बुधवार, 13 अप्रैल 2022

काश!!! मेरी भी साली होती।

काश!!! मेरी भी साली होती।

गोरी या फिर काली होती।।

काली होती तो भी क्या गम।।

दिल💗 से गर दिल वाली🥰 होती।।

काश!!! मेरी भी साली होती।


जब आती वो मेरे घर मे ।

होली और  दिवाली होती।।

जैसा मैने सुना व देखा।

वो आधी घरवाली होती।।

मैं किसी का जीजा होता।

काश!!! मेरी भी साली होती।।


एक हाथ में बीबी होती।

एक हाथ मे साली होती।

काश!!! मेरी भी साली होती।।

गोरी या फिर काली होती।।

काश!!! मेरी भी साली होती।।


साली के वास्ते आज हम,

विज्ञापन अखबार मे देंगे।

साली फिर भी नहीं मिली तो,

ज्ञापन हम सरकार को देंगे।

मांग अगर पुरी न हुई तो,

एक बड़ा आन्दोलन होगा।

इसके बाद गर पड़ी जरूरत

धरना, जाम व अनशन होगा।


सालियां अगर देश में कम हैं,

विदेश से आयात कराओ।

जिसके हैं दो चार सालियां,

उस पर साली टैक्स लगाओ।

या उन बहुसाली वालों से,

एक साली मुझको दिलवाओ।  


साली की अभिलाषा रखकर,

बिन साली जो मर जायेगा।

आत्मा उसकी भटकेगी व

पुनर्जन्म फिर वो पायेगा।।


इसका बस उपाय यही है

गर्भपात पर रोक लगाओ।

गर्भपात को जो उकसाये

उसको कड़ी सजा दिलवावो।।


                Jagdish Khetan✍️


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें