मंगलवार, 24 अगस्त 2021

मैं आज़ाद भारत १९४८ से लेकर २०१९ तक की बड़ी घटनाएं

1948 महात्मा गांधी की हत्या 

1948 कश्मीर के विवादित इलाके को लेकर पाकिस्तान के साथ युद्ध 

1951-52 कांग्रेस ने पहले आम चुनाव जीते, जवाहरलाल नेहरू पीएम 

1962 चीन के साथ युद्ध 

1965 कश्मीर पर पाकिस्तान के साथ भारत की दूसरी जंग 

1966 नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री बनीं 

1971 पाकिस्तान के साथ तीसरी जंग, बांग्लादेश अलग मुल्क बना 

1974 भारत ने पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया 

1975 इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की 

1984 सिख चरमपंथियों को स्वर्णमंदिर से बाहर निकालने के लिए सैन्य अभियान 

1984 इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने हत्या की 

1984 भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कारखाने से गैस लीक, हज़ारों की मौत

1991 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या, आत्मघाती हमलावरों का हाथ

1991  प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने आर्थिक सुधार कार्यक्रम शुरू किए

1992 हिंदू कट्टरपंथियों ने अयोध्या में मस्जिद को गिराया, कई जगह दंगे हुए 

1996 आम चुनावों में कांग्रेस की हार, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी 

1998 अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बीजेपी ने गठबंधन सरकार बनाई

1998 भारत ने परमाणु परीक्षण किए 

1999 वाजपेयी ऐतिहासिक यात्रा पर बस से पाकिस्तान के शहर लाहौर गए 

1999 भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल युद्ध 

2000 भारत की आबादी ने एक अरब का आंकड़ा छुआ 

2002 गोधरा में 59 हिंदू श्रद्धालुओं की ट्रेन की बोगी में आग से मौत, दंगे भड़के 

2004 कांग्रेस सत्ता में लौटी, मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने 

2006 भारत की सबसे बड़ी रोजगारी गारंटी योजना मनरेगा शुरू 

2006 भारत और अमेरिका के बीच परमाणु समझौता 

2007 प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी 

2008 चांद पर पहला अभियान, चंद्रयान-1 भेजा गया 

2008 आर्थिक राजधानी मुंबई पर चरमपंथी हमला 

2010 अयोध्या मुद्दे पर ज़मीन का हिंदू-मुसलमानों के बीच बंटवारे का फैसला 

2014 बीजेपी सत्ता में लौटी, नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने 

2016 नरेंद्र मोदी सरकार का नोटबंदी का फैसला 

2018 सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले में कहा- समलैंगिक संबंध अपराध नहीं है 

2019 जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर चरमपंथी हमला 

2019 जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म, विशेष राज्य का दर्जा भी छिना

2019 अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला


Sabhar:- BBC Hindi

Click here & Find More

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें