गुरुवार, 2 फ़रवरी 2023

खानदानी रईस 😎



 जो खानदानी रईस हैं,

वो मिज़ाज रखते है नर्म अपना।

तुम्हारा लहजा बता रहा है,

तुम्हारी दौलत नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस हैं,

वो अपना गर्दन का चेन ढक कर रखते हैं।

तुम्हारा शर्ट के ऊपर लटकता चेन बता रहा है,  

तुम्हारी दौलत नई-नई है।


***


जो खानदानी फेसबुकिया हैं, 

वो रखते हैं खुला प्रोफाइल अपना।

आपका लॉक प्रोफाइल बता रहा है, 

ID नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस है, 

वो खाते हैं लिट्टी-चोखा।

तुम्हारा पिज्जा खाना बता रहा है,

तुम्हारी दौलत नई-नई है।


***


जिनका प्रेम विश्वास पवित्र है, 

उन्हे महाशिवरात्रि का इंतजार है। 

अगर तुम्हे 14 फरवरी का इंतजार है, 

मतलब तुम्हारा प्रेम नया-नया है।


***


जो खानदानी रईस हैं, 

वो चलाते हैं एक्टिवा, स्प्लेंडर।

तुम्हारी बुलेट बता रही हैं, 

तुम्हारी दौलत नई-नई है।


***

जो पुराने दामाद हैं, 

वो ससुराल में खा लेते हैं टिंडे और लौकी।

तुम्हारे प्लेट में पनीर बता रहा है,

तुम्हारी शादी नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस हैं, 

वो AMUL, MACHO से काम चलाते हैं।

तुम्हारा JOCKEY बता रहा है, 

तुम्हारी दौलत नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस हैं,

वो घूमते है बसों/ट्रेनों में।

ये चार पहिए की गाड़िया बता रही है 

तुम्हारी दौलत नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस हैं, 

वो भरते हैं पेट्रोल थोड़ा थोड़ा।

तुम्हारी फूल टैंकी बता रही हैं,

तुम्हारी दौलत नई-नई हैं!


***


जो खानदानी रईस हैं,

वो चाय में डुबो कर खाते हैं बिस्किट। 

तुम्हारी ग्रीन टी बता रही है,

तुम्हारी तोंद नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस हैं,

वो छुपा के खाते हैं दाल, चावल एवं सब्ज़ी।

तुम्हारी बिरयानी बता रही है, 

तुम्हारी दौलत नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस हैं, 

वो एयरपोर्ट पर चराते हैं भैंस अपना।

तुम्हारे शहर से उड़ता फ्लाइट बता रहा है, 

तुम्हारा एयरपोर्ट नया-नया है।


***


जो पुराने शादीशुदा होते है, 

वो अक्सर अलग ही बैठते है।

तुम्हारा चिपक के बैठना, 

बता रहा है कि बीवी नई-नई है।


***


जो खानदानी पति हैं, 

वो पत्नी से पिटते हुये रखते हैं मिजाज नर्म अपना।

तुम्हारी चीखें बता रही है, 

तुम्हारी शादी नई-नई है।


***


जो खानदानी रईस होते हैं, 

वो कीचड़ -मिट्टी से होली खेलते हैं।

हर्बल रंगों से होली खेलना बता रहा है,  

तुम्हारी दौलत नयी-नयी है।



साभार - सोशल मीडिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें