रविवार, 31 मई 2020

कम्प्यूटर की संरचना (Anatomy Of Computer) Part - 4


कंप्यूटर की संरचना (Anatomy of Computer) D.El.Ed. 1st Year. Part - 4 Video Link:-  https://www.youtube.com/watch?v=bslF3rRhBVE

कम्प्यूटर चलाने का ज्ञान: चालू एवं बंद करना, B.Ed. 1st Year EPC - 3 Part - 4, Video Link:-  https://www.youtube.com/watch?v=GfNYNNU9ipU&t=90s


कंप्यूटर से लाभ (Advantages of Computer)

कंप्यूटर के उपयोग करने से हमें अनेको लाभ प्राप्त होते हैं। 

  1. समय की बचत (Saving of Time):- ऐसे बहुत से कार्य होते हैं जिनको हाथ से करने में हमें कई घंटे या कई दिन लग जाते, कंप्यूटर की मदद  से कुछ ही मिनटों या घंटो में वह सभी कार्य संपन्न हो जाते हैं।
  2. धन की बचत (Saving of Money):- कंप्यूटर के द्वारा कोई भी कार्य कम समय और कम परिश्रम में  पूरा हो जाने के कारण धन की बहुत बचत होती है।
  3. कार्य क्षमता में वृद्धि (Increased functionality.) कंप्यूटर अपनी तेज गति और शुद्धता के साथ गणनाऍ करने के कारण बहुत से जटिल कार्य बिना गलती किए पूरा करता है जिससे मनुष्य की कार्य क्षमता बढ़ जाती है।
  4. रोजगार में वृद्धि (Increase in employment.):- कंप्यूटर के व्यापक उपयोग से इससे संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के नए-नए अवसर भी प्राप्त हुए हैं।
  5. जीवन स्तर में वृद्धि (Standard of Living):-  कंप्यूटर के उपयोग के कारण समाज के जीवन स्तर में बहुत सुधार हुआ है।
इन सभी के अलावा कंप्यूटर के और भी लाभ है जो निम्न है-

तेज़ गती

कंप्यूटर एक प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो किसी भी कार्य को बहुत  तेजी से संपन्न करता  है। हालांकि कंप्यूटर पर कार्य करने के लिए एक कंप्यूटर ऑपरेटर की जरूरत होती है। लेकिन एक कंप्यूटर 10 से 15 लोगों का काम अकेले कर सकता है और उसके साथ ही कंप्यूटर से किसी भी प्रकार की गलती बिल्कुल ना के बराबर होते है।

काम की शुद्धता

कंप्यूटर द्वारा किए गए कार्य  में अत्यधिक शुद्धता होती है। आप यह कह सकते है की कंप्यूटर  द्वारा किए गए काम में 99.99 प्रतिशत गलती नहीं होती है। अगर कोई गलती होती है तो वह कंप्यूटर ऑपरेटर की वजह से हो सकती है। कंप्यूटर द्वारा प्रोसेस किए गए डेटा में किसी  प्रकार की गलती कभी भी देखने को हमें नहीं मिल सकती है। 

 
कंप्यूटर से हानियां (Disadvantages of Computer)

इस संसार की प्रत्येक वस्तु में कई गुणों के साथ कुछ अवगुण भी होते हैं। कोई भी वस्तु हो उसमें फायदों के साथ-साथ नुकसान भी देखने को मिलता हैं। हालांकि ऐसा हो सकता है कि किसी भी चीज के फायदे अधिक हो और नुकसान कम। कंप्यूटर भी इसका अपवाद नहीं है। कंप्यूटर के फायदे तो बहुत हैं लेकिन फायदों के साथ-साथ कंप्यूटर के कई प्रकार के नुकसान भी है।  कंप्यूटर के अत्यधिक उपयोग से जहां रोजगार के नए-नए क्षेत्र उत्पन्न हुए वही बहुत से पुराने क्षेत्रों के रोजगार के अवसर घट गए हैं।इसके साथ ही साथ कंप्यूटर पर अत्यधिक निर्भरता भी मानव जाति के हित में नहीं है यदि हम उदाहरण की बात करें तो हम पाते हैं कि यदि बैंक के कार्य में कंप्यूटर की खराबी आ जाए तो सारा कार्य ठप हो जाता है और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।  कंप्यूटर के कुछ अवगुण निम्न हैं-

विवेक क्षमता का अभाव

कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग ने लोगों की मानसिक शक्ति को कमजोर किया है। क्योंकि पहले लोग सभी प्रकार की गणनाए अपने दिमाग से करते थे। लेकिन जैसे ही कंप्यूटर आया है कंप्यूटर द्वारा सभी गणनाए हो रही है। लोग अपने दिमाग का प्रयोग करना छोड़ रहे हैं। ऐसे में मनुष्य के दिमाग की  कसरत नहीं हो पाती और मानसिक तौर पर लोग कमजोर होते जा रहे हैं।

मनुष्य पर निर्भर

कंप्यूटर को स्वचालित मशीनकहा जाता है। लेकिन फिर भी एक कंप्यूटर को चलाने के लिए कम से कम एक ऑपरेटर की जरूरत अवश्य होती है। कंप्यूटर का कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जो मनुष्य द्वारा ऑपरेट किए बिना ही हो सके। क्योंकि कंप्यूटर द्वारा डाटा प्रोसेसिंग तभी संभव हो पाएगा जब मनुष्य द्वारा इनपुट डाला जाएगा। कंप्यूटर मुख्य रूप से मनुष्य पर निर्भर है और मनुष्य द्वारा ऑपरेट किया जाता है।


साफ-सुथरा वातावरण

कंप्यूटर के कार्य को संपादित करने के लिए एक साफ-सुथरे वातावरण की जरूरत पड़ती है। अन्यथा कंप्यूटर की कार्य क्षमता बहुत अधिक प्रभावित होती है और कंप्यूटर में कई प्रकार के वायरस और धूल-कण जमा हो जाते है जो कंप्यूटर में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न करते है।

बिजली की आवश्यकता 

  कंप्यूटर पर कार्य करने के लिए स्वच्छ वातावरण के साथ-साथ बिजली की भी आवश्यकता होती है। बिना बिजली के कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। हालांकि कई प्रकार की बैटरी के आधार पर कुछ समय तक कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन लंबे समय तक बिना  बिजली कंप्यूटर का इस्तेमाल नहीं होगा।

निष्कर्ष

कंप्यूटर के आने से वक्त कितना बदल चुका है ये आपसभी अच्छे से समझते हैं। पहले जहां किसी व्यक्ति को कोई कार्य करने के लिए महीनो लगते थे आज वही कार्य कंप्यूटर की मदद से कुछ सेकंडो या मिनटों  में किया जा सकता है, हालांकि कंप्यूटर एक मशीन है लेकिन यह मशीन किसी भी व्यक्ति से ज्यादा कार्य करने और अच्छा परिणाम देने को क्षमता रखता है। 
 
           यदि कंप्यूटर के उपयोग को लेकर यदि हम तुलना करें तो हम पाते हैं कि हानियों की तुलना में लाभों का पलड़ा बहुत ही भारी है। इसीलिए आज के परिपेक्ष्य में कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता ही जा रहा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें