शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022

मुहावरे (Idioms) BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण। General Hindi Grammar under Idioms in BPSC Mains Exam.

 


      मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है - बातचीत करना या उत्तर देना। हिन्दी में मुहावरा को 'वाग्धारा' कहते हैं, किन्तु यह अधिक प्रचलित नहीं है। जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है तो उसे मुहावरा कहते है। 

When a phrase gets attached to a special meaning leaving its general meaning, it is called an idiom.

आज के इस लेख में हम अंग संबंधी मुहावरो पर चर्चा करेंगे 

अँगूठा :- 
  • अंगूठा चूमना- खुशामद करना 
  • अँगूठा दिखाना– देने से इंकार करना 
  • अँगूठा नचाना– चिढ़ाना 
आँसू :- 
  • आँसू पोंछना— धीरज बँधाना 
  • आँसू बहाना – खूब रोना 
  • आँसू पी जाना - दुःख को छिपा लेना  
आँख:- 
  • आँख उठाना - हानि पहुँचाने की दृष्टि से देखना 
  • आँखें चार होना – देखा-देखी होना 
  • आँखें ठंढी होना- इच्छा पूरी होना 
  • आँख दिखाना - क्रोध प्रकट करना 
  • आँखों पर बिठाना - आदर करना 
  • आँखें फेरना - नजर बदलना 
  • आँखें बिछाना – बेसब्री से प्रतीक्षा करना 
  • आँख भर आना - आँसू आना 
  • आँखों में धूल डालना- धोखा देना 
  • आँखें लड़ना – देखादेखी होना, प्रेम होना 
  • आँखें लाल करना - क्रोध की नजर से देखना 
  • आँखें थकना – प्रतीक्षा में निराश होना 
  • आँखों में चर्बी छाना – घमण्डी होना 
  • आँखों में खटकना - बुरा लगना 
  • आँखें नीली-पीली करना - नाराज होना 
  • आँख का अंधा, गाँठ का पूरा - मूर्ख धनवान 
  • आँखों की किरकिरी होना – शत्रु होना 
  • आँखों का प्यारा या पुतली होना — बहुत प्यारा होना 
  • आँखों का पानी ढल जाना — लज्जारहित हो जाना 
  • आँखें सेंकना — किसी की सुन्दरता देख आँखें जुड़ाना 
  • आँखें खुलना- सजग होना 
  • आँखें आना- आँख में एक प्रकार की बीमारी होना 
  • आँखें चुराना - सामने आने से परहेज करना 
  • आँखें गड़ाना– दिल लगाना, इच्छा करना 
  • आँखों में गड़ना - अत्यन्त अप्रिय होना 
  • आँख फड़कना - सगुन उचरना 
  • आँखें लगना - प्रेम करना, जरा-सी नींद आना 
  • आँख मारना – इशारा करना 
  • आँख रखना – ध्यान रखना 
  • आँख में पानी रखना – मुरौवत रखना
उँगली :- 
  • उँगली उठना - निन्दा होना ओठ : ओठ चाटना – स्वाद की इच्छा रखना 
  • उँगली पकड़ते पहुँचा पकड़ना - थोड़ा सा सहारा पाकर अधिक के लिए उत्साहित होना 
  • कानों में उँगली देना- किसी बात को सुनने की चेष्टा न करना 
  • पाँचों उँगलियाँ घी में होना- सब प्रकार से लाभ ही लाभ 
  • सीधी उँगली से घी न निकलना - भलमनसाहत से काम न होना
ओठ:-  
  • ओठ मलना - दण्ड देना 
  • ओठ चबाना - क्रोध करना 
  • ओठ सूखना - प्यास लगना 
कलेजा:- 
  • कलेजे से लगाना - प्यार करना, छाती से चिपका लेना
  • कलेजा काँपना- डरना 
  • कलेजा थामकर रह जाना - अफसोस कर रह जाना 
  • कलेजा निकाल कर रख देना- अतिप्रिय वस्तु अर्पित कर देना 
  • कलेजा ठंढा होना- संतोष होना 
कान:-   
  • कान उमेठना – शपथ लेना 
  • कान खोलना – सावधान करना 
  • कान देना - ध्यान देना 
  • कान पर जूँ न रेंगना - बेखबर रहना 
  • कानों में तेल डालकर बैठ जाना — बात सुनकर भी ध्यान न देना 
  • कान पकड़ना - प्रतिज्ञा करना 
  • कान भरना - निन्दा करना 
  • कानों कान खबर होना - बात फैलना 
  • कान फूँकना - चेला बनाना, गुरुमंत्र देना 
  • कान काटना - बढ़कर काम करना 
  • कान खड़े होना - होशियार होना 
खून:-
  • खून खौलना - गुस्सा चढ़ना 
  • खून सूखना- अधिक डर जाना 
  • खून सवार होना- किसी को मार डालने के लिए तैयार होना 
  • खून पीना - मार डालना, सताना 
  • खून सफेद हो जाना—- बहुत डर जाना 
गाल:-
  • गाल फुलाना- रूठना 
  • गाल बजाना - डींग मारना 
  • काल के गाल में जाना - मृत्यु के मुख में पड़ना 
गर्दन:-
  • गर्दन उठाना - प्रतिवाद करना 
  • गर्दन पर सवार होना- पीछा न छोड़ना 
  • गर्दन पर छुरी फेरना - अत्याचार करना
दाँत:- 
  • दाँत काटी रोटी - गहरी दोस्ती 
  • दाँत खट्टे करना - पस्त करना  
  • दाँतों तले उँगली दबाना - दंग रह जाना 
  • तालू में दाँत जमना - बुरे दिन आना 
  • दाँत दिखाना - हार मानना, लाचारी प्रकट करना 
  • दाँत जमाना - अधिकार पाने के लिए दृढ़ता दिखाना 
  • दाँत गड़ाना - किसी वस्तु को पाने के लिए गहरी चाह करना 
  • दाँत गिनना - उम्र बताना 
नाक:-
  • नाक कटना - इज्जत जाना 
  • नाक काटना - इज्जत नष्ट करना 
  • नाक का बाल होना – प्रिय होना 
  • नाकों चने चबवाना - खूब तंग करना 
  • नाक पर मक्खी न बैठने देना - खरे स्वभाव का होना 
  • नाक में दम करना- तंग करना 
  • नाक रखना - प्रतिष्ठा रखना 
  • नाक रगड़ना - मिन्नत करना 
  • नाक में दम आना - तंग होना 
मुँह:- 
  • मुँह खुलना उद्दण्डतापूर्वक बातें करना, बोलने का साहस होना 
  • मुँह देना या डालना- किसी पशु का मुँह डालना 
  • मुँह बन्द होना - चुप होना 
  • मुँह में पानी भर आना- ललचना 
  • मुँह से लार टपकना- बहुत लालची होना 
  • मुँह काला होना – कलंक या दोष लगना 
  • मुँह धो रखना - आशा न रखना (व्यंग्य) 
  • मुँह पर (या चेहरे पर) हवाई उड़ना- घबराना 
  • मुँहफट हो जाना - निर्लज्ज होना 
  • मुँह फुलाना- रूठ जाना 
  • मुँह बनाना - असंतुष्ट होना 
  • मुँह मोड़ना - ध्यान न देना 
  • मुँह लगाना- सिर चढ़ाना 
  • मुँह रखना - लिहाज रखना 
  • मुँहदेखी करना- पक्षपात करना 
  • मुँह चुराना - संकोच करना 
  • मुँह में लगाम न होना - जो मुँह में आवे सो कह देना 
  • मुँह चाटना - खुशामद करना 
  • मुँह भरना - घूस देना 
  • मुँह लटकाना - रंज होना 
  • मुँह आना - मुँह की बीमारी होना 
  • मुँह की खाना - परास्त होना 
  • मुँह सूखना - भयभीत होना 
  • मुँह ताकना (या जोहना) - किसी का आसरा करना 
  • मुँह में खून लगना - बुरी चाट पड़ना, चसका लगना 
  • मुँह फेरना - अकृपा करना 
  • मुँह मीठा करना - प्रसन्न करना 
  • मुँह से फूल झड़ना - मधुर बोलना 
  • मुँह में घी शक्कर - किसी अच्छी भविष्यवाणी का अनुमोदन करना 
  • मुँह से मुँह मिलाना – हाँ में हाँ मिलाना, बही-खाता आदि में हिसाब सही न लिखकर भी जमा-खर्च या उत्तर सही लिख देना 
सिर:- 
  • सिर आँखों पर होना– सहर्ष स्वीकार होना 
  • सिर उठाना - फुरसत पाना, विरोध में खड़ा होना 
  • सिर पर चढ़ना - शोख होना 
  • सिर ऊँचा करना - आदर का पात्र होना 
  • सिर खाना – बकवास करना 
  • सिर चढ़ाना— गुस्ताख करना 
  • सिर झुकाना – आत्मसमर्पण करना 
  • सिर पर पांव रखकर भागना - बहुत जल्द भाग जाना
  • सिर पड़ना- नाम लगना 
  • सिर खुजलाना— बहाना करना 
  • सिर धुनना - शोक करना 
  • सिर पर भूत सवार होना — एक ही रट लगाना धुन सवार होना 
  • सिर फिर जाना— पागल हो जाना, घमंड होना 
  • सिर चढ़कर बोलना - छिपाये न छिपना 
  • सिर मारना – प्रयत्न करना 
  • सिर पर खेलना – प्राण दे देना 
  • सिर गंजा कर देना – मारने का भय दिखाना 
  • सिर पर कफन बाँधना - शहादत के लिए तैयार होना 
हाथ:- 
  • हाथ आना – अधिकार में आना 
  • हाथ खींचना – अलग होना होना में खड़ा होन जल्द भाग जा 
  • हाथ खुजलाना — किसी को पीटने को जी चाहना 
  • हाथ देना - सहायता देना 
  • हाथ पसारना — माँगना 
  • हाथ बँटाना – मदद करना 
  • हाथ लगाना - आरंभ करना 
  • हाथ मलना — पछताना
  • हाथ गरम करना- घूस देना 
  • हाथ चूमना - हर्ष व्यक्त करना 
  • हाथ धोकर पीछे पड़ना - जी-जान से लग जाना। 
  • हाथ पर हाथ धरे बैठना - बेकार बैठे रहना 
  • हाथ फैलाना – याचना करना 
  • हाथ मारना – उड़ा लना, लाभ उठाना 
  • हाथ धो बैठना - आशा खो देना 
  • हाथापाई करना - मुठभेड़ होना 
  • हाथ साफ करना - मारना, उड़ा लेना, खूब खाना 
  • हाथ पकड़ना - किसी स्त्री को पत्नी बनाना, आश्रय देना 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें