मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

मिथकीय/ऐतिहासिक नामों से संबद्ध मुहावरे (Idioms) BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण।



मुहावरे (Idioms) 

        मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है - बातचीत करना या उत्तर देना। हिन्दी भाषा में मुहावरा को 'वाग्धारा' कहते हैं लेकिन यह सामान्य बोलचाल की भाषा में अधिक प्रचलित नहीं है। 

मुहावरा क्या होता है? What is the Idioms?

जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़ कर किसी विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है उसे हम मुहावरा कहते है।

When a phrase gets stuck in a particular meaning leaving its general meaning, we call it an idiom.

      यदि उदाहरण की बात की जाए तो 'श्री गणेश करना' का अर्थ है- 'शुरू करना', 'ईद का चाँद होना' का अर्थ है- 'बहुत दिनों बाद दिखाई देना', 'चार चाँद लगाना' का अर्थ है 'प्रतिष्ठा बढ़ाना'

      आज के इस लेख में हम विशेष करके मिथकीय/ऐतिहासिक नामों से संबंधित मुहावरों पर चर्चा करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं लेख को और देखते हैं कुछ ऐतिहासिक मुहावरों को.......

  • अलाउद्दीन का चिराग - आश्चर्यजनक वस्तु 
  • इन्द्र का अखाड़ा - रास-रंग से भरी सभा  
  • इन्द्रासन की परी - बहुत सुंदर स्त्री
  • कर्ण का दान - महादान
  • कारू का खजाना - अतुल धनराशि
  • कुबेर का धन/कोश - अतुल धनराशि
  • कुम्भकर्णी नींद - बहुत गहरी, लापरवाही की नींद 
  • गोबर गणेश - मुर्ख, बुद्ध, निकम्मा
  • गोरख धंधा  - बखेड़ा, झंझट 
  • चाणक्य नीति  - कुटिल नीति 
  • छुपा रुस्तम - असाधारण किन्तु अप्रसिद्ध गुणी
  • तीसमार खां बनना - अपने को बहुत शूरवीर समझना और शेखी बघारना 
  • तुगलकी फरमान - जनता की सुविधा असुविधा का ख्याल किये बिना जारी किया गया शासनादेश 
  • दुर्वासा का रूप - बहुत क्रोध करना 
  • दुर्वासा का शाप  - उग्र श्राप
  •  धन-कुबेर - अधिक धनवान
  • नादिरशाही हुक्म - मनमाना हुक्म
  • नारद मुनि इधर - उधर की बातें कर कलह कराने वाला व्यक्ति 
  • परशुराम का कोप - अत्यधिक क्रोध
  • पांचाली चीर - बड़ी लंबी, समाप्त न होनेवाली वस्तु 
  • ब्रह्म पाश/फांस - अत्यधिक मजबूत फंदा 
  • भगीरथ प्रयत्न - बहुत बड़ा प्रयत्न 
  • भीष्म प्रतिज्ञा - बहुत बड़ा प्रयत्न 
  • महाभारत - कठोर प्रतिज्ञा 
  • महाभारत मचना - भयंकर झगड़ा, भयकर युद्ध  
  • महाभारत मचाना - भयकर युद्ध, खूब लड़ाई-झगड़ा होना 
  • यमलोक भेजना - मार डालना 
  • राम बाण - तुरन्त प्रभाव दिखाने या कभी न चूकने वाली चीज 
  • राम राज्य - ऐसा राज्य जिसमें बहुत सुख हो 
  • राम कहानी - अपनी कहानी, आपबीती
  • राम जाने - मुझे नहीं मालूम, एक प्रकार  का शपथ खाना 
  • राम नाम सत्त हो जाना – मर जाना 
  • रामबाण औषध - अचूक दवा
  • राम राम करना - नमस्कार करना, भगवान का नाम जपना 
  • लंका ढहाना - किसी का सत्यानाश कर देना 
  • लंका काण्ड - भयंकर विनाश  
  • श्री गणेश करना  - आरंभ होना 
  • सनीचर सवार होना -  दुर्भाग्य आना, बुरे दिन आना 
  • सुदामा की कुटिया - गरीब की झोंपड़ी 
  • हम्मीर हठ - अनूठी आन 
  • हातिमताई प्रश्न - दानशील, परोपकारी 
  • लक्ष्मण रेखा - अलघ्य सीमा या मर्यादा 
  • विभीषण - घर का भेदी/भेदिया 
  • शेखचिल्ली के इरादे – हवाई योजना, अमल में न आने वाले (कार्य रूप में परिणत न होने वाले) इरादे वाले

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें