गुरुवार, 13 जनवरी 2022

मैथिली भाषा। Maithili language


 मैथिली 

      मैथिली आर्य परिवार की भाषा है जो बिहार के अतिरिक्त पड़ोसी राज्य झारखण्ड एवं पड़ोसी देश नेपाल में भी  बोली जाती है। पहले मैथिली भाषा को मिथिलाक्षर या कैथी लिपि में लिखा जाता था जो बँगला एवं असमिया लिपियों से कुछ समानता रखती थी, परंतु वर्तमान में यह देवनागरी लिपि में लिखी जाती है।

     मैथिली बिहार के मिथिलांचल क्षेत्र की भाषा है, जिसका आरम्भ ज्योतीश्वर ठाकुर की रचना वर्ण रत्नाकर से माना जाता है। महाकवि विद्यापति मैथिली साहित्य के महत्वपूर्ण रचनाकार रहे हैं। कीर्तिलता, कीर्तिपताका, पुरुषपरीक्षा, गोरक्षा विजय, पदावली, आदि। विद्यापति की प्रमुख रचनाएँ हैं।

      मैथिली साहित्य में वैधनाथ मिश्र (नागार्जुन) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी कृतियों में पत्रहीन नग्न गाछ, पारो तथा बलचनमा आदि प्रमुख हैं। मैथिली का प्रथम प्रमाण रामायण में प्राप्त होता है, जिसमें मिथिला नरेश राजा जनक की राजभाषा मैथिली थी । 

    22 दिसंबर , 2003 को 92वें संविधान संशोधन के माध्यम से भारत सरकार ने मैथिली को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल किया है। यद्यपि, साहित्य अकादमी द्वारा मैथिली को साहित्यिक भाषा का दर्जा वर्ष 1965 से ही प्राप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें