शनिवार, 24 जुलाई 2021

मेरा घर, अब मेरा, मायका हो गया!!! देखते-देखते क्या से क्या हो गया ?? #विदाई #vidai #status

Click and Find Video.


 #मेरा_घर_अब_मेरा_मायका_हो_गया।


मेरा घर अब मेरा मायका हो गया

देखते-देखते  ये  क्या  हो  गया

और  अब  तो  माँ  भी नहीं  रहीं

कोई बताए अब ये क्या हो गया?


बचपन से जिसको समझती थी अपना

बुना था  जिस  घर में अनेकों  सपना

एक  सिन्दूर  से  सब  धुआं हो  गया

मेरा घर  अब  मेरा  मायका हो  गया।


वो गुड्डे-गुड़ियों की  धूम से शादी रचाना

पलंग के  पीछे खेल-खेल  में छुप जाना

तुम क्या मिले सब गुज़रा ज़माना हो गया

मेरा  घर  अब  मेरा  मायका  हो गया।


वो  मम्मी  का  बात-बात  पर  डराना 

शादी  होगी तब समझ आएगा कहना

हर ताने  बाने से अब सामना हो गया

मेरा घर  अब  मेरा  मायका हो  गया।


मेरी  अलमारी मेरे  बिस्तर  का कोना

वो हर  छोटी  बात  पर ज़ोर से  रोना

न  जाने ये  सब अब  कहाँ  खो गया

मेरा घर  अब  मेरा  मायका  हो गया।


जाती  हूँ  जब  कभी अब  मैं मायके

टूट जाती हूँ पहले सा कुछ भी न पाके

मेरा जाना अतिथि  का आना हो गया

मेरा  घर अब  मेरा मायका  हो गया।

और  अब  तो  माँ  भी  नहीं  रहीं

कोई  बताए अब ये  क्या हो गया?


                                 #Smita✍️

Click & Find More Articles.


1 टिप्पणी: