बुधवार, 22 सितंबर 2021

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से निकली नियुक्ति के प्रारंभिक परीक्षा का हिंदी नोट्स।

         आप सभी को नमस्कार🙏 मेरा नाम विश्वजीत कुमार है और मैं भी आप लोगों की तरह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर निकली नियुक्ति की तैयारी कर रहा हूं तो मैंने सोचा कि क्यों ना हम साथ मिलकर तैयारी करें। इसलिए मैंने यह Blog लिखना शुरू किया है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा के सभी महत्वपूर्ण विषय को पूरा कराया जाएगा। आज के इस लेख में हम खेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को पूरा करेंगे।

सबसे पहले हम बात लेते हैं कुछ खेल एवं खिलाड़ी को

  • दीपिका कुमारी - तीरंदाजी यह झारखंड की रहने वाली है 2016 में इन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं 2012 में इन्हें अर्जुन अवार्ड भी प्रदान किया गया था। 
  • कविता दलाल - कुश्ती 
  • बहादुर सिंह - एथलेटिक्स (राष्ट्रीय प्रशिक्षक) यह दिल्ली के रहने वाले हैं। 
  • जी० आकाश - शतरंज यह तमिलनाडु के रहने वाले हैं। 
  • दीपा मलिक - पैरा एथलीट (गोला फेंक) यह हरियाणा की रहने वाली है 2019 में इन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भी दिया गया है। 
  • नितिन मेनन - क्रिकेट इनका संबंध मध्य प्रदेश से है। 
  • रजत भाटिया - क्रिकेट इनका संबंध दिल्ली से हैं।
  • संजीता चानू भारोत्तोलन इनका संबंध मणिपुर से हैं। 
  • श्रेयसी सिंह - निशानेबाजी यह बिहार राज्य के जमुई जिले की है। इसने 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था।
  • जीतू राय - निशानेबाजी यह नेपाली मूल के रहने वाले हैं। इन्हें भारत सरकार ने सूबेदार मेजर का पद प्रदान किया था।

पुरस्कार 

        खेल में सबसे बड़ा पुरस्कार खेल रत्न को माना जाता है इसका नाम बदलकर 2021 में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया है पहले इसका नाम राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार था।

           लेख के अंत में हम चर्चा कर लेते हैं कि 2020 में वो कौन-कौन खिलाड़ी हैं जिन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था एवं इसकी शुरुआत कब से हुई थी।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 

        इसकी शुरुआत 1991-92 में हुई थी। यानी 1991 में इसकी घोषणा हुई और 1992 से यह पुरस्कार प्रदान किया जाने लगा। यह पुरस्कार प्रतिवर्ष 29 अगस्त को दिया जाता है क्योंकि उस दिन खेल दिवस मनाया जाता है। 
        यह पुरस्कार पिछले 04 सालों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है पहले इसकी पुरस्कृत राशि 7.5 लाख थी अब इसे बढ़ाकर 25 लाख कर दिया गया है। सर्वप्रथम विश्वनाथ आनंद को यह पुरस्कार मिला था जो शतरंज के खिलाड़ी हैं।  2020 में 05 खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिला है। 
  1. रोहित शर्मा - क्रिकेट 
  2. मनिका बत्रा - टेबल टेनिस 
  3. रानी रामपाल - महिला हॉकी टीम की कप्तान 
  4. दिनेश फोगाट - कुश्ती हरियाणा
  5. मरियप्पन थंगावेलू - पैरा एथलीट (ऊंची कूद से संबंधित)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें