शनिवार, 19 सितंबर 2020

एडोब पेजमेकर (Adobe PageMaker)

 



Adobe PageMaker, D.El.Ed. 1st Year. F-12, Unit-3. B.S.E.B. Patna. Video Link:- https://www.youtube.com/watch?v=UcrEynEdQIc&t=1s

एडोब पेजमेकर (Adobe PageMaker)

              पेजमेकर डी.टी.पी. का प्रमुख सॉफ्टवेयर है। यह पुस्तकों के प्रकाशन के लिए सर्वाधिक प्रयोग किया जाता है। वर्तमान में इसका प्रचलित संस्करण 6.5 है। इसके द्वारा अक्षरों एवं लाइनों के बीच के स्पेश को कम ज्यादा किया जा सकता है तथा पृष्ठों की संख्या एक बार निश्चित करने के पश्चात् स्वत: ही चलती रहती है। इस सॉफ्टवेयर में टाइप मैटर के अलावा चित्रों का प्रयोग एवं उनमें संशोधन भी किया जा सकता है। पेजमेकर 6.5 में 14 टूल्स का प्रयोग किया जाता है। जिनका संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है:-

  • Pick Tool- इसके द्वारा किसी भी टाइप मैटर एवं चित्र को सलेक्ट करके उसका स्थान परिवर्तित किया जाता है। 
  • Type Tool- टाइप टूल द्वारा मैटर टाइप करते हैं। इस टूल का चुनाव करने के बाद पेज में जहाँ भी क्लिक करते हैं वहाँ करसर आ जाता है और उस स्थान पर मैटर टाइप कर सकते हैं तथा इस टूल द्वारा मैटर सलेक्ट करते हैं। 
  • Rotation Tool- इस टूल द्वारा मैटर या चित्र पर क्लिक करने पर मैटर के चारों तरफ नोड्स दिखने लगते हैं जिनकी सहायता से मैटर घुमाया जाता है। 
  • Crop Tool- इस टूल द्वारा चित्र के किसी भी भाग को काट सकते हैं तथा आवश्यता पड़ने पर उसे पुन: प्राप्त किया जा सकता है। 
  • Freehand line Tool- इस टूल द्वारा आवश्यकतानुसार रेखा खींच सकते हैं। 
  • Horizontal or Vertical Line Tool- आड़ी और खड़ी रेखा खींचने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।
  • Box Tool– बॉक्स टूल द्वारा किसी भी आकार में वर्ग एवं आयत बनाते हैं। 
  • Box Frame Tool- यह टूल ऐसे आयत एवं वर्ग फ्रेम बनाने का कार्य करता है जिसमें अलग से चित्र एवं टेक्स्ट लगाया जाता है। 
  • Ellipse Tool– इस टूल द्वारा किसी भी आकार में गोलाकृति बनायी जा सकती है। 
  • Ellipse Frame Tool- यह टूल गोल फ्रेम बनाता है जिसमें आवश्यकतानुसार चित्र एवं टेक्स्ट को रखा जा सकता है। 
  • Polygons Tool- पोलीगन टूल द्वारा सभी तरह के त्रिभुज, चतुर्भुज, पंचभुज, आदि बनाये जाते हैं। 
  • Polygons Frame Tool– इससे विभिन्न प्रकार के फ्रेम बनाकर उनमें चित्र आदि लगाये जा सकते हैं। 
  • Hand Tool- इस टूल द्वारा डिजाइन को ऊपर-नीचे एवं दायें-बायें किया जाता है। 
  • Zoom Tool- जूम टूल द्वारा डिजाइन के किसी भी भाग को बड़ा करके देखा जाता है। 
            उपर्युक्त टूल्स में अधिकतर टूल्स पर डबल क्लिक करने पर स्क्रीन पर डायलॉग बॉक्स आते हैं जिनमें विभिन्न प्रोग्राम लिखे रहते हैं और आवश्यकतानुसार उनका प्रयोग किया जा सकता है। इनके अतिरिक्त विभिन्न तरह के प्रभाव डालने एवं कार्य करने के मीनू बार में स्थापित  File, Edit, Layout, Type, Element, Utilities, View, Window और Help की सहायता ली जाती है। जैसे- File मीनू में नई फाईल खोलना, सेव करना, बन्द करना, पेज सेटअप, प्रिन्ट, आदि। Edit मीनू में कॉपी करना, कट करना, पेस्ट करना, आदि। Layout मीनू में पेज इन्सर्ट, गो टू पेज, पेज रिमूव एवं कॉलम गाइड, आदि। Type मीनू में फोन्ट, साइज, लीडिंग, टाइप स्टाइल, पैराग्राफ, अलाइनमेंट, आदि की तरह ही प्रत्येक मीनू के अलग-अलग सहायक मीनू होते हैं, जिनका उपयोग अलग-अलग कार्य करने के लिए किया जाता है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें