रविवार, 9 जनवरी 2022

देव महोत्सव, औरंगाबाद बिहार। Dev Mahotsav, Aurangabad Bihar.

देव महोत्सव 

       बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले में स्थित देव नामक ग्राम में एक प्राचीन सूर्य मन्दिर है जो हिन्दु धर्मावलम्बियों के लिए आस्था का प्रसिद्ध केन्द्र है। विशेषतः छठ व्रत में आस्था रखने वाले मगधवासियों के लिए इस सूर्य मन्दिर का बहुत अधिक महत्व है।

        यह सूर्य मन्दिर एक बड़े जलकुण्ड के तट पर स्थित है, जिसमें स्थापित सूर्य मूर्ति तीन रूपों में दिखाई पड़ती है। यहाँ सूर्य की मूर्ति सात घोड़े वाले रथ पर सवार है। साथ ही पीछे सूर्य की अरूणाभ प्रस्फुटित हो रही है। वर्ष 2005 से छठ व्रत के मौके पर जिला प्रशासन की ओर से देव महोत्सव का आयोजन भी होता है। ऐसे महोत्सव राज्य सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किये जाते हैं। इस महोत्सव में मगध क्षेत्र में हुए विकास तथा मगध की सांस्कृतिक परम्परा का बहुत सुन्दर प्रदर्शन होता है। इससे देव समारोह में शामिल होने वाले लोगों को मगध की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक मान्यताओं की जानकारी मिलती है। यहाँ कला एवं संस्कृति विभाग, पर्यटन विभाग, कृषि विभाग तथा सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के स्टॉलों के साथ-साथ कलाकारों का उत्तम सांस्कृतिक प्रदर्शन भी किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें