General knowledge लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
General knowledge लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 11 मार्च 2024

बीणा का आविष्कार (Invention of Harp)


 भारतीय शास्त्रीय संगीत में सात स्वरों का मूलाधार वैदिक काल से है। इन स्वरों का महत्व उनके ध्वनिक और आध्यात्मिक परिणामों में है और यह सनातन परंपरा में भगवान शिव के साथ गहरा संबंध रखता है। भगवान शिव को नादब्रह्म (संगीत का दिव्य स्वरूप) के रूप में भी जाना जाता है। उनके ध्वनि का महत्वपूर्ण स्थान है और सात स्वर उनकी महिमा को दर्शाते हैं।

माता पार्वती के साथ भगवान शिव का संबंध स्त्री-पुरुष संबंध की सर्वाधिक मानक स्वरूप है। एक-दूसरे के संग उनके कोमल प्रणय समय बिताने की अनेक कथाएं हैं, जिसमें संगीत का आनंद भी शामिल है। इन कथाओं में, भगवान शिव कई बार संगीत वादन करते हुए दिखाए गए हैं। भगवान शिव अपने संगीत को समयानुसार माता का मनोरंजन और ध्यान साधना दोनों का जरिया बनाते थे।

इस पेंटिंग में मैंने भगवान शिव को बीणा बजाते हुए माता पार्वती के साथ मग्न दिखाया है। वाद्य यंत्रों में से इस तस्वीर के लिए मैंने बीणा को इसलिए चुना क्योंकि बीणा का आविष्कार महादेव द्वारा बताया जाता है। डॉ अशोक कुमार अमन अपनी पुस्तक भारतीय संगीत का इतिहास-भाग एक के पृष्ठ संख्या-१५४ में वीणा के आविष्कार पर लिखते हैं - "एक बार देवी पार्वती को श्री महादेव ने इस प्रकार शयन करते हुए देखा कि उनके दोनों हाथ दोनों छातियों पर रखे हैं और वे सीधी सो रही हैं, महादेव ने पार्वती की दोनों छातियों के रूप में दो तुम्बे और हाथों को डांड के रूप में बनाकर बीणा तैयार की और चूड़ियों के स्थान पर तरबें लगा दी। इस प्रकार बीणा का आविष्कार हुआ।"

इस तस्वीर में महादेव और माता के संबंध के कोमल संगीतमय ध्यान मुद्रा के माध्यम से मैंने दांपत्य जीवन के मधुर रस को प्रस्तुत करने की कोशिश किया है।

आप सबों की आशीर्वाद, सलाह और समीक्षा की कामना के साथ।


रीतिका (०८-०३-२०२४)✍️


शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023

Words for Personality (व्यक्तित्व के लिए शब्द)



▪️Affable ➺ मिलनसार 


▪️Amiable ➺ सुशील 


▪️Charming ➺ दिलकश 


▪️Polite ➺ विनम्र 


▪️Sympathetic ➺ हमदर्द  


▪️Impartial ➺ निष्पक्ष 


▪️Sincere ➺ सच्चा 


▪️Adaptable ➺ अनुकूलनीय 


▪️Dynamic ➺ ऊर्जस्वी 


▪️Patient ➺ सब्रवाला 


▪️Efficient ➺ कुशल 


▪️Diligent ➺ मेहनती 


▪️Loyal ➺ वफादार 


▪️Kooky ➺ झक्की 


▪️Adventurous ➺ साहसी  


▪️Humorous  ➺ मजा़किया


▪️Easy-going ➺ शांत /सीधा साधा


▪️Persistent ➺ दृढ 


▪️Ambitious ➺ लालसी 


▪️Courageous ➺ हिम्मतवाला 


▪️Fearless ➺ निडर 


▪️Determined ➺ दृढ़/पक्का


▪️Selfish ➺ स्वार्थी


▪️Passionate ➺ उत्साही 


▪️Cowardly ➺ डरपोक 


▪️Amusing ➺ मनोरंजक 


▪️Cheerful ➺ खुशमिजाज़ 


▪️Energetic ➺ जोशीला 


▪️Convivial ➺ खुशमिज़ाज 


▪️Hardworking ➺ मेहनती 


▪️Observant ➺ तेजनजर 


▪️Gregarious ➺ मिलनसार 


▪️Affectionate ➺ प्यारा 


▪️Extrovert ➺ बहिर्मुखी 


▪️Introvert ➺ अंतर्मुखी 


▪️Egotistical ➺ घमंडी 


▪️Talkative ➺ बातूनी 


▪️Taciturn ➺ कम बोलने वाला 


▪️Devious ➺ चालाक 


▪️Creative ➺ रचनात्मक 


▪️Grumpy ➺ बदमिज़ाज 


▪️Aggressive ➺ आक्रामक 


▪️Anxious ➺ चिंतित 


▪️Boring ➺ उबाऊ 


▪️Silly ➺ मूर्ख 


▪️Shy ➺ शर्मीला 


▪️Understanding ➺ समझदार

सोमवार, 17 जुलाई 2023

इसरो (ISRO) मिशन चन्द्रयान - 03.



महत्वपूर्ण तथ्य -


ISRO के बारे में -

• 15 अगस्त 1969 (विक्रम साराभाई) 

• मुख्यालय - बेंगलुरू

• SDSC - सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र (हरिकोटा)

• अध्यक्ष - डाo S. सोमनाथ.


मिशन चन्द्रयान - 03.


लांच - 14 जुलाई 2023, 02:35 PM

रॉकेट- LVM-III M4 

स्थल - सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र

एजेंसी - ISRO 

पेलोड - 3900 किग्रा.


चन्द्रयान-3 के उद्देश्य-


• मिट्टी, पत्थर एवं खनिजों का अध्ययन करना।

• चन्द्रमा की सतह पर सुरक्षित और नरम लैंडिंग।

• रोवर को चन्द्रमा पर घूमते हुए प्रदर्शित करना।

• यथास्थान वैज्ञानिक प्रयोगों का संचालन करना।


चन्द्रयान - 3


लैडर

04- थ्रॉटल इंजन

लेजर डॉप्लर बेसेलीमीट तकनीकी

सॉफ्ट लैंडिग


मॉडयूल के - 03 हिस्से

1). Propulsion

     इसकी वजह से स्पेसशिप चांद के ऑर्बिट में जाएगा।       2148 kg वजन

2). Lander

     यह चांद तक रोवर को ले जाएगा। 

     रोवर समेत 1752 kg वजन


3). रोवर

     लैंडर से रोवर 'प्रज्ञान' जो 06 पहियों वाला रोबोट है, धूम कर जानकारी


नोट- चन्द्रयान - 03 के साथ केवल लैण्डर व रोवर ही भेजे जाएंगे तथा लैण्डर की सॉफ्ट लैंडिग चन्द्रमा के उसी दक्षिणी बिन्दु पर करायी जाएगी जहाँ पर चन्द्रयान - 02 के लैण्डर की होनी थी।

लागत - 615 करोड

        14 जुलाई 2023 की लॉन्चिंग के बाद चन्द्रयान - 03 के लैंडर - रोवर 45 से 50 दिन के अन्दर जब सॉफ्ट लैंडिंग करेगें। इस दौरान 10 चरणों के मिशन को पूरा किया जाएगा।


चन्द्रमा मिशन


चन्द्रयान - 01 - 22/08/2008

                         PSLV - XL C - 11


चन्द्रयान - 02 -  22-07-2019 

                     GSLV-MK III


चन्द्रयान - 3 - 14-07-2023 

                      LVM - 3 M - 4.