गुरुवार, 28 मई 2020

कम्प्यूटर की संरचना (Anatomy Of Computer) Part - 2





कंप्यूटर चलाने का ज्ञान : चालू एवं बंद करना Part -2 B.Ed. 1st Year EPC-3 Munger University , Munger. Video Link:- https://www.youtube.com/watch?v=IlVCDR7FM-k

कंप्यूटर की संरचना (Anatomy of Computer) Part - 2, D.El.Ed. 1st Year. F-12 इकाई - 2, B.S.E.B. Patna. Video Link:- https://www.youtube.com/watch?v=x0H4CR2zgbo&t=1s 


कम्प्यूटर की संरचना (Anatomy Of Computer)

Input-Output Device :- कंप्यूटर में Input- Output के साधनों का महत्वपूर्ण स्थान है, क्योंकि एक उपयोगकर्ता का सीधा संबंध इन्हीं उपकरणों से होता है और इन्हीं के माध्यम से वह कंप्यूटर से अपना कोई कार्य संपन्न करता है।  Input के उपकरणों का कार्य यह है कि हम अपनी भाषा में उसे जो भी Data या आदेश देते हैं उसे वो Binary Code में बदलकर कंप्यूटर के C.P.U. में भेज देता हैं।  इसी प्रकार Output उपकरण कंप्यूटर के C.P.U.  से प्राप्त होने वाले परिणामों की Binary Code में होते हैं।  हमारे लिए उचित संकेतो, भाषा तथा चित्रो में बदलकर हमें उपलब्ध कराते हैं। 
                               Input तथा Output Device के द्वारा निम्न कार्य किए जाते हैं।

Input:-
  1. यह  उपयोगकर्ता द्वारा दिए गए निर्देशों को पढ़ता है एवं कंप्यूटर के समझने योग्य बनाता है।
  2. एक आधुनिक कंप्यूटर में इनपुट के रूप में कीबोर्ड, माउस और स्केनर इत्यादि।  होते हैं।
Output:-
  1. यह कंप्यूटर द्वारा दिए गए परिणामों को स्वीकार करता है जो कि Binary  Code  के रूप में होते हैं और उन्हें हमारे समझने योग्य बनाता है।
  2. एक आधुनिक कंप्यूटर में आउटपुट के रूप में मॉनिटर, प्रिंटर, स्पीकर, इत्यादि।  होते हैं।

Central Processing Unit (C.P.U.) :- Central Processing Unit (C.P.U.) ही वास्तविक कंप्यूटर है।  इसे हम लोग कंप्यूटर का मस्तिष्क भी कह सकते हैं, CPU के तीन मुख्य भाग होते हैं :- 
  1. मेमोरी या भंडारण 
  2. अंकगणितीय तथा तार्किक ईकाई 
  3. कंट्रोल यूनिट
                                  
अंकगणितीय तथा तार्किक ईकाई:-   जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है सीपीयू के लिए सभी प्रकार की अंकगणितीय क्रियाएं अथवा गणनाएँ और  तुलनाएं इसी Unit (इकाई) में की जाती है। यह Unit (इकाई) ऐसे इलेक्ट्रॉनिक परिपथो से बनी हुई होती है जिसमें सारी Binary क्रियाए संपन्न होती है।

कंट्रोल यूनिट:-  यह कंप्यूटर का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भाग होता है एवं कंप्यूटर के सभी कार्यों पर नजर रखता है एवं उनमें परस्पर तालमेल बैठाने के लिए उचित आदेश भी देता है।

1 टिप्पणी: