मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण।



विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न

आसमान पर चढ़ाना का अर्थ है- 

  1. अत्यधिक अभिमान करना 
  2. कठिन काम के लिए प्रेरित करना
  3. बहुत शोर करना
  4. अत्यधिक प्रशंसा करना 

आँख की किरकिरी होना का अर्थ है- 
  1. अप्रिय लगना 
  2. कष्टदायक होना 
  3. धोखा देना 
  4. बहुत प्रिय होना 
लाल - पीला होना का अर्थ है- 
  1. मुद्राएँ बनाना 
  2. तेवर बदलना 
  3. रंग बदलना 
  4. क्रोध करना
सिर हथेली पर रखना का अर्थ है 
  1. वीरता का प्रदर्शन करना 
  2. मरने के लिए तैयार होना 
  3. पराजय स्वीकार कर लेना 
  4. अहं का विसर्जन करना 
अंतर के पट खोलना का अर्थ है 
  1. प्रशंसा करना 
  2. विवेक से काम लेना 
  3. भेद खोलना 
  4. अपमानित करना 
अंगूठी का नग होना का अर्थ है 
  1. बहुत सुन्दर 
  2. बहुत प्रिय  
  3. छिपा हुआ 
  4. अनुरूप जोड़ा होना 
काम काज में कोरा होना का अर्थ है 
  1. काम न करना 
  2. काम पूरा न करना 
  3. काम न जानना 
  4. काम समाप्त करना 
टस से मस न होना का अर्थ है
  1. कठोर हृदय होना 
  2. अनुनय - विनय से न पसीजना 
  3. जगह न बदलना 
  4. धैर्यपूर्वक सहन करना 
जुबान पर लगाम न होना का अर्थ है
  1. सर्वत्र अपनी वाग्मिता दिखाना 
  2. सदैव कठोर वचन कहना 
  3. स्पष्टवादी होना 
  4. अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना 

टाँग अड़ाना का अर्थ है 

  1. बदनाम करना 
  2. गलत काम करना 
  3. बिना कारण लड़ना 
  4. अवरोध पैदा करना
मुँह का निवाला का अर्थ है 

  1. स्वादिष्ट एवं प्रियकर 
  2. बहुत आसान काम 
  3. अत्यन्त प्रिय 
  4. बहुत कठिन काम 

खो देना के लिए सही मुहावरा हैं

  1. हाथ मलना 
  2. हाथ साफ करना 
  3. हाथ कटाना 
  4. हाथ धोना 
समुद्र मंथन करना का अर्थ है 

  1. घोर तप करना
  2. उद्देश्य को प्राप्त करना 
  3.  दृढ़ प्रतिज्ञा करना 
  4. कठोर परिश्रम करना 
विरोध करना के लिए सही मुहावरा हैं

  1. सिर कटाना 
  2. सिर झुकाना 
  3.  सिर चढ़ाना 
  4. सिर उठाना 
अगर - मगर करना का अर्थ है 
  1. व्यर्थ समय गँवाना 
  2.  इधर की बात उधर करना 
  3. बहाने बनाना
  4. कपट करना 

अग्नि परीक्षा देना का अर्थ है

  1. दृढ़ निश्चय करना 
  2. कठोर तप करना 
  3. साहसपूर्वक सामना करना
  4. कठिन परिस्थिति में पड़ना

 बुरी तरह हारना के लिए सही मुहावरा है

  1. मुँह खून लगना 
  2. मुँह की खाना 
  3. मुँह ताकना 
  4. मुँह उतरना
नाश कर देना के लिए मुहावरा है

  1. पानी में आग लगाना 
  2. पानी फेर देना
  3. पानी भरना
  4. पानी - पानी होना 

छाती पर मूँग दलना का अर्थ है 

  1. कर्जा वसूल करना 
  2. कठिन काम करना 
  3. बात - बात पर लड़ना 
  4. पास रहकर दुःख देना 
तीर मारना का अर्थ है 

  1. युद्ध - कला में निपुण होना 
  2. बड़ा काम करना 
  3. शिकार करना
  4. धन कमाना 
तेली का बैल होना का अर्थ है 

  1. बुरी तरह काम में लगे रहना 
  2. काम करने से बहाना करना 
  3. मन लगाकर काम नहीं करना 
  4. निर्धन होना 
युद्ध में मृत्यु पाना के लिए सही मुहावरा है 

  1. काम आना 
  2. देर हो जाना 
  3. काम तमाम करना
  4. डेरा उठ जाना 

 भ्रष्ट नेताओं के कारण कांग्रेस चुनाव हार गयी इसके लिए सही मुहावरा है 

  1. अन्तर पट खुलना 
  2. अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना 
  3. भूत भगाना 
  4. लुटिया डूब जाना
कान फूंकना का अर्थ है

  1. चौकन्ना करना 
  2. जादू - टोना करना 
  3. चुगली करना 
  4. दीक्षित करना 
मालूम होता है तुम्हारे यहाँ रहने का संयोग समाप्त हो गया है। रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है 

  1. नाता टूट जाना 
  2. डेरा उठ जाना 
  3. अन्न जल उठ जाना 
  4. हाथ तंग होना  
अरुण ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए बहुत परिश्रम किया। रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है

  1. जान पर खेलना 
  2. एंड़ी चोटी का जोर लगाना 
  3. लोहे के चने चबाना 
  4. लुटिया डुबाना
आँख का नीर (पानी) ढल जाना का अर्थ है 

  1. मरते समय आँसू बहाना  
  2. निर्लज्ज हो जाना 
  3. निरुत्साहित होना 
  4. निष्प्रभ होना 


कच्चे घड़े पानी भरना का अर्थ है

  1. कमजोर से मदद की अपेक्षा करना 
  2. ठीक ढंग से काम न करना 
  3. कठिन काम करना 
  4. मूर्खतापूर्ण कार्य करना 
छक्के छुड़ाना का अर्थ है 

  1. क्रिकेट के खेल का एक नियम 
  2. हराना 
  3. घायल करना 
  4. परेशान करना
चाँदी का ऐनक लगाना का अर्थ है 
  1. घूस लेकर ही किसी का काम करना 
  2. खूब लाभ होना 
  3. किसी - न - किसी प्रकार प्रतिष्ठा बनाए रखना 
  4. बहुत अमीर होना 
दाम लगाना का अर्थ है- 
  1. मूल्य आँकना 
  2. लागत मात्र देना 
  3. पूरी कीमत देना
  4. मोल - भाव करना 

तोते की तरह आँखें फेरना का अर्थ है -

  1. पुराने संबंधों को एकदम भुला देना 
  2. किसी रोग से बुरी तरह ग्रस्त होना 
  3. दोस्त के साथ विश्वासघात करना
  4. बिना सोचे - समझे निर्णय लेना  
दिन को दिन और रात को रात न समझना का अर्थ है 

  1. सूर्योदय से रात्रि पर्यन्त अथक कार्य करना 
  2. वास्तविकता को समझने की कोशिश ही न करना 
  3. यथार्थ से अवगत न होना 
  4. कोई बड़ा काम करते समय अपने सुख आराम का कुछ भी ध्यान न रखना 
पौ बारह होना का अर्थ है- 

  1. दाव हारना 
  2. लाभ ही लाभ होना 
  3. कार्य सिद्ध होना 
  4. सुबह हो जाना 
रीढ़ टूटना का अर्थ है 

  1. आधार ही न रहना 
  2. कमज़ोर होना 
  3. निराश हो जाना 
  4. दुर्दशाग्रस्त होना 

मखमली जूते मारना का अर्थ है 

  1. मीठी बातों से लज्जित करना 
  2. व्यंग्य करना 
  3. धनी व्यक्ति को प्रताड़ित करना 
  4. अपमानित करना 
सुबह शाम करना का अर्थ है 

  1. समय व्यतीत करना 
  2. टाल - मटोल करना 
  3.  दिन - रात काम करना 
  4. आवारागर्दी करना
शैतान की आँत का अर्थ है -

  1. अत्यन्त धूर्त व्यक्ति 
  2. बहुत लंबी वस्तु 
  3. अत्यन्त नगण्य वस्तु 
  4. अत्यन्त लाभदायक वस्तु 
सूरत नजर आना का अर्थ है 

  1. गुण प्रकट होना 
  2. बहुत दिनों के बाद दिखाई पड़ना
  3. उपाय सूझना
  4. वास्तविकता का पता चलना
हाथ ऊँचा होना का अर्थ है
  1. युद्ध में विजय प्राप्त कर लेना 
  2. दान आदि के लिए मन में उदारता का भाव होना 
  3. अत्यधिक प्रतिष्ठित 
  4. किसी को मारने के लिए हाथ उठाना 

अंगूठा चूमना का अर्थ है 

  1. इंकार करना 
  2. नासमझी दिखाना 
  3. तिरस्कार करना 
  4. खुशामद करना 
अक्ल का पुतला का अर्थ है 

  1. बहुत बुद्धिमान 
  2. अत्यन्त धूर्त   
  3. बहुत चतुर 
  4. अत्यन्त मूर्ख 
बरसात में मच्छर नाक में दम कर देते हैं। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. सोने न देना 
  2. प्रदूषण फैलाना 
  3. सांस न लेने देना 
  4. बहुत परेशान करना 

गागर में सागर भरना का अर्थ है 

  1. सरस दोहों की रचना करना 
  2. मूर्खतापूर्ण काम करना 
  3. असंभव काम करना
  4. थोड़े शब्दों में अधिक कहना 
चादर के बाहर पैर पसारना का अर्थ है

  1. आराम की नींद सोना  
  2. आत्मप्रशंसा करना 
  3. क्षमता से अधिक व्यय करना 
  4. बढ़ा चढ़ाकर बाते करना 
जौहर खुलना का अर्थ है 

  1. गुस्सा होना 
  2. जौहर टूट जाना 
  3. परीक्षा होना 
  4. भेद का पता लगना
ढपोर शंख का अर्थ है 

  1. सब संबंध छोड़ देना 
  2. विख्यात होना 
  3. काँपने लगना 
  4. बेवकूफ 
दिल पक जाना का अर्थ है 

  1. अच्छा लगना 
  2. अत्यन्त पीड़ित होना
  3.  प्रेम न होना 
  4. कष्ट पहुँचना

पेट में दाढ़ी होना का अर्थ है 

  1. भेद न लगने देना  
  2. वस्तु का सही स्थान पर न होना 
  3. अप्राकृतिक व्यवहार होना 
  4. छोटी उम्र में ही बुद्धिमान होना 
नौ - दो ग्यारह होना का अर्थ है  

  1. निशाना बन जाना 
  2. धोखे में पड़ना 
  3. रफूचक्कर होना 
  4. मिलकर कार्य करना
विहंगम दृष्टि का अर्थ है 

  1. सरसरी दृष्टि 
  2. सम्यक् दृष्टि 
  3. गहरी दृष्टि 
  4.  पैनी दृष्टि 
नाक पर सुपारी तोड़ना का अर्थ है 

  1. इज्जत उतार देना 
  2. बहुत परेशान करना
  3. घृणा प्रकट करना 
  4. असंभव कार्य करना
पानी पीकर घर पूछना का अर्थ है 

  1. अनोखा काम करना 
  2. काम निकलने के बाद सोचना 
  3. आराम से विचार करना 
  4.  विपरीत काम करना
भयभीत होना के लिए सही मुहावरा हैं

  1. कलेजे पर साँप लोटना 
  2. कलेजा धक-धक करना
  3. कलेजे पर पत्थर पड़ना 
  4. कलेजा मुँह को आना 

किसी वस्तु का आवश्यकता से कम होना के लिए सही मुहावरा है

  1. ऊँट के मुँह में जीरा
  2. ओस के चाटे प्यास न बुझना 
  3. एक अनार सौ बीमार 
  4. अंगुली चाटना 

पुलिस के द्वारा की गई नाकेबन्दी की वजह से डाकुओं की ....... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा है 

  1. नानी मर गई 
  2. जान के लाले पड़ गए हैं 
  3. तरकीब काम नहीं कर रही है 
  4. ऐसी - तैसी हो रही है 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें