My skills and Characteristics are Painting, Fashion Photography, Heritage Photography, Logo Designing, Writing, Blogging and Getting things Done in Creative Way.
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023
Blogs क्या होता हैं और ये कार्य कैसे करता है ?
सोमवार, 13 जून 2022
जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के मुख्य परीक्षा के अंतर्गत पेपर संख्या 04 "कला का इतिहास" का हिंदी नोट्स। Hindi Notes of Paper No. 04 "History of Art" under Main Examination of District Art and Culture Officer.
बिहार लोक सेवा आयोग के द्वारा आयोजित जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में सभी 247 सफल उम्मीदवारों को बधाई एवं मेन्स के लिए शुभकामनाएं💐 इस Blogs के माध्यम हम मेंस के सभी विषयों के हिंदी नोट्स आपको प्रदान करते रहेंगे। नीचे दिए गए Link के माध्यम से आप सभी पोस्ट एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।
आज के इस लेख में हम चर्चा करेंगे विज्ञापन से संबंधित एक महत्वपूर्ण terms टाइपोग्राफी के बारे में।
Typography
टाइपोग्राफी को हिंदी में मुद्रण कला कहते हैं। किसी भी भाषा के शब्द को सुंदर तरीके से लिखने की कला जो पढ़ने एवं देखने में आकर्षक लगे उसे हम टाइपोग्राफी या मुद्रण कला कह सकते हैं।
Type का चुनाव:- वर्तमान में कंप्यूटर से तैयार डिजाइन के लिए विभिन्न प्रकार के टाइप प्राप्त होते हैं। यह टाइप का चुनाव की विज्ञापन को सुपाठ्य या आकर्षित बनाते है तथा संप्रेषित भी करते है।
लेआउट में प्रयुक्त टाइप:- 05 से 14 पॉइंट के अक्षरों का प्रयोग लेआउट बनाते समय किया जाता है। जिन्हें हम टेक्स्ट टाइप कहते हैं इनका प्रयोग बॉडी कॉपी, पत्रिका, समाचार पत्रों तथा पुस्तकों में किया जाता है। 14 से 72 पॉइंट के अक्षर को डिस्प्ले टाइप कहते हैं इनका प्रयोग मुख्य शीर्षक लिखने में किया जाता है। 72 से ऊपर बड़े अक्षरों को पोस्टर टाइप कहा जाता है।
Note - सामान्यत: एक लाइन (-------) में 12 से 16 शब्द तथा 50 से 70 अक्षर अधिक सुपाठ्य माने जाते हैं।
क, ख, ग.... - 03 अक्षर
कमल - 01 शब्द
टाइप के मापन:- टाइप मापन में पॉइंट पद्धति का प्रयोग किया जाता है। टाइप मापने की सबसे बड़ी इकाई 72 पॉइंट होती है।
- अधिक चौड़े अक्षरों (M,W) को सेट वेथ कहा जाता है।
- कम चौड़े अक्षरों (I) को मेरोथ कहा जाता है।
टाइपोग्राफी की खोज 18वीं शताब्दी (1737 ई०) में फ्रेंच टाइपोग्राफर पियरे सिमोन फेरनी सेन ने की थी।
पॉइंट तथा पाईका विधि के माध्यम से टाइपोग्राफी की माप की जाती है जो हाथों से बने होते हैं जबकि कंप्यूटर से बने टाइप को मापने के लिए यूनिट (इकाई) का प्रयोग किया जाता है।
पॉइंट:- यह अक्षरों की ऊंचाई को मापता है। A
पाईका:- यह शब्द के लाइनों को माप करता है। Bishwajeet
01 इंच में छ: पाईका होते हैं।
01 पाइका में 12 पॉइंट
01 इंच में 72 पॉइंट।
हाथ से ढाले गए अक्षरों को हम 05 से 72 टाइप के अक्षर छाप सकते हैं जबकि डिजिटल तरीके से अक्षरों को हम 02 से 120 पॉइंट तक छाप सकते हैं।
अंतराल (Space) :- एक अक्षर एवं शब्द लिखने के उपरांत उसके बीच खाली जगह को हम अंतराल कहते हैं, अंतराल को चार भागों में बांटा गया है।
- अक्षर अंतराल
- शब्द अंतराल
- रेखा अंतराल
- पैराग्राफ अंतराल
- कुछ चयनित अक्षरों के बीच में लगे अंतराल को कर्निग कहा जाता है जैसे:- WMY, WORLD.
- साधारण अक्षरों के मध्य अंतराल को ट्रैकिंग कहा जाता है। जैसे:- EIVC.
टाइप सेटिंग:- पृथक-पृथक अक्षरों को संयोजित करके एक लेख (मैटर) तैयार करने को टाइप सेटिंग कहते हैं। टाइप सेटिंग दो प्रकार की होती है-
- हार्ड मेटल कंपोजिंग
- कोल्ड मेटल कंपोजिंग
हार्ड मेटल कंपोजिंग:- इसमें हाथ तथा मशीनों से टाइपो को संयोजित करके मुद्रण किया जाता है।
कोल्ड मेटल कंपोजिंग:- इसमें कंप्यूटर का प्रयोग करके टाइपो को संयोजित किया जाता है।
Remember
- प्रथम टाइप कंपोजिंग मशीन 1825 ईस्वी में आई थी।
- प्रथम मोनोटाइप मशीन 1887 ई० में टालबर्ट लास्टर के द्वारा लगाया गया था।
- लाईनोटाइप मशीन 1886 ई० में मेजर ऐंथेलर के द्वारा लाया गया।
- कोल्ड कंपोजिंग मशीन 1960 ई० इससे कंप्यूटर के द्वारा मुद्रण किया जा सकता था।
Typography

- Wider letters (M,W) are called Set width.
- The less wide letters (I) are called Meroth.
- letter spacing
- Word gap
- Line interval
- Pragraph spacing
- The space between some selected letters is called karning like:- WMY, WORLD.
- The Space between simple letters is called Tracking. Like:- EIVC.
- Hard metal composing
- Cold metal compositing
- The first type composing machine came in 1825 AD.
- The first monotype machine was installed by Tolbert Laster in 1887.
- Linotype machine was brought by Major Antheler in 1886.
- Cold Composing Machine 1960 AD With this, printing could be done through computer.
शुक्रवार, 11 मार्च 2022
Spyware kya hota hai. स्पाइवेयर क्या होता है?
Definition of Spyware:-
Software that enables a user to obtain covert information about another's computer activities by transmitting data covertly from their hard drive.
एक ऐसा सॉफ्टवेयर जो किसी उपयोगकर्ता को उनकी हार्ड ड्राइव से चोरी-छिपे (गुप्त रूप से) डाटा संचारित करके दूसरे व्यक्ति को प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
Spyware एक ऐसा Malware है जो किसी कंप्यूटर में यूजर की अनुमति के बिना ही इंस्टॉल हो जाता है और फिर चोरी-छिपे उस कंप्यूटर की सारी सूचनाएं अपने मालिक को देता रहता है यहां मालिक कहने का यह अर्थ हुआ कि जिस भी व्यक्ति या संस्था के द्वारा उस Malware को बनाया गया है।
Malware:-
software that is specifically designed to disrupt, damage, or gain unauthorized access to a computer system.
सॉफ़्टवेयर जो विशेष रूप से किसी कंप्यूटर सिस्टम को बाधित करने, क्षति पहुँचाने या अनधिकृत पहुँच प्राप्त करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
Malicious Software के लिए छोटा शब्द Malware है किसी भी दुर्भावनापूर्ण सॉफ़्टवेयर के लिए हम इस शब्द का प्रयोग कर सकते हैं। इसका मुख्य कार्य कंप्यूटर या कंप्यूटर सिस्टम के काम को नुकसान या बाधित करना होता है
Spyware के नुकसान है तो कुछ फायदे भी हैं आइये हम एक-एक करके दोनों बिंदुओं को समझने का प्रयास करते हैं।
Spyware के लाभ:-
(1) बड़ी-बड़ी कंपनियां अपने कर्मचारियों पर नजर रखने के लिए ऐसे सॉफ्टवेयर का प्रयोग करती है ताकि उनके कर्मचारी कंप्यूटर पर सही कार्य कर रहे हैं या नहीं इसकी जानकारी प्रदान होती रहे।
(2) Spyware को घरों के पर्सनल कंप्यूटर (PC) में भी इंस्टॉल करके रखना चाहिए ताकि बच्चों पर निगरानी रखी जा सके।
Spyware के नुकसान:-
(1) ऐसे सॉफ्टवेयर अधिकतर गैरकानूनी होते हैं और इन्हें किसी व्यक्ति के पर्सनल डाटा को चुराने के लिए अधिकतर प्रयोग किया जाता है।
(2) कई बार हमारी थोड़ी सी अनदेखी से ऐसे सॉफ्टवेयर हमारे कंप्यूटर में इंस्टॉल हो जाते हैं और वह हमारे
- E-mail Address
- Facebook Account
- Twitter Account
- Online banking Account
- Other Important Account, etc.
Malware/Spyware से कैसे बचे?
Malware/Spyware से बचने के लिए हमारे पास दो रास्ते हैं:-
(1) हमें अपने कंप्यूटर और मोबाइल में एक Official Antivirus जैसे:- Avast, Microsoft Security, k7, इत्यादि को इंस्टॉल करके रखना चाहिए।
(2) यदि हमारे पास Antivirus नहीं है तो किसी भी Website पर Visit के दरम्यान या किसी भी Software को Install करते समय सावधान रहना चाहिए।
उदाहरण के लिए, यदि आपको फोटोशॉप सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना है तो आपको पता होना चाहिए कि फोटोशॉप एडोब कंपनी का है और इसका Website है https://www.adobe.com/in/
यदि हम यहां से सॉफ्टवेयर प्राप्त करते हैं तो वह 100% Secure होगा लेकिन हम इसे कहीं और से डाउनलोड/प्राप्त करते हैं तो अधिकतर यह संभावना होगी कि हमारे कंप्यूटर में Spyware आ सकता है।
Content (सामग्री) हिन्दी एवं English Notes.
Content का शुद्ध हिंदी होता है- सामग्री। इसका प्रयोग हम सूचना और मनोरंजन के लिए करते हैं जो किसी माध्यम के द्वारा हमारे पास पहुंचता है। यदि वह माध्यम इंटरनेट हो तो उसे हम E-Content कहेंगे। यदि वही माध्यम बदलकर किताब या समाचार पत्र हो जाये तो तब हम उसे Paper Content, Audio या Video के रूप में हो तो उसे Audio/Video Content कहते हैं।
Types of Content (सामग्री के प्रकार)
सामान्यतः हम Content को 03 (तीन) भागों में बांट कर अध्ययन करते हैं-
(1) Text Content (पाठ सामग्री)- वैसा Content जिसमें सिर्फ शब्द प्राप्त होते हैं उन्हें Text Content कहते हैं।
जैसे:- Blogs Articles Webpage, Website, इत्यादि।
(2)Audio Content (ऑडियो/ध्वनि सामग्री):- वैसा Content जिसको केवल आवाज के रूप में सुना जा सकता हैं, ध्वनि सामग्री कहलाता है।
जैसे:- Radio, Telephone, इत्यादि।
(3) Visual Content (दृश्य सामग्री):- वैसी सामग्री जिसमें सूचनाएं दृश्य रूप में हो जैसे:- तस्वीर, वीडियो, इत्यादि। उन्हें हम दृश्य सामग्री (Visual Content) कहते हैं।
Content Writing (सामग्री लेखन)
Content का अर्थ होता है किसी भी विषय पर लिखा गया लेख या आर्टिकल। Writing का अर्थ हुआ- लिखना✍️ यानी हम कह सकते हैं कि किसी भी विषय पर लिखा गया लेख सामग्री लेखन (Content Writing) कहलाता है।
वर्तमान समय में बहुत से ऐसे व्यक्ति या संस्थान है जिनके पास कंटेंट लिखने के लिए समय नहीं होता इसलिए वह दूसरों से Content write करवाते हैं। इस कार्य को हम Content writing कहते हैं।
Content Writer:- जो भी व्यक्ति लिखने का कार्य करता है उसे हम कंटेंट राइटर कहते हैं। यदि आप किसी संस्था या व्यक्ति के लिए content लिख रहे हैं तो आप Content Writer हुए।
Contents means pure Hindi - Samagri. We use it for 'information and entertainment' which reaches us through some medium. If that medium is Internet, then we will call it E-Content. If the same medium is changed to a book or a newspaper, then if we have it in the form of Paper Content, Audio or Video, then it is called Audio/Video Content.
Types of Content
Generally we study the content by dividing it into 03 (three) parts-
(1) Text Content :- Content in which only words are received is called Text Content.
Such as:- Blogs ArticlesWebpage, Website, etc.
(2) Audio Content (Audio/Sound Content):- The content which can be heard only in the form of voice is called sound content.
Eg:- Radio, Telephone, etc.
(3) Visual Content:- Content that contains information in a visual form such as: - picture, video, etc. We call them Visual Content.
Content Writing
Content means an article, written on any topic. Writing means- writing️ That is, we can say that an article written on any subject is called Content Writing.
In the present time, there are many such individuals or institutions who do not have time to write content, so they get others to write content. We call this work 'Content writing'.
Content Writer:- Whoever does the work of writing, we are called Content Writer. If you are writing content for any organization or person then you are a Content Writer.
गुरुवार, 10 मार्च 2022
E-Content (ई- सामग्री)
E-Content (ई- सामग्री)
वर्तमान परिदृश्य में हमारे पास अध्ययन के लिए जो सामग्री उपलब्ध है, जैसे:- किताबें, पत्रिकाएं, समाचार-पत्र, इत्यादि। यह सभी अधिकतर पेपर पर उपलब्ध होते हैं। जिन्हें हम साधारण बोलचाल की भाषा में पेपर कंटेंट कह सकते हैं। इसके विपरीत यही सामग्रियां यदि हमारे पास डिजिटल या इलेक्ट्रॉनिक रूप में उपलब्ध हो तो उन्हें हम E-Content (ई-सामग्री) कहते हैं। उदाहरण के लिए हम E-Book, E-Magazine, E-Newspaper को देख सकते हैं।
E-Content (ई-सामग्री) की उपयोगिता:- हमें E-Content में कुछ ऐसे विशिष्ट विशेषताएं उपलब्ध होती है जिससे इसका महत्व एवं उपयोगिता बहुत अधिक बढ़ जाता है। जिन्हें हम निम्न बिंदुओं के माध्यम से समझने का प्रयास करते हैं-
- E-Content की विशेषता इसका अद्यतन (Updated) होना है। समान्यत: देखा जाता है कि बाजार में उपलब्ध पुस्तकें एक वर्ष या उससे पुरानी होती है। अद्यतन सामग्री का प्रायः उसमें अभाव दिखता है। वही E-Content को हम समय-समय पर अद्यतन प्रक्रिया के द्वारा उसमें जुड़ी जानकारियों को बढ़ा एवं घटा सकते हैं। Definition of updated:- Made More Modern or up to Date. Eg:- An updated bathroom and Kitchen.
- E-Content की दूसरी विशेषता यह होती है कि इसमें हमें रंगीन चित्र, ऑडियो, वीडियो, ग्राफ, इत्यादि। का समावेशन आसानी से हो जाता है जो कि अध्ययन सामग्री को और जीवंत बना देता है। जबकि पेपर कंटेट में बहुत ही कम किताबे ऐसी होती है जिसमें रंगीन चित्र, चार्ट, इत्यादि का समावेश हो। दरअसल ऐसा इसलिए नहीं होता क्योंकि इसकी वजह से किताबों के दाम में अत्यधिक वृद्धि हो जाती है।
कुछ महत्वपूर्ण वेबसाइट एवं वेबपेज जिनकी मदद से आप ई-कंटेन को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
E-Content
In the present scenario, the material available with us for study, such as:- books, magazines, newspapers, etc. All these are mostly available on paper. Which we can call in simple colloquial language 'Paper Content'. On the contrary, if these materials are available with us in digital or electronic form, then we call them E-Content. For example we can see E-Book, E-Magazine, E-Newspaper.
Usability of E-Content:- Some such special features are available in us, E-Content, which increases its importance and usefulness a lot. Which we try to understand through the following points-
(1) The specialty of e-content is its being updated. It is generally seen that the books available in the market are one year old or more. There is often a lack of updated content. We can increase and decrease the information related to the same E-Content by the process of updating it from time to time.
Definition of updated:- Made more modern or up to Date. Eg:- An updated bathroom and kitchen.
(2) The second feature of E-Content is that in this we get color pictures, audio, video, graph, etc. are easily incorporated which makes the study material more alive. Whereas there are very few books in paper content in which color pictures, charts, etc. are included. Actually this does not happen because due to this there is a huge increase in the price of books.
Some Important Websites and Webpages With the help of which you can get e-content easily.
रविवार, 1 अगस्त 2021
केन्द्रीकृत विद्यालय एवं विकेन्द्रीत विद्यालय में क्या अंतर होता हैं ? What is the difference between centralized school and decentralized school? हिन्दी एवं English Notes.
प्रश्न:- विद्यालय संगठन के दो प्रमुख स्वरूपो के बारे में बताएँ।
Or
विद्यालय संगठन के प्रकारों को बताएँ।
Or
केन्द्रीकृत विद्यालय व विकेन्द्रीत विद्यालय में अंतर बताएँ ।
Ans.:- किसी भी विद्यालय संगठन के दो मुख्य स्वरूप होतें हैं जो की निम्न है :-
(1) केन्द्रीकृत विद्यालय (Centralized Schools)
(2) विकेन्द्रीकृत विद्यालय (Decentralized Schools)
(1) केन्द्रीकृत विद्यालय:- इस विद्यालय का पूरा प्रबंधन प्रधानाध्यापक के हाथ में होता है। विद्यालय में सुव्यवस्था बनाये रखने की पूरी जिम्मेवारी वे स्वयं को मानते हैं। इस कारण विद्यालय के प्रत्येक भाग व कार्यकलाप पर उनका सीधा नियंत्रण होता है ताकि कोई गड़बड़ी न होने पाये। विद्यालय के अन्य कर्मी केवल उनके आदेशों को अमल में लाने का कार्य करते हैं। प्रधानाध्यापक उनके द्वारा किए गए कार्यों का निरंतर निरीक्षण करते हैं और बेहतरी के लिए निर्देश भी देते हैं ।
(2) विकेन्द्रीकृत विद्यालय:- इस विद्यालय में प्रधानाध्यापक के साथ-साथ अन्य सहकर्मियों की भी भागीदारी होती है। प्रधानाध्यापक अपने कई कार्यों को शिक्षकों को दे देते हैं और वे कोई राय लेने से पहले शिक्षकों से सलाह भी करते हैं सभी कर्मी अपने कार्यों के माध्यम से विद्यालय के दैनिक प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाते हैं। प्रधानाध्यापक को उनकी क्षमताओं पर विश्वास भी होता है। विद्यालय के विद्यार्थीगण भी कई कार्यों में अपने शिक्षकों का हाथ बँटाते हैं।
Question:- Tell us about the two main forms of school organization.
Or
State the types of school organization.
Or
Differentiate between centralized school and decentralized school.
Ans.:- There are two main forms of any school organization which are as follows :-
(1) Centralized Schools
(2) Decentralized Schools
(1)Centralized School:- The entire management of this school is in the hands of the headmaster. He considers himself the full responsibility of maintaining order in the school. Because of this they have direct control over every part and activity of the school so that no disturbances happen. The other staff of the school only work to implement his orders. The headmaster constantly monitors the work done by them and also gives instructions for betterment.
(2) Decentralized School:- In this school, along with the headmaster, there is participation of other colleagues as well. The headmaster entrusts many of his tasks to the teachers and he also consults the teachers before taking any opinion. All the personnel play their part in the daily process of the school through their tasks. The headmaster also has confidence in their abilities. School students also help their teachers in many tasks.
गुरुवार, 22 जुलाई 2021
लिब्रे ऑफिस क्या होता है? What is Libre Office ? Libre office kya hota hai. संपूर्ण जानकारी हिंदी में।
Libreoffice Writer
यदि आपको drawing बनानी अच्छी लगती है तो आप Libreoffice Draw का इस्तेमाल कर सकते हैं। यही सुविधा हमे Microsoft Window के पेंट नाम के Application में प्राप्त होती है।
LibreOffice Math
Libreoffice Math का इस्तेमाल आप Mathematical Eqautions के लिए कर सकते हैं जोकि हमें माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के Excel Formula में प्राप्त हो जाता है।
गुरुवार, 17 जून 2021
अपने जीवन मे स्वयं को समझते हुए लक्ष्यों को निर्धारित करने में कौन-कौन सी बातें सहायता करती है ? What are the factors that help in determining your goals while understanding yourself in your life?
प्रश्न:- अपने जीवन मे स्वयं को समझते हुए लक्ष्यों को निर्धारित करने में कौन-कौन सी बातें सहायता करती है ?
Question:- What are the factors that help in determining your goals while understanding yourself in your life?
Answer:- हम अपने जीवन में जो भी लक्ष्य का निर्धारण करते हैं उनमें कहीं ना कहीं हमारी मनोदशा, आर्थिक दशा, हमारा परिवेश, हमारे रिश्तेदार, इत्यादि। इन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योंकि इन सभी के सानिध्य में रह करके ही हम अपनी भूमिका को स्पष्ट करनी होती है। यदि हमारे द्वारा कोई लक्ष्य का चुनाव किया जाता है या करना होता है तो मेरा मानना है कि सबसे पहले हमें स्वयं को समझ लेना चाहिए।
हम अपने स्वयं के साथ चौबीसों घंटा (24 hrs.) रहते हैं। दूसरा व्यक्ति दो या चार घंटा या फिर उससे भी कम समय में वह मुझे कैसे समझ सकता है? इसीलिए जब भी लक्ष्य का निर्धारण करना हो चाहे वह भविष्य के लिए हो या जीवन से संबंधित। हमें सबसे पहले स्वयं से वार्तालाप करना चाहिए कि अमुक कार्य जो हम करने जा रहे हैं या मेरे द्वारा किया जा रहा है वह उचित है या अनुचित। उसका भविष्य में क्या परिणाम हो सकता है क्या दुष्परिणाम हो सकता है। जब तक इन सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर न प्राप्त हो जाए तब तक हमें उस कार्य को शुरू नहीं करना चाहिए।
अब हम चर्चा कर लेते हैं उन कारकों (Factors) के बारे में जो लक्ष्यों के निर्धारण के उपरांत हमारे सम्मुख प्रस्तुत होते हैं उनमें से कुछ कार्य ऐसे होते हैं जो आपको सहायता प्रदान करते हैं तो दूसरा आपको कार्य से विचलित भी कर सकते हैं। हमें ऐसे कार्यों की पहचान करके उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए ताकि हम बेहतर ढंग से अपने कार्य को संपन्न कर पाए।
अपने जीवन में स्वम् को समझते हुए लक्ष्य को निर्धारित करने में निम्न बातें सहायता प्रदान कर सकती है-
(1) घर वालों का आप के प्रति सकारात्मक विचार:- यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आप जो लक्ष्य निर्धारित किए हैं उससे आपके घर वालों की पूर्ण सहभागिता (Full Participation) होनी चाहिए तभी आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं अन्यथा भविष्य में परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है।
(2) स्वयं के प्रति ईमानदार होना:- अधिकतर बार देखा गया है कि लक्ष्य का निर्धारण करने के उपरांत हमारे द्वारा इतनी ईमानदारी से मेहनत नहीं की जाती जितनी की होनी चाहिए जो कि लक्ष्य को प्राप्त करने में परेशानी खड़ी कर सकती है।
(3) मित्रों का सहयोग:- हम अपने जीवन में कई तरह के व्यक्तियों से मिलते हैं कुछ लोगों के आचरण एवं व्यवहार की वजह से वह हमारे मित्र भी बन जाते हैं। अच्छे मित्रों के उचित सहयोग एवं मार्गदर्शन की वजह से हमें अपने लक्ष्य निर्धारित एवं प्राप्त करने में काफी सुविधा होती है।
(4) अच्छे शिक्षकों की भूमिका:- छात्रों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है वह अपने छात्रों के प्रत्येक गुण एवं दोषों से वाकिफ होते हैं एवं उन्हें पता होता है कि उनका अमुक छात्र किस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। उनके उचित सलाह एवं निर्णय से छात्रों के अपने लक्ष्य निर्धारण एवं उन्हें पूरा करने में काफी सहायता प्राप्त होती है।
(5) छात्रों का परिवेश:- अपने लक्ष्यों का निर्धारण एवं उसे क्रियान्वयन करने में छात्रों के परिवेश की भूमिका सर्वोपरि होती है। वह अपने परिवेश में हो रही गतिविधियों को देख कर के ही अपने लक्ष्य का चुनाव करते हैं। उदाहरण स्वरूप यदि किसी क्षेत्र विशेष के छात्रों का यदि कहीं चुनाव (Selection) हो जाता है तो उस से प्रेरणा पाकर वहां के क्षेत्र के लड़के वही कार्य संपन्न करना शुरू कर देते हैं उन्हें लगता है कि यदि अमुक व्यक्ति ने यह कार्य संपन्न किया है तो वह भी कर सकते हैं। यहां पर वह अपने स्वयं को पहचाने की गलती कर बैठते हैं जिस वजह से उन्हें निराशा हाथ लगती है।
अंततः हम कह सकते हैं कि जीवन में हमें सफलता तभी मिल सकती है जब हम स्वयं को पहचानते हुए किसी कार्य को संपन्न करें।
रविवार, 13 जून 2021
Computer के इस Input Device को चूहा क्यो कहा जाता हैं? Input Device ko Mouse kyo kaha jata hai?
आइए जानते हैं कंप्यूटर के इस चूहे के बारे में...
माउस के आविष्कार के बाद जब इसकी डिजाइनिंग की बात आई तो देखा गया कि Mouse एक छोटा सा डिवाइस है, जिसे देखकर ऐसा लगता है कि एक चूहा दुबक कर बैठा हो। उसके पीछे से निकलने वाला WIRE चुहे की पूंछ जैसी है। इसके अलावा, जैसे चूहा फुर्ती से सारा काम करता है, वैसे ही इस माउस का काम भी यही है कि हमारे काम की स्पीड बढ़ा सके। इतना सब सोचने के बाद इसका नाम MOUSE न रखा जाता तो माउस के साथ अन्याय होता ना।
एक और कहानी प्रचलन में है, जिसके अनुसार Mouse को पहले Turtle कहा जाता था। ऐसा इसलिए क्योंकि कंप्यूटर के इस Mouse का Shell भी कछुए की तरह ही कठोर होता है और आकार भी कुछ मिलता-जुलता है। हालांकि, कछुए की रफ्तार इतनी कम होती है कि माउस पर उसका नाम खास जंचा नहीं। टेक्नोलॉजी से युक्त इस जमाने में, जब वायर्स को पीछे छोड़ Bluetooth वाले माउस आ गए हैं। यानी अब चूहे की पूंछ गायब हो गई है, तो अब इसका नाम क्या होना चाहिए? आप COMMENT कर के जरुर बताइयेगा हमें इंतज़ार रहेगा।






