शुक्रवार, 5 नवंबर 2021

लोकतन्त्र की मान्यताएँ (Assumptions of Democracy) D.El.Ed. 2nd Year S-1 Unit-3. B.S.E.B. Patna.

   

   हॉपकिन्स (Hopkins) ने लोकतन्त्रीय जीवन-शैली की निम्नलिखित मान्यताएँ बतायी हैं- 

  1. प्रत्येक व्यक्ति मानव प्राणी के रूप में अपना महत्त्व रखता है। दूसरे शब्दों में, मनुष्य की महत्ता तथा क्षमताओं में आस्था। 
  2. प्रत्येक मानव प्राणी सीखने की क्षमता रखता है। 
  3. प्रत्येक मानव स्वयं में साध्य है, वह साधन नहीं है। 
  4. लोकतन्त्र वैयक्तिक अवसर पर आधारित है। साथ ही वह वैयक्तिक (Personal) दायित्व पर आधारित है। 
  5. लोकतन्त्र मौलिक नैतिकता पर आधारित है। 
  6. लोकतन्त्र जीवित व्यक्ति की सम्प्रभुता (Sovereignty) में आस्था रखता है। 
  7. लोकतन्त्र इस तथ्य पर आधारित है कि जीवनयापन की प्रक्रिया अन्तः पारस्परिक है। इस कारण प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर कार्य करता है।  
  8. लोकतन्त्र न्याय, स्वतन्त्रता, समानता तथा भ्रातृत्व (fraternity) पर आधारित है। 
  9. लोकतन्त्र वैयक्तिकता को आदर एवं महत्त्व प्रदान करता है। 
  10. लोकतन्त्र सहिष्णुता तथा सहयोगी या सहकारी जीवन-यापन पर बल देता है। 
        उपर्युक्त को देखने से स्पष्ट है कि लोकतन्त्र व्यक्तियों की गरिमा को आदर, स्वतन्त्रता, अनुशासन, समानता, न्याय, सहयोगी तथा उत्तरदायित्वपूर्ण जीवन पर बल देता है। वस्तुतः लोकतन्त्र 'जीवनयापन में प्रयोग' हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें