मंगलवार, 21 सितंबर 2021

जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से निकली नियुक्ति के प्रारंभिक परीक्षा का हिंदी नोट्स।

          आप सभी को नमस्कार🙏 मेरा नाम विश्वजीत कुमार है और मैं भी आप लोगों की तरह जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के पद पर निकली नियुक्ति की तैयारी कर रहा हूं तो मैंने सोचा कि क्यों ना हम साथ मिलकर तैयारी करें। इसलिए मैंने यह Blog लिखना शुरू किया है जिसमें प्रारंभिक परीक्षा के सभी महत्वपूर्ण विषय को पूरा कराया जाएगा। आज के इस लेख में हम खेल से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों को पूरा करेंगे।

क्रिकेट का प्रारूप (Format of Cricket)

  • T-20:- यह 20 Over का मैच होता है और 01 दिन में ही परिणाम घोषित कर दिया जाता हैं।
  • O.D.I. (One Day International):- एक दिवसीय मैच यह 50 Over का होता है एवं इसका परिणाम एक दिन में ही घोषित कर दिया जाता है।
  • Test:- 05 दिन का मैच होता है और प्रत्येक दिन 90 over का खेल होता हैं।
सैयद मुश्ताद अली T-20 कप ट्रॉफी
  • विजेता:- तमिलनाडु (कप्तान दिनेश कार्तिक) 
  • उपविजेता:- बड़ौदा
प्रश्न:- फरवरी 2021 में किस भारतीय ऑलराउंडर ने संन्यास की घोषणा की है?
  • ऑलराउंडर का अर्थ होता हैं जो बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बेहतर प्रदर्शन करे।
उत्तर:- यूसुफ पठान (ये इरफान पठान के भाई हैं।)

प्रश्न:- कोरोना महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक से बाहर होने वाला पहला देश कौन बना? 

उत्तर:- उ० कोरिया 

प्रश्न:- फीफा द्वारा किस देश को फुटबॉल फेडरेशन से निलंबित कर दिया गया है?

उत्तर:- पाकिस्तान 

प्रश्न:- IPL 2021 की प्रायोजक कंपनी कौन सी है?

उत्तर:- VIVO

अब हम जान लेते हैं कुछ खेल एवं खिलाड़ी को

  • मनिका बत्रा - टेबल टेनिस
       यह दिल्ली की रहने वाली है इसने राष्ट्रमंडल खेल जिसका आयोजन ऑस्ट्रेलिया में हुआ था जिसमें उसने 04 मेडल प्राप्त किए। गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज। यह सबसे ज्यादा पदक लाने वाली खिलाड़ी है किसी राष्ट्रमंडल खेलों में।
  • रानी रामपाल - हॉकी 
     यह हरियाणा से है और भारतीय महिला हॉकी टीम की कैप्टन है। इन्हें 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया है।
  • विनेश फोगाट - कुश्ती
  • शिव सिंह - बॉक्सिंग 
    इन्हें 2020 में द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया गया यह पुरस्कार खेल प्रशिक्षक यानी गुरु/ट्रेनर को दिया जाता है, ये चंडीगढ़ के हैं।

  • जसपाल राणा - निशानेबाजी 
       यह उत्तराखंड से हैं 2002 में इन्हें पद्मश्री मिला है एवं 1994 में अर्जुन अवार्ड भी मिला था।

  • अतानु दास - तीरंदाजी 
      यह पश्चिम बंगाल के हैं 2020 में अर्जुन पुरस्कार मिला है। 

दुती चंद - एथलेटिक (धावक) 
यह उड़ीसा से है 2020 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार मिला है।

  • विशेष भृगुवंशी - बॉस्केटबॉल 
यह पश्चिम बंगाल के हैं। 

दीप्ति शर्मा - क्रिकेट 
यह यूपी की रहने वाली है। इन्हें 2020 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया।
  • अदिति अशोक - गोल्फ कर्नाटक 
इसे भी 2020 में अर्जुन पुरस्कार मिला है। 
  • मनु भाकर - निशानेबाजी 
यह हरियाणा से है।

  • गौरव खन्ना - पैरा बैडमिंटन 
यह राष्ट्रीय कोच हैं।

  • मनीष कौशिक - मुक्केबाजी 
यह हरियाणा से हैं। 
  • अनीता वर्मा - गोल्फ 
यह उत्तर प्रदेश की है।

लेख के अंत में कुछ पंक्तियां है आप सभी के लिए🙏.

समय ऐसा हो कि तुक्का भी तीर बन जाए,
जैसे दूध के फटने से पनीर बन जाए।
ना देखो मवालियों को हिकारत की नजर से,
क्या पता ये मवाली कल वजीर बन जाए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें