बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण।


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

आधा तीतर आधा बटेर का अर्थ है 
  1. उचित सामंजस्य का अभाव 
  2. रंग बिरंग होना 
  3. छोटा - बड़ा होना 
  4. बेमेल तथा बेढंगा होना 
गूलर का फूल होना का अर्थ है
  1. कभी - कभी दिखाई देना 
  2. कभी भी दिखाई न देना 
  3. स्पष्ट दिखाई देना 
  4. व्यर्थ की बात करना  
घाट-घाट का पानी पीना का अर्थ है 
  1. बहुत अनुभवी होना 
  2. अधिक लोगों से मित्रता करना 
  3. बहुत यात्रा करना 
  4. रोजगार के नये - नये अवसर तलाश करना 
टिप्पस लगाना का अर्थ है 
  1. झूठी बातें मिलाना 
  2. निशाना लगाना 
  3. सिफारिश करना 
  4. रिश्वत देना  
मधु जहर का घूँट पी कर रह गई। रेखांकित मुहावरे का अर्थ हैं -
  1. कड़वी दवा पीना 
  2. अपमानित होना  
  3. क्रोध को नियंत्रित करना
  4. व्यंग्य सहना 
वीरु और जय में चोली-दामन का साथ है। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. एक-दूसरे पर निर्भरता 
  2. एक-दूसरे से मित्रता 
  3. एक - दूसरे से शत्रुता
  4. एक-दूसरे से स्पर्धा  
इस वर्ष मेरा बैल भी मर गया और चोरी भी हो गई, इसी को कहते हैं .....। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए।
  1. दाल में कुछ काला है 
  2. काला अक्षर भैंस बराबर 
  3. एक पंथ दो काज 
  4. कंगाली में आटा गीला  
राहुल ने तो आग में घी डालने का निश्चय किया। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है- 
  1. यज्ञ करना 
  2. रोशनी करना
  3. खुशी मनाना 
  4. उत्तेजित करना   
पुत्र की हरकतों से तंग आकर पिता ने उसे ............... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए। 
  1. कहीं का न रखा 
  2. तिलांजलि दे दी  
  3. ठिकाने लगा दिया 
  4.  घर से निकाल दिया 
अंधे की लकड़ी का अर्थ है 
  1. गँवार व्यक्ति 
  2. एकमात्र सहारा 
  3. अनपढ़ व्यक्ति
  4. बिल्कुल असमर्थ होना 
अंडे का शहजादा का अर्थ है 
  1. कमजोर व्यक्ति 
  2. अनुभवी व्यक्ति 
  3. अनुभवहीन व्यक्ति 
  4. चालक व्यक्ति 
दुःखी सुदामा को द्वारका में आया देख श्री कृष्ण ने उन्हें ....... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए। 
  1. ईद का चाँद बनाया 
  2. तारे तोड़कर ला दिए 
  3. सिर आँखों पर बिठाया 
  4. छाती से लगाकर रखा 
अक्ल का दुश्मन का अर्थ है 
  1. मित्र 
  2. शत्रु 
  3. महापंडित 
  4. महामूर्ख 
आगा - पीछा करना का अर्थ है 
  1. चापलूसी करना 
  2. हिचकना 
  3. उलट - फेर करना 
  4. दुविधा में पड़ना 
आँखें बिछाना का अर्थ है 
  1. प्रेम होना 
  2. प्रतीक्षा करना 
  3. झिड़की देना 
  4. आदर - सत्कार करना 
आकाश से बातें का अर्थ है 
  1. घमण्डी होना 
  2. आकाशवाणी होना 
  3. बहुत ऊँचा होना 
  4. अपने आप बोलते रहना 
काँटा बोना का अर्थ है 
  1. भेद प्रकट करना 
  2. संदेह करना 
  3. हानि पहुँचाना 
  4. प्यार करना 
कलम तोड़ना का अर्थ है 
  1. क्रोध दिखाना 
  2. भद्दी चीजें लिखना 
  3.  बहुत सुन्दर लिखना
  4. बहुत मेहनत करना 
गाल बजाना का अर्थ है-
  1. पिटाई करना 
  2. डींग हाँकना 
  3. क्रोधित होना 
  4. गाली देना
घुटने टेक देना का अर्थ है 
  1. विवाह करना 
  2. हार मानना 
  3. याद करना 
  4. कायर होना 
घर बसाना का अर्थ है 
  1. घर बनाना 
  2. विवाह करना 
  3. मदद  करना
  4. घर में रहना
कौड़ी को न पूछना का अर्थ है-
  1. निमंत्रण न देना 
  2. खतरे से बचाना  
  3. मदद न करना 
  4. निकम्मा समझना
चुल्लू भर पानी में डूबना का अर्थ है 
  1. बहुत अधिक हानि होना 
  2. बहुत अधिक दुःखी होना 
  3. बहुत अधिक लज्जित होना 
  4. बहुत अधिक निराश होना 
चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना का अर्थ है 
  1. तेजी से चलना 
  2. जवाब न देना 
  3. घबरा जाना 
  4. क्रोधित होना 
ठन ठन गोपाल का अर्थ है 
  1. कंगाल 
  2. धनवान 
  3. बेकार 
  4. समय आने पर मुकर जाना
बाँसों उछलना का अर्थ है 
  1. अभद्र व्यवहार करना 
  2. पागल होना 
  3. प्रसन्न होना 
  4. अहंकार होना 
तालु में जीभ न लगना का अर्थ है 
  1. भूख से तड़पना
  2. चुप न रहना 
  3. प्यास से परेशान होना 
  4. स्वाद न मिलना

भाड़ झोंकना का अर्थ है 
  1. अनाज भूनना 
  2. मामूली कमाई करना 
  3. काम बिगाड़ना 
  4. व्यर्थ समय नष्ट करना 
मूछ मुंडाना का अर्थ है 
  1. बुरा - भला सुनाना 
  2. बनावटी बातें करना 
  3. अहंकारी होना
  4. हार मानना
सीधे मुँह बात न करना का अर्थ है
  1. नाराज होना
  2. फटकार सुनाना
  3. हार मानना
  4. घमण्ड करना 
लंगोटी में फाग खेलना का अर्थ है 
  1. पहलवानी करना  
  2. व्यायाम करना
  3. ब्रह्मचारी होना 
  4. दरिद्रता में आनन्द मनाना 
अब सुनीता के हाथ पीले करने का समय आ गया है। रेखाकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. विवाह करने का 
  2. अत्यधिक पिटाई करने का  
  3. सजाने का
  4. प्यार करने का 
मेरा बेटा आशीष मेरी आँखों का तारा है। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. बहुत बुद्धिमान 
  2. बहुत समझदार
  3. बहुत प्रिय 
  4. बहुत समझदार
अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास का अर्थ है 
  1. स्वार्थ पूर्ति 
  2. बात बदलने का
  3. कपटी मित्र के लिए सही मुहावरा है 

बात तय थी , लेकिन ऐन मौके पर उसके इनकार करने से सारा काम रूक गया। रेखांकित वाक्यांश के लिए उपयुक्त मुहावरा 
  1. गुड़ गोबर करना 
  2. कल पड़ना
  3. खटाई में पड़ना
  4. अक्ल पर पत्थर पड़ना
मुंशी प्रेमचन्द उपन्यास सम्राट कहे जाते हैं, कथा क्षेत्र में उनका लेखन अति उत्तम है। रेखांकित वाक्यांश के लिए उपयुक्त मुहावरा है
  1. टोपी उछालना 
  2. कान काटना 
  3. तूती बोलना 
  4. कलम तोड़ना 
बच्चों की जरा सी शरारत पर विवेक ने ............... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए। 
  1. घर सिर पर उठा लिया 
  2. नाकों चने चबवा दिए 
  3. पीठ दिखा दी 
  4. हवाई किले बना लिए 
अंधों में काना राजा का अर्थ है 
  1. अज्ञानियों में अल्पज्ञान वाले का सम्मान होना 
  2. विद्वानों की सभा में मूर्ख का सम्मान होना 
  3. मूखों द्वारा विद्या की पूजा करना 
  4. दुष्टों की सभा में सज्जन का सम्मान होना 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें