Notes. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Notes. लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 1 नवंबर 2021

अधिगमकर्त्ता एवं अधिगम प्रक्रिया का बोध (UNDERSTANDING THE LEARNER AND LEARNING PROCESS) S-1 D.El.Ed. 2nd Year B.S.E.B. Patna.


       अपने जन्म के समय शिशु असहाय अवस्था में रहता है। वह दूसरों पर निर्भर रहता है। कालांतर में वही शिशु अनेक चीजें सीख जाता है। सीखने की यह प्रक्रिया जीवन पर्यन्त चलती रहती है। अधिगम अर्थात् सीखना प्राणियों का एक जन्मजात गुण है ।

          अधिगम एक अत्यधिक व्यापक संकल्पना है। मनुष्य अपने जीवन के प्रारम्भ से लेकर अंत तक प्रतिपल कुछ-न-कुछ सीखता रहता है। प्रत्येक व्यक्ति अपने साथ कुछ अनुवांशिक विशेषताएँ (Genetic features) लेकर जन्म लेता है। इन विशेषताओं में बुद्धि एक ऐसी विशेषता है जो उसे अपने चारों ओर फैले वातावरण के साथ अतः क्रियाएँ करते हुए उसकी समस्त क्रियाएँ और व्यवहारों में परिवर्तन करने की शक्ति प्रदान करती है। वस्तुतः मनुष्य की अपने परिवेश से प्रभावित होकर अपने वंशानुक्रम के गुणों के अनुरूप व्यवहार में परिवर्तन करने की क्रिया ही अधिगम है।
      शिक्षा का प्रमुख उद्देश्य बालकों को सिखाना और सीखने की ओर अग्रसर करना है।

अधिगम का अर्थ

(MEANING OF LEARNING)

         अधिगम किसी स्थिति के प्रति सक्रिय प्रतिक्रिया है। जैसे:- एक बालक जलती हुई मोमबत्ती की लौ छूने से जल जाता है। उसके लिए यह पहला कटु अनुभव होता है। दूसरी बार वह जलती हुई मोमबत्ती से दूर रहता है। बालक यह सीख जाता है कि लौ को हाथ लगाया जाएगा तो अवश्य ही जलने की पीड़ा उठानी पड़ेगी। इसी प्रकार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अनुभवों के माध्यम से एक व्यक्ति के व्यवहार में अपेक्षित परिवर्तन होते रहते हैं। अनुभवों द्वारा व्यवहार में होने वाले इन परिवर्तनों को साधारण रूप में सीखने की संज्ञा दे दी जाती है। 

सीखने की प्रक्रिया की यह बहुत ही सरल व्याख्या है ।

      अधिगम पूर्व अनुभव द्वारा व्यवहार में प्रगतिशील परिवर्तन है। इस आधार पर कहा जा सकता है। अधिगम ही शिक्षा है। अधिगम और शिक्षा एक ही क्रिया की ओर संकेत करते हैं। दोनों क्रियाएँ जीवन में सदा और सर्वत्र चलती रहती है। बालक परिपक्वता की ओर बढ़ता हुआ, अपने अनुभवों का लाभ उठाता हुआ वातावरण के प्रति जो उपयुक्त प्रतिक्रिया करता है, वहीं अधिगम है।

अधिगम की परिभाषाएँ

(DEFINITIONS OF LEARNING)

      "ब्लेयर, जोन्स और सिम्पसन के अनुसार- व्यवहार में कोई परिवर्तन जो अनुभवों का परिणाम है और जिसके फलस्वरूप व्यक्ति आने वाली स्थितियों का भिन्न प्रकार से सामना करता है, अधिगम कहलाता है।"
"Any Change of behaviour which is a result of experience and which causes people to face late situation diffcutly may be called learning. 
"Blair, Jones and Simpson."

गेट्स व अन्य के अनुसार– "अनुभव और प्रशिक्षण द्वारा व्यवहार में परिवर्तन लाना ही अधिगम हैं।" 
"Learning in the modification of behaviour through experience and training. 
"Gates and Others"

स्किनर के अनुसार- "सीखना, व्यवहार में उत्तरोत्तर सामंजस्य की प्रक्रिया है।" 
"Learning is a process of progressive behaviour adaptation." 
-Skinner

वुडवर्थ के अनुसार— "नवीन ज्ञान और नवीन प्रतिक्रियाओं के प्राप्त करने की प्रक्रिया सीखने की प्रक्रिया है।
"The process of acquring new knowledge and new responces in the process of learning." 
-Woodworth

क्रो एवं क्रो के अनुसार– "अधिगम, आदतों, ज्ञान एवं अभिवृत्तियों का अर्जन है।" 
"Learning in the acquisition of habits, knowledge and attitudes." 
-Crow and Crow

गिलफोर्ड के अनुसार– "व्यवहार के परिणामस्वरूप व्यवहार में किसी प्रकार का परिवर्तन ही अधिगम है।" 
"Learning is any change in behaviour, resulting from behaviour." -Gilford

अधिगम की प्रकृति

( NATURE OF LEARNING )

      उपर्युक्त परिभाषाओं के अवलोकन विश्लेषण तथा व्याख्या से स्पष्ट है कि अधिगम प्रक्रिया की प्रकृति में निम्न बातें निहित हैं-

1. अधिगम एक सक्रिय प्रक्रिया है।

2. अधिगम व्यक्ति की क्रियाशीलता पर निर्भर होता है।

3. अधिगम विकास की प्रक्रिया है, जहाँ व्यक्ति को स्व-प्रयास करना पड़ता है।

4. अधिगम व्यक्ति के वातावरण के अनुरूप व्यक्ति में परिवर्तन लाता है। ये परिवर्तन स्थायी या अस्थायी हो सकते हैं।

5. अधिगम सहज क्रिया (Reflex Action) नहीं है।

6. अधिगम चेतना का परिणाम भी हो सकता है या जैविक व सामाजिक समंजन के लिए भी हो सकता है।

7. अधिगम सकारात्मक व नकारात्मक दोनों हो सकता है।

8. अधिगम व्यवहार में परिवर्तन की मानवीय क्रिया है।

9. अधिगम प्रक्रिया उद्देश्यपूर्ण प्रक्रिया है।

10. अधिगम वर्तमान व्यवहार में परिवर्तन या नए व्यवहार के ग्रहण के साथ-साथ वर्तमान व्यवहार पर प्रतिबन्ध भी लगाता है।

11. अधिगम व्यक्ति को आवश्यक समायोजन और ग्राह्यता (Adjustment and adapility) के लिए तैयार करता है।

12. अधिगम का क्षेत्र बहुत व्यापक होता है जिसमें मानव व्यवहार के सभी क्षेत्र (संज्ञानात्मक, भावात्मक तथा अनुभवात्मक) सम्मिलित होते हैं।

13. अधिगम सार्वभौमिक एवं निरन्तर प्रक्रिया है। यह प्रक्रिया जीवन पर्यन्त चलती रहती है।

14. क्रो एवं क्रो के अनुसार कार्य करने के तरीके अधिगम में सम्मिलित है, परन्तु इन नए तरीकों को सीखने के साधनों की कोई सीमा नहीं होती। अतः अधिगम के विभिन्न तरीके और विधियाँ होती हैं।

15. परिपक्वता, थकान, बीमारी, नशे आदि। के कारण व्यवहार में परिवर्तन का अधिगम से कोई सम्बन्ध नहीं होता।

अधिगम की विशेषताएँ

(CHARACTERISTICS OF LEARNING)

      योकम सिम्पसन (Yokom Simpson) और मुर्सेल (Mursel) के अनुसार अधिगम की विशेषताएँ निम्नवत् हैं-

1. अधिगम परिवर्तन है। (Learning is change)

2. अधिगम सम्पूर्ण जीवन चलता है। (Learning is long-life) 

3.सीखना विकास है। (Learning is growth)

4. सीखना अनुकूलन है। (Learning is adjustment)

5. सीखना सार्वभौमिक है। (Learning is universal)

6. सीखना नया कार्य करना है। (Learning is doing something new)

7. सीखना अनुभवों का सगठन है। (Learning is organisation of experiences)

8. सीखना उद्देश्यपूर्ण है। (Learning is purposive)

9 . सीखना विवेकपूर्ण है। (Learning is understanding)

10. सीखना सक्रियता है। (Learning is activeness)

11. सीखना व्यक्तिगत व सामाजिक दोनों है। (Learning is both individual and social)

12. अधिगम खोज है। (Learning is discovery)

13. अधिगम वातावरण की उपज है। (Learning is a product of environment)

D.El.Ed.1st Year F-4 Most Important Question. विद्यालय संस्कृति परिवर्तन और शिक्षक विकास।

Most Important Question


विद्यालय संस्कृति परिवर्तन और शिक्षक विकास 

(F-4)

1.प्रश्न - विद्यालय के संगठनात्मक पक्ष से आप क्या समझते हैं? इसके उद्देश्य एवं सिद्धांतों को स्पष्ट करें।

Question 1.- What do you understand by organizational aspect of school? Explain its objectives and principles.

Question 9.- Explain teacher training programme. Explaining the need and importance of teacher training program, describe the type of teacher training program.


2.प्रश्न - विद्यालय प्रबंधन से संबंधित दस्तावेज क्या-क्या हैं? इसकी उपयोगिता बताइये।


Question 2.- What are the documents related to school management? Explain its usefulness.


3. सीखने-सिखाने की प्रक्रिया से विद्यालय भवन के सृजनात्मक प्रयोग कितना उपयोगी है, वर्णन करें।


Question 3.- Describe How the creative use of school building is useful in teaching-learning process.


4. शिक्षा के अधिकार कानून - 2009 के अंतर्गत विद्यालयी व्यवस्था में किए गए परिवर्तन की व्याख्या करें।


Question 4.- Explain the changes made in the school system under the Right to Education Act- 2009.

5. कक्षा-कक्ष का क्या अर्थ है? कक्षा में संप्रेषण एवं सीखने-सिखाने की विविध स्तर को समझाइए।


Question 5.- What is mean by class room? Explain the various levels of teaching communication and learning in the classroom.


6. पाठ्य-सहगामी क्रियाए किसे कहते हैं? पाठ्य सहगामी क्रियाओं का महत्व एवं प्रकार बताइए।


Question 6.- What are co-curricular activities called? Explain the importance and types of co-curricular activities.


7. मूल्यांकन किसे कहते हैं? इसकी कौन-कौन सी प्रविधियां हैं?


Question 7.- What is evaluation? What are this method ?


8. शिक्षक के वृत्तिक विकास की अवधारणा, आवश्यकता एवं सीमाओं पर प्रकाश डाले।


Question 8.- Throw the light on the concept, need and limitations of teacher's professional development.


9. शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को स्पष्ट कीजिए। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम की आवश्यकता एवं महत्व को समझाते हुए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रकार का वर्णन कीजिए।

10. तनाव प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? शिक्षक तनाव प्रबंधन के कारण एवं निदान को स्पष्ट करें।


Question 10.- What do you understand by stress management? Explain the causes and treatment of teacher stress management.


11. समेकित बाल विकास योजना (ICDS) का क्या कार्य है? बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करने वाली विशेष योजनाएं पर प्रकाश डाले।


Question 11.- What is the function of Integrated Child Development Scheme? Throw light on the special schemes to encourage the education of child.


12. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।


Question 12.- Write a short note on the following.


अ. समय प्रबंधन 


ब. आपात प्रबंधन 


स. राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद 


द. बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड


य. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 


र. राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय


 ल. यूनिसेफ 


व. विश्व बैंक 



A. Time managment 


B. disaster Management


C. SCERT 


D. BSEB 


E. CBSE 


F. NUEPA (National University of Educational Planning and Administration)


G. UNICEF 


H. World Bank


शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

अभिवंचित या वंचित का अर्थ एवं वंचित वर्ग की शिक्षा (Meaning of deprived and education of deprived class) S-1 D.El.Ed.2nd Year. B.S.E.B. Patna.

          वंचित होने का अर्थ है रहित होना, विहीन होना। यदि हम किसी सुविधा से किसी को विहीन कर देते हैं तो वह वंचित हो जाता है। जैसे:- हमें प्यास लगी है और पानी चाहिए, भूख लगी है तो भोजन चाहिए। पानी और भोजन से विहीन कर देना इनसे वंचित कर देना है। वंचित होने पर असन्तोष होना स्वाभाविक है। वंचित बालक का अर्थ है कि बालक को किसी चीज से रहित किया गया है, उसमें इसीलिए कुछ कमी है और इस कमी के कारण उसमें असन्तोष है।

 वंचित वर्ग की शिक्षा 

(Education of Deprived) 

         समाज में वंचित वर्ग के प्रति हमारी उदासीनता इतनी ज्यादा है कि उनकी इच्छाओं का ध्यान नहीं दिया जाता है। आज भी बहुत से लोगों में अशिक्षा होने से उनके विचारों में रूढ़िवादिता (conservatism) का समावेश है। रूढ़िवादिता अधिकांशत: अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों में अधिक से अधिक होने का कारण अशिक्षा है। ये लोग पुराने विचारों, रीतियों को पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलाना चाहते हैं। उन्हें छोड़ने में वे अपनी पुरानी पीढ़ी का अपमान समझते हैं। परन्तु शिक्षा के विकास के साथ धीरे-धीरे रूढ़िवादी विचारों में कमी आती जा रही है।

        भारतीय समाज के वर्तमान पतन का एक कारण लड़कियों को शिक्षा से वंचित रखना भी था। जबकि एक तरफ हम सभी स्वतन्त्रता का 75वाँ वर्ष मना रहे हैं, एवं इस युग को हम 'नारी जागरण युग' कहते हैं किन्तु वास्तव में अब तक नारियों की सामाजिक पराधीनता की बेड़ियाँ काटकर हम फेंकने में असफल रहे हैं। स्वतन्त्र भारत के संविधान में समस्त क्षेत्रों में समानता के अवसरों की गारण्टी के बावजूद अभी भी स्त्रियों को मानवीय रूपों में स्थान नहीं मिल पाया है। एक जाति विशेष में यह समस्या विकराल रूप धारण किये है जबकि स्वयंसेवी संस्थाओं ने इस जाति विशेष की बालिकाओं को शिक्षित होने के लिये महिला शिक्षा समितियों की स्थापना की है। हरिजन बस्तियों में नगर पालिकाओं एवं स्थानीय संस्थाओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय खोले गये, जिनमें इन्हें निःशुल्क शिक्षा देने का प्रावधान किया गया। इन संस्थाओं के द्वारा सरकार ने हरिजनों के प्रति उदारता दिखलायी एवं अनेक नियम बनाकर उनकी शिक्षा को प्रत्येक सम्भव रीति से प्रोत्साहित किया। फिर भी अनुसूचित जाति की बालिका शिक्षा में वांछित प्रगति नहीं कर पाई। इस सम्बन्ध में कई कारणों जैसे निर्धनता एवं गृह कार्य के अतिरिक्त माता-पिता की अशिक्षा और बालिकाओं को शिक्षित करने के प्रति निरुत्साहपूर्ण दृष्टिकोण भी एक बहुत बड़ा कारण है।

        अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में प्रारम्भ से ही अति निम्न स्तर प्राप्त था। उन्हें शिक्षा प्रदान करने हेतु कभी कोई प्रयास ही नहीं किया गया था। लेकिन नवीन समाज के निर्माण के साथ ही इनकी शिक्षा पर ध्यान तो दिया गया पर आज भी यह स्थिति नहीं आ पाई है कि यह कहा जा सके कि शिक्षा की सभी प्रक्रिया अनुसूचित जातियों में ठीक प्रकार से चल रही है।

        प्रथम स्थिति में तो माता-पिता पूरी तरह अशिक्षित हैं जो शिक्षा की उपयोगिता ही नहीं समझ पाते, इसलिए अपने बच्चों को भी शिक्षा दिलाने में उचित रुचि नहीं लेते हैं। ये लोग अभी तक वर्षों से चले आ रहे परम्परागत जीवन के अनुसार ही जीवन व्यतीत करते हैं। ये अन्य भारतीयों की अपेक्षा अधिक अन्धविश्वासी और रूढ़िवादी हैं। सभ्य एवं शिक्षित समाज के सम्पर्क में कम आने के कारण ये लोग सांस्कृतिक वंचना (Cultural Deprivation) के शिकार हो जाते हैं।

        समाज के वंचित वर्ग के व्यक्ति अशिक्षित रह जाते हैं क्योंकि ये लोग शिक्षा के महत्त्व को नहीं समझते हैं परिणाम यह है कि शिक्षा प्रसार के लिये इनके क्षेत्र में समाज की ओर से सरकार को कोई विशेष सहयोग उपलब्ध नहीं होता है। प्रथम तो ये लोग अपने बच्चों को स्कूल भेजना पसन्द नहीं करते हैं और यदि बच्चे जाते भी हैं तो इच्छानुसार उनका स्कूल बन्द कर देते हैं।

     इसके अतिरिक्त यदि माता-पिता अपने बच्चों को शिक्षा दिलाना भी चाहते हैं तो निर्धनता के कारण वे ऐसा नहीं कर पाते हैं। अनुसूचित जाति के लोग भूमिहीन श्रमिक रहे हैं तथा समाज में अन्य वर्ग में गिने जाने वाले व्यक्तियों की निर्धनता के शिकार होते रहे हैं। निर्धनता के कारण परिवार के सभी सदस्यों को आवश्यक आवश्यकताओं की सन्तुष्टि के लिये एकजुट होकर कार्य करना पड़ता है। परिणामतः आज भी माता-पिता अपने बच्चों को घर पर कार्य में मदद करवाने के लिये रोक लेते हैं तथा कभी-कभी बीच में ही पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल जाना बन्द करवा देते हैं। किन्हीं परिवारों में यदि अभिभावक स्कूल भेजने में सफल हो जाते हैं तो बच्चों को पढ़ाई में आवश्यक अध्ययन सामग्री उपलब्ध नहीं करा पाते, जिससे मजबूरी में उन्हें पढ़ाई बीच में ही छोड़ देनी पड़ती है। 

          अनुसूचित जातियों का एक बड़ा वर्ग गाँवो में निवास करता है। ग्रामों में आज भी स्कूलों का अभाव-सा है। पिछड़े इलाकों में तो कई गाँव के बीच एक स्कूल है। अभिभावक अधिक दूर स्कूल होने के कारण प्रायः अपने बच्चों को स्कूल भेजने से हिचकते हैं। किन्हीं स्थानों में विद्यालय भी होते हैं और अस्पृश्य जाति के लोग अपने बच्चों को विद्यालय भेजना शुरू कर देते हैं तो भी उचित सुविधाएँ व माहौल नहीं जुटा पाते हैं जिससे बच्चे कक्षा में असफल होने लगते हैं जिससे अपव्यय होता है और बार-बार अवरोधन भी जिससे क्षुब्ध होकर ये अपने बच्चों को रोक लेते हैं और उनकी शिक्षा अधूरी रह जाती है।

         अनुसूचित जातियाँ अधिकतर क्षेत्रीय या प्रान्तीय भाषा जानती हैं। बहुत बड़े वर्ग की यह एक प्रमुख समस्या होती है क्योंकि उन्हें उनकी अपनी भाषा में पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं होता है और इसी कारण वह वास्तविक भाव व अर्थ समझ नहीं पाते हैं और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि उत्पन्न न होने के कारण असफल हो जाते हैं। भाषा के साथ ही पाठ्यक्रम भी उनकी रुचि का नहीं होता है। किताबों का पाठ्यक्रम सामान्य वर्ग व सामान्य स्तर का होता है परन्तु उनका घर-परिवार व आस-पास का माहौल वैसा नहीं होता। जिस वजह से वह शिक्षा से वंचित रह जाते हैं।

गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021

समकालीन भारतीय समाज की चुनौतियाँ और शिक्षा (CHALLENGES AND EDUCATION OF CONTEMPORARY INDIAN SOCIETY) S-1 D.El.Ed.2nd Year. B.S.E.B. Patna.

 


             भारत एक विशाल देश है। इसका भौगोलिक विस्तार एवं विस्तृत क्षेत्रफल इसे और भी विशालता प्रदान करता हैं। यहाँ प्राकृतिक विविधता, जातिगत, भाषा, धर्म सम्बन्धी विविधता स्पष्ट रूप से देखने को मिलती है। इसके साथ ही भारतीय संस्कृति के मूलभूत तत्त्वों की ओर ध्यान दें तो हम पाते हैं कि यह बहिर्मुखी (Extrovert) होने की अपेक्षा अंतर्मुखी (Introvert) अधिक है। यदि इसके मूल स्वरूप को देखा जाए तो भौतिकता की अपेक्षा आध्यात्मिकता (spirituality) पर अत्यधिक बल देती है। भारत के सभी 10 दर्शन में हमें भारतीय संस्कृति की झलक मिल जाती है।

Note:- भारत में 'दर्शन' उस विद्या को कहा जाता है जिसके द्वारा तत्व का ज्ञान हो सके। 'तत्व दर्शन' या 'दर्शन' का अर्थ है तत्व का ज्ञान। मानव के दुखों की निवृति के लिए और/या तत्व ज्ञान कराने के लिए ही भारत में दर्शन का जन्म हुआ है।

विकिपीडिया

       कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक राजस्थान से अरुणाचल प्रदेश तक विविधताओं से भरे होने के पश्चात् भी इसमें अंतर्निहित एकता को आप महसूस कर सकते हैं। 


विविधता का अर्थ 
(Meaning of Diversity)


       विविधता एक बहुआयामी शब्द है। विविधताओं से असमानताओं का जन्म होता है। भारतीय संविधान समानता पर बल देता है। तत्पश्चात् देश में विविध प्रकार की विभिन्नताएँ या विविधता विद्यमान हैं। विविधता विकास के मार्ग में बाधा उत्पन्न करती है। समानता की पोशाक रही भारतीय संस्कृति वर्तमान में असमानताओं से त्रस्त है। समानता का अर्थ- जन्म, वंश, स्थान, लिंग, धर्म, जाति, पद प्रतिष्ठा आदि के आधार पर समस्त नागरिकों से समान प्रकार का व्यवहार करने से है। वर्तमान परिस्थितियों में अपने देश में प्रत्येक क्षेत्र में भेदभाव प्रचुर मात्रा में पाया जा रहा है। सरकार हर प्रकार की समानताओं को दूर करने के लिए निरंतर अग्रसर है लेकिन इसकी जड़ें भारतीय जनमानस में इस तरह बैठ गई हैं कि पक्षपात के बगैर किसी कार्य में होने की हम कल्पना भी नहीं कर सकते। विविधता व्यक्तियों के समान अवसरों में बाधा पैदा करती है। जिससे व्यक्ति का सर्वांगीण विकास संभव नहीं हो पाता है। 

भारतीय समाज में विविधता 

       समाज में विविधता से तात्पर्य है- किसी भौगोलिक-राजनैतिक क्षेत्र में रहने वाले विभिन्न सामाजिक समूहों का अपनी विशिष्टता के साथ सह-अस्तित्व भारतीय परिप्रेक्ष्य में यह विविधता विभिन्न रूपों में पायी जाती है। भारत जो कि एक समृद्ध संयुक्त एवं बहुल संस्कृति का केन्द्र है जहाँ विभिन्न शारीरिक संरचना, क्षेत्र, बोली, भाषा, जाति, धर्म, संस्कृति के लोग अपनी सांस्कृतिक विशिष्टता के साथ जीवन यापन करते हैं। 

विविधता के विविध रूप अग्रलिखित हैं-

1. क्षेत्रीय या भौगोलिक विविधता 

        उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक और पूर्व में अरुणाचल प्रदेश से लेकर में राजस्थान तक विभिन्न भौगोलिक विविधतायें है। कश्मीर में बहुत ठंड है तो दक्षिण भारतीय क्षेत्र बहुत गर्म है। गंगा का मैदान है जो अधिक उपजाऊ है तथा इसी के किनारे कई प्रमुख राज्य, शहर, सभ्यता और विकसित हुए। हिमालयी क्षेत्र में अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जैसे बद्रीनाथ, केदारनाथ तथा गंगा, यमुना, सरयू, ब्रह्मपुत्र, आदि। नदियों का उद्भव स्थल है। देश के पश्चिम में हिमालय से भी पुरानी अरावली पर्वतमाला हैं। कहाँ रेगिस्तानी भूमि है तो वहीं दक्षिण में पूर्वी और पश्चिमी घाट, नीलगिरी की पहाड़ियाँ भी हैं। यह भौगोलिक विविधता भारत को प्राकृतिक रूप से मिला उपहार है।

 2. भाषायी विविधता 

       भारत एक बहुभाषी राष्ट्र है, प्राचीन काल से ही भारत में विभिन्न भाषाओं व बोलियों का प्रचलन रहा हैं। वर्तमान में भारत में 18 राष्ट्रीय भाषाएँ तथा 1,652 के लगभग बोलियाँ पाई जाती हैं। भारत में रहने वाले इतनी भाषाएँ व बोलियाँ इसलिए बोलते हैं क्योंकि, यह उपमहाद्वीप एक लम्बे समय से विविध प्रजातीय समूहों की नींव रहा है। भारत में बोली जाने वाली भाषाओं को मुख्य रूप से चार भाषा परिवारों में बाँटा जा सकता हैं-

  •  ऑस्ट्रिक परिवार- इसके अन्तर्गत मध्य भारत की जनजातीय-पट्टी की भाषाएँ आती है जैसे :- संथाल, मुण्डा, आदि। 
  • द्रावीड़ियन परिवार- तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, गोंडी, आदि।
  • साइनो तिब्बतन परिवार- सामान्यतः उत्तर-पूर्वी भारत की जनजातियाँ। 
  • इंडो-यूरोपियन परिवार- भारत में सबसे अधिक संख्या में बोली जाने वाली भाषाएँ व बोलियाँ इण्डो आर्य भाषा परिवार की हैं। जहाँ एक ओर पंजाबी, सिंधी भाषाएँ व बोलियाँ बोली जाती। वहीं दूसरी ओर मराठी, कोंकणी, राजस्थानी, गुजराती, मारवाड़ी, हिन्दी, उर्दू, छत्तीसगढ़ी, बंगाली, मैथिली, कुमाउंनी, गढ़वाली जैसी भाषाएँ व बोलियाँ बोली जाती हैं। 
           भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में केवल 22 भाषाएँ ही सूचीबद्ध हैं। यह भाषाएँ असमिया, उड़िया, उर्दू, कन्नड़, कश्मीरी, गुजराती, तमिल, तेलुगू, पंजाबी, बंगला, मराठी, मलयालम, संस्कृत, सिंधी, हिन्दी, नेपाली, कोंकणी, मैथली, बोड़ो भाषा, डोगरी भाषा, संथाली भाषा और मणिपुरी हैं। इसके अलावा संविधान के अनुच्छेद 343 (2) के रूप में हिन्दी के साथ अंग्रेजी भाषा को भी सरकारी काम-काज की भाषा माना गया। सभी भाषाओं में हिन्दी एक ऐसी भाषा है जो 2001 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक लोगो द्वारा बोली जाती हैं अर्थात् 248 करोड़।

3. प्रजातीय विविधता 

         प्रजाति ऐसे व्यक्ति का समूह है जिनमें त्वचा का रंग, नाक का आकार, बालों के रंग के प्रकार कुछ स्थायी शारीरिक विशेषताएँ पायी जाती हैं। भारत को प्रजातियों का अजायबघर (Museum) इसीलिए कहा गया। क्योंकि, यहाँ समय-समय पर अनेक बाहरी प्रजातियाँ किसी-न-किसी रूप में आती रहीं और उनका एक-दूसरे में मिश्रण होता रहा। भारतीय मानवशास्त्री सर्वेक्षण के अनुसार देश की प्रजातीय स्थिति को अच्छी तरह समझ पाना कठिन है। प्रजाति व्यक्तियों का ऐसा विशाल समूह है जिसकी शारीरिक विशेषताओं में अत्यधिक बदलाव न आकर यह आगे की पीढ़ियों में चलती रहती हैं। संसार में मुख्यतः 03 प्रजातियाँ कॉकेशाय, मंगोलॉयड, नीग्रॉयड पाई जाती हैं। अन्य शब्दों में इन्हें हम ऐसे मानव-समूह के नाम से सम्बोधित करते जिनके शरीर का रंग सफेद, पीला तथा काला हो भारतीय समाज में शुरू से ही द्रविड़ तथा आर्य प्रजातीय रूप से एक-दूसरे से अलग थे। द्रविड़ों में नीग्रॉयड तथा आर्यों में कॉकेशायड प्रजाति की विशेषताएँ अधिक पायी जाती थीं। बाद में शक, हूण, कुषाण व मंगोलों के आने पर मंगोलॉयड प्रजाति भी यहाँ बढ़ने लगी  व धीरे-धीरे यह सभी आपस में इतना घुल-मिल गई कि, आज हमें भारत में सभी प्रमुख प्रजातियों के लोग मिल जाते हैं। 

4. धार्मिक विविधता 

        भारत में विभिन्न धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। एक समय तक भारत में एक साथ विश्व के कई धर्म फले-फूले हैं जैसे हिन्दू धर्म, इस्लाम धर्म, सिक्ख धर्म, बौद्ध धर्म, ईसाई धर्म, पारसी धर्म, यहूदी धर्म, इत्यादि। यहाँ हिन्दू धर्म के कई रूपों तथा सम्प्रदायों के रूप में वैदिक धर्म, पौराणिक धर्म, सनातन धर्म, शैव धर्म, वैष्णव धर्म, शाक्त धर्म, नानक पन्थी, आर्यसमाजी, आदि अनेक मतों के मानने वाले अनुयायी मिलते हैं। इस्लाम धर्म में भी शिया और सुन्नी दो मुख्य सम्प्रदाय मिलते हैं। इसी प्रकार सिक्ख धर्म भी नामधारी और निरंकारी , जैन धर्म में दिगम्बर व श्वेतांबर और बौद्ध धर्म हीनयान व महायान में विभाजित है। भारतीय समाज विभिन्न धर्मों तथा मत-मतान्तरों का संगम स्थल रहा है। 

      भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है, जहाँ सभी को अपने-अपने धर्म का आचरण व पालन करने की स्वतन्त्रता मिली है। वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार भारत में हिन्दू धर्म के अनुयायी सबसे अधिक अर्थात् 81.92 प्रतिशत, मुस्लिम धर्म के 12.29 प्रतिशत, इसाई धर्म के 2.16 प्रतिशत, सिक्ख धर्म 2.02 प्रतिशत, बौद्ध धर्म 0.79 प्रतिशत जैन धर्म के 0.40 प्रतिशत तथा अन्य 0.42 प्रतिशत हैं। इस प्रकार सभी धर्मों के लोगों की उपस्थिति को देखकर यह कहा जा सकता है कि देश की धार्मिक संरचना बहुधर्मी है। 

5. जातिगत विविधता

        'प्यूपिल ऑफ इण्डिया' के अनुसार भारत में करीब 4,635 समुदाय है। यह भारतीय संस्कृति की मौलिक विशेषता है, जो और कहीं नहीं पायी जाती। यह व्यक्ति को जन्म के आधार पर एक समूह का सदस्य मान लेता है, जिसके अन्तर्गत समूह अपने सदस्यों के खान-पान, विवाह और व्यवसाय, सामाजिक सम्बन्धों के लिए कुछ प्रतिबन्धों को लागू करता है। आज बाहरी प्रजातियाँ भी हमारी जातियों में ही समाहित हो गई हैं, यह इस व्यवस्था की व्यापकता को ही दर्शाता है। यद्यपि कई विचारकों जैसे के. एम. पणिक्कर और ईरावती कर्वे ने माना है कि जाति-व्यवस्था ने हिन्दू समाज को विभिन्न भागों में बाँट दिया है। 

6. सांस्कृतिक विविधता 

        भारतीय संस्कृति में हम प्रथाओं, वेश-भूषा, रहन-सहन, परम्पराओं, कलाओं, व्यवहार के ढंग, नैतिक मूल्यों, धर्म, जातियों आदि के रूप में भिन्नताओं को स्पष्ट रूप से देख सकते हैं। उत्तर भारत की वेशभूषा, भाषा, रहन-सहन आदि अन्य प्रान्तों यथा दक्षिण पूर्व व पश्चिम से अलग हैं। नगर और गाँवों को संस्कृति अलग है, विभिन्न जातियों के व्यवहार के ढंग, विश्वास अलग हैं। हिन्दुओं में एक विवाह तो मुस्लिमों में बहुपत्नी प्रथा का चलन है, देवी-देवता भी सबके अलग-अलग हैं। भारतीय मानवशास्त्रीय सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 91 संस्कृति क्षेत्र हैं। गाँवों में संयुक्त परिवार प्रथा और श्रमपूर्ण जीवन है तो शहरों में एकांकी परिवार हैं। अतः स्पष्ट है कि भारत सांस्कृतिक दृष्टि से विभिन्न विविधताएँ लिए हैं। 

7. जनांकिकीय विविधता (Demographic Diversity)

       सन् 2001 की जनगणना के अनुसार भारत की जनसंख्या 102 करोड़ से अधिक थी जो आज 121 करोड़ तक पहुँच चुकी है। देश के विभिन्न राज्यों में जनसंख्या में बहुत विविधता पायी जाती है। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या का कुल 16.17 प्रतिशत भाग है तो उत्तर-पूर्वी राज्यों सिक्किम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, आदि। में कुल जनसंख्या का एक प्रतिशत भाग रहता है। दिल्ली में औसतन 9,294 लोग एक वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में रहते हैं तो वहीं अरुणाचल प्रदेश में में 13 लोग रहते हैं। साक्षरता की दृष्टि से भारत का अध्ययन करने पर पता चलता है कि, सबसे कम साक्षरता बिहार में 47 प्रतिशत एवं सबसे अधिक लोग 99.1 प्रतिशत केरल में साक्षर हैं। देश में 6.78 करोड़ के लगभग विभिन्न जनजातियों के लोग रहते हैं जिनकी जीवन शैली बिल्कुल अलग हैं। कुल जनसंख्या में अनुसूचित जातियों तथा पिछड़े वर्गों की जनसंख्या लगभग 47% है।


रविवार, 26 सितंबर 2021

Brief History of Indian Art Origin and Develop (भारतीय कला की उत्पत्ति और विकास का संक्षिप्त इतिहास) हिंदी एवं English Notes.

 Brief History of Indian Art Origin and Develop (भारतीय कला की उत्पत्ति और विकास का संक्षिप्त इतिहास)

   भारतीय कला की शुरुआत प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Period) से मानी जाती है जिसका अर्थ होता है- ऐतिहासिक काल से पूर्व की कला। इतिहास को अध्ययन की सुविधा के लिए तीन खंडों में विभाजित किया गया है।
  1. प्रागैतिहासिक (Prehistoric)   
  2. आद्यऐतिहासिक (Medieval) 
  3. ऐतिहासिक (Historic)
(1). प्रागैतिहासिक (Prehistoric):-  इतिहास का वह समय जिसमें मानव लिखना पढ़ना नहीं जानता था। इस कालखंड को पाषाण काल (Stone Age) भी कहा जाता है। भारत में प्रागैतिहासिक चित्रों की सर्वप्रथम खोज मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में हुई थी। ऐसी चित्रों की खोज का श्रेय अंग्रेजों को जाता है।
         भारत में ऐतिहासिक शैलचित्रो की खोज सर्वप्रथम अर्चिवाल कार्लाइल 1880 ई० में एवं उसके बाद काकबर्न ने 1883 ईसवी में की थी।

प्रागैतिहासिक चित्रकला को भी चार भागों में बांटा गया है-
  1. पूर्व पाषाण काल (Megalithic Age) 30,000 - 25,000 BC (Before Christ. Before Christ refers to the period of time before the birth of Christ.)
  2. मध्य पाषाण काल (Mesolithic Age) 25,000 - 10,000 BC
  3. नवपाषाण काल (Neolithic Age) 10,000 - 5,000/3,000 BC
  4. ताम्र पाषाण काल (Chalcolithic Age or Bronze Age) 3,000 - 1,500. BC
(1).पूर्व पाषाण काल (Megalithic Age) 30,000 - 25,000 BC:- यह इतिहास का सबसे प्रारंभिक समय था। इस समय के मानव को आदिमानव (Primitive Man) कहा जाता है। मानव इस समय खानाबदोश (खाद्य संग्राहक) अर्थात पेट भरना उस का मुख्य उद्देश्य था। आखेट के दृश्य बनने शुरू हो गए थे। मानव की सबसे बड़ी उपलब्धि इस समय आग की खोज की

(2).मध्य पाषाण काल (Mesolithic Age) 25,000 - 10,000 BC:- यह पुरा पाषाण काल के बाद का समय था। इस समय भीमबेटका जो कि मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित है, सर्वाधिक चित्रों का निर्माण किया गया है। यहां पर 600 गुफाएं प्राप्त हुई है जिनमें से 275 गुफाओं में चित्र प्राप्त होते हैं। इसे ज़ू-रॉक-शेल्टर (Zoo Rock Shelter) भी कहा जाता है। दीवार एवं छतों पर अधिकतर चित्रों का निर्माण किया गया है।

(3).नवपाषाण काल (Neolithic Age) 10,000 - 5,000/3,000 BC:- इस काल में मानव ने स्थाई आवास बना लिया था एवं साथ-ही-साथ कृषि एवं पशुपालन के साक्ष्य भी प्राप्त होते हैं। चित्रकला के प्रमुख उदाहरण हमें मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) से प्राप्त हुए हैं। यहां पर घायल सूअर, हाथी का शिकार, नृत्य का दृश्य एवं हाथ के छापे प्राप्त होते हैं।
  • मिर्जापुर को सर्वप्राचीन मानव निवास स्थल माना जाता है।
(4).ताम्र पाषाण काल (Chalcolithic Age or Bronze Age) 3,000 - 1,500. BC:- यह पाषाण काल का अंतिम समय था। इस समय तांबे की खोज हुई थी जिस वजह से औद्योगिकीकरण  (Industrialization) का विकास हुआ।

प्रागैतिहासिक चित्रों की विशेषताएं
  • प्रागैतिहासिक चित्रों के विषय आखेट, पशु-पक्षी मानव एवं उनका जन-जीवन है। 
  • आदिमानव रंग को स्थाई करने के लिए जानवरों की चर्बी का प्रयोग करते थे।
  • इनके द्वारा गेरु एवं चारकोल का प्रयोग अधिकतर किया गया हैं, चित्र निर्माण के लिए।
  • लोक-कला का प्रारंभ प्रागैतिहासिक काल से माना जाता है। 
  • प्रीहिस्टोरिक इंडिया (Prehistoric India), प्रागैतिहासिक भारत (1950) जिसके लेखक स्टुअर्ट पिग्गोट (Stuart Piggott) हैं। यह एक ब्रिटिश पुरातात्विक थे इनकी पुस्तक से प्रागैतिहासिक चित्रो के बारे में जानकारी प्राप्त होती है।

प्रमुख प्रागैतिहासिक चित्र एवं स्थान 

  1. मयूर - आदमगढ़ (होशंगाबाद, M.P.)  
  2. घायल सुअर - भल्डरिया (मिर्जापुर) 
  3. महामहिष - आदमगढ़ (होशंगाबाद)   
  4. गैंडे का आखेट - घोड़मगर (मिर्जापुर) 
  5. पहिएदार गाड़ी - विंढम (मिर्जापुर) 
  6. बारहसिंगे का आखेट - लिखुनिया (मिर्जापुर) 
  7. आदिम वन देवी - आदमगढ़ (होशंगाबाद) 
  8. घायल भैंसा - सिंहनपुर (छत्तीसगढ़) 
  9. जिराफ समूह - आदमगढ़ पहाड़ी (होशंगाबाद) 
  10. कंगारू - सिंहनपुर (छत्तीसगढ़) 
  11. हाथी का शिकार - लिखुनिया (मिर्जापुर) 
  12. शिकार नृत्य - भीमबेटका (म.प्र .) 
  13. शहद एकत्रित करते हुए - पंचमढ़ी (म.प्र .) 
  14. अश्वारूढ़ तथा महिषारूढ़ सैनिकों का युद्ध - बोरी गुफा, पंचमढ़ी (मध्य प्रदेश)।

Brief History of Indian Art Origin and Develop


      The beginning of Indian art is considered to be from the Prehistoric period, which means art before the historical period.  The history is divided into three sections for the convenience of study.

1. Prehistoric

2. Medieval

 3. Historical

 (1). Prehistoric: - The time of history in which humans did not know how to read and write.  This period is also called the Stone Age.  The first discovery of prehistoric paintings in India was done in Mirzapur (Uttar Pradesh).  The credit for the discovery of such paintings goes to the British.

 Historical rock paintings in India were first discovered by Archival Carlyle in 1880 AD and then by Cockburn in 1883 AD.


 Prehistoric painting is also divided into four parts-

(l) Megalithic Age 30,000 - 25,000 BC (Before Christ. Before Christ refers to the period of time before the birth of Christ.)

 (II) Mesolithic Age 25,000 - 10,000 BC

 (III) Neolithic Age 10,000 - 5,000/3,000 BC

(IV) Chalcolithic Age or Bronze Age 3,000 - 1,500.  BC

 (1).Megalithic Age 30,000 - 25,000 BC: - This was the earliest time in history.  The human of this time is called 'Primitive Man'.  Humans at this time were nomads (food collectors), that is, their main purpose was to fill their stomachs.  Hunting scenes had begun.  Human's greatest achievement at this time is the discovery of fire.


 (2).Mesolithic Age 25,000 - 10,000 BC: - This was the time after the Paleolithic Age.  At present, Bhimbetka, which is located in Raisen district of Madhya Pradesh, has produced the maximum number of paintings.  600 caves have been found here, out of which pictures are found in 275 caves.  It is also called Zoo Rock Shelter.  Most of the paintings have been made on the walls and ceilings.


 (3). Neolithic Age 10,000 - 5,000/3,000 BC: - In this period, humans had made a permanent residence and at the same time there is evidence of agriculture and animal husbandry.  We have got major examples of painting from Mirzapur (Uttar Pradesh).  Here injured pigs, elephant hunting, dance scenes and hand raids are found.

  •  Mirzapur is considered to be the oldest human habitation place.

 (4). Chalcolithic Age or Bronze Age 3,000 - 1,500.  BC:- This was the last time of the Stone Age.  At this time copper was discovered, due to which industrialization developed.


  •  Features of prehistoric paintings

 The subjects of prehistoric paintings are hunting, animals, birds, humans and their life.

 Primitive humans used animal fat to stabilize the color.

 Ocher and charcoal have been mostly used by them, for making pictures.

 The origin of folk art is believed to be from prehistoric times.

 Prehistoric India, Prehistoric India (1950) authored by Stuart Piggott.  He was a British archaeologist, his book gives information about prehistoric paintings.

 


 Major Prehistoric Pictures and Places


 Peacock - Adamgarh (Hoshangabad, M.P.)

 Wounded Pig - Bhaldaria (Mirzapur)

 His Majesty - Adamgarh (Hoshangabad)

 Rhinoceros Hunt - Ghodmagar (Mirzapur)

 Wheeled Cart - Wyndham (Mirzapur)

 Reindeer hunting - Likhuniya (Mirzapur)

 Primitive Forest Goddess - Adamgarh (Hoshangabad)

 Injured buffalo - Singhanpur (Chhattisgarh)

 Giraffe Group - Adamgarh Hill (Hoshangabad)

 Kangaroo - Singhanpur (Chhattisgarh)

 Elephant Hunt - Likhunia (Mirzapur)

 Hunting Dance - Bhimbetka (M.P.)

 Collecting Honey - Panchmarhi (M.P.)

 The battle of horsemen and Mahisharudha soldiers - Bori cave, Panchmarhi (Madhya Pradesh).

बुधवार, 15 सितंबर 2021

जीवन के यर्थाथ एवं कड़वे अनुभव।

 


       जैसे-जैसे मेरी उम्र में वृद्धि होती गई, मुझे समझ आते गया की अगर मैं Rs. 300 की घड़ी पहनूं या Rs. 30000 की दोनों समय एक जैसा ही बताएंगी और महंगी घड़ी मेरे बुरे समय को सही नहीं कर सकती है।


      मेरे पास Rs. 300 का बैग हो या Rs. 30000 का इसके अंदर के सामान में कोई परिवर्तन नहीं होंगा और इसका वजन भी एक समान हीं होगा।


      मैं 300 गज के मकान में रहूं या 3000 गज के मकान में तन्हाई का एहसास एक जैसा ही होगा और कोई मेरी समस्या का समाधान नहीं कर सकता, मुझे स्वयं ही इन सभी से निपटना होगा।


      आख़िर में मुझे यह भी एहसास हुआ कि चाहे मैं AC 1st क्लास में यात्रा करूं या जेनरल डब्बे में, अपनी मंजिल पर उसी नियत समय पर ही पहुँचूँगा, जिस समय पर मेरी ट्रेन पहुंचेगी।


       इसीलिए आप सभी छोटे बच्चों को बहुत ज्यादा अमीर होने के लिए प्रोत्साहित नही करे बल्कि उन्हें यह सिखाए कि वे खुश कैसे रह सकते हैं? और जब वे बड़े हों तो चीजों के महत्व को देखें, उसकी कीमत को नहीं।


फ्रांस के एक वाणिज्य मंत्री का कहना था -

"ब्रांडेड चीजें व्यापारिक दुनिया कि सबसे बड़ी झूठ होती हैं, जिनका असल उद्देश्य तो अमीरों की जेब से पैसा निकालना होता है लेकिन गरीब और मध्यम वर्ग लोग इससे बहुत ज्यादा प्रभावित होते हैं।"


क्या यह आवश्यक है कि मैं I-Phone लेकर चलूं, ताकि लोग मुझे बुद्धिमान और समझदार मानें??


क्या यह आवश्यक है कि मैं रोजाना KFC या ऐसे ही बड़े-बड़े रेस्टोरेंट में खाना खाऊँ ताकि लोग यह न समझें कि मैं कंजूस हूँ??


क्या यह आवश्यक है कि मैं प्रतिदिन दोस्तों के साथ उठक-बैठक Downtown Cafe पर जाकर लगाया करूँ, ताकि लोग यह समझें कि मैं एक रईस परिवार से हूँ??


क्या यह आवश्यक है कि मैं ब्रांडेड कंपनियों के ही कपड़े को पहनूं ताकि High Status वाला कहलाया जाऊँ??


क्या यह आवश्यक है कि मैं अपनी हर बात में दो चार अंग्रेजी शब्द शामिल करूँ ताकि सभ्य कहलाऊं??


नहीं दोस्तों !!!


मेरे कपड़े तो आम दुकानों से खरीदे हुए होते हैं।

Friends के साथ किसी ढाबे पर भी बैठ जाता हूँ।


भूख लगे तो किसी ठेले से ले कर खाने में भी कोई अपमान नहीं समझता।



अपनी सीधी-सादी भाषा में बात करता हूँ।


चाहूँ तो वह सब कर सकता हूँ जो ऊपर लिखा है।


लेकिन,


मैंने ऐसे लोग भी देखे हैं जो एक Branded जूतों की जोड़ी की कीमत में पूरे सप्ताह भर का राशन ले सकते हैं।


मैंने ऐसे परिवार भी देखे हैं जो मेरे एक बर्गर की कीमत में सारे घर का खाना बना/खा सकते हैं।


बस,

        मैंने यहाँ यह रहस्य पाया है कि बहुत सारा पैसा ही सब कुछ नहीं है जो लोग किसी की बाहरी हालत से उसकी कीमत लगाते हैं, वह तुरंत अपना इलाज करवाएं।


     मानव मूल्य की असली कीमत उसकी नैतिकता, व्यवहार, मेलजोल का तरीका, सहानुभूति और भाईचारा है ना कि उसकी मौजूदा शक्ल और सूरत। क्योंकि मनुष्य की शक्ल और सूरत एक समय के बाद समाप्त हो जाते हैं लेकिन उसकी नैतिकता, व्यवहार, सहानुभूति और भाईचारा सदैव जीवित रहते हैं।


        सूर्यास्त के समय एक बार सूर्य ने सबसे पूछा:- मेरी अनुपस्थिति में मेरी जगह कौन कार्य करेगा??


      समस्त विश्व में सन्नाटा छा गया। किसी के पास कोई उत्तर नहीं था। तभी कोने से एक आवाज आई:-


दीपक ने कहा - "मै हूं  ना" मैं अपना पूरा प्रयास करुंगा।


       आपकी सोच में ताकत और चमक होनी चाहिए। छोटा-बड़ा होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। सोच बड़ी होनी चाहिए मन के भीतर एक दीप जलाएं और सदा मुस्कुराते😊 रहें।

साभार:- सोशल मीडिया

Edit & Modified:- Bishwajeet Verma

गुरुवार, 2 सितंबर 2021

Principle of Art and Design (कला और डिजाइन का सिद्धांत) हिन्दी एवं English Notes.

 

कला के तत्व (Elements of Art)

कला के तत्व मुख्य रूप से छ: होते हैं-
  1. रेखा
  2. आकृति (रूप)
  3. वर्ण (रंग)
  4. तान
  5. वयन (पोत)
  6. अन्तराल।
रेखा (Line)

            अपने साधारण रूप में रेखा ज्यामितीय होती है किन्तु जब रेखा का प्रयोग कलाकृतियों के निर्माण हेतु किया जाता है तो इसका रूप प्रतीकात्मक (symbolic) हो जाता है। उसके माध्यम से कलाकार अपने विभिन्न भावों की अभिव्यक्ति करते है। सर्वप्रथम मानव द्वारा आत्माभिव्यक्ति रेखाओं के माध्यम से ही प्रस्तुत की गई हैं जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण हमें मध्यप्रदेश के भीमबेटका की गुफाओं में प्राप्त होता है। इस प्रकार हम पाते हैं कि प्रारम्भ से ही अभिव्यक्ति का मूलाधार रेखा ही रही है।
           भारतीय चित्रकला रेखा प्रधान है। अतः अजन्ता से लेकर बंगाल स्कूल तक के कलाकारों द्वारा रेखाओं के अनुपम सौन्दर्य को बिखेरा गया। परम्परागत कलाओं में भी रेखाओं के गूढ़तम सौन्दर्य की दृष्टि को देखा जा सकता है।

 सामान्यतः रेखा के दो भेद माने गये हैं-

 (i) सरल रेखा (ii) वक्र रेखा 

रेखा की परिभाषा-

"रेखा दो बिन्दुओं या दो सीमाओ के बीच की दूरी है जो बहुत सूक्ष्म होती है और गति की दिशा निर्देश करती है।

 "कभी-कभी दो या अधिक बिन्दुओं के बीच वास्तविक रेखा न होते हुए भी रेखीय प्रभाव आ जाता है इस प्रकार की रेखायें अनुभूत रेखायें  (felt lines) कहलाती हैं।

 रेखा के प्रकार एवं प्रभाव-

        रेखाओं का अपना एक प्रतीकात्मक महत्व रहा है। प्रत्येक प्रकार की रेखायें अपना अस्तित्व रखती है तथा उसमें एक अर्थ निहित होता है। 

(i) सीधी लम्बवत् रेखा (straight vertical line)- यह रेखा सीधी लम्बवत् होती है। इस रेखा के मुख्य प्रभाव आकांक्षा, गौरव, स्थायित्व व शाश्वतता आदि है। 

(ii) क्षैतिज रेखा (Horizontal line)- इस रेखा का मुख्य गुण लम्बवत् रेखा को आधार प्रदान करना होता है। इसका मुख्य प्रभाव विश्राम, स्थिरता, शान्ति, मौन व सन्तुलन है। 

(iii) कोणीय रेखायें (Angular lines)- यह रेखा एक कोण से निकली हुई होती है इसका प्रभाव व्याकुलता, संघर्ष, आघात, बेचैनी, असुरक्षा तथा अस्पष्टता है। 

(iv) कर्णवत् रेखायें (Cochlear lines)- आड़ी या तिरछी रेखा को कर्णवत् रेखा कहते हैं। इस रेखा के मुख्य प्रभाव नाटकीयता या प्रबल स्पंदन (strong flutter), उत्तेजना, बेचैनी तथा व्याकुलता है। 

(v) एक पुंजीय रेखा (A capital line)-  एक पुंज से निकलने वाली रेखायें एक पुंजीय रेखायें कहलाती हैं। इस रेखा के मुख्य प्रभाव एकता, शक्ति, अभिलाषा, शोभा, लवलीनता (Loveliness) स्वदेश प्रेम और प्रसार (Spreading) हैं। 

(vi) वर्तुल या चक्राकार रेखायें (Circular lines)- इस प्रकार की रेखाएं भ्रम पैदा करती है। इसका मुख्य प्रभाव संघर्ष, उत्तेजना, विस्मय एवं शक्ति हैं।

(vii) प्रवाही रेखायें  (flowing lines)- जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस प्रकार की रेखाएं धाराप्रवाह होती है। इसका मुख्य प्रभाव गति, लावण्य तथा माधुर्य हैं। 

आकृति (रूप) 

         रूप वह क्षेत्र है जिसका अपना निश्चित आकार तथा वर्ण होता है। रूप का निर्माण छोटे-छोटे बिन्दुओं से होता है किन्तु यदि इन बिन्दुओं को क्रमानुसार केवल एक ही दिशा में बढ़ाया जाये तो रेखा का निर्माण होता है। अतः रूप निर्माण के लिए यह आवश्यक है कि इन छोटे-छोटे बिन्दुओं को सभी दिशाओं में आवश्यकतानुसार रखा जाये। यह बिन्दु बिखरी हुई अवस्था में नहीं होने चाहिए यदि ऐसा होगा तो किसी भी रूप का निर्माण नहीं होगा अतः इन बिन्दुओं को आपस में निश्चित आकार में जोड़कर इनका अंकन करना चाहिए तभी रूप का निर्माण होगा। 
        प्रत्येक कलाकार चित्रों में मौलिकता के सृजन के लिए विभिन्न प्रकार के रूपों का प्रयोग करता है जो एक दूसरे से पृथक होते हैं।
 
       रूपों के आकार के आधार पर उन्हें दो भागों में विभक्त किया जा सकता है -

(i) सम्मात्रिक रूप (ii) असम्मात्रिक रूप 

(i) सम्मात्रिक रूप:- यह वह रूप है जो दायीं तथा बायी दोनों ओर से एक समान होते हैं। जैसे- वृत्त, घन, आयत, गिलास आदि। 
(ii) असम्मात्रिक रूप:- यह वह रूप है जिसका दूसरा भाग पहले भाग से विपरीत आकृति का होता है। जैसे- विषम कोण, चतुर्भुज, त्रिभुज, केतली तथा सुराही आदि। यह रूप देखने में अधिक रुचिकर लगते हैं। 
       इसके अतिरिक्त चित्र में रूप के महत्व के आधार पर दो भाग किये गये हैं- 

(a) सक्रिय रूप (b) सहायक रूप 

(a) सक्रिय रूप:- यह वह रूप है जो चित्र की प्रधान आकृति होती है, जिसे कलाकार अधिक महत्व देता है। 
(b) सहायक रूप:- यह वह रूप है जो सक्रिय रूपों को बल देने के लिए चित्रित किये जाते हैं। किसी भी चित्र में भित्र-भित्र प्रकार के रूपों के भिन्न-भिन्न प्रभाव होते हैं। 

रूपों के प्रमुख प्रभाव इस प्रकार हैं-

(1) आयताकार- स्थायित्व, शक्ति, आदि। 
(2) त्रिभुजाकार- विकास, सुरक्षा आदि। 
(3) वृत्ताकार गति, आकर्षण आदि। 
(4) अंडाकार- लावण्य, सौन्दर्य आदि। 

वर्ण 
          वास्तव में वर्ण प्रकाश का गुण है। प्रकाश की किरणों द्वारा ही हम किसी वस्तु के रंग को देख सकते हैं। जब वस्तु से टकराकर प्रकाश आँख में रेटीना पर पड़ता है तो रेटीना के पार्श्व में रोड्स तथा कोन्स ग्रन्थियाँ चेतन हो आती है, जिसके परिणामस्वरूप हम वस्तु के वर्ण को देख पाते हैं।
           मुख्य रंग लाल, पीला व नीला माने जाते हैं जो स्वाभाविक रूप से प्राप्त होते हैं तथा अन्य रंग के मिश्रण से प्राप्त नहीं होते।
वर्ण गुण
वर्ण के मुख्यतः तीन गुण होते हैं- 
  1. रंगत ( Hue ) 
  2. मान ( Value ) 
  3. सघनता ( Intensity )
(1) रंगत (Hue):- रंग की प्रकृति को रंगत कहते हैं जैसे - पीलापन, लालपन, नीलापन आदि। यह वर्ण का वह गुण माना जाता है जिसकी सहायता से पीले, लाल तथा नीले के मध्यान्तर को दर्शक जान पाते हैं। 
(2) मान (Value):- यह रंगत के हल्के व गहरेपन का द्योतक है जैसे- गहरा लाल तथा हल्का लाल। यदि किसी रंग में सफेद रंग मिला दिया जाये तो उस रंग का मान बढ़ जाता है और यदि किसी रंग में काला रंग मिला दिया जाये तो उस रंग का मान कम हो जाता है। इस प्रकार सफेद व काले की मात्रा किसी एक रंग में मिलाकर एक ही रंगत के विभिन्न मान प्राप्त किये जा सकते हैं। 
(3) सघनता (intensity):- यह रंग की शुद्धता का परिचायक है। जितना अधिक वर्ण शुद्ध होगा उतना ही उसका घनत्व होगा। अधिक घनत्व वाले वर्ण चमकदार होते हैं तथा मिश्रित वर्गों में सघनता कम हो जाती है। किसी भी वर्ण में तटस्थ रंग या धूमिल रंग मिलाकर वर्ण की सघनता को कम किया जा सकता है।

तान (Tone) 

          तान रंगत के हल्के व गहरेपन को कहते हैं। यह रंगत में सफेद तथा काले के परिणाम का द्योतक है। किसी भी वर्ण में सफेद व काले की मात्रा के अन्तर से उसके अनेक तान प्राप्त कर सकते हैं। 
तानों को मुख्यतः तीन भागों में विभाजित किया गया है 
(1) छाया (Dark) 
(2) मध्यम प्रकाश (Middle Light) 
(3) प्रकाश (Light)

चित्र में तान का महत्व 
  
            किसी भी चित्र के संयोजन में कलाकार की व्यक्तिगत भावनाओं का बड़ा महत्व होता है जिन्हें व्यक्त करने में चित्रकला के मूलाधार तत्वों का भी बड़ा महत्व है क्योंकि कला के प्रत्येक तत्व रूप, रेखा, रंग, तान आदि विभिन्न भावनाओं को प्रकट करने की क्षमता रखते हैं इनमें तान का भी महत्वपूर्ण स्थान है क्योंकि किसी चित्र में रंग द्वारा अपनी भावना प्रकट करते समय उस रंग के तान का बहुत महत्व है। तान के प्रयोग से ही द्विआयामी धरातल पर त्रिआयामी गुण उत्पन्न किया जा सकता है। इसके द्वारा वस्तु अथवा आकार के वास्तविक परिणाम तथा आयतन का आभास हो जाता है।
          जैसे लाल रंग के विभिन्न तानों का प्रयोग करके जहाँ  कोई प्रफुल्लता पूर्ण दृश्य बनाया जा सकता है वही लाल रंग में काले रंग का मिश्रण करके उसकी सघनता को कम करके लाल रंग की इस निम्न तान से उदासीन वातावरण का निर्माण किया जा सकता है। रंग वही है किन्तु तान के परिवर्तन से भाव परिवर्तित हो गया। 

वयन (पोत) 

          धरातल का गुण पोत कहलाता है । इसको हम बुनावट भी कहते हैं। अतः प्रत्येक वस्तु में अन्तर पोत के माध्यम से किया जाता है। धरातल का स्वरूप पृथक्-पृथक् हो सकता है। जैसे खुरदुरा तथा चिकना आदि। 

पोत को दो प्रकार से अनुभव किया जाता है:- 

(1) चाक्षुष 
(2) अनुभूतिजन्य। 

साधारणतः पोत के तीन प्रकार माने गये है:-
 (1) प्राप्त 
(2) अनुकृत 
(3) सृजित। 

(1) प्राप्त या कल्पित पोत:- प्राप्त पोत प्रकृति तथा मानव निर्मित वस्तुओं में होता है। प्राप्त पोत शिला, भित्ति, कपड़ा तथा ताड़पत्र आदि चित्रों में स्वतः ही दिखाई पड़ता है। 

(2) अनुकृत पोत:- अनुकरण पद्धति द्वारा निर्मित पोत अनुकृत पोत कहलाता है। अनुकृत पोत के प्रभाव से द्वि-आयामी धरातल पर त्रिआयामी प्रभाव उत्पन्न किये जा सकते हैं। कम्पनी शैली के चित्रों में अनुकृत पोत का उदाहरण दृष्टव्य हैं।

(3) सृजित पोत सृजित पोत यंत्रो तथा साधनों की सहायता से सृजित किए जाते हैं। इस प्रकार सृजित पोत का प्रभाव चित्र को क्रियाशीलता प्रदान करता है।

अन्तराल (Space) 

"चित्रकार जिस चित्र भूमि पर चित्रों का अंकन करता है, वह स्पष्टता द्विआयामी होती है उसे ही हम अन्तराल कहते है।" 
अतः हम कह सकते हैं कि , 
            "चित्रकार का वह क्षेत्र जिस पर वह रूपो का निर्माण करता है, अन्तराल कहलाता है।" 

अन्तराल का महत्व 

कला के सभी तत्व अन्तराल से किसी न किसी प्रकार से सम्बन्धित होते हैं। अन्तराल में सभी प्रकार के रूपों को संयोजित किया जा सकता है। अन्तराल न केवल रूप तत्वों को संयोजित करने का स्थान मात्र है अपितु चित्रतल पर भिन्न-भिन्न प्रभावों को प्रस्तुत करने में पूर्णतः सहायक है। 

           अन्तराल का विभाजन दो प्रकार से किया जा सकता है:-
(i) सम विभाजन (ii) असम विभाजन 

(i) सम विभाजन:- रेखाओं के माध्यम से चित्रभूमि को इस प्रकार विभाजित करना कि दाएँ तथा बाएँ तल समान हों। इस विभाजन द्वारा चित्र में शक्ति तथा सन्तुलन के भाव को प्रदर्शित किया जाता है। 
(ii) असम विभाजन:- चित्रभूमि को कल्पना के आधार पर विभाजित करना असम विभाजन कहलाता है। इस विभाजन द्वारा चित्र में गति तथा तनाव को प्रदर्शित किया जा सकता है। 
           इसके अतिरिक्त इसमें द्विआयामी चित्रतल पर कलाकार वस्तु का त्रि-आयामी प्रभाव दिखाने में समर्थ होता है। वस्तुओं में निकटता, दूरी अथवा घनत्व का आभास परिप्रेक्ष्य द्वारा अन्तराल में संयोजित किया जा सकता है।

सक्रीय एवं सहायक अंतराल:- चित्र में सबसे अधिक आकर्षित करने वाला स्थान सक्रिय अंतराल कहलाता है। इसमें चित्र की प्रधान एवं महत्वपूर्ण आकृतियां संयोजित की जाती है। चित्र का वह शेष भाग जो पृष्ठभूमि के रूप में रहता है सहायक अंतराल कहलाता है। ये दोनों एक दूसरे को प्रभावित करते हैं मुख्य आकृति के आधार पर ही सहायक आकृति को सुनिश्चित किया जाता है।

Elements of Art

 The elements of art are mainly six-

 (1) Line

 (2) shape (form)

(3) colour

 (4) Tone

(5) Texture

 (6) Space.

 Line

         In its simple form, the line is geometric, but when the line is used for the construction of artworks, its form becomes symbolic.  Artists express their various emotions through it.  For the first time, self-expression has been presented by humans through lines, whose direct example is found in the caves of Bhimbetka in Madhya Pradesh.  Thus we find that from the very beginning the foundation of the expression has been the line.

 Indian painting is line dominant.  Therefore, the unique beauty of lines was scattered by the artists from Ajanta to Bengal School.  Even in the traditional arts, the vision of the deepest beauty of the lines can be seen.


 Generally two distinctions of the line are considered-


 (i) straight line (ii) curved line


 Definition of line

 "Line is the distance between two points or two boundaries which is very subtle and gives direction of motion.


 "Sometimes a linear effect occurs even though there is no real line between two or more points, such lines are called felt lines.


 Line types and effects


 The lines have a symbolic significance of their own.  Each type of line has its own existence and a meaning is inherent in it.


 (i) Straight vertical line – This line is straight vertical.  The main effects of this line are aspiration, pride, permanence and eternity etc.


 (ii) Horizontal line - The main property of this line is to provide a base to the vertical line.  Its main effect is relaxation, stability, peace, silence and balance.


 (iii) Angular lines - This line is derived from an angle, its effect is anxiety, conflict, shock, restlessness, insecurity and ambiguity.


 (iv) Cochlear lines - A horizontal or slanting line is called a cochlear line.  The main effects of this line are dramatic or strong flutter, excitement, restlessness and agitation.


 (v) A capital line – The lines coming out of a single beam are called capital lines.  The main effects of this line are unity, strength, desire, beauty, loveliness, love for the country and spreading.


 (vi) Circular lines - These types of lines create confusion.  Its main effects are conflict, excitement, astonishment and power.


 (vii) Flowing lines - As the name suggests, these types of lines are fluent. Its main effects are speed, elegance and melody.


Shape (form)

           Form is that area which has its own definite shape and character. Form is formed by small points, but if these points are extended in one direction only, then a line is formed. Therefore, for the formation of the form, it is necessary that these small points should be kept in all the directions as per the requirement. These points should not be in a scattered state, if this happens, then no form will be formed, so these points should be marked by adding them together in a definite shape, only then the form will be formed.
Each artist uses a variety of forms that are different from each other to create originality in paintings.
On the basis of the shape of the forms they can be divided into two parts -


(i) Symmetrical form (ii) Anomalistic form


(i) Symmetrical form:- It is the form which is the same on both the right and left sides. For example- circle, cube, rectangle, glass etc.
(ii) Asymmetric form:- It is the form whose second part is opposite to the first part. For example, odd angles, quadrilaterals, triangles, kettle and jug etc. This look looks more interesting.
Apart from this, two parts have been made on the basis of importance of form in the picture-


(a) Active form (b) Auxiliary form


(a) Active form:- It is the form which is the principal figure of the picture, which the artist gives more importance to.
(b) Auxiliary forms:- It is the forms which are depicted to emphasize the active forms. Different types of forms in any picture have different effects.


The major effects of forms are as follows-


(1) Rectangular- durability, strength, etc.
(2) Triangular- development, security etc.
(3) Circular- motion, attraction etc.
(4) Oval - beauty,  etc.

Colour

            In fact, color is the quality of light.  We can see the color of an object only by the rays of light.  When light hits the retina in the eye after hitting the object, the Rhodes and Cones glands on the side of the retina become conscious, as a result of which we are able to see the color of the object.

       The main colors are considered to be red, yellow and blue which are naturally obtained and are not obtained by mixing other colors.

 Colour Attribute

 There are mainly three qualities of colour-

(1) Hue

 (2) Value

 (3) Intensity

 (1) Hue: - The nature of color is called hue, such as - yellowness, redness, blueness etc.  It is considered to be that quality of color, with the help of which the audience can know the difference between yellow, red and blue.

 (2) Value: - It is indicative of the lightness and depth of the complexion, such as dark red and light red.  If white color is added to a color then the value of that color increases and if black color is added to any color then the value of that color decreases.  In this way different values ​​of the same tone can be obtained by mixing the quantity of white and black in any one colour.

 (3) Intensity:- It refers to the purity of the color.  The more pure the color, the higher will be its density.  Colors with higher density are brighter and in mixed classes the concentration decreases.  The intensity of the color can be reduced by adding a neutral color or a faint color to any color.

Tone

           Tone refers to the lightness and depth.  It signifies the result of white and black in color.  By the difference in the amount of white and black in any color, many tones of it can be obtained.

 The strings are mainly divided into three parts.

 (1) Dark

 (2) Middle Light

 (3) Light


Importance of tone in picture


        The individual feelings of the artist are of great importance in the composition of any painting, in which the basic elements of painting are also of great importance in expressing because each element of art has the ability to express different emotions like form, line, color, tone etc.  Tone also has an important place in these because the tone of that color is of great importance while expressing one's feeling through color in a picture.  Three-dimensional properties can be produced on a two-dimensional surface only by the use of tan.  By this, the actual result and volume of the object or shape are perceived.

 Just as by using different tones of red color, where a cheerful scene can be created, by mixing black color in red color and reducing its intensity, a neutral atmosphere can be created from this low tone of red color.  The color is the same, but with the change of tone, the sentiment has changed.


 Texture


        The property of the surface is called the texture.  We also call this weaving.  Therefore, the difference between each object is done through the texture.  The shape of the surface can be different.  Like rough and smooth etc.


 The texture is experienced in two ways:-


 (1) visual

 (2) empirical.


 Generally three types of texture are considered:-

 (1) received

 (2) imitated

 (3) created.


 (1) Received or imagined texture: - The received texture is in nature and man-made things.  The received texture rock, wall, cloth and palm leaf etc. are automatically visible in the pictures.


 (2) Simulated texture:- A texture made by imitation method is called an imitation texture.  Three-dimensional effects can be produced on a two-dimensional surface with the effect of a simulated texture.  An example of an imitated ship is seen in Company style paintings.

(3) Created texture:- Created texture are created with the help of machines and means.  The effect of the texture thus created gives action to the picture.

Space

 "The picture on which the painter marks the pictures on the ground, that clarity is two dimensional, that is what we call an Space."

 Hence we can say that,

 "The area of ​​the painter on which he creates the forms is called the Space."


 Importance of Space


 All the elements of art are related in some way to the Space.  All kinds of forms can be combined in the interval.  The Space is not only a place to combine the form elements, but it is completely helpful in presenting different effects on the picture plane.


 Space can be divided in two ways:-

 (i) Equal Partition (ii) Unequal Partition


 (i) Equal Partition:- To divide the landscape by the lines of equal division in such a way that the right and left planes are equal.  By this division, the sense of strength and balance is displayed in the picture.

 (ii) Unequal Partition: The division of Chitrabhoomi on the basis of imagination is called Unequal Partition.  Motion and tension can be represented in the diagram by this division.

 Apart from this, the artist is able to show the three-dimensional effect of the object on the two-dimensional picture plane.  The perception of proximity, distance or density in objects can be combined by perspective in intervals.


 Active and Auxiliary Interval:- 

        The most attractive place in the picture is called the active interval.  In this, the main and important figures of the picture are combined.  The remaining part of the picture that remains as the background is called the auxiliary gap.  These two influence each other, the auxiliary figure is ensured on the basis of the main figure.