S-4 स्वयं की समझ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
S-4 स्वयं की समझ लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 28 नवंबर 2021

महाभारत की कथा से।

 


      बात उस समय की है जब पांडव अपना 13 वर्ष का वनवास समाप्त कर चुके थे, अब उन्हें एक साल अज्ञातवास में रहना था। श्रीकृष्ण की सलाह पर वह सभी राजा विराट के दरबार में पहुंचे और एक-एक करके अपनी विद्या का प्रदर्शन कर उनके यहां कार्य करने लगे।

युधिष्ठिर कंक बन गये।  

       धर्मराज युधिष्ठिर ने विराट के दरबार में पहुँचकर कहा- “हे राजन! मैं व्याघ्रपाद गोत्र में उत्पन्न हुआ हूँ तथा मेरा नाम 'कंक' है। मैं द्यूत विद्या में निपुण हूँ। आपके पास आपकी सेवा करने की कामना लेकर उपस्थित हुआ हूँ।”


द्यूत यानी कि "जुआ" वह खेल जिसमें धर्मराज अपना सर्वस्व हार बैठे थे। कंक बन कर वही खेल वह राजा विराट को सिखाने लगे। 


जिस बाहुबली के लिये रसोइये दिन-रात भोजन परोसते रहते थे वह भीम बल्लभ का भेष धारण कर स्वयं रसोइया बन गये। 


नकुल और सहदेव पशुओं की देखरेख करने लगे। 


दासियों सी घिरी रहने वाली महारानी द्रौपदी स्वयं एक दासी सैरंध्री बन गयी। 


       और वह धनुर्धर। उस युग का सबसे आकर्षक युवक वह महाबली योद्धा। वह द्रोण का सबसे प्रिय शिष्य। वह पुरूष जिसके धनुष की प्रत्यंचा पर बाण चढ़ते ही युद्ध का निर्णय हो जाता था। 


वह अर्जुन पौरुष का प्रतीक अर्जुन। नायकों का महानायक अर्जुन एक नपुंसक बन गया। 


एक नपुंसक ? 


उस युग में पौरुष को परिभाषित करने वाला अपना पौरुष त्याग कर होठों पर लाली लगा कर, आंखों में काजल लगा कर, एक नपुंसक  "बृह्नला" बन गया। 


         युधिष्ठिर राजा विराट का अपमान सहते रहे। पौरुष के प्रतीक अर्जुन एक नपुंसक सा व्यवहार करते रहे। नकुल और सहदेव पशुओं की देख रेख करते रहे। भीम रसोई में पकवान पकाते रहे और द्रौपदी एक दासी की तरह महारानी की सेवा करती रही। 


परिवार पर एक विपदा आयी तो धर्मराज अपने परिवार को बचाने हेतु कंक बन गया। पौरुष का प्रतीक एक नपुंसक बन गया। 


एक महाबली साधारण रसोईया बन गया। 


पांडवों के लिये वह अज्ञातवास नहीं था, अज्ञातवास का वह काल उनके लिये अपने परिवार के प्रति अपने समर्पण की पराकाष्ठा थी।


वह जिस रूप में रहे, जो अपमान सहते रहे, जिस कठिन दौर से गुज़रे, उसके पीछे उनका कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं था। अज्ञातवास का वह काल परिस्थितियों को देखते हुये परिस्थितियों के अनुरूप ढल जाने का काल था। 


आज भी इस राष्ट्र में अज्ञातवास जी रहे ना जाने कितने महायोद्धा दिखाई देते हैं। कोई धन्ना सेठ की नौकरी करते हुये उससे बेवजह गाली खा रहा है क्योंकि उसे अपनी बिटिया की स्कूल की फीस भरनी है। 


बेटी के ब्याह के लिये पैसे इक्कठे करता बाप एक सेल्समैन बन कर दर दर धक्के खा कर सामान बेचता दिखाई देता है। 


        ऐसे-ऐसे उदाहरण गिनवाने लगूं तो शायद ऐसे असँख्य उदाहरणों से लेखों की शृंखला लिख दुं। ऐसे असँख्य पुरुषों के रोज़ के सँघर्ष की सत्यकथाओं से हर रोज़ पाठकों को रूबरू करवा दुं जो अपना सुख दुःख छोड़ कर अपने परिवार के अस्तिव की लड़ाई लड़ रहे हैं। 


यदि आपको रोज़मर्रा के जीवन में किसी संघर्षशील व्यक्ति से रूबरू होने का मौका मिले तो उनका आदर कीजिये। उनका सम्मान कीजिये। राह चलता गुब्बारे बेचने वाला आपकी गाड़ी के शीशे पर दस्तक इसलिये दे रहा है क्योंकि उस गुब्बारे के बदले में मिलने वाले चंद रुपयों में उसकी नन्ही सी बिटिया की रोटी छिपी है। फैक्ट्री के बाहर खड़ा गार्ड, होटल में रोटी परोसता वेटर, सेठ की गालियां खाता मुनीम, वास्तव में कंक, बल्लभ और बृह्नला हैं। 


वह अज्ञातवास जी रहे हैं।


परंतु वह अपमान के भागी नहीं हैं। वह प्रशंसा के पात्र हैं। यह उनकी हिम्मत है, उनकी ताकत है, उनका समर्पण है की विपरीत परिस्थितियों में भी वह डटे हुये हैं। 


वह कमजोर नहीं हैं। उनके हालात कमज़ोर हैं। उनका वक्त कमज़ोर है। 


याद रहे,


अज्ञातवास के बाद बृह्नला ने जब पुनः अर्जुन के रूप में आये तो कौरवों का नाश कर दिया। पुनः अपना यश अपनी कीर्ति सारे विश्व में फैला दी। 


वक्त बदलते वक्त नहीं लगता इसलिये जिसका वक्त खराब चल रहा हो, उसका उपहास और अनादर ना करें। 


उनका सम्मान करें, उनका साथ दें। 


क्योंकि एक दिन अवश्य अज्ञातवास समाप्त होगा। समय का चक्र घूमेगा और बृह्नला का छद्म रूप त्याग कर धनुर्धर अर्जुन इतिहास में ऐसे अमर हो जायेंगे के पीढ़ियों तक बच्चों के नाम उनके नाम पर रखे जायेंगे। इतिहास बृह्नला को भूल जायेगा। इतिहास अर्जुन को याद रखेगा। 


हर सँघर्षशील व्यक्ति में बृह्नला को मत देखिये। कंक को मत देखिये। भल्लब को मत देखिये। हर सँघर्षशील व्यक्ति में धनुर्धर अर्जुन को देखिये। धर्मराज युधिष्ठिर और महाबली भीम को देखिये। 


क्योंकि एक दिन हर संघर्षशील व्यक्ति का अज्ञातवास खत्म होगा। 


यही नियति है। 

यही समय का चक्र है। 


यही महाभारत की सीख है। 


शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

कृष्ण कुमार द्वारा रचित 'चुड़ी बाजार में लड़की' से अभिमन्यु की शिक्षा में शिक्षा के मुद्दों को किस प्रकार सार्थक तरीके से उठाया गया है ?

           कक्षा में शिक्षक के प्रश्नों का उत्तर देती हुई लड़को या परीक्षा की तैयारी करती हुई लड़की हमारी दृष्टि में सिर्फ एक विद्यार्थी रह जाती है। हमारी आँखें उसे सामने पाकर रीति-रिवाजों और विश्वासों के दलदल से घिरी हुई लड़की को देख पाने में असमर्थ हो जाती हैं। लड़की के ये दोनों रूप साथ-साथ रहते हैं। स्कूल या कॉलेज और विश्वविद्यालय के संसार में कदम रखती हुई लड़की उस दूसरी लड़की को घर पर नहीं छोड़ आई होती है जो सभ्यता द्वारा निर्धारित निर्भरता और यौन-दृष्टि के चौखटे में सिमटकर जीती है।

          वह लड़की जो घर पर विवाह स्कूल और मातृत्व की केन्द्रीयता का पाठ लगातार सीख रही होती है, इस लड़की से अलग नहीं है जो में जीवन की बहुउद्देशीयता का सपना देख रही होती है। लड़की के इन दो अस्तित्वों के बीच का फासला हर बच्ची के सामने एक असंभव-सी चुनौती पेश करता है। चुनौती का जवाब बहुतों के लिए किशोर होने तक निर्धारित हो चुका होता है। वे सीख चुकी होती हैं कि शिक्षा के वावजूद वे घर में भाई से अलग और नीचे बनी रहेंगी। स्त्री के रूप में उनका जीवन उसी धुरी पर चलेगा जो सभ्यता ने उनके जन्म से पूर्व, बहुत पूर्व, बना दी थी। अपने पूर्व निर्धारित जीवन-चक्र को उस धुरी पर जमाकर ही वे जिंदा रह पाएँगी।

         उक्त बातें ज़्यादातर लड़कियाँ शिक्षा समाप्त होने से पहले जान चुकी होती हैं। इसीलिए उनमें से कई अपनी शिक्षा को खींचते रहने का प्रयास करती हैं, इस विश्वास के तहत कि शादी से पहले जितना पढ़ सकें, पढ़ लें। उसके बाद का भरोसा नहीं। शिक्षा उनके लिए एक प्रकार से जमानत का काम करती है। शिक्षा के नाम पर उन्हें क्या पढ़ने को मिलता है अथवा बौद्धिक कौशलों के विकास के कितने और कौन से अवसर मिलते हैं ये सवाल उनके लिए विशेष महत्त्व नहीं रखते। महत्त्व इस बात का रह जाता है कि पढ़ाई के नाम पर वे जीवन के उस चरण को कुछ वर्ष स्थगित रख लेंगी जिसमें उनकी वह प्राकृतिक चाह जो मनुष्य होने के नाते उनके मन में स्वायत्त सोच और व्यवहार के साथ जीने की इच्छा पैदा करती है। 

          आशय यह है कि शिक्षा लड़कियों के लिए ज्ञान या चेतना का ज़रिया कम, मुख्यतः एक अवधि है जिसमें उनके दमित आत्म की लौ कुछ वर्ष इस पूर्वज्ञान के साथ जल लेती है कि उसे विवाह में निहित हस्तांतरण के तहत एक आक्रामक फूंक के बल से बुझ जाने के लिए तैयार रहना चाहिए। स्त्रियों के जीवन में लंबी और व्यवस्थित शिक्षा, सांसारिक सफलता और वैवाहिक जीवन के त्रिकोण में प्रकट होने वाले तनाव इतनी जीवनियों में देखने को मिलते हैं कि उन्हें व्यक्तिगत अनुभव के संयोग नहीं, एक अनिवार्य सामाजिक सृष्टि कहना ही उचित होगा।

          शिक्षा का आधुनिक रूप व्यक्तित्त्व के निर्माण का साधन माना जाता है। खासकर जब शिक्षा किसी स्थायी आजीविका या पेशे की तरफ ले जाती हो। शिक्षा का यह प्रभाव स्त्री के उस जीवन-चक्र से टकराता है जो संस्कृति के चौखटे में समाज के विभिन्न वर्गों में जीया जाता है। एक सामान्य भारतीय लड़की के जीवन का निर्धारण करने वाली संस्था विवाह है और उसमें निहित अपेक्षाएँ शिक्षा की संस्थाई अपेक्षाओं से टकराती हैं। इस टकराव में विवाह की विजय समाज के स्थापित ढाँचे में नियति की तरह पूर्व-निश्चित है।

           विवाह की तैयारी लड़की के जीवन में अन्तर्निहित अर्थात् रची-बसी है जबकि शिक्षा की तैयारी एक हस्तक्षेप (Interference) है। कुछ परिस्थितियों में यह हस्तक्षेप बर्दाश्त कर लिया जाता है तो कुछ परिस्थितियों में वह कुछ समय के लिए रोक दिया जाता है। लड़कियाँ लड़ती रहती हैं और इस मुहावरे का प्रयोग अथक रूप से करती चली जाती हैं कि 'मैं अभी पढ़ाई करना चाहती हूँ।' जैसा कि एक अध्ययन ने दर्शाया है, 'पढ़ाई' एक प्रतीक-भूमि की तरह इस्तेमाल होने लगती है जहाँ लड़की की आवाज़ आधुनिक अर्थव्यवस्था ने वाज़िब या सुनने और बर्दाश्त करने लायक बना दी है। पढ़ाई जारी रखने की मांग का परोक्ष अर्थ होता है विवाह के स्थगन की मांग। पढ़ाई करने दी जाए तो इसका आशय यह नहीं होता कि विवाह की तैयारी रूक जाएगी। विवाह एक घटना के रूप में स्थगित होता है, लड़की के जीवन को आकार देने वाली परिघटना (Phenomenon) "A fact or situation that is observed to exist or happen, especially one whose cause or explanation is in question. एक तथ्य या स्थिति जो अस्तित्व में है या घटित होती है, विशेष रूप से जिसका कारण या स्पष्टीकरण प्रश्न में है।" के रूप में नहीं। उसकी अपेक्षाएँ शिक्षा की अपेक्षाओं और जरूरतों से एकदम भिन्न हो सकती हैं और यह भिन्नता बनी रहती है। 

           शिक्षा एकाग्रता, बौद्धिक अनुशासन और स्वावलंबी सोच या सपने देखने की माँग करती है। विवाह समर्पण की मानसिक और दैहिक तैयारी के प्रबन्धन की माँग करता है। विवाह की तैयारी लड़कियों के बचपन और किशोरावस्था के वर्षों में लगातार चलने वाली उन्मुखीकरण का रूप ले लेती है जिसमें तरह-तरह की सांस्कृतिक क्रियाओं और रस्मों व रिवाज़ों का ज्ञान तथा अभ्यास शामिल रहता है। उधर स्कूल में प्रकृति और समाज को वृहत्तर परिधि से संबंधित ज्ञान और उससे संबंधित कौशलों पर अधिकार की अपेक्षा की जाती है। दोनों के बीच समय को लेकर टकराव होता रहता है जिसे लड़के महसूस नहीं करते केवल लड़कियाँ झेलती हैं। स्कूल विभिन्न विषयों को पढ़ाई में दैनिक स्तर के ध्यान और विकास को अपेक्षा रखता है। इधर घर में लड़कियाँ विवाह की तैयारी से संबंधित सांस्कृतिक ज्ञान और कौशलों से जुड़ी अपेक्षाएँ, धार्मिक मान्यताओं और त्योहारों व रीति-रिवाजों के वार्षिक-चक्र में अवस्थित रहती हैं। 

         ये अपेक्षाएँ लड़की को स्कूल से बार-बार अनुपस्थित होकर ही पूरी हो पाती हैं। कुछ अपेक्षाएँ ऐसी हैं जो स्कूल से अनुपस्थित रहे बिना पूरी हो जाती हैं मगर वे भी स्कूल की दैनन्दिनी में लड़की की भागीदारी को ढीला बना देती हैं। देह को संभालने व सेवा को माँग करने वाली अपेक्षाएँ इसी किस्म की हैं। वे सामान्य स्वास्थ्य-रक्षा से कहीं अधिक विशद् और समयसाध्य हैं। नाखूनों, खाल, आँखों और बालों समेत शरीर के तमाम अंगों की अलग-अलग चिंता विवाह की लम्बी तैयारी का हिस्सा है। इसके अलावा शरीर के वजन और आकार की चिंता लड़की के मानस को देह की छाया में बाँधे रखती है। समय आने पर विवाह के लिए चुना जाना एक तरह की परीक्षा में सफल होने जैसा होता है। इस परीक्षा का सबसे चुनौती भरा पर्चा देह विषयक होता है, उसके बाद सांस्कृतिक ज्ञान और सामाजिक कौशल आते हैं। 

           स्कूल में प्राप्त और विकसित होने वाला ज्ञान और उससे जुड़े कौशल विवाह की दृष्टि से या तो अनुपयोगी हैं अथवा प्रतिस्पर्धी। विज्ञान की पढ़ाई से संबंधित मानसिक कौशल और रुझान जो विश्वासों और अंधविश्वासों पर चोट करते हैं, विवाह की परीक्षा में उत्तीर्ण होने में बाधा डालते हैं। माहवारी से संबंधित पारम्परिक विचार और व्रत व उपवासों से जुड़े विश्वास शिक्षा प्राप्त करती लड़की के मानस को लगातार दुविधा में रखते हैं। वह समझ जाती है कि स्कूल की पढ़ाई का विवाह की तैयारी से मात्र व्यावहारिक संबंध है और वह इस कारण है कि पढ़े-लिखे वर के लिए वधू भी पढ़ी-लिखी होनी चाहिए। लेकिन वधू से यह उम्मीद कतई नहीं की जाएगी कि वह स्कूल में समाज विज्ञान को पढ़ाई के तहत प्राप्त अपने संवैधानिक या मानवाधिकारों के ज्ञान को गंभीरता से लेने लगे या उन्हें परिवार की परिधि में लागू करने लगे। इस नज़रिए से लड़कियों की शिक्षा के बारे में सोचकर हम यह अनुमान लगा सकते हैं कि स्कूल और कॉलिज की पढ़ाई में सफलता हासिल करने वाली लड़कियाँ अपने मानस को दो हिस्से में बाँटकर बड़ी होती होंगी। 

           एक हिस्से में पढ़ाई और परीक्षाओं से पुष्ट ज्ञान का विकास रहता होगा जो संविधान, लोकतंत्र, मानव-मूल्य और विज्ञान की शब्दावली में व्यक्त होता है, दूसरे हिस्से में घर और पड़ोस, त्योहारों, सिनेमा और टीवी के जरिए होने वाले समाजीकरण से प्राप्त वह ज्ञान रहता होगा जो लड़कियों को बताता है कि संविधान में दर्ज समता और अन्य मानवाधिकार ससुराल की दुनिया पर लागू नहीं होते। वह संविधान का परदेस है 

           जो लड़कियाँ अपने शिक्षित संस्करण और गृहस्थिन संस्करण के बीच सामंजस्य बिठा लेती हैं, अपवाद होती हैं। ज्यादातर के लिए शिक्षित संस्करण के आकार और उसमें निहित आकांक्षाओं को सिकोड़ते जाना जरूरी सिद्ध होता है। उसे एक समानान्तर धारा की तरह किसी प्रकार बहाए रखती हैं, पर उसमें इतना नहीं डूब पातीं कि उसे अपने ज्ञान, कौशल या यश की धुरी बन जाने दें। वे दो जिंदगियाँ जीती हैं और इस कारण प्रायः थक जाती हैं। इस थकान का विश्लेषण करें तो दिखता है कि घर और पेशे की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए आवश्यक ऊर्जा का चुक जाना एक कारण हो सकता है, मगर ज्यादा बड़ा लेकिन क्योंकि गहरा कारण वह अकेलापन है जिससे भारत की स्त्री जीवन-भर जूझती है। इस भाव की विवेचना जितनी कठिन है उतना ही इसका प्रमाण देना। ऊपर से देखने पर कौन कहेगा या मानेगा कि भारत में स्त्री लगातार अकेलेपन से जूझती है। इस भाव की विवेचना जितनी कठिन है उतना ही इसका प्रमाण देना। ऊपर से देखने पर कौन कहेगा या मानेगा कि भारत में स्त्री लगातार अकेलेपन से जूझती है ? आखिर वह हमेशा जीवन के हर दौर में किसी-न-किसी के साथ दिखती है। 

           शास्त्रों ने बाकायदा हिदायत दे रखी है कि बचपन में स्त्री को अपने पिता की, यौवन में पति की और वृद्ध हो जाने पर पुत्र की छत्र-छाया में जीना चाहिए। स्त्री की लोकछवि ऐसी है जो उसे घर-परिवार, बाल-बच्चों से घिरा हुआ दिखाती है। अकेलेपन का अर्थ यदि साथ का अभाव है तो निश्चय ही हमारे समाज में स्त्रियाँ कभी अकेली नहीं पड़ती। पर यदि अकेलेपन का अर्थ अपने अंतस को व्यक्त कर सकनें वाली अस्मिता से है तो यह कहना गलत न होगा कि वे जीवन-भर किसी ऐसे का साथ नहीं पाती जो उनके आत्म को व्यक्त और विकसित होने दे।

             वे अभिमन्यु की तरह एक चक्रव्यूह से घिरी, उससे लड़ती-लड़ती खत्म हो जाती हैं। स्त्री के जीवन-संघर्ष का स्वरूप शिक्षा के ज़रिए एक हद तक बदला जा सकता है पर ऐसा तभी हो सकता है जब स्वयं शिक्षा का चरित्र बदले। अभी तक शिक्षा का स्त्री के जीवन में सामान्यतः यही योगदान रहा है कि वह बचपन और किशोरावस्था की अवधि में घर और कुटुम्ब की चारदीवारी से बाहर रोजाना कुछ घंटे बिता लेती है। आज के भारत में लड़कियों की शिक्षा का विश्लेषण करने के लिए उन तीन पेशों को संदर्भ बनाना उपयोगी होगा जिनका आधुनिकता के निर्माण में योगदान महत्त्वपूर्ण माना जाता है। ये तीन पेशे हैं डॉक्टरी, इंजीनियरी और वकालत। इन पेशों के ज़रिए जीवन और मरण संबंधी मान्यताएँ, प्रकृति और मनुष्य के संबंधों की संरचना और समाज के ढाँचे में व्यक्ति के अधिकारों को अवधारणा का विकास हुआ हैं। ज़ाहिर है, यह विकास एक ज़्यादा बड़ी ऐतिहासिक चेतना का हिस्सा है और किसी एक कारक पर निर्भर नहीं है। फिर भी इस विकास प्रक्रिया में डॉक्टरी, इंजीनियरी और वकालत का योगदान विश्लेषण का उपयुक्त विषय है। यह विश्लेषण शिक्षा के समाजशास्त्र की दृष्टि से इसलिए महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इन तीनों पेशों में ज्ञान और विज्ञान के विविध विषयों और उनसे जुड़े बौद्धिक कौशलों का सम्मिश्रण देखने को मिलता है। इन पेशों में प्रवेश के लिए आवश्यक शैक्षिक अर्हताओं का वितरण एक पैमाना है जिसकी मदद से समाज के विषमतापूर्ण ढाँचे के रहते एक समतामुखी सांस्कृति और राजनैतिक प्रयास में शिक्षा के योगदान का आकलन किया जा सकता है।

           पिछले सवा सौ वर्षों में और विशेषकर आज़ादी के बाद से डॉक्टरो, इंजीनियरी और वकालत के पेशों में महिलाएँ गई हैं और सफल हुई हैं। इस बात से देश को यश मिला है जिसका नशा बहुत व्यापक है। उसके प्रभावश अनेक लोग मानने लगे हैं कि शिक्षा में लड़कियों की बराबरी का लक्ष्य लगभग पा लिया गया है। इस मान्यता के पक्ष में वे यह दलील देते हैं कि सार्वजनिक जीवन में पढ़ी-लिखी स्त्रियाँ पहले से ही ज्यादा संख्या में दिखाई देने लगी हैं।सरकारी कार्यालय, बैंक, उद्योग और व्यापार, मीडिया और विश्वविद्यालय में शिक्षित स्त्रियों को अपने पुरुष सहकर्मियों के साथ काम करता देखकर यह धारणा पुष्ट होती है कि अब भारत की नारी पर्दे के पीछे या घर की चारदीवारी में नहीं रही। खासकर मीडिया ने इस धारणा को बहुत पोषण दिया है कि स्त्री का शैक्षिक पिछड़ापन एक पुरानी बात हो चुकी है और यह बात यदि आज भी कहीं सच है तो गाँव में ही सच हो सकती है। टेलीविजन से बहुत पहले सिनेमा ने शिक्षित स्त्री को इस तरह पेश करना शुरू कर दिया था जिससे लगे कि प्रेम के सामाजिक संदर्भ में पुरुष और स्त्री बराबरी से खड़े हैं। लगभग तीन-चौथाई सदी इस काल्पनिक विश्वास को फैलाने के निरंतर संपोषण में बीत गई है। लड़कियों की तीन पीढ़ियाँ सिने जगत और सामाजिक जगत के फासले को अपने मानसिक संघर्ष से पाटने में निकल गई हैं। लड़कियों और लड़कों की शैक्षिक बराबरी का भ्रम अखबारों के जरिए भी लगातार फैलता रहा है। खासकर दसवीं और बारहवीं के बोर्ड की परीक्षा के परिणाम की घोषणा के समय 'लड़कियाँ लड़कों से आगे' जैसी सुर्खियां छापने से कोई अख़बार बाज़ नहीं आते। 

             सरकारी अधिकारी और नेता आए दिन कहते रहते हैं कि स्कूलों में लड़कियों की प्रवेश दर लड़कों की बराबर हो चुकी है। 'लेडी डॉक्टर' शब्द सुनने और बोलने के हम इतने ज्यादा अभ्यस्त हो गए हैं कि स्कूल की शिक्षा के बाद डॉक्टरा जैसे पेशे की शिक्षा में लड़कियों के पहुँच का यथार्थ हमें तंग नहीं करता। डॉक्टरी की शिक्षा के क्षेत्र में पहली भारतीय लड़की के प्रवेश को एक शताब्दी से ऊपर समय हो गया है परन्तु आज भी मेडिकल कॉलेजों में दाखिला पाने वाली लड़कियाँ कुल विद्यार्थियों की 27 प्रतिशत ही हैं और इनमें भी ज्यादातर महिला रोगों की विशेषज्ञ या फिर सामान्य डॉक्टर बनती हैं। 

               शिक्षा स्त्री की अकेली राह की पाथेय बने, यह तभी संभव है जब हम शिक्षा की परिकल्पना और तैयारी स्त्री के अभिमन्यु को ध्यान में रखकर करें। लड़कियों की शिक्षा पुनर्रचना हमें उस चक्रव्यूह को समझने के उद्देश्य से करनी होगी जो जन्म के साथ ही हर बच्ची को घेर लेता हैं। जैसे-जैसे वह बड़ी होती है उसके अंदर चक्रव्यूह को देख पाने की क्षमता बढ़ती है और साथ ही उसे मंजूर और आत्मसात् करने की विवशता बढ़ती जाती है। चक्रव्यूह को देख पाना उसे भेदने की शुरूआत नहीं है क्योंकि व्यूह का अर्थ यहाँ उसकी मानसिक रचना से अलग नहीं है। चक्रव्यूह एक सामाजिक कृति अवश्य है पर हर लड़की उसे अपने मानस में व्यक्तिगत स्तर पर रचती है, तभी चक्रव्यूह की सामाजिक कृति एक जीवन में सक्रिय हो पाती है। यदि चक्रव्यूह से आशय इस संरचना से है जो लड़की को परतंत्रता (Dependency) में जीना सिखाती है तो इसे गुलामी की आवश्यक संरचना भी कहा जा सकता है कहा जा सकता है क्योंकि गुलाम के लिए अपनी गुलामी से संतुष्ट रहना बहुत जरूरी है। कष्ट, अपमान, निर्भरता और अपने जीवन की क्षुद्रता (Meanness) का बोध तभी जीवनपर्यन्त सहनीय बने रह सकते हैं जब उन्हें अपने संस्कार बना लिया जाए। 

             यही काम जन्म से शुरू होने वाली व्यूह-रचना मानसिक स्तर पर करती है जिसके अलग-अलग पक्षों की झलक इस पुस्तक में दी गई है। अभिमन्यु होने के कई अर्थ संभव हैं परन्तु जिस अर्थ से लड़की के अस्तित्व की व्यंजना सबसे स्पष्ट रूप में व्यक्त होती है यह एक दुर्जेय संघर्ष से अकेले निपटने का नियति का है। अभिमन्यु सा शौर्य उसे बचा नहीं सकता, जिता भी नहीं सकता, यह शुरू से तय था। लड़कियों के जीवन में भी उनके अकेलेपन की अनिवार्यता रोजमर्रा से लेकर स्थायी किस्म के संघर्षों को समेटती है। 

             विवाह की रस्मों के बाद बारात के साथ जाती हुई लड़की का अकेलापन मात्र विदाई गीतों या उनका साथ देने वाले संगीत का विषय नहीं है। वह एक साथ एक भौतिक और सांस्कृतिक सच है। यदि इस सच को लड़कियों की नई शिक्षा की धुरी बनाया जाए तो उसका पहला अर्थात् सबसे बड़ा उद्देश्य हर लड़की को ऐसे बौद्धिक और भावनात्मक कौशल देना होगा जो उसे अपने अकेलेपन को पहचानने और उसे स्पष्टत: देखकर उत्पन्न होने वाली घबराहट और आत्मदया पर काबू पाने की क्षमता दे। 

        दूसरा उद्देश्य भविष्य की संभावनाओं पर विश्वास उत्पन्न करना होगा, इस संभावना पर कि ऐसे संसार का जन्म संभव है जिसमें लड़कियाँ सुरक्षित जी सकेंगी और जीवन की पूर्णता की अनुभव कर सकेंगी। आज की दुनिया को देखते हुए यह बात एक आस्था का विषय ही हो सकती है जिसे पल्लवित करना शिक्षा का काम है।

बुधवार, 28 जुलाई 2021

स्वयं की मजबूतियों और कमजोरियों को समझना (Understanding Your own Strengths and weaknesses) B.Ed. & D.El.Ed. S-4 and EPC-4 Hindi or English Notes.

  स्वयं की मजबूतियों और कमजोरियों को समझना 

(Understanding Your own Strengths and weaknesses) 

           स्वयं की मजबूतियों एवं कमजोरियों को पहचानने में सक्षम होकर परिवार, विद्यालय और विभिन्न स्थानों पर अपनी पहचानों और भूमिकाओं को समझ पाना ही स्वयं की पहचान है। 

         विद्यालय में आपसे शायद कभी पूछा गया होगा- "बड़े होकर आप क्या बनना चाहते हो?" इस प्रश्न में "क्या" की बजाय "कौन" पर अधिक जोर दिया गया है। सवाल यह उठता है कि हम क्या बनना चाहते हैं, क्या इसके पहले हमें यह पता है कि हम क्या है? 

आइए इस लेख में इसी मुद्दे पर चर्चा करते हैं। मुझे लगता है कि निम्नलिखित बातें अपने आप को समझने में हमारी मदद कर सकती है-

• अपनी शक्तियों को समझना :- आप में स्वाभाविक रूप से कौन-सी योग्यताएँ, विद्यमान है तथा किनका पोषण व विकास करना चाहते हैं? वे शक्तियाँ जो आपमें विद्यमान हैं और जिन्हें आप पोषित और विकसित करना चाहते हैं, आपकी निजी परिसम्पत्ति हैं। इनके कारण आप जीवन में एक अलग स्थान रखते हैं जो दूसरों से भिन्न हैं। इनसे आपको अवगत होना चाहिए। इसमें आपकी सांवेगिक शक्तियों (Emotional forces) और प्रेम अभिव्यक्ति की योग्यता तथा गुण-दोष विवेचन की योग्यता सम्मिलित है। 

• अपने मनोवेगों को जानना :- वह क्या है जिसकी आपको एक धुन रहती है। वह क्या है जिससे आप उत्तेजित या उत्साहित हो जाते हो एवं उसे आपकी एकाग्रता की आवश्यकता है ? वे कौन से क्रियाकलाप और लक्ष्य हैं जिनसे आप वास्तव में सजीव अनुभव करते हो ? आप अपने जीवन का निर्माण उन मनोवेगों के इर्द-गिर्द नहीं कर सकते यदि आपने उन्हें सही रूप में पहचाना नहीं है। जब आप आन्तरिक समन्वय उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हों। यह सुनिश्चित करना कि आपके मनोवेग तथा आपके मूल्य और मानक एक दिशा में हैं, आपके लिए बहुत महत्त्वपूर्ण होगा। 

• अपने मूल्यों की जानकारी :- ये वे बातें हैं जो गहनतम स्तर पर आपके लिए अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। आपके निजी मूल्य एवं मानदंड (मानक) क्या है ? आपकी प्राथमिकताएँ तथा विश्वास या आस्थाएँ क्या है ? आप इन्हें इतना महत्त्व क्यों देते हैं ? आप अपने निजी मानकों और नैतिक मूल्यों को किस स्तर की वचनवद्धता देना चाहते हैं ? आप अपने वास्तविक आत्म के प्रति कितना सच्चा रहना चाहते हैं ? 

• अपनी प्रवृत्तियों को पहचानना :- आपकी प्रवृत्तियाँ चाहे वे अच्छी हो या बुरी, आपकी आदत बन जाती हैं। क्या आप अपनी सोच के आधार पर किन्हीं कार्यों को करना चाहोगे ? या आप चाहोगे कि कार्यों को टालते रहें या अत्यधिक प्रक्रिया करोगे ? अपनी अभ्यसित प्रवृत्तियों को जानना, आपके लिए उन क्षेत्रों के विश्लेषण में सहायक हो सकता है जिनमें कुछ सुधार की आवश्यकता है। इससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि कौन-सी प्रवृत्तियाँ आपकी प्रबलताओं और सफलताओं में अत्यधिक योगदान देती हैं। 

• अपनी कमियों (परिसीमाओं) को स्वीकार करना :- यह समझ लें कि आप प्रत्येक प्रयास या क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ नहीं बन सकते। यह जान लेना अच्छा होगा कि इस समय कौन से कौशल एवं क्रियाकलाप आपकी योग्यताओं से परे हैं। ऐसा जानते हुए आप ऐसे क्रियाकलाप का दायित्व किसी और को दे सकते हैं तथा अपनी ऊर्जा का प्रयोग वहाँ करेंगे जहाँ सबसे प्रभावी हो सकता है। हम जीवन के अधिकांश क्षेत्रों में अपनी योग्यताओं में सुधार ला सकते हैं अत: वर्तमान कमियों को स्थाई न समझें। अपने निजी मूल्यांकन में यथार्थवादी तथा व्यावहारिक बने। अपने वास्तविक आत्म को जानने में आपकी सत्यनिष्ठा (ईमानदारी) एक पूर्वापेक्षा (Prerequisite) है। 

• अपने लक्ष्य निर्धारित करना :- आप वास्तव में किस वस्तु को प्राप्त करना चाहते हो। आप किस तरह के व्यक्ति के रूप में विकसित होना चाहते हो ? आपके लक्ष्य विशिष्ट, निर्धारणीय तथा वास्तविक या यथार्थवादी होने चाहिए। जब बात लक्ष्य निर्धारण की होती है तो इसका मुख्य तत्त्व स्पष्टता है। स्पष्टता कार्य को प्रेरित करती है एवं स्पष्टता का अभाव, गड़बड़, विभ्रम तथा निष्क्रियता की ओर ले जाता है। 

• अपनी दिशा स्थापित करना :- आपका वास्तविक आत्म जीवन में किस ओर जाना चाहता है ? एक बार जब आप अपने मूल्यों, शक्तियों, मनोवेगों, प्रवृत्तियों, सीमाओं और लक्ष्यों को समझ जाते हो तो आपको एक गन्तव्य  की आवश्यकता पड़ती है जिस ओर आप गमन करना चाहोगे। यही आपकी दिशा होगी। अपने गन्तव्य पर पहुँचने के बारे में चिन्ता न करें क्योंकि जो महत्त्वपूर्ण है वह 'यात्रा' है। अत: एक ऐसी दिशा को चुनें जो वास्तविक प्रसन्नता का निरूपण करती हो तथा इस और आगे बढ़ो। तब देखोगे कि जीवन आपके सम्मुख कैसे खुल जाता है और खिल उठता है।


Understanding Your own Strengths and weaknesses


              Being able to recognize one's own strengths and weaknesses and being able to understand one's own identities and roles in the family, school and various places is self-identity.

You might have been asked in school, "What do you want to be when you grow up?" In this question the emphasis is on "who" rather than "what". The question arises, what do we want to be, before we know what we are?

Let us discuss this issue in this article. I think the following things can help us to understand ourselves-

• Understanding your strengths: - What abilities are naturally present in you and which do you want to nurture and develop? The forces that exist in you and that you wish to nurture and develop are your personal assets. Because of these you hold a different place in life which is different from others. You should be aware of them. This includes your emotional forces and the ability to express love and to discuss merits and demerits.

• Knowing your passions:- What is it that you have a passion for. What is it that gets you excited or excited and that requires your concentration? What are the activities and goals that make you feel really alive? You cannot build your life around those emotions if you do not identify them properly. When you are trying to create internal coordination. Making sure that your passions and your values ​​and standards are in one direction will be very important to you.

• Knowing Your Values:- These are the things that are most important to you at the deepest level. What are your personal values ​​and standards? What are your preferences and beliefs or beliefs? Why do you give so much importance to them? What level of commitment do you want to give to your personal standards and moral values? How true to your true self do you want to be?

• Recognizing your tendencies:- Your tendencies, whether they are good or bad, become your habit. Would you like to do any work based on your thinking? Or would you like to keep postponing tasks or over-processing? Knowing your habitual tendencies can help you analyze areas that need some improvement. This will help you to know which tendencies contribute the most to your strengths and successes.

• Accepting your limitations:- Realize that you cannot be the best in every endeavor or field. It would be good to know which skills and activities are beyond your abilities at the moment. Knowing this, you can delegate such activities to someone else and use your energy where it can be most effective. We can improve our abilities in most areas of life, so don't take the present shortcomings as permanent. Be realistic and practical in your personal assessment. Your integrity is a prerequisite in knowing your true self.

• Setting your goals:- What do you really want to achieve. What kind of person do you want to grow into? Your goals should be specific, determinable and realistic or realistic. When it comes to goal setting, the key element is clarity. Clarity drives action and lack of clarity leads to confusion, confusion and passivity.

• Establishing your direction:- Where does your real self want to go in life? Once you understand your values, strengths, impulses, tendencies, limitations and goals, you need a destination to which you would like to travel. This will be your direction. Don't worry about reaching your destination because what is important is the 'journey'. So choose a direction that represents real happiness and move on. Then you will see how life opens up and blossoms in front of you.

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

अपना 'सेल्फ पोट्रेट' लिखना (Writing Yourself Portrait) हिन्दी एवं English Notes. D.El.Ed.2nd Year. B.S.E.B. Patna.



 

अपना 'सेल्फ पोट्रेट' लिखना (Writing Yourself Portrait)

           जब कोई व्यक्ति पहली बार अपना खुद का प्रतिविम्ब देखा होगा तब से self portrait (सेल्फ-पोट्रेट) यानी स्वं के शरीर का ऊपरी भाग। को लेकर उसके मन में कई तरह की भावनाएं जागृत होती होगी एवं उसे वह पहचान के तौर पर भी निरूपित करता रहा होगा। वैसे कला का कोई भी स्वरूप, भावनाओं का दिखाने का प्रचलित माध्यम रहा है। ऐसा अनेक बार होता है कि हमें हमारी प्रतिभा को परखने एवं स्वयं को निरूपित करने के लिए लिए हम अपनी नाक की चर्चा करते हैं। जैसे:- उसने तो हमारी नाक ही कटवा दी। तुम्हें अपनी नाक की इज्जत नहीं है। 

        आज का परिदृश्य सोशल मीडिया का है। आप भी Instagram, Facebook, Tinder और Snapchat, आदि। पर Selfie यानी स्वयं से स्वयं की ली गई फोटो। को अपलोड करते होंगे दूसरों के द्वारा अपलोड की गई फोटो पर प्रतिक्रिया देते होंगे। परन्तु ये सभी क्रियाएं कलाकारों के लिए काफी लम्बे समय से यादगार घटना रही हैं। मुझे यहां स्मरण हो रहा है आधुनिक चित्रकला के जनक और उत्तर प्रभाव आंदोलन के क्रांतिकारी चित्रकार विन्सेन्ट वानगोंग का जिनका जन्म 03 मार्च 1853 ई. में हॉलेंड के Grrot Zundert नामक एक छोटे से गांव में हुआ था। इनके द्वारा कई सारे व्यक्ति चित्रों का निर्माण किया गया। Leonardo da vinci को कौन भूल सकता है जो एक महान चित्रकार होने के साथ-साथ मूर्तिकार, दार्शनिक, कवी, गायक, भवन-निर्माण-शिल्पी तथा एक कुशल इंजीनियर भी थे। उनकी विश्व प्रसिद्ध रचना मोनालिसा आज भी लोगों के लिए रहस्य बनी हुई है।

           सेल्फ-पोट्रेट किसी व्यक्ति के अभिव्यक्ति को व्यक्त करने का एक बहुत रोचक तरीका है। हम खुद ही Model होते है। एक ऐसा मॉडल जो हमेशा हमारे आसपास रहता हैं। उसको हाथ से कभी नहीं जाने देना चाहिए। इसे कई तरह से देखना चाहिए एवं प्रेरित होना चाहिए। सेल्फ-पोर्ट्रेट यानी अपना शब्दचित्र बनाने की कोशिश। 

        Self शब्द से ही 'Selfie' शब्द का संभवतः निर्माण हुआ है। 2013 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इसे 'वर्ड ऑफ द इयर' घोषित किया था। तब से लेकर अबतक फोटो खींचने-खिंचाने का दौर लगातार चरम पर है। इसमें जनसाधारण से लेकर मशहूर हस्तियाँ एवं राजनेता आदि सभी शामिल हैं। Selfie तकनीक में आये जबरदस्त परिवर्तन सोशल मीडिया के बढ़े हुए दायरे का नतीजा है मगर सनद रहे कि स्वचित्र, सेल्फ पोट्रेट प्राचीन शैली का ही आधुनिक स्वरूप है। 

         सेल्फ-पोट्रेट की शुरुआत मध्य युग में चित्रकला के साथ शुरू हुई थी। जहाँ ये अधिकार, आत्मचेतना, स्वयं की पड़ताल एवं शायद अपनी जिन्दगी को दर्ज करने का साधन बनती थी लेकिन धीरे-धीरे बदलाव आते गए और परिमाण स्वरूप सेल्फ-पोट्रेट अब सेल्फी बन गया एवं इसका प्रवेश कूची-कैनवास से हटकर के कैमरा तक आ गया। 

        कहा भी गया है ना की परिवर्तन ही संसार का नियम होता है। उसी तरह जैसे self-portrait selfie में परिवर्तित हो गया उसी तरह हमें अपने व्यक्तित्व में परिवर्तन लाना है।  स्वयं से स्वयं का निर्माण करना है अर्थात self-portrait लिखना है।


Writing Yourself Portrait


          Self portrait means the upper part of one's own body from when a person first saw his own image.  Many kinds of feelings must have been awakened in his mind about him and he must have been representing it as an identity.  By the way, any form of art has been a popular medium to show emotions.  It happens many times that we talk about our nose to test our talent and represent ourselves.  Eg:- He got our nose cut off.  You don't respect your nose.


                 Today's scenario is of social media.  You can also Instagram, Facebook, Tinder and Snapchat, etc.  But Selfie means a photo taken by yourself.  Will have to upload the photos and give feedback on the photos uploaded by others.  But all these actions have been memorable events for a long time for artists.  I am reminded here that the father of modern painting and the revolutionary painter of the post-impact movement, Vincent Wangong, was born on 03 March 1853 in a small village called Grrot Zundert in Holland.  Many individual portraits were created by him.  Who can forget Leonardo da Vinci, who was a great painter as well as a sculptor, philosopher, poet, singer, builder and a skilled engineer.  His world famous creation Monalisa remains a mystery to the people even today.


         Self-portrait is a very interesting way of expressing a person's expression.  We ourselves are models.  A model that is always around us.  He should never let go of his hand.  It should be seen in many ways and inspired.  Self-portrait means trying to create your own vignette.


            The word 'Selfie' is probably formed from the word Self.  In 2013 it was declared 'Word of the Year' by Oxford Dictionary.  Since then, the era of photographing and photographing has been continuously at its peak.  It includes everyone from the general public to celebrities and politicians.  The tremendous change in selfie technology is the result of the increased scope of social media, but keep in mind that self-portrait, self-portrait is the modern form of the ancient style.


         Self-portrait began with painting in the Middle Ages.  Where this authority, self-consciousness, used to be a means of self-examination and perhaps recording one's life, but gradually changes came and in the form of self-portrait now selfie and its entry came from the canvas to the camera.  .


            It has also been said that change is the rule of the world.  In the same way as the self-portrait turned into selfie, in the same way we have to bring a change in our personality.  To create oneself from oneself means to write a self-portrait.

Click Here and Find More Notes

बुधवार, 7 जुलाई 2021

'अस्मिता' शब्द -अर्थ एवं स्वरूप ('Asmita' -Meaning and Nature) हिन्दी एवं English Notes. D.El.Ed.2nd Year. B.S.E.B. Patna.




 'अस्मिता' शब्द -अर्थ एवं स्वरूप ('Asmita' -Meaning and Nature)

               'अस्मिता' शब्द के व्युत्पत्तिपरक (Etymological) अर्थ के विषय में कई विद्वानों ने अपने मत दिए हैं-

      वामन शिवराम आप्टे के अनुसार- 'अस्मिता' शब्द की निर्मिति अस्मि + तल् + टाप से हई है। जिसका अर्थ है- अहंकार।'

        आदर्श हिन्दी शब्दकोश  में भी 'अस्मिता' शब्द हेतु आत्मश्लाघा,  (Self praise) अहंकार, मोह आदि अर्थ दिए गए हैं। 'अस्मि' शब्द अस् + मिन् से बना है। अस्मि अर्थात् मैं हूँ। अस्मि की भाववाचक संज्ञा 'अस्मिता' है। इस शब्द से स्वत्व (Ownership) का बोध होता है।' 

         यह एक ऐसा दायरा है जिसके तहत व्यक्ति एवं समुदाय यह बताते हैं कि वे खुद को क्या समझते हैं। अस्मिता का यह दायरा अपने आप में एक बौद्धिक, ऐतिहासिक एवं मनोवैज्ञानिक संरचना का रूप ले लेता है जिसकी रक्षा करने हेत व्यक्ति और समदाय किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। "

            उपर्युक्त अर्थों के आधार पर हम कह सकते हैं कि 'अस्मिता' शब्द जहाँ निजत्व (Privacy) का बोध करवाता है वहीं जीवन के अन्य पहलुओं से भी इसका संबंध रहता है जो समय-समय पर अपना रूप बदलते रहते हैं। व्यक्ति एवं समुदाय अस्मिता को प्राप्त करने के लिए संघर्षरत रहते हैं और अस्मिता के प्रति जागरूकता इन्हें दिशाहीन होने से बचाती है। 

            आधुनिक युग में व्यक्ति को अस्मिता प्राप्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। आज के समय में अस्मिता के प्रश्न अधिक उलझे हुए हैं तथा उसको प्राप्त करना कठिन हो गया है।


'Asmita' -Meaning and Nature


         Many scholars have given their opinion about the meaning of the word 'Asmita' 

     Which means - ego. 'Ideal Hindi dictionary has also been given the meaning of self-sacrifice, (SELF Praise) for the word 'Asmita'. 'Asmi' is made up of as + min. I am there. The emotional noun is 'Asmita'. 

          This word is the realization of the self. ' This is a scope under which the person and the community explains what they consider themselves. This scope of Asmita takes the form of an intellectual, historical and psychological structure in itself, which can lead to any limit. "Based on the above meanings, we can say that the word 'Asmita' means the privacy, and also with other aspects of life, which changes its form from time to time. Getting the person and community asmita

Click & Find More Notes

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

'सेल्फ' बनाम ईगो (Self v/s Ego) D.El.Ed.2nd Year S-4, Unit-1. हिंदी & English Notes.

 

'सेल्फ' बनाम ईगो (Self v/s Ego) 

            Ego A person's sense of self-esteem or self-importance. (किसी व्यक्ति के आत्म-सम्मान या आत्म-महत्व की भावना।) एवं self respect इन दोनों के मध्य एक बहुत ही पतली रेखा होती है। कब हमारा ईगो, self respect बन जाता है एवं कब हमारा self respect, Ego बन जाता है, हमें खुद पता नहीं चलता। जब हम अपना अपमान महसूस करने लगते हैं तो इसका मतलब हमारे अन्दर अभिमान ने जन्म ले लिया है तथा इस अभिमान का नाम आज सभी ने दिया है- self respect. जितना बड़ा कोई अभिमानी होगा उतनी ही उसके भीतर अपमान की भावना होगी। मैं की भावना ही Ego को जन्म देती हैं एवं उसके पीछे-पीछे क्रोध और अशांति भी आती है। ऐसा बिल्कुल भी जरूरी नही की आपके आसपास जो लोग हैं वे सब आपको Respect करें, चाहे वह आपके रिश्तेदार हो या दोस्त या फिर Professional Relation में हों। 

          हर किसी को आपके विचार एवं व्यवहार पसंद आये ऐसा संभव नहीं है। उनमें से कई लोग जो आपके साथ होंगे, आपको Respect करेंगे। कुछ ऐसे भी लोग होंगे जो आपको Respect नहीं करेंगे, चाहे आप जो भी हों या जितने भी बड़े पद पर हों या आप एक गरीब इंसान हों। 

            सभी आपको Respect करें, ऐसा नहीं हो सकता, तब जरूरी है आपके अन्दर self respect हो। आप आप खुद अपना Respect करेंगे तो आपको किसी के भी कुछ कहने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। परन्तु इसका ये मतलब बिलकुल नहीं है कि आपसे कोई भी आकर कुछ कह दे और आप चुप होकर सुनने रहें। Self Respect का मतलब है कि आप बिना Disturb हुए अपनी बात कह सकें। अपनी बात जरूर रखी किन्तु आपको गुस्सा न आये। आप stable रह सकें। अपने आपको हीन न समझें। 

               मेरी नजर में self respect का मतलब अभिमान का न होना है। जब अभिमान नहीं होगा तब हमें अपमान महसूस नहीं होगा। जब किसी को कोई बात बुरी लगेगी, तब हम समझ पायेंगे कि हम क्या हैं एवं साथ ही ये समझ पायेंगे कि ये उस व्यक्ति का मेरे बारे में सिर्फ एक विचार है। 

"हमें हमेशा अपनी नजरों में ऊपर उठना चाहिए ताकि हम खुद से नजर मिला सकें।" 

        यही सही मायनों में आत्मसम्मान है। बेहोशी की सीमाओं में अहंकार एवं आत्म-सम्मान के बीच का अन्तर स्थापित किया गया है। आत्म-सम्मान, आत्म-सम्मान गरिमा, (Self-respect dignity) अहंकार एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। वे सभी स्वयं से सम्बन्धित है- जिस तरह से हम स्वयं को देखते हैं, जिस तरह से हम वहीं मूल्य करते हैं एवं जिस तरह से हम दूसरों से मूल्य की अपेक्षा करते हैं। आत्म-सम्मान और अहंकार दो शक्तिशाली शब्द हैं- जो किसी व्यक्ति के व्यवहार तथा व्यक्तित्व को अधिकतर निर्धारित करते हैं। अहंकार के मनोविज्ञान में दो आयाम हैं- एक को फ्रायड ने अपने मनोविज्ञान सिद्धान्त में दिया था एवं दूसरा सामान्य और सामाजिक मनोवैज्ञानिकों द्वारा की जाने वाली व्याख्या है। 

            सामान्य मनोवैज्ञानिकों ने शब्द 'अहंकार' को स्वयं को अधिक लगाव के रूप में परिभाषित किया है। यह हमें आलोचनाओं के प्रति संवेदनशील बनाता है और अक्सर व्यक्तिगत और व्यावसायिक उपलब्धियों हेतु बाधा बन जाती है। अहंकार एक झूठी आत्म-छवि है जो अनुचित रूप से बढ़ी है। कार्यालय में खराब प्रस्तुति देने वाले कर्मचारी की बॉस द्वारा आलोचना की गई। वह महसूस करता है कि उसे अनावश्यक रूप से अपमानित किया गया है एवं अपनी गलती के लिए माफी मांगने के बजाय वह आलोचना करना शुरू कर देता है और प्राधिकरण (Authority) को सवाल करता है। नकारात्मक विचारों को वह अपने काम के आसपास फैलाता है और जुड़े लोगों के बारे में फैलाता है। 

सिग्मंड फ्रायड के अनुसार मानव व्यक्तित्व को तीन भागों में बाँटा गया है 
१. इदं (Id )  -खुशी सिद्धान्त द्वारा संचालित 
२. अहम् (Ego) - वास्तविक उन्मुखीकरण (Orientation) द्वारा संचालित 
३. पराअहम् (Super Ego) नैतिक सिद्धान्त द्वारा संचालित

          फ्रायड का मानना था कि अहंकार, जिस प्रकार से तत्काल और देरी की प्रवृत्तियों के बीच मन का संतुलन है, उसी प्रकार इडं एक तत्काल संतुष्टि की मांग करता है एवं Super Ego जो व्यक्ति चाहता है उसे किसी भी कीमत पर प्राप्त कर लेना चाहता है। इदं की उत्पति मनुष्य के जन्म के साथ ही हो जाती है। फ्रायड इसे व्यक्तित्व का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते थे। इनकी विषयवस्तु वे इच्छाएं हैं जो लिबिडो Libido (यौन मूल प्रवृति की ऊर्जा) से सम्बंधित हैं और तात्कालिक संतुष्टि चाहती हैं। ऊर्जा की वृद्धि इदं नहीं सहन कर पाता और अगर इसे सही ढंग से अभिव्यक्ति नही मिलती तब यह विकृत स्वरुप धारण करके व्यक्ति को प्रभावित करता है। अहम् (ego) फ्रायड के लिए स्व-चेतना की तरह थी जिसे उसने मानव के व्यवहार का द्वितीयक नियामक बताया। यह इदं का संगठित भाग है, इसका उद्देश्य इदं के लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है। पराअहम् एक प्रकार का व्यवहार प्रतिमानक होता है, जिससे नैतिक व्यवहार नियोजित होते हैं। इसका विकास अपेक्षाकृत देर से होता है। फ्रायड के व्यक्तित्व सम्बन्धी विचारों को मनोलैंगिक विकास का सिद्धांत भी कहा जाता हैं।


Self vs Ego


 Ego A person's sense of self-esteem or self-importance.  (A person's sense of self-esteem or self-importance.) There is a very thin line between these two and self respect.  When our ego becomes self respect and when our self respect becomes ego, we do not know ourselves.  When we start feeling our humiliation, it means pride has taken birth in us and today everyone has given the name of this pride – self respect.  The more arrogant someone is, the more will be the feeling of humiliation within him.  The feeling of I gives birth to Ego and behind it comes anger and unrest.  It is not at all necessary that all the people around you should respect you, whether it is your relatives or friends or whether they are in professional relation.


 It is not possible for everyone to like your thoughts and behavior.  Many of those people who will be with you will respect you.  There will be some people who will not respect you, no matter who you are or whatever high position you are in or you are a poor person.


 Everyone should respect you, this cannot happen, then it is important that you have self respect.  If you yourself respect yourself, then you will not mind if anyone says anything.  But this does not mean at all that anyone should come and say something to you and you should keep silent and listen.  Self Respect means that you can speak your mind without disturbing.  Keep your word but don't get angry.  May you be stable.  Don't consider yourself inferior.


 In my view self respect means absence of pride.  When there is no pride then we will not feel insulted.  When someone feels bad about something, then we will be able to understand what we are as well as understand that it is just that person's view of me.


 "We must always rise above our own eyes so that we can see ourselves."


 This is true self esteem.  The distinction between ego and self-esteem is established in the boundaries of unconsciousness.  Self-respect, self-respect dignity, ego are very close to each other.  They all relate to ourselves – the way we see ourselves, the way we value ourselves and the way we expect others to be worth.  Self-esteem and ego are two powerful words that mostly determine a person's behavior and personality.  There are two dimensions in the psychology of ego- one was given by Freud in his psychology theory and the other is the explanation given by general and social psychologists.


 Ordinary psychologists define the term 'ego' as an excess of attachment to oneself.  This makes us vulnerable to criticism and often becomes a hindrance to personal and professional achievements.  The ego is a false self-image that is improperly inflated.  An employee who gave poor presentation in the office was criticized by the boss.  He feels that he has been humiliated unnecessarily and instead of apologizing for his mistake, he starts criticizing and questioning the authority.  The negative thoughts he spreads around his work and about the people involved.


 According to Sigmund Freud, human personality is divided into three parts

 1.  Driven by the Id-happiness principle

 2.  Ego: Ego - driven by real orientation

 3.  Super Ego - driven by moral principles


 Freud believed that the ego, just as the mind is the balance between immediate and delayed tendencies, in the same way the ego demands an immediate gratification and the super ego wants to get what the person wants at any cost.  Id is born with the birth of man.  Freud considered it the most important part of personality.  Their content is the desires that are related to libido (the energy of the sexual instinct) and the desire for instant gratification.  It is not able to bear the growth of energy and if it is not expressed properly then it affects the person by taking a perverted form.  The ego was to Freud the self-consciousness which he described as a secondary regulator of human behavior.  It is the organized part of the Id, its purpose is to further the goals of the Id.  The superego is a kind of behavioral model by which ethical behavior is employed.  Its development is relatively late.  Freud's ideas of personality are also called the theory of psycho sexual development.

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

'स्व' या आत्म का अर्थ (Meaning of 'Self' or Soul) Hindi & English Notes. D.El.Ed. 2nd Year. B.S.E.B. Patna.

 


'स्व' या आत्म का अर्थ (Meaning of 'Self' or Soul)


               किसी भी मनुष्य का अपना बोध होता है। वह अपने अतीत एवं भविष्य को समझता है और दूसरे लोगों, मित्रों, सहकर्मियों, रिश्तेदारों, शत्रुओं एवं अतिथियों को भी जानता है। उसे अपने जीवन और अपनी अंतिम मृत्यु का भी बोध है। मगर इसका मतलब यह नहीं है कि उसे अपनी क्षमताओं व कमजोरियों का सही-सही बोध हो ही। ध्यान से देखें तो हम पाते हैं कि हर व्यक्ति अपने जीवन की निश्चित पहचान, उद्देश्य और अर्थ को प्राप्त करने हेतु लगातार कोशिश करता रहता है।
            'स्व' या आत्म की अवधारणा का अर्थ है स्वयं के बारे में ज्ञान हासिल करने की योग्यता और इसे अपनी भाषा में तथा अपनी शैली में हासिल करना। भले ही इसके लिए कोई व्यक्ति दूसरों के द्वारा सुझाए गए रास्ता का उपयोग कर सकता है। 
     'स्व' का मतलब होता है स्वयं की पहचान, स्वयं का व्यक्तित्व अर्थात जो कुछ कोई व्यक्ति स्वयं है। मोटे रूप में 'स्व' को ऐसे कथन के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। 
        जैसे- " मैं इस तरह का व्यक्ति हूँ " एवं " मेरी खूबियाँ और कमजोरियों हैं ....। 'इस प्रकार' स्व किसी व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यक्तित्व की ओर संकेत करना है। इसके तहत शारीरिक 'स्व' और उसकी पहचान का भाव सम्मिलित होता है। स्व व्यक्तित्व का केन्द्रीय स्थल है। यह व्यक्तित्व की प्रक्रिया को दिशा देता है जिसके जरिए अचेतन मन के उपयोगी और रचनात्मक पक्ष को चेतन बनाया जाता है एवं उसे एक सकारात्मक प्रक्रिया की ओर ले जाया जाता है। 
             'स्व' की अवधारणा का सम्बन्ध आत्मविकास से है। बहुत छोटा शिशु ''मैं" और "तुम" में भेद नहीं कर सकता। बच्चे का दूसरों से भिन्न होने का बढ़ाता बोध उस समय होता है जब बच्चा "मैं", "मुझे", "तुम" आदि। सर्वनामों का प्रयोग करना प्रारम्भ करता है। इस बढ़ती हुई पृथकता का एक रूप निम्नलिखित दो स्थितियों में प्रतिबिम्बित होता है।

बच्चों में चेतना और आत्म का विकास 
(Development of Consciousness and Soul in Children) 

              महत्त्वपूर्ण प्रश्न यह है कि बच्चों में चेतना और आत्म का विकास किस तरह होता है। यह एक ऐसी क्रमिक प्रक्रिया होती है, जिसमें बच्चे धीरे-धीरे खुद को दूसरों की भूमिका में रखना सीखते हैं एवं अपनी गतिविधियों को दूसरों के नजरिये से देखने की समझ हासिल करते हैं। इस तरह हम देखते हैं कि बच्चों में आत्मबोध का विकास दरअसल एक सामाजिक प्रक्रिया है और यह अनिवार्य रूप से समाजीकरण की प्रक्रिया में किसी  बच्चे की व्यक्तिगत साझेदारी से जुड़ी हुई है। 
               मनुष्यों के मध्य संप्रेषण केवल तभी संभव होता है जब कोई प्रतीक एक व्यक्ति के अन्दर वैसे ही भाव जागत करे जैसे भाव दूसरे व्यक्ति के अन्दर जाग्रत करता है। मगर लोगों के द्वारा भाषा के बर्ताव में किसी जगह जितनी विभिन्नता हो सकती है उतनी ही आत्मबोध के निर्माण में होती है। 
            नन्हें शिशु अर्थपूर्ण प्रतीकों का इस्तेमाल करना नहीं जानते परन्तु जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते जाते हैं वैसे-वैसे खेल के जरिये उन्हें यह समझ आने लगता है कि दूसरों की भूमिकाओं को कैसे अपनाया जाए। उदाहरण हेतु बच्चा कभी मां की भूमिका करता है, कभी अध्यापक की, तो कभी पुलिस वाले की भूमिका में आ जाता है। 
                खेल के दौरान अदा की जाने वाली भूमिकाओं से गुजरते हुए विकासमान बच्चों में खुद को उन लोगों को स्थिति में रखकर देखने की समझ उत्पन्न होती है जिन्हें वे अपने लिए महत्वपूर्ण समझते हैं इस तरह वे व्यवहारिक रूप से अनेक सामाजिक भूमिकाओ और अपने आत्मबोध के बीच भी फर्क करने लगते हैं। परिपक्व (Mature) होने पर बच्चा न केवल इन भूमिकाओं को निभाना सीख जाता है बल्कि वो इन भूमिकाओं की रूपरेखा अपनी कल्पना में भी बनाने लगता है।
               स्व' या आत्म हमेशा प्रथम पुरुष के रूप अभिव्यक्ति पाता है- मैं के रूप में। जन्म से लेकर अब तक, हमारा शरीर एवं हमारे विचार बदलते रहे हैं, परन्तु 'हम' वही होते हैं। अत: मैं शरीर और मन से भिन्न है। जब आप सो रहे होते हैं तो संभवत: आपका मन अर्धचेतन (Subconscious) अवस्था में होता है। अगली सुबह सो कर उठने के बाद आप कह सकते हो: "यद्यपि मैं सोया जरूर था परन्तु ठीक से नहीं सो पाया।" कुछ अवस्थाओं में आप कह सकते हो की "जब किसी ने खेल के मैदान में मुझे मारा, तो मुझे अत्यधिक दर्द हुआ। "मुख्य प्रश्न यहाँ पर यह है कि इस दर्द को किसने अनुभव किया? यही बात कि कुछ अनुभव हुआ। का अर्थ है कि किसी को अनुभव हुआ। यह "मैं" ही आत्म या स्व है।

सामाजिक प्रभाव और आत्म का निर्माण 
(Social influence and Soul building)

            हमारा व्यक्तित्व हमारे पूर्वजों, माता-पिता से गुण-अवगुण प्राप्त कर एवं जिस परिवेश में हम रह रहे हैं, इन दोनों से मिलकर बनता है। ये दोनों कारक हमारे जीवन को बहुत प्रभावित करते हैं। स्वयं की समझ विकसित होने के साथ ही हम अपनी पसन्द, नापसन्द, राय, सहमति, असहमति आदि। को व्यक्त करना शुरू कर देते हैं। इसी स्वयं के आधार पर हम स्वयं के बारे में और दूसरों के बारे में भी समझ सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया में हम अपने आपको एवं आस-पास के वातावरण को तीन संदर्भो में समझते हैं-

  • मैं वास्तव में कैसा हूँ? दूसरे लोग वास्तव में कैसे हैं ? 
  • मैं कैसा हो सकता हूँ ? दूसरे लोग कैसे हो सकते हैं ? 
  • मुझे कैसा होना चाहिए? दूसरे लोगों को कैसा होना चाहिए? 

            हम आस-पास के लोगों के साथ लगातार संवाद करते हैं और अपने अनुभव के आधार पर अपनी पहचान बनाने लग जाते हैं। यह पहचान लगातार बदलती रहती है। विचारक हरबर्ट मीड के अनुसार, पूरी तरह परिपक्व व्यक्ति केवल यह ध्यान नहीं करता कि उसके प्रति व एक-दूसरे के प्रति अन्य व्यक्तियों का रवैया कैसा है, लेकिन वह साझी सामाजिक गतिविधि के औचित्य व उनके बारे में बाकी लोगों के रवैये पर भी विचार करने लगता है। वह जीवन की कठिनाइयों एवं बाधाओं को समझने लगता है। इस तरह एक परिपक्व आत्म तभी अस्तित्व में आता है जब व्यक्ति बाकी लोगों के व्यवहारों एवं उनके कारणों को समझने में समर्थ होता है।
             व्यक्ति के रूप में हम किसी खास राजनीतिक राष्ट्र में जन्म लेते हैं। हमें जन्म से ही कई सामाजिक पहचानें मिल जाती हैं, जिनमें भाषायी पहचान भी सम्मिलित है। हम खास सामाजिक और राजनीतिक संबंधों का हिस्सा होते हैं, जिनमें अनेक बार टकराव भी होता है और जो बदलते भी रहते हैं। मोटे तौर पर कोई व्यक्ति उन सामाजिक संरचनाओं में उत्पन्न होता है, जिनके निर्माण में उसका कोई हाथ नहीं होता। वह एक ऐसी सांस्थानिक एवं सामाजिक व्यवस्था में बड़ा होता और जीता है जिसे वह खुद नहीं गढ़ता। उसे कानून, भाषा, रीति-रिवाजों और आर्थिक स्थितियों की बाध्यताओं के साथ जिन्दगी जीनी होती है। ये समस्त बातें किसी व्यक्ति के स्वयं या आत्म का निर्माण करती हैं परन्तु व्यक्ति इन परिस्थितियों का चिरस्थायी (Everlasting) गुलाम भी नहीं होता। मौका मिलने पर और चाहने पर वह इन परिस्थितियों से बाहर निकलकर अपना चुनाव कर सकता है तथा यहाँ तक कि सामाजिक परिस्थितियों को बदलने में योगदान भी कर सकता है। 
              इस तरह किसी व्यक्ति के आत्म के बनने में उसके पर्यावरण एवं संस्कृति की महती (Important भूमिका होती है। इसलिए खुद को तब तक नहीं जाना जा सकता जब तक कि खुद पर पड़ने वाले सामाजिक प्रभावों का भी आलोचनात्मक विवेचन न किया जाए और अपने रास्ते का चुनाव नहीं किया जाए। मनुष्य की खासियत यह है कि वह अपने आत्म पर चिन्तन कर सकता है। व्यक्तिगत आत्म केवल इसी अर्थ में व्यक्तिगत होता है कि वह दूसरों से जुड़ा होता है। वह दूसरों के रवैये को अपनी कल्पना में आत्मसात करने की योग्यता के जरिये ही अपने आत्म को चिन्तन का विषय बना सकता है। किसी के व्यक्तित्व का मूल बेशक सामाजिकता में निहित होता हो लेकिन सामाजिक प्रक्रिया में प्रत्येक व्यवित अपने ढंग से योगदान करता है। हरेक व्यक्ति का आत्म अलग-अलग होता है।


Meaning of 'Self' or Soul

            Every human being has his own understanding. He understands his past and future and also knows other people, friends, co-workers, relatives, enemies and guests. He is also aware of his life and his ultimate death. But this does not mean that he should have an accurate understanding of his strengths and weaknesses. If we look carefully, we find that every person constantly tries to achieve the definite identity, purpose and meaning of his life.
The concept of 'self' or self means the ability to acquire knowledge about oneself and to acquire it in one's own language and in one's own style. Even though for this one can use the way suggested by others.
'Swam' means the identity of the self, the personality of the self, that is, whatever a person is himself. Broadly speaking, 'Self' can be defined as such a statement.
E.g. "I am this kind of person" and "I have strengths and weaknesses..... 'Such' self refers to a person's overall personality. It includes physical 'self' and his sense of identity. Self is the central center of personality. It guides the process of personality through which the useful and creative side of the unconscious mind is made conscious and taken towards a positive process.
The concept of 'self' is related to self development. A very young child cannot distinguish between "I" and "you". The child's increased sense of being different from others occurs when the child begins to use "I", "me", "you", etc. One form of this increasing separation is reflected in the following two situations.

Development of consciousness and self in children

The important question is how consciousness and self develop in children. It is a gradual process in which children gradually learn to put themselves in the role of others and gain an understanding of seeing their activities from the perspective of others. Thus we see that the development of self-realization in children is actually a social process and is essentially linked to a child's individual participation in the process of socialization.
Communication between human beings is possible only when a symbol awakens in one person the same emotion as the emotion awakens in another person. But as much variation as there can be in the behavior of language by people at any place, it is in the formation of self-realization.
Toddlers do not know how to use meaningful symbols, but as children grow older, they learn how to take on the roles of others through play. For example, the child sometimes plays the role of a mother, sometimes as a teacher, and sometimes as a policeman.
By going through the roles to be played during play, developing children develop an understanding of themselves by positioning themselves in people they consider important to them, thus they are practically able to cope with many social roles and their own self-awareness. start making a difference. On maturity, the child not only learns to play these roles, but he also begins to outline these roles in his imagination.
The Self or the Self always finds expression in the form of the First Person – as I. From birth till now, our body and our thoughts have changed, but 'we' are the same. Therefore I am separate from body and mind. When you are sleeping, your mind is probably in a subconscious state. The next morning after waking up, you can say: "Although I did sleep, I didn't sleep well." In some cases you can say, "When someone hit me on the playground, I felt extreme pain." The main question here is, who experienced this pain? That's what some experience happened. Means that someone experienced. This "I" is the Self or Self.
social influence and self building

(Social influence and Soul building)

Our personality is made up of both from our ancestors, parents and the environment in which we are living. Both these factors greatly affect our lives. With the development of our own understanding, we can share our likes, dislikes, opinions, consents, disagreements etc. begin to express. On the basis of this self we can understand about ourselves and also about others. In this whole process, we understand ourselves and our surrounding environment in three contexts-

  • How am i really? How are other people really?
  • How can i be How can other people be?
  • How should i be? How should other people be?
We interact continuously with the people around us and start making our identity based on our experience. This identity is constantly changing. According to the theorist Herbert Mead, a fully mature person not only cares about the attitude of others to him and to each other, but also considers the appropriateness of shared social activity and the attitude of others to them. looks like. He begins to understand the difficulties and obstacles of life. Thus a mature self comes into existence only when one is able to understand the behavior of others and their reasons.
As individuals, we are born in a particular political nation. We inherit many social identities from birth, including linguistic identities. We are part of special social and political relationships, which are sometimes conflicted and which keep on changing. Broadly speaking, a person is born in those social structures in which he has no hand in the making. He grows up and lives in an institutional and social order that he does not create himself. He has to live with the compulsions of law, language, customs and economic conditions. All these things make a person's self or self, but the person is not an everlasting slave of these circumstances. If he gets the opportunity and wants, he can come out of these situations and make his choice and can even contribute in changing the social conditions.
In this way, the environment and culture have an important role in the formation of a person's self. Therefore, one cannot know himself until the social impact on himself is also critically discussed and his path is known. Not to be chosen. The specialty of man is that he can reflect on his own self. The individual self is individual only in the sense that it is related to others. It is characterized by the ability to assimilate the attitude of others into one's imagination. It is only through this that one can make one's self the subject of contemplation. The core of one's personality may be rooted in sociality, but each person contributes in his own way in the social process. Every person's self is different.



बुधवार, 30 जून 2021

S-4, स्वयं की समझ (Understanding the Self) Hindi & English Notes. D.El.Ed. 2nd Year. B.S.E.B. Patna.




 S-4 

स्वयं की समझ

संदर्भ 

           स्वयं या सेल्फ (Self) को हम अपने आंतरिक चिंतन से लेकर बाह्य व्यवहार के स्रोत के तौर पर समझा सकते हैं। इस संदर्भ में शिक्षकों को यह समझना जरूरी है कि एक शिक्षक या शिक्षिका के तौर पर उनका जो व्यक्तित्व निर्मित होता है उसमें उनके जीवन अनुभव, व्यक्तिगत सोच एवं सामाजिक मान्यताएं भी शामिल रहते है और इन सब के साथ वे अपनी कक्षाओं में शिक्षण का कार्य करते है। अतः इनकी व्यापक समझ हर शिक्षक को होनी चाहिए ताकि वह अपनी कक्षा-शिक्षण को प्रभावी बनाने में इनका सकारात्मक उपयोग कर सके। विद्यालय में हर शिक्षक की जो छवि बनती है, उसमें उसके तथा उसके काम के प्रति बाकि लोगों को धारणाओं का भी योगदान होता है। तभी तो किसी विद्यालय के हर शिक्षक को एक जैसा नहीं पाते है  हर किसी में कुछ ऐसी विशिष्टताएं होती है जो उसे एक अलग पहचान देती है। लेकिन अक्सर यह होता है कि अधिकतर शिक्षक स्वयं अपनी क्षमताओं के बारे में ही अनभिज्ञ रहते हैं। साथ ही उनमें कई ऐसे पूर्वाग्रह (Prejudice) भी होते है जो उनके शिक्षण और बच्चों की शिक्षा को नकारात्मक तौर से प्रभावित करते हैं। अतः आवश्यकता है कि हर शिक्षक या शिक्षिका स्वयं को पहचाने, अपने कार्यों को परखे और स्वं को सँवारे। यह विषयपत्र ऐसे अवसरों को प्रस्तुत करने का प्रयास है। यह अपेक्षा है कि सभी प्रशिक्षु अपने शिक्षण कार्य से सम्बधित विभिन्न पहलुओं के बारे में चिंतन-मनन कर पाएँगे। साथ ही, एक व्यक्ति के तौर पर अपनी धारणाओं एवं विशेषताओं का विश्लेषण कर सकेंगे। इस विषय में शिक्षक द्वारा विद्यालय में किये जानेवाले हर कार्य के ऊपर सोचना तथा उससे शिक्षक के स्वयं के ऊपर क्या प्रभाव पड़ता है, इसका विश्लेषण शिक्षक स्वयं कर पाए, ऐसी क्षमता को उसमें विकसित एवं सम्बर्धित (Related) करने का प्रयास इस विषयपत्र के माध्यम से किया जाएगा।

उद्देश्य

 इस पाठ्यक्रम पर आधारित विषयवस्तु के शिक्षण के उद्देश्य निम्नलिखित है:-

  • प्रशिक्षुओं को एक व्यक्ति के तौर पर अपनी क्षमता, प्रतिभा, चिंतन, धारणा तथा अभिवृति (Attitude) को पहचानने में मदद करना।

  • प्रशिओं को अपने तथा अपनी वृत्ति (Profession) के प्रति सजग बनाना।  
  • प्रशिक्षुओं को अपने जीवन लक्ष्यों के निर्धारण तथा उन्हें प्राप्त करने में मदद करना। 
  • प्रशिक्षुओं को अपने वृत्ति तथा आत्म चेतना (Self consciousness) को अभिव्यक्त करने के लिए सक्षम बनाना।

Understanding the self

reference

           We can explain the Self or Self as the source of our internal thinking to external behavior. In this context, it is necessary for teachers to understand that the personality that they form as a teacher or teacher includes their life experiences, personal thinking and social beliefs and with all this they do the work of teaching in their classrooms. is. Therefore, every teacher should have a comprehensive understanding of them so that he can use them positively in making his classroom teaching effective. In the image of every teacher in the school, the perception of others about him and his work also contributes. That's why we do not find every teacher in a school the same, everyone has some specialties that give him a different identity. But it often happens that most of the teachers remain ignorant about their own abilities. At the same time, they also have many such prejudices which negatively affect their education and children's education. Therefore, it is necessary that every teacher or teacher should recognize himself, test his work and beautify himself. This paper is an attempt to present such opportunities. It is expected that all the trainees will be able to reflect on various aspects related to their teaching work. Also, be able to analyze your perceptions and characteristics as a person. In this subject, the teacher should be able to think about every work done by the teacher in the school and what effect it has on the teacher himself, the teacher can analyze it himself, try to develop and relate such ability in him through this subject paper. will be done from


An objective


Following are the objectives of teaching the content based on this course:-

  • To help trainees to identify their potential, talent, thinking, perception and attitude as an individual.
  • To make the students aware of themselves and their profession.
  • To help trainees to set and achieve their life goals.
  • To enable trainees to express their instinct and self-consciousness.

मंगलवार, 29 जून 2021

S-4, Unit-1 अपने व्यक्तित्व को समझने की जिज्ञासा (Curiosity to understand Self Personality) D.El.Ed. 2nd Year B.S.E.B. Patna.

एक व्यक्ति के रूप में स्वयं को समझना 
(KNOW YOURSELF AS A PERSON) 


अपने व्यक्तित्व को समझने की जिज्ञासा 
(Curiosity to understand Self Personality) 

            स्वयं से अवगत होना एक सचेतन (conscious) आन्तरिक प्रयास है जिसके लिये कोई भी व्यक्ति प्रयास कर सकता है। इसके द्वारा वह अपनी शक्तियों, क्षमताओं, कमजोरियों आदि को समझ सकता है। वह अपनी बाह्य क्रियाओं के प्रति भी सजग, सतर्क, जागृत, विवेकशील हो सकता है। 
       यूं तो आत्मावलोकन (Introspection) the examination or observation of one's own mental and emotional processes. स्वयं की मानसिक और भावनात्मक प्रक्रियाओं की परीक्षा या अवलोकन। द्वारा स्वयं की पहचान करना किसी के लिए भी अच्छा है, मगर यह शिक्षा से जुड़े व्यक्तियों हेतु बहुत जरूरी हो जाता है। शिक्षा की प्रक्रिया शिक्षार्थी के भीतर निश्चित रूप से बहुत बदलाव लाती है। वह पहले से ज्यादा  जानने एवं समझने लगता है। शिक्षा एक तरह से व्यक्तित्व और समाज के रूपांतरण (conversion) की प्रक्रिया से ही जुड़ी हुई है, भले ही इसका स्पष्ट बोध शिक्षा से जुड़े लोगों में न हो। महत्त्वपूर्ण बात यह है कि आत्मावलोकन शिक्षा की प्रक्रिया में एवं शैक्षिक प्रक्रिया स्वयं की पहचान में क्या भूमिका निभा सकते हैं। 
        सीखना ज्यादा सार्थक और प्रभावशाली तभी होता है जब सीखने वाला निरन्तर अपनी समीक्षा करने की इच्छा रखता हो एवं जायजा लेते हुए चलता हो। कक्षा का माहौल हो या सीखने-सिखाने की पद्धतियाँ या फिर मूल्यांकन की रणनीतियाँ, इन्हें इस ढंग से बनाया जाना चाहिए कि वे शिक्षार्थी को पहल करने के लिए प्रेरित करें और उसे धीरे-धीरे अपने सीखने हेतु स्वयं जिम्मेदार बनाएँ। ऐसा करते हुए एक ही कक्षा में मौजूद शिक्षार्थियों की व्यक्तिगत भिन्नताओं को ध्यान में रखना जरूरी है।
           एक शिक्षक शिक्षार्थियों में सीखने और आत्मविश्वास का जज्बा तब तक उत्पन्न नहीं कर सकता, जब तक कि वह स्वयं इन बातों को दिली (Heartwarming) तौर पर न समझता हो एवं इन्हें अमल में न लाता हो। एक शिक्षक जो शिक्षार्थियों के आत्म-विकास के काम में सहायक बनना चाहता है, अपने आप से ये सवाल पूछ सकता है कि- क्या वह एक स्पष्ट विश्वास से भरी आत्म-छवि रखता है? उसके पास किसी प्रक्रिया में डटे रहने का माद्दा, अहमियत (Materiality) कितना है? उसमें सीखने की आत्म-प्रेरणा कितनी है? क्या उसमें आलोचनात्मक और रचनात्मक तरीके से सोच-विचार की क्षमता है? क्या वह दक्षतापूर्वक किसी समस्या का समाधान कर सकता है? आत्मानुशासन और उसकी ध्यान केन्द्रित रखने की सामर्थ्य कितनी है? स्वयं की क्षमता की खोज से जुड़े इस तरह के और भी सवाल हो सकते हैं। आपके मन में और कौन-कौन से सवाल उत्पन्न हो रहे हैं आप कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।