बुधवार, 12 जनवरी 2022

वज्जिका भाषा Vajjika language

 

वज्जिका 

       वज्जिका उत्तर बिहार के उस क्षेत्र की भाषा है, जहाँ भगवान महावीर और महात्मा बुद्ध की जन्म भूमि एवं कर्म भूमि थी तथा विश्व के प्रथम गणतंत्र वज्जि संघ की स्थापना हुई थी। राहुल सांकृत्यायन ने इस भाषा को वज्जिका नाम दिया। उन्होंने अपने लेख मातृ भाषाओं की समस्या में भोजपुरी, मैथिली, मगही और अंगिका के साथ-साथ वज्जिका को हिन्दी के अन्तर्गत जनपदीय भाषा के रूप में स्वीकार किया। 
       प्राचीन काल के वज्जि संघ के प्रदेश को वज्जिकांचल कहा जाता है। वज्जिकांचल क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा को वज्जिका की संज्ञा दी गई है। वज्जिका भाषा मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, सीतामढ़ी, चम्पारण, दरभंगा, शिवहर तथा मधुबनी सहित नेपाल के कुछ क्षेत्रों में बोली जाती है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें