शनिवार, 30 मई 2020

कम्प्यूटर की संरचना (Anatomy Of Computer) Part - 3

कम्प्यूटर स्मृति (Computer Memory)



कंप्यूटर की संरचना (Anatomy of Computer) Part - 3, F-12,  D.El.Ed. 1st Year. Video Link:- https://www.youtube.com/watch?v=iqBVP5Dkkys&t=13s



कंप्यूटर चलाने का ज्ञान : चालू एवं बंद करना B.Ed. 1st Year. EPC - 3, Unit - 2, Part - 3,  Video Link:-  https://www.youtube.com/watch?v=zBDJ2j5yFNg&t=116s


         स्मृति (Memory) यह  कंप्यूटर का वह भाग होता है जिसमें सभी डाटा और प्रोग्राम स्टोर किए जाते हैं।  कंप्यूटर के  मेमोरी को हम 02 श्रेणीयों में बांट सकते हैं।

  1. मुख्य स्मृती (Main Memory)
  2. सहायक स्मृती (Auxiliary Memory)

  1. मुख्य स्मृती (Main Memory):-  मुख्य स्मृति को आंतरिक या प्राइमरी मेमोरी भी कहा जाता है क्योंकि यह कंप्यूटर के सीपीयू(C.P.U.) का ही एक भाग होती है। कंप्यूटर के मुख्य मेमोरी का आकार प्रायः  के KB, MB. GB, इत्यादि। में मापा जाता हैं।
मेमोरी मापने की इकाईयों का सारांश निम्न है-



मुख्य मेमोरी के भी 2 भाग होते हैं:-


  1. RAM (Random Access Memory)
  2. ROM (Read only Memory)
     1. RAM (Random Access Memory):-  इस मेमोरी को संक्षेप में रैम (RAM) कहा जाता है रैम (RAM) में स्टोर की जाने वाली सूचनाएं अस्थाई होती है और जैसे ही कंप्यूटर की बिजली बन कर दी जाती है वैसे ही वे समस्त सूचनाएं नष्ट हो जाती है।

2.ROM (Read only Memory):- इस मेमोरी को संक्षेप में रोम (ROM) कहा जाता है रोम (ROM) में स्टोर की जाने वाली सूचनाएं स्थाई होती है और कंप्यूटर को बंद करने के पश्चात भी सभी सूचनाएं मौजूद रहती है।

2. सहायक मेमोरी (Auxiliary Memory):- इस प्रकार की मेमोरी C.P.U. से बाहर होती है, इसलिए इसे वाह्य (external) या सेकेंडरी मेमोरी भी कहा जाता है। इस  मेमोरी की कीमत तुलनात्मक दृष्टि से बहुत कम और डाटा स्टोर करने की कि क्षमता (Capacity) बहुत अधिक होती है। इसमें एक ही कमी है इन माध्यमों में डाटा को स्टोर तथा प्राप्त करने में समय अधिक लगता है इसी कारण से हम ऐसी सूचनाएं स्टोर करते हैं जिन्हें लम्बे समय तक सुरक्षित रखना हो तथा जिनकी लगातार आवश्यकता  नहीं पड़ती हो।

नोट:-  सहायक मेमोरी का  उपयोग बैकअप (BACKUP) के लिए भी किया जाता है।

A.L.U. (Arithmetic & Logic Unit):- जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है CPU के लिए सभी प्रकार की अंक गणितीय क्रियाए अथवा गणनाएं और तुलनाएं इसी यूनिट में कि जाती है। यह  यूनिट ऐसे इलेक्ट्रॉनिक परिपथो  से बनी हुई होती है जिसमें सारी बाइनरी क्रियाए संपन्न होती है।

Control Unit:- यह  कंप्यूटर का सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भाग होता है। कंप्यूटर के सभी कार्य पर नजर रखता है और उनमें परस्पर  तालमेल बैठाने के लिए उचित आदेश भी देता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें