्रिया (Reflex Action) नहीं है।

6. अधिगम चेतना का परिणाम भी हो सकता है या जैविक व सामाजिक समंजन के लिए भी हो सकता है।

7. अधिगम सकारात्मक व नकारात्मक दोनों हो सकता है।

8. अधिगम व्यवहार में परिवर्तन की मानवीय क्रिया है।

9. अधिगम प्रक्रिया उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया है।

10. अधिगम वर्तमान व्यवहार में परिवर्तन या नए व्यवहार के ग्रहण के साथ-साथ वर्तमान व्यवहार पर प्रतिबन्ध भी लगाता है।

11. अधिगम व्यक्ति को आवश्यक समायोजन और ग्राह्यता (Adjustment and adapility) के लिए तैयार करता है।

12. अधिगम का क्षेत्र बहुत व्यापक होता है जिसमें मानव व्यवहार के सभी क्षेत्र (संज्ञानात्मक, भावात्मक तथा अनुभवात्मक) सम्मिलित होते हैं।

13. अधिगम सार्वभौमिक एवं निरन्तर प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया जीवन पर्यन्त चलती रहती है।

14. क्रो एवं क्रो के अनुसार कार्य करने के तरीके अधिगम में सम्मिलित है, परन्तु इन नए तरीकों को सीखने के साधनों की कोई सीमा नहीं होती। अतः अधिगम के विभिन्न तरीके और विधियाँ होती हैं।

15. परिपक्वता, थकान, बीमारी, नशे आदि। के कारण व्यवहार में परिवर्तन का अधिगम से कोई सम्बन्ध नहीं होता।

अधिगम की विशेषताएँ

(CHARACTERISTICS OF LEARNING)

      योकम सिम्पसन (Yokom Simpson) और मुर्सेल (Mursel) के अनुसार अधिगम की विशेषताएँ निम्नवत् हैं-

1. अधिगम परिवर्तन है। (Learning is change)

2. अधिगम सम्पूर्ण जीवन चलता है। (Learning is long-life) 

3.सीखना विकास है। (Learning is growth)

4. सीखना अनुकूलन है। (Learning is adjustment)

5. सीखना सार्वभौमिक है। (Learning is universal)

6. सीखना नया कार्य करना है। (Learning is doing something new)

7. सीखना अनुभवों का सगठन है। (Learning is organisation of experiences)

8. सीखना उद्देश्यपूर्ण है। (Learning is purposive)

9 . सीखना विवेकपूर्ण है। (Learning is understanding)

10. सीखना सक्रियता है। (Learning is activeness)

11. सीखना व्यक्तिगत व सामाजिक दोनों है। (Learning is both individual and social)

12. अधिगम खोज है। (Learning is discovery)

13. अधिगम वातावरण की उपज है। (Learning is a product of environment)

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

अभिवंचित या वंचित का अर्थ एवं वंचित वर्ग की शिक्षा (Meaning of deprived and education of deprived class) S-1 D.El.Ed.2nd Year. B.S.E.B. Patna.

          वंचित होने का अर्थ है रहित होना, विहीन होना। यदि हम किसी सुविधा से किसी को विहीन कर देते हैं तो वह वंचित हो जाता है। जैसे:- हमें प्यास लगी है और पानी चाहिए, भूख लगी है तो भोजन चाहिए। पानी और भोजन से विहीन कर देना इनसे वंचित कर देना है। वंचित होने पर असन्तोष होना स्वाभाविक है। वंचित बालक का अर्थ है कि बालक को किसी चीज से रहित किया गया है, उसमें इसीलिए कुछ कमी है और इस कमी के कारण उसमें असन्तोष है।

 वंचित वर्ग की शिक्षा 

(Education of Deprived) 

         समाज में वंचित वर्ग के प्रति हमारी उदासीनता इतनी ज्यादा है कि उनकी इच्छाओं का ध्यान नहीं दिया जाता है। आज भी बहुत से लोगों में अशिक्षा होने से उनके विचारों में रूढ़िवादिता (conservatism) का समावेश है। रूढ़िवादिता अधिकांशत: अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों में अधिक से अधिक होने का कारण अशिक्षा है। ये लोग पुराने विचारों, रीतियों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलाना चाहते हैं। उन्हें छोड़ने में वे अपनी पुरानी पीढ़ी का अपमान समझते हैं। परन्तु शिक्षा के विकास के साथ धीरे-धीरे रूढ़िवादी विचारों में कमी आती जा रही है।

        भारतीय समाज के वर्तमान पतन का एक कारण लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना भी था। जबकि एक तरफ हम सभी स्वतन्त्रता का 75वाँ वर्ष मना रहे हैं, एवं इस युग को हम 'नारी जागरण युग' कहते हैं किन्तु वास्तव में अब तक नारियों की सामाजिक पराधीनता की बेड़ियाँ काटकर हम फेंकने में असफल रहे हैं। स्वतन्त्र भारत के संविधान में समस्त क्षेत्रों में समानता के अवसरों की गारण्टी के बावजूद अभी भी स्त्रियों को मानवीय रूपों में स्थान नहीं मिल पाया है। एक जाति विशेष में यह समस्या विकराल रूप धारण किये है जबकि स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस जाति विशेष की बालिकाओं को शिक्षित होने के लिये महिला शिक्षा समितियों की स्थापना की है। हरिजन बस्तियों में नगर पालिकाओं एवं स्थानीय संस्थाओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय खोले गये, जिनमें इन्हें निःशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया गया। इन संस्थाओं के द्वारा सरकार ने हरिजनों के प्रति उदारता दिखलायी एवं अनेक नियम बनाकर उनकी शिक्षा को प्रत्येक सम्भव रीति से प्रोत्साहित किया। फिर भी अनुसूचित जाति की बालिका शिक्षा में वांछित प्रगति नहीं कर पाई। इस सम्बन्ध में कई कारणों जैसे निर्धनता एवं गृह कार्य के अतिरिक्त माता-पिता की अशिक्षा और बालिकाओं को शिक्षित करने के प्रति निरुत्साहपूर्ण दृष्टिकोण भी एक बहुत बड़ा कारण है।

        अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में प्रारम्भ से ही अति निम्न स्तर प्राप्त था। उन्हें शिक्षा प्रदान करने हेतु कभी कोई प्रयास ही नहीं किया गया था। लेकिन नवीन समाज के निर्माण के साथ ही इनकी शिक्षा पर ध्यान तो दिया गया पर आज भी यह स्थिति नहीं आ पाई है कि यह कहा जा सके कि शिक्षा की सभी प्रक्रिया अनुसूचित जातियों में ठीक प्रकार से चल रही है।

        प्रथम स्थिति में तो माता-पिता पूरी तरह अशिक्षित हैं जो शिक्षा की उपयोगिता ही नहीं समझ पाते, इसलिए अपने बच्चों को भी शिक्षा दिलाने में उचित रुचि नहीं लेते हैं। ये लोग अभी तक वर्षों से चले आ रहे परम्परागत जीवन के अनुसार ही जीवन व्यतीत करते हैं। ये अन्य भारतीयों की अपेक्षा अधिक अन्धविश्वासी और रूढ़िवादी हैं। सभ्य एवं शिक्षित समाज के सम्पर्क में कम आने के कारण ये लोग सांस्कृतिक वंचना (Cultural Deprivation) के शिकार हो जाते हैं।

        समाज के वंचित वर्ग के व्यक्ति अशिक्षित रह जाते हैं क्योंकि ये लोग शिक्षा के महत्त्व को नहीं समझते हैं परिणाम यह है कि शिक्षा प्रसार के लिये इनके क्षेत्र में समाज की ओर से सरकार को कोई विशेष सहयोग उपलब्ध नहीं होता है। प्रथम तो ये लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजना पसन्द नहीं करते हैं और यदि बच्चे जाते भी हैं तो इच्छानुसार उनका स्कूल बन्द कर देते हैं।

     इसके अतिरिक्त यदि माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना भी चाहते हैं तो निर्धनता के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। अनुसूचित जाति के लोग भूमिहीन श्रमिक रहे हैं तथा समाज में अन्य वर्ग में गिने जाने वाले व्यक्तियों की निर्धनता के शिकार होते रहे हैं। निर्धनता के कारण परिवार के सभी सदस्यों को आवश्यक आवश्यकताओं की सन्तुष्टि के लिये एकजुट होकर कार्य करना पड़ता है। परिणामतः आज भी माता-पिता अपने बच्चों को घर पर कार्य में मदद करवाने के लिये रोक लेते हैं तथा कभी-कभी बीच में ही पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाना बन्द करवा देते हैं। किन्हीं परिवारों में यदि अभिभावक स्कूल भेजने में सफल हो जाते हैं तो बच्चों को पढ़ाई में आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं करा पाते, जिससे मजबूरी में उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है। 

          अनुसूचित जातियों का एक बड़ा वर्ग गाँवो में निवास करता है। ग्रामों में आज भी स्कूलों का अभाव-सा है। पिछड़े इलाकों में तो कई गाँव के बीच एक स्कूल है। अभिभावक अधिक दूर स्कूल होने के कारण प्रायः अपने बच्चों को स्कूल भेजने से हिचकते हैं। किन्हीं स्थानों में विद्यालय भी होते हैं और अस्पृश्य जाति के लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजना शुरू कर देते हैं तो भी उचित सुविधाएँ व माहौल नहीं जुटा पाते हैं जिससे बच्चे कक्षा में असफल होने लगते हैं जिससे अपव्यय होता है और बार-बार अवरोधन भी जिससे क्षुब्ध होकर ये अपने बच्चों को रोक लेते हैं और उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है।

         अनुसूचित जातियाँ अधिकतर क्षेत्रीय या प्रान्तीय भाषा जानती हैं। बहुत बड़े वर्ग की यह एक प्रमुख समस्या होती है क्योंकि उन्हें उनकी अपनी भाषा में पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं होता है और इसी कारण वह वास्तविक भाव व अर्थ समझ नहीं पाते हैं और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि उत्पन्न न होने के कारण असफल हो जाते हैं। भाषा के साथ ही पाठ्यक्रम भी उनकी रुचि का नहीं होता है। किताबों का पाठ्यक्रम सामान्य वर्ग व सामान्य स्तर का होता है परन्तु उनका घर-परिवार व आस-पास का माहौल वैसा नहीं होता। जिस वजह से वह शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

सामाजिक परिवर्तन के सिद्धान्त (Principles of Social Change) S-1, D.El.Ed. 2nd Year B.S.E.B. Patna.


 

सामाजिक परिवर्तन के प्रमुख सिद्धान्त निम्न प्रकार हैं :-

1. परम्परामूलक दार्शनिक एवं धार्मिक सिद्धान्तों में से एक सिद्धान्त है- विश्व की प्रयोजनपरक व्याख्या। कहने का अभिप्राय यह है कि प्रत्येक वस्तु पूर्व निर्धारित नमूने के आधार पर घटती है जिसका धक्का मानव सहित सम्पूर्ण विश्व को गतिशील बनाये रखता है। यह समाज विज्ञान की सीमा से बाहर है। 

2. परिवर्तन स्वयं में विश्व की प्रकृति में अन्तर्निहित है जिसके कारण सामाजिक परिवर्तन तार्किक तथा चक्राकार क्रम से घटता है। इस प्रकार के परिवर्तन की भविष्यवाणी करना सम्भव है। 

       चक्रीय सिद्धान्त के प्रमुख समर्थक सोरोकिन, पैरेटो एवं टायनबी माने जाते हैं। इस सिद्धान्त के अनुसार जिस प्रकार व्यक्ति का जन्म, वृद्धि एवं मृत्यु की प्रक्रियाएँ होती हैं। उसी प्रकार संस्कृतियों का चक्र भी चलता है। 

सोरोकिन के अनुसार, 

        परिवर्तन सांस्कृतिक दशाओं के बीच उतार-चढ़ाव है। वस्तुतः परिवर्तन उतार-चढ़ाव की एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया में दो सामाजिक सांस्कृतिक व्यवस्था ही विशेष रूप से होती है। सोरोकिन के अनुसार, समाज या संस्कृति एक व्यवस्था है और इस व्यवस्था के तीन सम्भावित स्वरूप होते हैं- 

(१) चेतनात्मक संस्कृति (Sensate Culture)  

(२) भावनात्मक संस्कृति (Ideational Culture) 

(3) आदर्शात्मक संस्कृति (Idealistic Culture)। 

3. आदर्शात्मक संस्कृति चेतनात्मक तथा भावनात्मक संस्कृतियों की मिली-जुली व्यवस्था है। इसमें धर्म और विज्ञान दोनों का अपूर्व सन्तुलन होता है। चेतनात्मक संस्कृति भावनात्मक संस्कृति की ओर गतिशील होती है और फिर भावनात्मक संस्कृति की चरम सीमा पर पहुँचकर फिर चेतनात्मक संस्कृति की ओर लौट जाती है। चढ़ाव-उतार की यह प्रक्रिया चलती रहती है। सोरोकिन ने सीमाओं के इस सिद्धान्त द्वारा चक्रीय परिवर्तन को समझाया है। टॉयनबी ने सभ्यताओं के विकास, स्थिरता तथा पतन के रूप में चक्रीय परिवर्तन को समझाया है। 

4. सामाजिक परिवर्तन मात्र एक व्यापक घटक से वर्णनीय है। आध्यात्मिक विश्वास सामाजिक प्रक्रिया को अध्यात्मवाद की ओर निर्देशित कर सकता है, उसी तरह अन्तिम सत्य मानकर पदार्थ में विश्वास करना जीवन की गति को मार्क्सवाद के पक्ष में परिवर्तित कर सकता है। सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र के लिए मात्र आर्थिक घटकों या राजनीतिक घटकों को उत्तरदायी बनाया जा सकता है। यह दृष्टिकोण सामाजिक परिवर्तन की व्याख्या के लिए संकीर्ण एवं स्थूल है। 

5. एक साथ मिले हुए अनेक घटकों का परिणाम तथा विविध समन्वयों में एक-दूसरे को प्रभावित करता हुआ सामाजिक परिवर्तन एक जटिल क्रिया है। एक प्रकार से यह स्वयं संस्कृति का पर्यायवाची है जो किसी एकमात्र घटक के कार्य की अपेक्षा अनेक शक्तियों की सापेक्षिक व्यवस्था है।

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

समकालीन भारतीय समाज की चुनौतियाँ और शिक्षा (CHALLENGES AND EDUCATION OF CONTEMPORARY INDIAN SOCIETY) S-1 D.El.Ed.2nd Year. B.S.E.B. Patna.

 


             भारत एक विशाल देश है। इसका भौगोलिक विस्तार एवं विस्तृत क्षेत्रफल इसे और भी विशालता प्रदान करता हैं। यहाँ प्राकृतिक विविधता, जातिगत, भाषा, धर्म सम्बन्धी विविधता स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति के मूलभूत तत्त्वों की ओर ध्यान दें तो हम पाते हैं कि यह बहिर्मुखी (Extrovert) होने की अपेक्षा अंतर्मुखी (Introvert) अधिक है। यदि इसके मूल स्वरूप को देखा जाए तो भौतिकता की अपेक्षा आध्यात्मिकता (spirituality) पर अत्यधिक बल देती है। भारत के सभी 10 दर्शन में हमें भारतीय संस्कृति की झलक मिल जाती है।

Note:- भारत में 'दर्शन' उस विद्या को कहा जाता है जिसके द्वारा तत्व का ज्ञान हो सके। 'तत्व दर्शन' या 'दर्शन' का अर्थ है तत्व का ज्ञान। मानव के दुखों की निवृति के लिए और/या तत्व ज्ञान कराने के लिए ही भारत में दर्शन का जन्म हुआ है।

विकिपीडिया

       कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राजस्थान से अरुणाचल प्रदेश तक विविधताओं से भरे होने के पश्चात् भी इसमें अंतर्निहित एकता को आप महसूस कर सकते हैं। 


विविधता का अर्थ 
(Meaning of Diversity)


       विविधता एक बहुआयामी शब्द है। विविधताओं से असमानताओं का जन्म होता है। भारतीय संविधान समानता पर बल देता है। तत्पश्चात् देश में विविध प्रकार की विभिन्नताएँ या विविधता विद्यमान हैं। विविधता विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करती है। समानता की पोशाक रही भारतीय संस्कृति वर्तमान में असमानताओं से त्रस्त है। समानता का अर्थ- जन्म, वंश, स्थान, लिंग, धर्म, जाति, पद प्रतिष्ठा आदि के आधार पर समस्त नागरिकों से समान प्रकार का व्यवहार करने से है। वर्तमान परिस्थितियों में अपने देश में प्रत्येक क्षेत्र में भेदभाव प्रचुर मात्रा में पाया जा रहा है। सरकार हर प्रकार की समानताओं को दूर करने के लिए निरंतर अग्रसर है लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनमानस में इस तरह बैठ गई हैं कि पक्षपात के बगैर किसी कार्य में होने की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। विविधता व्यक्तियों के समान अवसरों में बाधा पैदा करती है। जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव नहीं हो पाता है। 

भारतीय समाज में विविधता 

       समाज में विविधता से तात्पर्य है- किसी भौगोलिक-राजनैतिक क्षेत्र में रहने वाले विभिन्न सामाजिक समूहों का अपनी विशिष्टता के साथ सह-अस्तित्व भारतीय परिप्रेक्ष्य में यह विविधता विभिन्न रूपों में पायी जाती है। भारत जो कि एक समृद्ध संयुक्त एवं बहुल संस्कृति का केन्द्र है जहाँ विभिन्न शारीरिक संरचना, क्षेत्र, बोली, भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति के लोग अपनी सांस्कृतिक विशिष्टता के साथ जीवन यापन करते हैं। 

विविधता के विविध रूप अग्रलिखित हैं-

1. क्षेत्रीय या भौगोलिक विविधता 

        उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर में राजस्थान तक विभिन्न भौगोलिक विविधतायें है। कश्मीर में बहुत ठंड है तो दक्षिण भारतीय क्षेत्र बहुत गर्म है। गंगा का मैदान है जो अधिक उपजाऊ है तथा इसी के किनारे कई प्रमुख राज्य, शहर, सभ्यता और विकसित हुए। हिमालयी क्षेत्र में अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ तथा गंगा, यमुना, सरयू, ब्रह्मपुत्र, आदि। नदियों का उद्भव स्थल है। देश के पश्चिम में हिमालय से भी पुरानी अरावली पर्वतमाला हैं। कहाँ रेगिस्तानी भूमि है तो वहीं दक्षिण में पूर्वी और पश्चिमी घाट, नीलगिरी की पहाड़ियाँ भी हैं। यह भौगोलिक विविधता भारत को प्राकृतिक रूप से मिला उपहार है।

 2. भाषायी विविधता 

       भारत एक बहुभाषी राष्ट्र है, प्राचीन काल से ही भारत में विभिन्न भाषाओं व बोलियों का प्रचलन रहा हैं। वर्तमान में भारत में 18 राष्ट्रीय भाषाएँ तथा 1,652 के लगभग बोलियाँ पाई जाती हैं। भारत में रहने वाले इतनी भाषाएँ व बोलियाँ इसलिए बोलते हैं क्योंकि, यह उपमहाद्वीप एक लम्बे समय से विविध प्रजातीय समूहों की नींव रहा है। भारत में बोली जाने वाली भाषाओं को मुख्य रूप से चार भाषा परिवारों में बाँटा जा सकता हैं-

  •  ऑस्ट्रिक परिवार- इसके अन्तर्गत मध्य भारत की जनजातीय-पट्टी की भाषाएँ आती है जैसे :- संथाल, मुण्डा, आदि। 
  • द्रावीड़ियन परिवार- तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, गोंडी, आदि।
  • साइनो तिब्बतन परिवार- सामान्यतः उत्तर-पूर्वी भारत की जनजातियाँ। 
  • इंडो-यूरोपियन परिवार- भारत में सबसे अधिक संख्या में बोली जाने वाली भाषाएँ व बोलियाँ इण्डो आर्य भाषा परिवार की हैं। जहाँ एक ओर पंजाबी, सिंधी भाषाएँ व बोलियाँ बोली जाती। वहीं दूसरी ओर मराठी, कोंकणी, राजस्थानी, गुजराती, मारवाड़ी, हिन्दी, उर्दू, छत्तीसगढ़ी, बंगाली, मैथिली, कुमाउंनी, गढ़वाली जैसी भाषाएँ व बोलियाँ बोली जाती हैं। 
           भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में केवल 22 भाषाएँ ही सूचीबद्ध हैं। यह भाषाएँ असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बंगला, मराठी, मलयालम, संस्कृत, सिंधी, हिन्दी, नेपाली, कोंकणी, मैथली, बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, संथाली भाषा और मणिपुरी हैं। इसके अलावा संविधान के अनुच्छेद 343 (2) के रूप में हिन्दी के साथ अंग्रेजी भाषा को भी सरकारी काम-काज की भाषा माना गया। सभी भाषाओं में हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो 2001 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक लोगो द्वारा बोली जाती हैं अर्थात् 248 करोड़।

3. प्रजातीय विविधता 

         प्रजाति ऐसे व्यक्ति का समूह है जिनमें त्वचा का रंग, नाक का आकार, बालों के रंग के प्रकार कुछ स्थायी शारीरिक विशेषताएँ पायी जाती हैं। भारत को प्रजातियों का अजायबघर (Museum) इसीलिए कहा गया। क्योंकि, यहाँ समय-समय पर अनेक बाहरी प्रजातियाँ किसी-न-किसी रूप में आती रहीं और उनका एक-दूसरे में मिश्रण होता रहा। भारतीय मानवशास्त्री सर्वेक्षण के अनुसार देश की प्रजातीय स्थिति को अच्छी तरह समझ पाना कठिन है। प्रजाति व्यक्तियों का ऐसा विशाल समूह है जिसकी शारीरिक विशेषताओं में अत्यधिक बदलाव न आकर यह आगे की पीढ़ियों में चलती रहती हैं। संसार में मुख्यतः 03 प्रजातियाँ कॉकेशाय, मंगोलॉयड, नीग्रॉयड पाई जाती हैं। अन्य शब्दों में इन्हें हम ऐसे मानव-समूह के नाम से सम्बोधित करते जिनके शरीर का रंग सफेद, पीला तथा काला हो भारतीय समाज में शुरू से ही द्रविड़ तथा आर्य प्रजातीय रूप से एक-दूसरे से अलग थे। द्रविड़ों में नीग्रॉयड तथा आर्यों में कॉकेशायड प्रजाति की विशेषताएँ अधिक पायी जाती थीं। बाद में शक, हूण, कुषाण व मंगोलों के आने पर मंगोलॉयड प्रजाति भी यहाँ बढ़ने लगी  व धीरे-धीरे यह सभी आपस में इतना घुल-मिल गई कि, आज हमें भारत में सभी प्रमुख प्रजातियों के लोग मिल जाते हैं। 

4. धार्मिक विविधता 

        भारत में विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। एक समय तक भारत में एक साथ विश्व के कई धर्म फले-फूले हैं जैसे हिन्दू धर्म, इस्लाम धर्म, सिक्ख धर्म, बौद्ध धर्म, ईसाई धर्म, पारसी धर्म, यहूदी धर्म, इत्यादि। यहाँ हिन्दू धर्म के कई रूपों तथा सम्प्रदायों के रूप में वैदिक धर्म, पौराणिक धर्म, सनातन धर्म, शैव धर्म, वैष्णव धर्म, शाक्त धर्म, नानक पन्थी, आर्यसमाजी, आदि अनेक मतों के मानने वाले अनुयायी मिलते हैं। इस्लाम धर्म में भी शिया और सुन्नी दो मुख्य सम्प्रदाय मिलते हैं। इसी प्रकार सिक्ख धर्म भी नामधारी और निरंकारी , जैन धर्म में दिगम्बर व श्वेतांबर और बौद्ध धर्म हीनयान व महायान में विभाजित है। भारतीय समाज विभिन्न धर्मों तथा मत-मतान्तरों का संगम स्थल रहा है। 

      भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है, जहाँ सभी को अपने-अपने धर्म का आचरण व पालन करने की स्वतन्त्रता मिली है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में हिन्दू धर्म के अनुयायी सबसे अधिक अर्थात् 81.92 प्रतिशत, मुस्लिम धर्म के 12.29 प्रतिशत, इसाई धर्म के 2.16 प्रतिशत, सिक्ख धर्म 2.02 प्रतिशत, बौद्ध धर्म 0.79 प्रतिशत जैन धर्म के 0.40 प्रतिशत तथा अन्य 0.42 प्रतिशत हैं। इस प्रकार सभी धर्मों के लोगों की उपस्थिति को देखकर यह कहा जा सकता है कि देश की धार्मिक संरचना बहुधर्मी है। 

5. जातिगत विविधता

        'प्यूपिल ऑफ इण्डिया' के अनुसार भारत में करीब 4,635 समुदाय है। यह भारतीय संस्कृति की मौलिक विशेषता है, जो और कहीं नहीं पायी जाती। यह व्यक्ति को जन्म के आधार पर एक समूह का सदस्य मान लेता है, जिसके अन्तर्गत समूह अपने सदस्यों के खान-पान, विवाह और व्यवसाय, सामाजिक सम्बन्धों के लिए कुछ प्रतिबन्धों को लागू करता है। आज बाहरी प्रजातियाँ भी हमारी जातियों में ही समाहित हो गई हैं, यह इस व्यवस्था की व्यापकता को ही दर्शाता है। यद्यपि कई विचारकों जैसे के. एम. पणिक्कर और ईरावती कर्वे ने माना है कि जाति-व्यवस्था ने हिन्दू समाज को विभिन्न भागों में बाँट दिया है। 

6. सांस्कृतिक विविधता 

        भारतीय संस्कृति में हम प्रथाओं, वेश-भूषा, रहन-सहन, परम्पराओं, कलाओं, व्यवहार के ढंग, नैतिक मूल्यों, धर्म, जातियों आदि के रूप में भिन्नताओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। उत्तर भारत की वेशभूषा, भाषा, रहन-सहन आदि अन्य प्रान्तों यथा दक्षिण पूर्व व पश्चिम से अलग हैं। नगर और गाँवों को संस्कृति अलग है, विभिन्न जातियों के व्यवहार के ढंग, विश्वास अलग हैं। हिन्दुओं में एक विवाह तो मुस्लिमों में बहुपत्नी प्रथा का चलन है, देवी-देवता भी सबके अलग-अलग हैं। भारतीय मानवशास्त्रीय सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 91 संस्कृति क्षेत्र हैं। गाँवों में संयुक्त परिवार प्रथा और श्रमपूर्ण जीवन है तो शहरों में एकांकी परिवार हैं। अतः स्पष्ट है कि भारत सांस्कृतिक दृष्टि से विभिन्न विविधताएँ लिए हैं। 

7. जनांकिकीय विविधता (Demographic Diversity)

       सन् 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 102 करोड़ से अधिक थी जो आज 121 करोड़ तक पहुँच चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों में जनसंख्या में बहुत विविधता पायी जाती है। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या का कुल 16.17 प्रतिशत भाग है तो उत्तर-पूर्वी राज्यों सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, आदि। में कुल जनसंख्या का एक प्रतिशत भाग रहता है। दिल्ली में औसतन 9,294 लोग एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहते हैं तो वहीं अरुणाचल प्रदेश में में 13 लोग रहते हैं। साक्षरता की दृष्टि से भारत का अध्ययन करने पर पता चलता है कि, सबसे कम साक्षरता बिहार में 47 प्रतिशत एवं सबसे अधिक लोग 99.1 प्रतिशत केरल में साक्षर हैं। देश में 6.78 करोड़ के लगभग विभिन्न जनजातियों के लोग रहते हैं जिनकी जीवन शैली बिल्कुल अलग हैं। कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों तथा पिछड़े वर्गों की जनसंख्या लगभग 47% है।


बुधवार, 29 सितंबर 2021

Brief History of Indian Art Origin and Develop (भारतीय कला की उत्पत्ति और विकास का संक्षिप्त इतिहास) हिंदी एवं English Notes.

Brief History of Indian Art Origin and Develop (भारतीय कला की उत्पत्ति और विकास का संक्षिप्त इतिहास) हिंदी एवं English Notes.




ऐतिहासिक काल (Historical Period)

        इसके बारे में लिखित स्रोत उपलब्ध है और इसे पढ़ा भी जा सका है। इसके अंतर्गत वैदिक काल से लेकर अभी तक का समय आता है।
  •  ऐतिहासिक काल को अध्ययन के लिए तीन भागों में विभक्त किया गया है:-
  1. पुरातात्विक 
  2. विदेशी यात्रा 
  3. साहित्य
(1).पुरातात्विक:- इसके अंतर्गत सिक्कों एवं अभिलेखों का अध्ययन किया जाता है।
Note:-
  • सिक्कों का अध्ययन न्यूमेसमेटिक्स (मुद्राशास्त्र) Numismatics कहलाता है।
  • अभिलेखों का अध्ययन एपीग्राफी (Epigraphy) कहलाता है।
  • पत्थरों को खोदकर लिखना अभिलेख कहलाता है। 
  • छोटे पत्थरों पर लिखना शिलालेख कहलाता है। 
  • स्तंभ के समान ऊंचे पत्थरों पर लिखना स्तंभ लेख कहलाता है।
(2).विदेशी यात्रा:- विदेशी यात्रियों के द्वारा वर्णन

(3).साहित्य:- लिखित स्रोत को साहित्यिक स्रोत कहते हैं। प्राचीन इतिहास की जानकारी का यह सबसे बड़ा स्रोत है। 

इसे दो भागों में विभक्त किया गया है- 

(१) धार्मिक 

(२) गैर धार्मिक

(१) धार्मिक:- इसका संबंध किसी न किसी धर्म से रहता है।

(२) गैर धार्मिक:- इसका संबंध किसी धर्म से नहीं रहता है।
जैसे:- अर्थशास्त्र।

(१) धार्मिक ग्रंथ को भी दो भागों में विभक्त किया गया है:- 

(a) ब्राम्हण (हिंदू)

(b) गैर ब्राह्मण (गैर हिंदू)

(a) ब्राम्हण (हिंदू):- वैसे ग्रंथ जिनका संबंध हिंदू धर्म से है, उसे ब्राम्हण साहित्य के अंतर्गत रखते हैं। 
जैसे:- वेद, वेदांग, पुराण, उपनिषद, महाकाव्य, इत्यादि।
  • वेदों को भलीभांति समझने के लिए वेदांग की रचना की गई है। 
  • उपनिषद का अर्थ होता है गुरु के समीप बैठ कर ज्ञान प्राप्त करना।
  • मुंडक उपनिषद में सत्यमेव जयते की चर्चा की गई है।
(b) गैर ब्राह्मण (गैर हिंदू):- वैसे स्रोत जिनका संबंध हिंदू धर्म से नहीं है, उसे ग़ैर ब्राह्मण (गैर हिंदू) कहते हैं। 
जैसे:- जैन, बौद्घ, इत्यादि।

रामायण तथा महाभारत में चित्रकला

          इन दोनों महाकाव्य का समय 600 से 500 ई० पू० माना जाता है। रामायण में कला को 'शिल्प' कहा गया है। रामायण में 'मय' नामक शिल्पी ने सीता की स्वर्ण मूर्ति का निर्माण किया था।
          महाभारत में उषा एवं अनिरुद्ध की कथा प्रसिद्ध है जिसमें चित्रकला का उल्लेख है।



कहानी के अनुसार,
            उषा वाणासुर की पुत्री थी जो सपने में एक राजकुमार को देखती है सुबह वह अपनी परिचारिका (Caseworker)  चित्रलेखा को इसके बारे में बताती हैं। चित्रलेखा उस समय के सारे राजकुमारो का व्यक्तिचित्र अपनी स्मृति से तैयार करती हैं। अनिरुद्ध (जो की भगवान श्रीकृष्ण का पोता था) का चित्र आते ही उषा उसे पहचान लेती है। बाद में उषा से अनिरुद्ध का विवाह संपन्न होता हैं। इस कथा से हमें उस समय की चित्रकला की पराकाष्ठा का पता चलता हैं।
          


गुरुवार, 23 सितंबर 2021

शब्द-शब्द का खेल।

शब्द



शब्द रचे जाते हैं,

 शब्द गढ़े जाते हैं,

  शब्द मढ़े जाते हैं,

   शब्द लिखे जाते हैं,

    शब्द पढ़े जाते हैं,

     शब्द बोले जाते हैं,

      शब्द तौले जाते हैं,

       शब्द टटोले जाते हैं,

        और शब्द खंगाले भी जाते हैं,

                                                                     इस प्रकार से,

शब्द बनते हैं,

 शब्द संवरते हैं,

  शब्द सुधरते हैं,

   शब्द निखरते हैं,

    शब्द हंसाते हैं,

      शब्द रूलाते हैं,

    शब्द मनाते हैं,

       शब्द मुस्कुराते हैं,

        शब्द खिलखिलाते हैं,

         शब्द गुदगुदाते हैं, 

          शब्द मुखर हो जाते हैं, 

           शब्द प्रखर हो जाते हैं, 

            शब्द मधुर भी हो जाते हैं।

                                                                                   इतना कुछ होने के बाद भी

शब्द चुभते हैं,

 शब्द बिकते हैं,

  शब्द रूठते हैं,

   शब्द घाव देते हैं,

    शब्द ताव देते हैं,

 शब्द लड़ते हैं,

  शब्द झगड़ते हैं,

  शब्द बिगड़ते हैं,

  शब्द बिखरते हैं, 

     शब्द सिहरते भी हैं

                                             परन्तु

शब्द कभी मरते नहीं

 शब्द कभी थकते नहीं

  शब्द कभी रुकते नहीं

   शब्द कभी चुकते नहीं

                                                ...अतएव

शब्दों से खेले नहीं

 बिन सोचे बोले नहीं

  शब्दों को मान दें

  शब्दों को सम्मान दें

   शब्दों पर ध्यान दें

    शब्दों को पहचान दें

     ऊँची लंबी उड़ान दें

      शब्दों को आत्मसात करें

       उनसे उनकी बात करें,

        शब्दों का अविष्कार करें

          गहन सार्थक विचार करें

                                                              ...क्योंकि

शब्द अनमोल हैं

 ज़ुबाँ से निकले बोल हैं

  शब्दों में धार होती है

   शब्दों की महिमा अपार होती है

    शब्दों का विशाल भंडार होता है

और 

                                                     सच तो यह है कि

शब्दों का भी अपना एक संसार है।

शब्दों को सम्मान दें🙏.

धन्यवाद। 

साभार:- सोशल मीडिया

गुरुवार, 26 अगस्त 2021

कला का अर्थ एवं परिभाषा (Meaning and definitions of Art) हिंदी एवं English Notes.


 कला का अर्थ 

     किसी भी कार्य को पूरी कुशलता या निपुणता से सम्पन्न करना कला कहलाता है। जैसे:- मूर्ति बनाना, चित्र बनाना, भवन या मंदिर बनाना, गीत गाना, काव्य रचना, आदि। 

     गीत गाना कला तभी कही जायेगी जब गीत सुमधुर और लय-ताल के साथ गाया जाये। इसी प्रकार काव्य, नाटक, चित्र, मूर्ति, आदि। कला की परिधि में तभी आयेगी जब उसमें अर्थ, रस, भाव और रूप की सुन्दर निष्पति हो। 

        कला शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम ऋग्वेद में हुआ है। कला संस्कृत भाषा का शब्द है। इसकी व्युत्पत्ति कल धातु से हुई है जिसका अर्थ होता है:- प्रेरित करना। लेकिन कुछ विद्वान इसकी उत्पति कड़ धातु से मानते हैं जिसका अर्थ होता है:- प्रसन्न करना 

कला की परिभाषा 

रविन्द्रनाथ टैगोर के अनुसार, “कला में मनुष्य अपनी अभिव्यक्ति करता है।" 

जयशंकर प्रसाद के अनुसार, “ईश्वर की कर्तव्यशक्ति का संकुचित रूप जो हमको बोध के लिए मिलता है, वही कला है।" 

मैथलीशरण गुप्त के अनुसार, “अभिव्यक्ति की कुशल शक्ति ही तो कला है, जो अपूर्ण कला की पूर्ति है।" 

नीत्शे के अनुसार, “कला जीवन के कड़वे अनुभवों से मुक्ति का माध्यम है।

Note:- फ्रेडरिक नीत्शे जर्मनी के दार्शनिक थे। मनोविश्लेषणवाद, अस्तित्ववाद एवं परिघटनामूलक चिंतन के विकास में नीत्शे की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। व्यक्तिवादी तथा राज्यवादी दोनों प्रकार के विचारकों ने उनसे प्रेरणा भी ली है।

प्लेटो के अनुसार, "कला सत्य की अनुकृति है।" 

Note:- प्लेटो, या अफ़्लातून, यूनान के प्रसिद्ध दार्शनिक थे। वह सुकरात के शिष्य तथा अरस्तू के गुरू थे। यूरोप में ध्वनियों के वर्गीकरण का श्रेय प्लेटो को ही जाता है।

अरस्तू के अनुसार, "कला प्रकृति का अनुकरण हैं।" 

Note:- अरस्तु यूनानी दार्शनिक थे। वे प्लेटो के शिष्य व सिकंदर के गुरु थे। उनका जन्म स्टेगेरिया नामक नगर में हुआ था। अरस्तु ने भौतिकी, आध्यात्म, कविता, नाटक, संगीत, तर्कशास्त्र, राजनीति शास्त्र, नीतिशास्त्र, जीव विज्ञान सहित कई विषयों पर रचना की। अरस्तु ने अपने गुरु प्लेटो के कार्य को आगे बढ़ाया।

फ्रायडं के अनुसार, "कला दमित वासनाओं का उभरा हुआ रूप है।" 

Note:- सिग्मंड फ्रायड आस्ट्रिया हंगरी के तंत्रिकाविज्ञानी तथा मनोविश्लेषण के संस्थापक थे।

क्रोचे के अनुसार, "हर एक महान कला ईश्वरीय कृति के प्रति मानव अहलाद की अभिव्यक्ति है।"

Note:- बेनेदितो क्रोचे इटली का आत्मवादी दार्शनिक था। उसने अनेकानेक विषयों पर लिखा जिनमें दर्शन, इतिहास, सौन्दर्य शास्त्र आदि प्रमुख हैं। वह उदारवादी विचारक था किन्तु उसने मुक्त व्यापार का विरोध किया।

टाल्सटॉय के अनुसार, "कला भावों को क्रिया, रेखा, रंग, ध्वनि या शब्दो द्वारा इस प्रकार अभिव्यक्त करना है जिसे देखने या सुनने वाले के मन में वही भाव उत्पन्न हो जाये।

हीगेल के अनुसार, "कला आदि भौतिक सत्ता को व्यक्त करने का माध्यम है।" 

रस्किन के अनुसार, "कला में मनुष्य अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति प्रस्तुत करता है।

Note:- रस्किन बॉण्ड अंग्रेजी भाषा के एक विश्वप्रसिद्ध भारतीय लेखक हैं।

Meaning of art

        To complete any work with full skill is called art. Such as:- Making Sculpture, making Painting, making buildings or temples, singing a songs, composing poetry, etc.

      singing a songs art will be called then should be song with melody and rhythm.  Similarly poetry, drama, pictures, idols, etc.  The net will come under the periphery of art, only then there should be beautiful results of artha, rasa, emotion and form.

         The word Kala is first used in Rigveda.  Art is a Sanskrit word.  It is derived from the root kal which means:- To inspire.  But some scholars consider its origin from the kadh, which means: - Happiness.

 Definition of Art 

According to Rabindranath Tagore, “Man expresses himself in art.”

 According to Jaishankar Prasad, "The narrow form of the power of God's duty which we get for realization, that is art."

 According to Maithilisharan Gupta, "Art is the skillful power of expression, which is the fulfillment of imperfect art."

 According to Nietzsche, “Art is a means of liberation from the bitter experiences of life.

 Note:- Friedrich Nietzsche was a German philosopher.  Nietzsche has played an important role in the development of psychoanalysis, existentialism and phenomenological thinking.  Both individualist and stateist thinkers have also taken inspiration from him.

 According to Plato, "Art is the imitation of truth."

Note:- Plato, or Aflatun, was a famous Greek philosopher. He was a disciple of Socrates and a teacher of Aristotle. Plato is credited with classifying sounds in Europe.

 According to Aristotle, "Art is the imitation of nature.

Note:- Aristotle was a Greek philosopher. He was a disciple of Plato and a teacher of Alexander. He was born in a town called Stegeria. Aristotle composed on many subjects including physics, spirituality, poetry, drama, music, logic, political science, ethics, biology. Aristotle carried forward the work of his mentor Plato.

 According to Freud, "Art is the embodiment of repressed desires."

 Note:- Sigmund Freud was an Austrian Hungarian neuroscientist and the founder of psychoanalysis.


 According to Kroche, "Every great art is an expression of the human spirit towards a divine creation."

 According to Tolstoy, "Art is the expression of emotion by action, line, colour, sound or words in such a way that the same emotion arises in the mind of the one who sees or hears it."

 According to Hegel, "Art etc. is a means of expressing material existence."

 According to Ruskin, "In art man presents the expression of his feelings.

 Note:- Ruskin Bond is a world famous Indian writer of English language.

रविवार, 1 अगस्त 2021

शिक्षक वृत्तिक विकास (Teacher Professional Development) Hindi & English Notes.

 विद्यालय संस्कृति, परिवर्तन और शिक्षक विकास 

 शिक्षक वृत्तिक विकास के आयाम 

            जीवनयापन और भरण-पोषण हेतु आय के स्रोत की जरूरत होती है। इसके लिए व्यक्ति को किसी कार्य से जुड़ना पड़ता है। आमतौर पर व्यक्ति किसी कार्य से जुड़कर ही आय अर्जित कर पाता है। जब वह इसी कार्य को लगातार या दिन-प्रतिदिन करता है तो वह उस कार्य में अभ्यस्त हो जाता है। उस कार्य से उसका तादात्मय (identification) कायम हो जाता है। यह कार्य उसका पेशा कहा जाने लगता है। समाज उसे उसी पेशे से जुड़ा हुआ मानता है और व्यक्ति भी उसी पेशे के साथ अपनी आय अर्जित करता जाता है। यही उसको 'वृत्ति' कहलाती है। 

            व्यक्ति अपनी वृत्ति के अनुकूल स्वयं को ढाल लेता है ताकि वह अपनी वृत्ति को स्थायी कर सके और उसमें आनन्द का अनुभव करें। वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में कई नवाचारी परिवर्तन हुए हैं जिसके कारण शिक्षक में कई कौशलों की अनिवार्यता हो गई है। उदाहरणस्वरूप, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी का विद्यालय में उपयोग को देखा जा सकता है। आवश्यकता है कि वर्तमान को आवश्यकता एवं भविष्य की चुनौतियों को समझकर शिक्षक स्वयं में वांछित कौशलों को विकसित करता रहे ताकि वह अपनी वृहत्त के साथ पूर्ण आनन्द लेते हुए न्याय कर सके और गर्व कर सके। नए उपागम में, शिक्षक वृत्तिक विकास को एक चिंतनशील प्रतिमान के रूप में स्वीकारा जा रहा है। इस तरह, नए सिद्धांतों के अनुरूप शिक्षक वृत्तिक विकास एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें एक शिक्षक अपने कार्यों को निरन्तर विश्लेषित करता रहता है और इससे प्राप्त अनुभवों से स्वज्ञान का संवर्धन भी करता है। इस संदर्भ में यह मान्यता है कि चिंतनशील प्रक्रिया को अपनाने से ही एक शिक्षक स्वदृष्टिकोण को वास्तविक रूप से विकसित कर सकता है। इस प्रकार शिक्षक वृत्तिक विकास की संकल्पना में आए नव परिवर्तनों ने शिक्षक के अधिगम एवं कार्यों की एक नई छवि प्रस्तुत की जिसमें इसे एक सीमित व लघु प्रक्रिया से परे एक सतत् एवं दीर्घकालिक प्रक्रिया माना गया है। वृत्तिक विकास की इस संकल्पना में शिक्षण कौशलों के साथ-साथ एक शिक्षक के वैयक्तिक एवं सामाजिक पहलुओं को भी उसके विकास के लिए महत्त्वपूर्ण माना गया है।

        शिक्षकों की वृत्तिक क्रियाएँ उनके सैद्धांतिक ज्ञान का प्रतिफल है। शिक्षकों का यही सैद्धान्तिक ज्ञान उनके शिक्षण की वृत्ति में प्रकट होता है। वृत्तिक विकास के अन्तर्गत यह जानना जरूरी है कि स्वयं से वृत्तिक उद्भव प्रक्रिया से सहभागी बनते है  तथा उनके कार्यों की अपनी जटिलता और विशेषता है। वे अपने कार्यकाल के कई चरणों से गुजरते हुए विविध अनुभव प्राप्त करते हैं। इस दौरान वे अपने वृत्तिक कार्य को अलग-अलग दृष्टिकोणों से देखते हैं। उदाहरणत: पाठ्यचर्या, पुस्तकें, शिक्षणशास्त्र कक्षागत प्रक्रियाए अधिगमकर्ता की प्रकृति समाज आदि के विषय में उनकी धारणाएं एवं समझ प्राप्त अनुभव के आधार पर निरंतर विकसित और संवर्धित होती रही है जो उनके वृत्तिक विकास के स्थाई घटक हैं।

शिक्षक वृत्तिक विकास शिक्षण की पेशागत संवर्धन में सहायक:- शिक्षक की कार्य संस्कृति और सामाजिक परिदृश्य भी उसके वृत्तिक विकास का महत्वपूर्ण अंग है। सामाजिक, सांस्कृतिक अथवा वैचारिक संदर्भो का एक शिक्षक के कार्य करने पर विशेष प्रभाव होता है जिनसे वह जुड़ा हुआ है। साथ ही, उसके अपने मूल्य तथा कार्य संस्कृति की मान्यताओं के मध्य होनेवाले जटिल अन्तसम्बन्धों का भी उसके कार्य प्रणाली पर असर पड़ता है। एक सामाजिक व्यवस्था में शिक्षक अपने कार्यों को निष्पादित करता है, उत्पन्न होनेवाले समस्याओं एवं द्वन्दों का सामना करता है तथा संगठनात्मक एवं प्रशासनिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह करता है। 

        यहाँ वृत्तिक विकास को शिक्षक के समाजीकरण से भी जोड़कर देखा गया है। ऐसी मान्यता है कि विद्यालयी व्यवस्था एक विशेष प्रकार के वातावरण का कार्य करती है जिसमें सामाजिक सत्ता, अन्तर्निहित होती है तथा जो एक शिक्षक के वृत्ति को सूक्ष्मता से प्रभावित करती है तथा उसके वृत्रिक विकास को पुष्ट करती हैं। शिक्षक के कार्य का व्यक्तिगत आयाम जिसमें भावनात्मक व नैतिक पक्ष भी शामिल है, उसके 'वृत्तिक विकास' को संवर्धित करते हैं। अपने विद्यार्थियों, सहकर्मियों तथा समुदाय के साथ प्रभावी सम्बन्ध स्थापित करने में उसके व्यक्तिगत की विशेष भूमिका होती है। सम्बन्धित शोधों में शिक्षक के वृत्तिक विकास को उसके व्यक्तिगत एवं सामाजिक अस्मिता से जोड़कर देखा जाता है तथा यह विश्लेषित किया जाता है कि शिक्षक के विद्यालयी कार्यकलापों पर उसके अस्मितामूलक अनुभवों का विशेष प्रभाव होता है।

          शिक्षक के व्यक्तिगत संदर्भो को वृत्तिक विकास से जोड़कर देखने पर भी बल दिया जाता है। सामान्यतः वृत्तिक विकास के दृष्टिकोण से एक शिक्षक का व्यक्तिगत पक्ष अपेक्षित रह जाता है । अध्यापकों का कार्य उनकी पूर्वमान्यताओं, मूल्यों और पूर्वानुभवों से निरन्तर प्रभावित होता रहता है। इनके आधार पर वे सिद्धांतों को गढ़ते हैं।


 School Culture, Change and Teacher Development


 Dimensions of Teacher Professional Development


          A source of income is needed for living and sustenance.  For this a person has to be involved in some work.  Usually a person can earn income only by joining some work.  When he does this work continuously or day to day, he gets used to that work.  His identity is established by that work.  This work starts to be called his profession.  Society considers him to be associated with the same profession and the person also earns his income with the same profession.  This is what is called 'Vritti'.


         A person molds himself according to his profession so that he can make his profession permanent and feel joy in it.  In the present time, many innovative changes have taken place in the field of education, due to which many skills have become essential in the teacher.  For example, the use of information and communication technology in the school can be seen.  It is necessary that by understanding the need of the present and the challenges of the future, the teacher should keep developing the desired skills in himself so that he can do justice and take pride in taking full joy with his greatness.  In the new approach, teacher professional development is being accepted as a reflective model.  Thus, teacher professional development is a process in which a teacher constantly analyzes his work in accordance with the new principles and also enriches self-knowledge from the experiences gained from it.  In this context it is recognized that it is only by adopting reflective process that a teacher can develop self-attitudes realistically.  Thus, the new changes in the concept of teacher professional development presented a new image of teacher's learning and work, in which it has been considered as a continuous and long-term process beyond a limited and short process.  In this concept of professional development, personal and social aspects of a teacher along with teaching skills have been considered important for his development.


        Professional activities of teachers are the result of their theoretical knowledge.  This theoretical knowledge of teachers is manifested in their teaching profession.  Under professional development, it is important to know that the professionals themselves become participants in the process of evolution and their tasks have their own complexity and speciality.  They gain varied experience as they go through several phases of their tenure.  During this time they look at their professional work from different perspectives.  For example, curriculum, books, pedagogy, classroom processes, nature of the learner, society, etc., their concepts and understandings have been continuously developed and enhanced on the basis of the experience gained which are permanent components of their professional development.


Teacher's professional development is helpful in the professional development of teaching:- The work culture and social scenario of the teacher is also an important part of his professional development.  The social, cultural or ideological contexts to which a teacher is attached have a significant impact on the work of a teacher.  At the same time, the complex interrelationship between his own values ​​and beliefs of work culture also has an impact on his method of work.  In a social system, the teacher performs his functions, faces the problems and conflicts that arise and performs organizational and administrative responsibilities.


       Here, professional development has also been linked to the socialization of the teacher.  It is believed that the school system acts as a special kind of environment in which social authority is inherent and which subtly influences the attitude of a teacher and reinforces his professional development.  The personal dimension of the teacher's work, including the emotional and moral aspects, enhances his/her "professional development".  His individual has a special role in establishing effective relationships with his students, colleagues and community.  In related research, the teacher's professional development is seen by linking his personal and social identity and it is analyzed that his identity-oriented experiences have a special effect on the teacher's school activities.


      There is also an emphasis on linking the personal context of the teacher to the professional development.  Generally, from the point of view of professional development, the personal aspect of a teacher is required.  The work of teachers is constantly influenced by their beliefs, values ​​and past experiences.  On the basis of these, they formulate theories.


शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

उपन्यास (Novel) क्या होता हैं? संपूर्ण जानकारी हिंदी एवं English में। What is a Novel? Complete information in Hindi and English.

 उपन्यास (Novel) 

        उपन्यास ‘उप’ और ‘न्यास’ से मिलकर बना है। ‘उप’ का अर्थ समीप और ‘न्यास’ का अर्थ है रचना। 

उपन्यास शब्द का अर्थ होता है :- 'सामने या समीप रखी रचना'। उपन्यासकार एक काल्पनिक सृष्टि को ही तो पाठक के सामने रखने का कार्य करता है। जीवन के विविध पक्षों की व्याख्या हमें उपन्यास में मिल जायेगी। 

बाबू गुलाबराय के अनुसार, "उपन्यास जीवन का चित्र है, प्रतिबिम्ब नहीं। जीवन का प्रतिबिम्ब कभी भी पूरा नहीं हो सकता है क्योंकि मानव-जीवन इतना पेचीदा है कि उसका प्रतिबिम्ब सामने रखना प्रायः असम्भव है।

           उपन्यासकार जीवन के निकट से निकट आता है किन्तु उसे भी जीवन में बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है किन्तु जहाँ वह छोड़ता है वहाँ अपनी ओर से जोड़ता भी है।

इस लेख में हम जानेंगे उपन्यास के बारे में विभिन्न विद्वानों की दृष्टि में इसका स्वरूप किस प्रकार है???

(1) श्यामसुन्दर दास के अनुसार, "उपन्यास मनुष्य के वास्तविक जीवन की काल्पनिक कथा है।" 

(2) प्रेमचन्द के शब्दों में, "मैं उपन्यास को मानव चरित्र का चित्र मानता हूँ। मानव चरित्र पर प्रकाश डालना और उसके रहस्यों को खोलना ही उपन्यास का मूल तत्त्व है।" 

(3) हडसन के अनुसार, "उपन्यास में नामों और तिथियों के अतिरिक्त और सभी बातें असत्य होती हैं। इतिहास के नामों और तिथियों के अतिरिक्त कोई बात सत्य नहीं होती।"

          इस प्रकार यह स्पष्ट होता है कि उपन्यास कार्य-कारण श्रृंखला (causal chain) में बँधा हुआ वह गद्य कथानक है, जिसमें अपेक्षाकृत अधिक विस्तार तथा पेचीदगी के साथ वास्तविक जीवन का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यक्तियों से सम्बन्धित वास्तविक या काल्पनिक घटनाओं द्वारा मानव-जीवन के सत्य का रसात्मक रूप से उद्घाटन किया जाता है। 

         उपर्युक्त परिभाषाओं के विश्लेषणात्मक उपन्यास की निम्नांकित विशेषताएँ हैं :-

(1) यह अपेक्षाकृत विस्तृत रचना होती है। 

(2) इसमें जीवन के विविध पक्षों का समावेश होता है। 

(3) इसमें वास्तविकता तथा कल्पना का कलात्मक मिश्रण होता है। 

(4) कार्य-कारण श्रृंखला का निर्वाह किया जाता है। 

(5) मानव-जीवन के सत्य का उद्घाटन होता है। 

(6) जीवन की समग्रता का चित्र इस प्रकार उपस्थित किया जाता है कि पाठक उसकी अन्तर्वस्तु तथा पात्रों से अपना तादात्मीकरण  (Identification) कर सके। 

उपन्यास के तत्त्व

उपन्यास के निम्नांकित तत्त्व हैं जो प्राय: सभी विद्वान् स्वीकार करते हैं 

(1) कथावस्तु, 

(2) पात्र और चरित्र-चित्रण, 

(3) सम्वाद या कथोपकथन (Dialogue or Narration),

(4) देश-काल या वातावरण,

(5) भाषा शैली एवं 

(6) उद्देश्य।

Novel

The novel is made up of 'Upa' and 'Nyas'. 'Upa' means near and 'Nyas' means creation.

            The meaning of the word novel is :- 'To put in front'. The novelist does the work of placing a fictional creation in front of the reader. We will get the explanation of various aspects of life in the novel.

According to Babu Gulabrai, "Novel is a picture of life, not a reflection. The image of life can never be complete because human life is so complex that it is almost impossible to keep its image in front."

The novelist comes nearer to life, but he also has to leave a lot in life, but where he leaves, he also adds from his side.

In this article, we will know about the novel, what is its form in the view of different scholars???

(1) According to Shyamsundar Das, "Novel is a fictional story of the real life of man."

(2) In the words of Premchand, "I consider the novel to be a picture of the human character. The basic element of the novel is to throw light on the human character and reveal its secrets."

(3) According to Hudson, "In a novel except names and dates, everything else is false. Nothing is true except the names and dates of history."

Thus it becomes clear that the novel is that prose story tied in a causal chain, in which with relatively greater detail and complexity, the real or imaginary events related to the persons representing real life are connected with human life. Truth is opened rosily.

The following are the characteristics of the analytical novel of the above definitions:-

(1) It is a relatively elaborate structure.

(2) It includes various aspects of life.

(3) There is an artistic mixture of reality and imagination.

(4) The causal chain is maintained.

(5) The truth of human life is revealed.

(6) The picture of the totality of life is presented in such a way that the reader can identify himself with its content and characters.

Elements of the novel

The following are the elements of the novel which are accepted by almost all scholars.

(1) the plot,

(2) characters and characterization,

(3) Dialogue or Narration,

(4) country-time or environment,

(5) Language style and

(6) Purpose.

कृष्ण कुमार द्वारा रचित 'चुड़ी बाजार में लड़की' से अभिमन्यु की शिक्षा में शिक्षा के मुद्दों को किस प्रकार सार्थक तरीके से उठाया गया है ?

           कक्षा में शिक्षक के प्रश्नों का उत्तर देती हुई लड़को या परीक्षा की तैयारी करती हुई लड़की हमारी दृष्टि में सिर्फ एक विद्यार्थी रह जाती है। हमारी आँखें उसे सामने पाकर रीति-रिवाजों और विश्वासों के दलदल से घिरी हुई लड़की को देख पाने में असमर्थ हो जाती हैं। लड़की के ये दोनों रूप साथ-साथ रहते हैं। स्कूल या कॉलेज और विश्वविद्यालय के संसार में कदम रखती हुई लड़की उस दूसरी लड़की को घर पर नहीं छोड़ आई होती है जो सभ्यता द्वारा निर्धारित निर्भरता और यौन-दृष्टि के चौखटे में सिमटकर जीती है।

          वह लड़की जो घर पर विवाह स्कूल और मातृत्व की केन्द्रीयता का पाठ लगातार सीख रही होती है, इस लड़की से अलग नहीं है जो में जीवन की बहुउद्देशीयता का सपना देख रही होती है। लड़की के इन दो अस्तित्वों के बीच का फासला हर बच्ची के सामने एक असंभव-सी चुनौती पेश करता है। चुनौती का जवाब बहुतों के लिए किशोर होने तक निर्धारित हो चुका होता है। वे सीख चुकी होती हैं कि शिक्षा के वावजूद वे घर में भाई से अलग और नीचे बनी रहेंगी। स्त्री के रूप में उनका जीवन उसी धुरी पर चलेगा जो सभ्यता ने उनके जन्म से पूर्व, बहुत पूर्व, बना दी थी। अपने पूर्व निर्धारित जीवन-चक्र को उस धुरी पर जमाकर ही वे जिंदा रह पाएँगी।

         उक्त बातें ज़्यादातर लड़कियाँ शिक्षा समाप्त होने से पहले जान चुकी होती हैं। इसीलिए उनमें से कई अपनी शिक्षा को खींचते रहने का प्रयास करती हैं, इस विश्वास के तहत कि शादी से पहले जितना पढ़ सकें, पढ़ लें। उसके बाद का भरोसा नहीं। शिक्षा उनके लिए एक प्रकार से जमानत का काम करती है। शिक्षा के नाम पर उन्हें क्या पढ़ने को मिलता है अथवा बौद्धिक कौशलों के विकास के कितने और कौन से अवसर मिलते हैं ये सवाल उनके लिए विशेष महत्त्व नहीं रखते। महत्त्व इस बात का रह जाता है कि पढ़ाई के नाम पर वे जीवन के उस चरण को कुछ वर्ष स्थगित रख लेंगी जिसमें उनकी वह प्राकृतिक चाह जो मनुष्य होने के नाते उनके मन में स्वायत्त सोच और व्यवहार के साथ जीने की इच्छा पैदा करती है। 

          आशय यह है कि शिक्षा लड़कियों के लिए ज्ञान या चेतना का ज़रिया कम, मुख्यतः एक अवधि है जिसमें उनके दमित आत्म की लौ कुछ वर्ष इस पूर्वज्ञान के साथ जल लेती है कि उसे विवाह में निहित हस्तांतरण के तहत एक आक्रामक फूंक के बल से बुझ जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। स्त्रियों के जीवन में लंबी और व्यवस्थित शिक्षा, सांसारिक सफलता और वैवाहिक जीवन के त्रिकोण में प्रकट होने वाले तनाव इतनी जीवनियों में देखने को मिलते हैं कि उन्हें व्यक्तिगत अनुभव के संयोग नहीं, एक अनिवार्य सामाजिक सृष्टि कहना ही उचित होगा।

          शिक्षा का आधुनिक रूप व्यक्तित्त्व के निर्माण का साधन माना जाता है। खासकर जब शिक्षा किसी स्थायी आजीविका या पेशे की तरफ ले जाती हो। शिक्षा का यह प्रभाव स्त्री के उस जीवन-चक्र से टकराता है जो संस्कृति के चौखटे में समाज के विभिन्न वर्गों में जीया जाता है। एक सामान्य भारतीय लड़की के जीवन का निर्धारण करने वाली संस्था विवाह है और उसमें निहित अपेक्षाएँ शिक्षा की संस्थाई अपेक्षाओं से टकराती हैं। इस टकराव में विवाह की विजय समाज के स्थापित ढाँचे में नियति की तरह पूर्व-निश्चित है।

           विवाह की तैयारी लड़की के जीवन में अन्तर्निहित अर्थात् रची-बसी है जबकि शिक्षा की तैयारी एक हस्तक्षेप (Interference) है। कुछ परिस्थितियों में यह हस्तक्षेप बर्दाश्त कर लिया जाता है तो कुछ परिस्थितियों में वह कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है। लड़कियाँ लड़ती रहती हैं और इस मुहावरे का प्रयोग अथक रूप से करती चली जाती हैं कि 'मैं अभी पढ़ाई करना चाहती हूँ।' जैसा कि एक अध्ययन ने दर्शाया है, 'पढ़ाई' एक प्रतीक-भूमि की तरह इस्तेमाल होने लगती है जहाँ लड़की की आवाज़ आधुनिक अर्थव्यवस्था ने वाज़िब या सुनने और बर्दाश्त करने लायक बना दी है। पढ़ाई जारी रखने की मांग का परोक्ष अर्थ होता है विवाह के स्थगन की मांग। पढ़ाई करने दी जाए तो इसका आशय यह नहीं होता कि विवाह की तैयारी रूक जाएगी। विवाह एक घटना के रूप में स्थगित होता है, लड़की के जीवन को आकार देने वाली परिघटना (Phenomenon) "A fact or situation that is observed to exist or happen, especially one whose cause or explanation is in question. एक तथ्य या स्थिति जो अस्तित्व में है या घटित होती है, विशेष रूप से जिसका कारण या स्पष्टीकरण प्रश्न में है।" के रूप में नहीं। उसकी अपेक्षाएँ शिक्षा की अपेक्षाओं और जरूरतों से एकदम भिन्न हो सकती हैं और यह भिन्नता बनी रहती है। 

           शिक्षा एकाग्रता, बौद्धिक अनुशासन और स्वावलंबी सोच या सपने देखने की माँग करती है। विवाह समर्पण की मानसिक और दैहिक तैयारी के प्रबन्धन की माँग करता है। विवाह की तैयारी लड़कियों के बचपन और किशोरावस्था के वर्षों में लगातार चलने वाली उन्मुखीकरण का रूप ले लेती है जिसमें तरह-तरह की सांस्कृतिक क्रियाओं और रस्मों व रिवाज़ों का ज्ञान तथा अभ्यास शामिल रहता है। उधर स्कूल में प्रकृति और समाज को वृहत्तर परिधि से संबंधित ज्ञान और उससे संबंधित कौशलों पर अधिकार की अपेक्षा की जाती है। दोनों के बीच समय को लेकर टकराव होता रहता है जिसे लड़के महसूस नहीं करते केवल लड़कियाँ झेलती हैं। स्कूल विभिन्न विषयों को पढ़ाई में दैनिक स्तर के ध्यान और विकास को अपेक्षा रखता है। इधर घर में लड़कियाँ विवाह की तैयारी से संबंधित सांस्कृतिक ज्ञान और कौशलों से जुड़ी अपेक्षाएँ, धार्मिक मान्यताओं और त्योहारों व रीति-रिवाजों के वार्षिक-चक्र में अवस्थित रहती हैं। 

         ये अपेक्षाएँ लड़की को स्कूल से बार-बार अनुपस्थित होकर ही पूरी हो पाती हैं। कुछ अपेक्षाएँ ऐसी हैं जो स्कूल से अनुपस्थित रहे बिना पूरी हो जाती हैं मगर वे भी स्कूल की दैनन्दिनी में लड़की की भागीदारी को ढीला बना देती हैं। देह को संभालने व सेवा को माँग करने वाली अपेक्षाएँ इसी किस्म की हैं। वे सामान्य स्वास्थ्य-रक्षा से कहीं अधिक विशद् और समयसाध्य हैं। नाखूनों, खाल, आँखों और बालों समेत शरीर के तमाम अंगों की अलग-अलग चिंता विवाह की लम्बी तैयारी का हिस्सा है। इसके अलावा शरीर के वजन और आकार की चिंता लड़की के मानस को देह की छाया में बाँधे रखती है। समय आने पर विवाह के लिए चुना जाना एक तरह की परीक्षा में सफल होने जैसा होता है। इस परीक्षा का सबसे चुनौती भरा पर्चा देह विषयक होता है, उसके बाद सांस्कृतिक ज्ञान और सामाजिक कौशल आते हैं। 

           स्कूल में प्राप्त और विकसित होने वाला ज्ञान और उससे जुड़े कौशल विवाह की दृष्टि से या तो अनुपयोगी हैं अथवा प्रतिस्पर्धी। विज्ञान की पढ़ाई से संबंधित मानसिक कौशल और रुझान जो विश्वासों और अंधविश्वासों पर चोट करते हैं, विवाह की परीक्षा में उत्तीर्ण होने में बाधा डालते हैं। माहवारी से संबंधित पारम्परिक विचार और व्रत व उपवासों से जुड़े विश्वास शिक्षा प्राप्त करती लड़की के मानस को लगातार दुविधा में रखते हैं। वह समझ जाती है कि स्कूल की पढ़ाई का विवाह की तैयारी से मात्र व्यावहारिक संबंध है और वह इस कारण है कि पढ़े-लिखे वर के लिए वधू भी पढ़ी-लिखी होनी चाहिए। लेकिन वधू से यह उम्मीद कतई नहीं की जाएगी कि वह स्कूल में समाज विज्ञान को पढ़ाई के तहत प्राप्त अपने संवैधानिक या मानवाधिकारों के ज्ञान को गंभीरता से लेने लगे या उन्हें परिवार की परिधि में लागू करने लगे। इस नज़रिए से लड़कियों की शिक्षा के बारे में सोचकर हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि स्कूल और कॉलिज की पढ़ाई में सफलता हासिल करने वाली लड़कियाँ अपने मानस को दो हिस्से में बाँटकर बड़ी होती होंगी। 

           एक हिस्से में पढ़ाई और परीक्षाओं से पुष्ट ज्ञान का विकास रहता होगा जो संविधान, लोकतंत्र, मानव-मूल्य और विज्ञान की शब्दावली में व्यक्त होता है, दूसरे हिस्से में घर और पड़ोस, त्योहारों, सिनेमा और टीवी के जरिए होने वाले समाजीकरण से प्राप्त वह ज्ञान रहता होगा जो लड़कियों को बताता है कि संविधान में दर्ज समता और अन्य मानवाधिकार ससुराल की दुनिया पर लागू नहीं होते। वह संविधान का परदेस है 

           जो लड़कियाँ अपने शिक्षित संस्करण और गृहस्थिन संस्करण के बीच सामंजस्य बिठा लेती हैं, अपवाद होती हैं। ज्यादातर के लिए शिक्षित संस्करण के आकार और उसमें निहित आकांक्षाओं को सिकोड़ते जाना जरूरी सिद्ध होता है। उसे एक समानान्तर धारा की तरह किसी प्रकार बहाए रखती हैं, पर उसमें इतना नहीं डूब पातीं कि उसे अपने ज्ञान, कौशल या यश की धुरी बन जाने दें। वे दो जिंदगियाँ जीती हैं और इस कारण प्रायः थक जाती हैं। इस थकान का विश्लेषण करें तो दिखता है कि घर और पेशे की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए आवश्यक ऊर्जा का चुक जाना एक कारण हो सकता है, मगर ज्यादा बड़ा लेकिन क्योंकि गहरा कारण वह अकेलापन है जिससे भारत की स्त्री जीवन-भर जूझती है। इस भाव की विवेचना जितनी कठिन है उतना ही इसका प्रमाण देना। ऊपर से देखने पर कौन कहेगा या मानेगा कि भारत में स्त्री लगातार अकेलेपन से जूझती है। इस भाव की विवेचना जितनी कठिन है उतना ही इसका प्रमाण देना। ऊपर से देखने पर कौन कहेगा या मानेगा कि भारत में स्त्री लगातार अकेलेपन से जूझती है ? आखिर वह हमेशा जीवन के हर दौर में किसी-न-किसी के साथ दिखती है। 

           शास्त्रों ने बाकायदा हिदायत दे रखी है कि बचपन में स्त्री को अपने पिता की, यौवन में पति की और वृद्ध हो जाने पर पुत्र की छत्र-छाया में जीना चाहिए। स्त्री की लोकछवि ऐसी है जो उसे घर-परिवार, बाल-बच्चों से घिरा हुआ दिखाती है। अकेलेपन का अर्थ यदि साथ का अभाव है तो निश्चय ही हमारे समाज में स्त्रियाँ कभी अकेली नहीं पड़ती। पर यदि अकेलेपन का अर्थ अपने अंतस को व्यक्त कर सकनें वाली अस्मिता से है तो यह कहना गलत न होगा कि वे जीवन-भर किसी ऐसे का साथ नहीं पाती जो उनके आत्म को व्यक्त और विकसित होने दे।

             वे अभिमन्यु की तरह एक चक्रव्यूह से घिरी, उससे लड़ती-लड़ती खत्म हो जाती हैं। स्त्री के जीवन-संघर्ष का स्वरूप शिक्षा के ज़रिए एक हद तक बदला जा सकता है पर ऐसा तभी हो सकता है जब स्वयं शिक्षा का चरित्र बदले। अभी तक शिक्षा का स्त्री के जीवन में सामान्यतः यही योगदान रहा है कि वह बचपन और किशोरावस्था की अवधि में घर और कुटुम्ब की चारदीवारी से बाहर रोजाना कुछ घंटे बिता लेती है। आज के भारत में लड़कियों की शिक्षा का विश्लेषण करने के लिए उन तीन पेशों को संदर्भ बनाना उपयोगी होगा जिनका आधुनिकता के निर्माण में योगदान महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ये तीन पेशे हैं डॉक्टरी, इंजीनियरी और वकालत। इन पेशों के ज़रिए जीवन और मरण संबंधी मान्यताएँ, प्रकृति और मनुष्य के संबंधों की संरचना और समाज के ढाँचे में व्यक्ति के अधिकारों को अवधारणा का विकास हुआ हैं। ज़ाहिर है, यह विकास एक ज़्यादा बड़ी ऐतिहासिक चेतना का हिस्सा है और किसी एक कारक पर निर्भर नहीं है। फिर भी इस विकास प्रक्रिया में डॉक्टरी, इंजीनियरी और वकालत का योगदान विश्लेषण का उपयुक्त विषय है। यह विश्लेषण शिक्षा के समाजशास्त्र की दृष्टि से इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इन तीनों पेशों में ज्ञान और विज्ञान के विविध विषयों और उनसे जुड़े बौद्धिक कौशलों का सम्मिश्रण देखने को मिलता है। इन पेशों में प्रवेश के लिए आवश्यक शैक्षिक अर्हताओं का वितरण एक पैमाना है जिसकी मदद से समाज के विषमतापूर्ण ढाँचे के रहते एक समतामुखी सांस्कृति और राजनैतिक प्रयास में शिक्षा के योगदान का आकलन किया जा सकता है।

           पिछले सवा सौ वर्षों में और विशेषकर आज़ादी के बाद से डॉक्टरो, इंजीनियरी और वकालत के पेशों में महिलाएँ गई हैं और सफल हुई हैं। इस बात से देश को यश मिला है जिसका नशा बहुत व्यापक है। उसके प्रभावश अनेक लोग मानने लगे हैं कि शिक्षा में लड़कियों की बराबरी का लक्ष्य लगभग पा लिया गया है। इस मान्यता के पक्ष में वे यह दलील देते हैं कि सार्वजनिक जीवन में पढ़ी-लिखी स्त्रियाँ पहले से ही ज्यादा संख्या में दिखाई देने लगी हैं।सरकारी कार्यालय, बैंक, उद्योग और व्यापार, मीडिया और विश्वविद्यालय में शिक्षित स्त्रियों को अपने पुरुष सहकर्मियों के साथ काम करता देखकर यह धारणा पुष्ट होती है कि अब भारत की नारी पर्दे के पीछे या घर की चारदीवारी में नहीं रही। खासकर मीडिया ने इस धारणा को बहुत पोषण दिया है कि स्त्री का शैक्षिक पिछड़ापन एक पुरानी बात हो चुकी है और यह बात यदि आज भी कहीं सच है तो गाँव में ही सच हो सकती है। टेलीविजन से बहुत पहले सिनेमा ने शिक्षित स्त्री को इस तरह पेश करना शुरू कर दिया था जिससे लगे कि प्रेम के सामाजिक संदर्भ में पुरुष और स्त्री बराबरी से खड़े हैं। लगभग तीन-चौथाई सदी इस काल्पनिक विश्वास को फैलाने के निरंतर संपोषण में बीत गई है। लड़कियों की तीन पीढ़ियाँ सिने जगत और सामाजिक जगत के फासले को अपने मानसिक संघर्ष से पाटने में निकल गई हैं। लड़कियों और लड़कों की शैक्षिक बराबरी का भ्रम अखबारों के जरिए भी लगातार फैलता रहा है। खासकर दसवीं और बारहवीं के बोर्ड की परीक्षा के परिणाम की घोषणा के समय 'लड़कियाँ लड़कों से आगे' जैसी सुर्खियां छापने से कोई अख़बार बाज़ नहीं आते। 

             सरकारी अधिकारी और नेता आए दिन कहते रहते हैं कि स्कूलों में लड़कियों की प्रवेश दर लड़कों की बराबर हो चुकी है। 'लेडी डॉक्टर' शब्द सुनने और बोलने के हम इतने ज्यादा अभ्यस्त हो गए हैं कि स्कूल की शिक्षा के बाद डॉक्टरा जैसे पेशे की शिक्षा में लड़कियों के पहुँच का यथार्थ हमें तंग नहीं करता। डॉक्टरी की शिक्षा के क्षेत्र में पहली भारतीय लड़की के प्रवेश को एक शताब्दी से ऊपर समय हो गया है परन्तु आज भी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पाने वाली लड़कियाँ कुल विद्यार्थियों की 27 प्रतिशत ही हैं और इनमें भी ज्यादातर महिला रोगों की विशेषज्ञ या फिर सामान्य डॉक्टर बनती हैं। 

               शिक्षा स्त्री की अकेली राह की पाथेय बने, यह तभी संभव है जब हम शिक्षा की परिकल्पना और तैयारी स्त्री के अभिमन्यु को ध्यान में रखकर करें। लड़कियों की शिक्षा पुनर्रचना हमें उस चक्रव्यूह को समझने के उद्देश्य से करनी होगी जो जन्म के साथ ही हर बच्ची को घेर लेता हैं। जैसे-जैसे वह बड़ी होती है उसके अंदर चक्रव्यूह को देख पाने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही उसे मंजूर और आत्मसात् करने की विवशता बढ़ती जाती है। चक्रव्यूह को देख पाना उसे भेदने की शुरूआत नहीं है क्योंकि व्यूह का अर्थ यहाँ उसकी मानसिक रचना से अलग नहीं है। चक्रव्यूह एक सामाजिक कृति अवश्य है पर हर लड़की उसे अपने मानस में व्यक्तिगत स्तर पर रचती है, तभी चक्रव्यूह की सामाजिक कृति एक जीवन में सक्रिय हो पाती है। यदि चक्रव्यूह से आशय इस संरचना से है जो लड़की को परतंत्रता (Dependency) में जीना सिखाती है तो इसे गुलामी की आवश्यक संरचना भी कहा जा सकता है कहा जा सकता है क्योंकि गुलाम के लिए अपनी गुलामी से संतुष्ट रहना बहुत जरूरी है। कष्ट, अपमान, निर्भरता और अपने जीवन की क्षुद्रता (Meanness) का बोध तभी जीवनपर्यन्त सहनीय बने रह सकते हैं जब उन्हें अपने संस्कार बना लिया जाए। 

             यही काम जन्म से शुरू होने वाली व्यूह-रचना मानसिक स्तर पर करती है जिसके अलग-अलग पक्षों की झलक इस पुस्तक में दी गई है। अभिमन्यु होने के कई अर्थ संभव हैं परन्तु जिस अर्थ से लड़की के अस्तित्व की व्यंजना सबसे स्पष्ट रूप में व्यक्त होती है यह एक दुर्जेय संघर्ष से अकेले निपटने का नियति का है। अभिमन्यु सा शौर्य उसे बचा नहीं सकता, जिता भी नहीं सकता, यह शुरू से तय था। लड़कियों के जीवन में भी उनके अकेलेपन की अनिवार्यता रोजमर्रा से लेकर स्थायी किस्म के संघर्षों को समेटती है। 

             विवाह की रस्मों के बाद बारात के साथ जाती हुई लड़की का अकेलापन मात्र विदाई गीतों या उनका साथ देने वाले संगीत का विषय नहीं है। वह एक साथ एक भौतिक और सांस्कृतिक सच है। यदि इस सच को लड़कियों की नई शिक्षा की धुरी बनाया जाए तो उसका पहला अर्थात् सबसे बड़ा उद्देश्य हर लड़की को ऐसे बौद्धिक और भावनात्मक कौशल देना होगा जो उसे अपने अकेलेपन को पहचानने और उसे स्पष्टत: देखकर उत्पन्न होने वाली घबराहट और आत्मदया पर काबू पाने की क्षमता दे। 

        दूसरा उद्देश्य भविष्य की संभावनाओं पर विश्वास उत्पन्न करना होगा, इस संभावना पर कि ऐसे संसार का जन्म संभव है जिसमें लड़कियाँ सुरक्षित जी सकेंगी और जीवन की पूर्णता की अनुभव कर सकेंगी। आज की दुनिया को देखते हुए यह बात एक आस्था का विषय ही हो सकती है जिसे पल्लवित करना शिक्षा का काम है।

बुधवार, 28 जुलाई 2021

स्वयं की मजबूतियों और कमजोरियों को समझना (Understanding Your own Strengths and weaknesses) B.Ed. & D.El.Ed. S-4 and EPC-4 Hindi or English Notes.

  स्वयं की मजबूतियों और कमजोरियों को समझना 

(Understanding Your own Strengths and weaknesses) 

           स्वयं की मजबूतियों एवं कमजोरियों को पहचानने में सक्षम होकर परिवार, विद्यालय और विभिन्न स्थानों पर अपनी पहचानों और भूमिकाओं को समझ पाना ही स्वयं की पहचान है। 

         विद्यालय में आपसे शायद कभी पूछा गया होगा- "बड़े होकर आप क्या बनना चाहते हो?" इस प्रश्न में "क्या" की बजाय "कौन" पर अधिक जोर दिया गया है। सवाल यह उठता है कि हम क्या बनना चाहते हैं, क्या इसके पहले हमें यह पता है कि हम क्या है? 

आइए इस लेख में इसी मुद्दे पर चर्चा करते हैं। मुझे लगता है कि निम्नलिखित बातें अपने आप को समझने में हमारी मदद कर सकती है-

• अपनी शक्तियों को समझना :- आप में स्वाभाविक रूप से कौन-सी योग्यताएँ, विद्यमान है तथा किनका पोषण व विकास करना चाहते हैं? वे शक्तियाँ जो आपमें विद्यमान हैं और जिन्हें आप पोषित और विकसित करना चाहते हैं, आपकी निजी परिसम्पत्ति हैं। इनके कारण आप जीवन में एक अलग स्थान रखते हैं जो दूसरों से भिन्न हैं। इनसे आपको अवगत होना चाहिए। इसमें आपकी सांवेगिक शक्तियों (Emotional forces) और प्रेम अभिव्यक्ति की योग्यता तथा गुण-दोष विवेचन की योग्यता सम्मिलित है। 

• अपने मनोवेगों को जानना :- वह क्या है जिसकी आपको एक धुन रहती है। वह क्या है जिससे आप उत्तेजित या उत्साहित हो जाते हो एवं उसे आपकी एकाग्रता की आवश्यकता है ? वे कौन से क्रियाकलाप और लक्ष्य हैं जिनसे आप वास्तव में सजीव अनुभव करते हो ? आप अपने जीवन का निर्माण उन मनोवेगों के इर्द-गिर्द नहीं कर सकते यदि आपने उन्हें सही रूप में पहचाना नहीं है। जब आप आन्तरिक समन्वय उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हों। यह सुनिश्चित करना कि आपके मनोवेग तथा आपके मूल्य और मानक एक दिशा में हैं, आपके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होगा। 

• अपने मूल्यों की जानकारी :- ये वे बातें हैं जो गहनतम स्तर पर आपके लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। आपके निजी मूल्य एवं मानदंड (मानक) क्या है ? आपकी प्राथमिकताएँ तथा विश्वास या आस्थाएँ क्या है ? आप इन्हें इतना महत्त्व क्यों देते हैं ? आप अपने निजी मानकों और नैतिक मूल्यों को किस स्तर की वचनवद्धता देना चाहते हैं ? आप अपने वास्तविक आत्म के प्रति कितना सच्चा रहना चाहते हैं ? 

• अपनी प्रवृत्तियों को पहचानना :- आपकी प्रवृत्तियाँ चाहे वे अच्छी हो या बुरी, आपकी आदत बन जाती हैं। क्या आप अपनी सोच के आधार पर किन्हीं कार्यों को करना चाहोगे ? या आप चाहोगे कि कार्यों को टालते रहें या अत्यधिक प्रक्रिया करोगे ? अपनी अभ्यसित प्रवृत्तियों को जानना, आपके लिए उन क्षेत्रों के विश्लेषण में सहायक हो सकता है जिनमें कुछ सुधार की आवश्यकता है। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि कौन-सी प्रवृत्तियाँ आपकी प्रबलताओं और सफलताओं में अत्यधिक योगदान देती हैं। 

• अपनी कमियों (परिसीमाओं) को स्वीकार करना :- यह समझ लें कि आप प्रत्येक प्रयास या क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ नहीं बन सकते। यह जान लेना अच्छा होगा कि इस समय कौन से कौशल एवं क्रियाकलाप आपकी योग्यताओं से परे हैं। ऐसा जानते हुए आप ऐसे क्रियाकलाप का दायित्व किसी और को दे सकते हैं तथा अपनी ऊर्जा का प्रयोग वहाँ करेंगे जहाँ सबसे प्रभावी हो सकता है। हम जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में अपनी योग्यताओं में सुधार ला सकते हैं अत: वर्तमान कमियों को स्थाई न समझें। अपने निजी मूल्यांकन में यथार्थवादी तथा व्यावहारिक बने। अपने वास्तविक आत्म को जानने में आपकी सत्यनिष्ठा (ईमानदारी) एक पूर्वापेक्षा (Prerequisite) है। 

• अपने लक्ष्य निर्धारित करना :- आप वास्तव में किस वस्तु को प्राप्त करना चाहते हो। आप किस तरह के व्यक्ति के रूप में विकसित होना चाहते हो ? आपके लक्ष्य विशिष्ट, निर्धारणीय तथा वास्तविक या यथार्थवादी होने चाहिए। जब बात लक्ष्य निर्धारण की होती है तो इसका मुख्य तत्त्व स्पष्टता है। स्पष्टता कार्य को प्रेरित करती है एवं स्पष्टता का अभाव, गड़बड़, विभ्रम तथा निष्क्रियता की ओर ले जाता है। 

• अपनी दिशा स्थापित करना :- आपका वास्तविक आत्म जीवन में किस ओर जाना चाहता है ? एक बार जब आप अपने मूल्यों, शक्तियों, मनोवेगों, प्रवृत्तियों, सीमाओं और लक्ष्यों को समझ जाते हो तो आपको एक गन्तव्य  की आवश्यकता पड़ती है जिस ओर आप गमन करना चाहोगे। यही आपकी दिशा होगी। अपने गन्तव्य पर पहुँचने के बारे में चिन्ता न करें क्योंकि जो महत्त्वपूर्ण है वह 'यात्रा' है। अत: एक ऐसी दिशा को चुनें जो वास्तविक प्रसन्नता का निरूपण करती हो तथा इस और आगे बढ़ो। तब देखोगे कि जीवन आपके सम्मुख कैसे खुल जाता है और खिल उठता है।


Understanding Your own Strengths and weaknesses


              Being able to recognize one's own strengths and weaknesses and being able to understand one's own identities and roles in the family, school and various places is self-identity.

You might have been asked in school, "What do you want to be when you grow up?" In this question the emphasis is on "who" rather than "what". The question arises, what do we want to be, before we know what we are?

Let us discuss this issue in this article. I think the following things can help us to understand ourselves-

• Understanding your strengths: - What abilities are naturally present in you and which do you want to nurture and develop? The forces that exist in you and that you wish to nurture and develop are your personal assets. Because of these you hold a different place in life which is different from others. You should be aware of them. This includes your emotional forces and the ability to express love and to discuss merits and demerits.

• Knowing your passions:- What is it that you have a passion for. What is it that gets you excited or excited and that requires your concentration? What are the activities and goals that make you feel really alive? You cannot build your life around those emotions if you do not identify them properly. When you are trying to create internal coordination. Making sure that your passions and your values ​​and standards are in one direction will be very important to you.

• Knowing Your Values:- These are the things that are most important to you at the deepest level. What are your personal values ​​and standards? What are your preferences and beliefs or beliefs? Why do you give so much importance to them? What level of commitment do you want to give to your personal standards and moral values? How true to your true self do you want to be?

• Recognizing your tendencies:- Your tendencies, whether they are good or bad, become your habit. Would you like to do any work based on your thinking? Or would you like to keep postponing tasks or over-processing? Knowing your habitual tendencies can help you analyze areas that need some improvement. This will help you to know which tendencies contribute the most to your strengths and successes.

• Accepting your limitations:- Realize that you cannot be the best in every endeavor or field. It would be good to know which skills and activities are beyond your abilities at the moment. Knowing this, you can delegate such activities to someone else and use your energy where it can be most effective. We can improve our abilities in most areas of life, so don't take the present shortcomings as permanent. Be realistic and practical in your personal assessment. Your integrity is a prerequisite in knowing your true self.

• Setting your goals:- What do you really want to achieve. What kind of person do you want to grow into? Your goals should be specific, determinable and realistic or realistic. When it comes to goal setting, the key element is clarity. Clarity drives action and lack of clarity leads to confusion, confusion and passivity.

• Establishing your direction:- Where does your real self want to go in life? Once you understand your values, strengths, impulses, tendencies, limitations and goals, you need a destination to which you would like to travel. This will be your direction. Don't worry about reaching your destination because what is important is the 'journey'. So choose a direction that represents real happiness and move on. Then you will see how life opens up and blossoms in front of you.