रविवार, 31 अक्तूबर 2021

सामान्य ज्ञान (General Knowledge) सभी प्रकार के प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण।


1. Buxwaha forest भारत में कहाँ स्थित है?

A. कर्नाटक

B. मध्य प्रदेश

C. महाराष्ट्र

D. उत्तर प्रदेश


Ans. B

व्याख्या: Buxwaha forest मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित है।


2. Buxwaha Forest अभियान क्यों शुरू किया गया है?

1. यह जंगल में हीरा खनन के खिलाफ शुरू किया गया है.

2. यह मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लगभग 2.15 लाख पेड़ों की कटाई के खिलाफ है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं


Ans. C

व्याख्या: यह अभियान मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में लगभग 2.15 लाख पेड़ों की कटाई के खिलाफ है. इस क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा हीरा खनन प्रक्रिया के खिलाफ आवाज उठाई गई है।


3. निम्न में से कौन सा वन मध्य प्रदेश में पाया जाता है?

A. अल्पाइन वन (Alpine Forest)

B. उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (Tropical Dry deciduous forest)

C. शुष्क शीतोष्ण (Dry temperate)

D. उष्णकटिबंधीय अर्ध सदाबहार वन (Tropical Semi Evergreen forest)


Ans. B

व्याख्या: उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन (Tropical Dry deciduous forest) मध्य प्रदेश राज्य की प्रमुख वनस्पति है।


4. OPEC में कौन से देश शामिल हैं?

A. लीबिया (Libya)

B. एलजीरिया (Algeria)

C. नाइजीरिया (Nigeria)

D. उपरोक्त सभी


Ans. D

व्याख्या: OPEC के 13 सदस्य देश हैं जिनमें ऊपर वर्णित तीनो शामिल हैं। ओपेक (Organization of the Petroleum Exporting Countries (OPEC)) पेट्रोलियम उत्पादक 13 देशों (2018 में कतर के बाहर हो जाने के बाद) का संगठन है। इसके सदस्य हैं:- सऊदीअरब, अल्जीरिया, ईरान, ईराक, कुवैत, अंगोला, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, लीबियावेनेजुएला

5. निम्नलिखित में से कौन से देश OPEC के संस्थापक सदस्य रहे हैं?

A. Iran

B. Kuwait

C. Venezuela

D. उपरोक्त सभी


Ans. D

व्याख्या: पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन या OPEC एक स्थायी, अंतर सरकारी संगठन है जिसे 1960 में बगदाद के सम्मेलन में बनाया गया था। रचनाकारों में ईरान, इराक, कुवैत, सऊदी अरब और वेनेजुएला शामिल थे।


6. OPEC का मुख्यालय कहां स्थित है?

A. स्वीडन (Sweden)

B. ऑस्ट्रिया (Austria)

C. ईरान (Iran)

D. स्विट्ज़रलैंड (Switzerland)


Ans. B

व्याख्या: OPEC का मुख्यालय ऑस्ट्रिया के विएना (Vienna) में स्थित है।



7. OPEC Plus group में कौन से देश शामिल हैं?

A. रूस (Russia)

B. नाइजीरिया (Nigeria)

C. जापान (Japan)

D. कनाडा (Canada)


Ans. A

व्याख्या: OPEC के अलावा कच्चे तेल का निर्यात करने वाले देशों को OPEC Plus देशों के रूप में जाना जाता है। इनमें शामिल हैं:- Azerbaijan, Bahrain, Brunei, Kazakhstan, Malaysia, Mexico, Oman, Russia, Sudan.


8. भारतीय सेना के लिए एक एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) किसके द्वारा बनाया गया है?

A. DRDO

B. HAL

C. DDP

D. AFMC


Ans. A

व्याख्या: भारतीय सेना के लिए एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया गया है।


9. निम्नलिखित में से कौन-सा एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) के लाभों में से एक है?

1. यह सैनिकों की अतिरिक्त भार वहन क्षमता को लगभग 100 kg बढ़ा देता है.

2. यह कम से कम 8 घंटे का परिचालन समय और बैटरी बैकअप होने पर 3-5 घंटे प्रदान करता है.

A. केवल 1

B. केवल 2

C. 1 और 2 दोनों

D इनमे से कोई भी नहीं


Ans. C

व्याख्या: कहा जाता है कि एक एक्सोस्केलेटन सूट (Exoskeleton suit) एक सैनिक की अतिरिक्त भार वहन क्षमता के लिए लगभग 100 किलोग्राम बढ़ाने का काम करता है. यह कम से कम 8 घंटे के परिचालन समय के लिए किया जा सकता है और इसमें 3-5 घंटे का बैटरी बैकअप होता है।



10. OPEC किस प्रकार का संगठन है?

A. अस्थायी अंतरसरकारी (Temporary Intergovernmental)

B. गैर सरकारी संगठन (Non Government Organization)

C. स्थायी अंतर सरकारी संगठन (Permanent Intergovernmental Organization)

D. इनमे से कोई भी नहीं


Ans. C

व्याख्या: पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन या OPEC एक स्थायी, अंतर सरकारी संगठन (Permanent Intergovernmental Organization) है जिसे 1960 में बगदाद के सम्मेलन में बनाया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें