मंगलवार, 8 जून 2021

मैत्रीबोध परिवार के द्वारा साई ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन में आत्म जागृति मैत्री शक्तिप्रवाह कार्यक्रम का आयोजन।

            दिनांक 08 जून 2021 को साई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ओनामा के प्रांगण में मैत्रीबोध परिवार के सौजन्य से आत्म जागृति मैत्री शक्तिप्रवाह कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम के ज़ूम एप्प पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों में सहज दैविक ऊर्जा प्राप्ति का अनुभव तथा उच्चतम सत्य का ज्ञान प्राप्त हुआ एवं उन्हें स्वयं के सत्य स्वरूप की खोज करते हुए इस बात से जोड़ने का मार्गदर्शन किया गया। 


        यह कार्यक्रम लगभग 01.30 घंटा चला। कार्यक्रम के अंत में साई ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष अंजेश कुमार ने कहा कि मैत्री परिवार के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम मन को शांति प्रदान करने वाला रहा। हम सभी ने एक नए अनुभव को प्राप्त किया। इस प्रकार के कार्यक्रम आने वाले समय में कराए जाएंगे। 
     
         इस कार्यक्रम की शुरुआत  सुबह 11:00 बजे परम आदरणीया श्रीमती फाल्गुनी नरे के द्वारा किया गया उन्होंने काफी सरलता से लोगों को अध्यात्म से जोड़ने का सफल प्रयास किया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष अंजेश कुमार उपाध्यक्ष रमेश कुमार H.O.D. बालदेव प्रसाद सहायक प्राध्यापक सर्वेश कुमार राय, उमाशंकर विद्यार्थी, विश्वजीत कुमार प्रशाखा पदाधिकारी राजाराम, रघुवीर शंकर कंप्यूटर संकाय से आसित अमन, हर्षवर्धन, मनीष शंकर एवं सीताराम सिंह, विनोद राम पंकज सिंह, देवेंद्र सिंह, महेन्द दास, आदि। लोगो के द्वारा महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षु एवं अन्य गणमान्य लोग जुड़े।








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें