शनिवार, 6 जून 2020

ई-मेल की संरचना, Making own E-mail ID, Sending E-mails. B.Ed. & D.El.Ed.


E-mail की संरचना D.El.Ed. 1st Year. F-12 Unit-4. Video Link:- https://www.youtube.com/watch?v=hYj-x_arDDw&pbjreload=101

Making own E-mail ID, Sending E-mails, B.Ed.1st Year, EPC-3 Unit-2 Video Link:- https://www.youtube.com/watch?v=HKAh-8GM2J0

E-mail Address ( ईमेल पता):- ई-मेल के प्रत्येक उपयोगकर्ता को अपने ई-मेल खाते के लिए एक अनूठा नाम बनाना पड़ता है इस नाम को E-mail Address  के रूप में जाना जाता है।

                         E-mail Username@Domainname  के रूप में होता है।
For Examples,
                        उदाहरण के लिए- biswajeetk1@gmail.com
यहां biswajeetk1 उपयोगकर्ता के रूप में है और gmail.com Domain Name है।


  • User Name और Domain Name @ प्रतीक से अलग होते हैं।
  • E-mail Adders में रिक्त स्थान (Space) की अनुमति नहीं होती है।
ईमेल संदेश के घटक/अवयव (The Components of E-mails Addres)

  • From- प्रेषक का पता
  • To- संदेश प्राप्तकर्ता
  • CC- Carbon Copy(cc) की सहायता से हम कई लोगों को एक साथ E-mail Send कर सकते हैं इस प्रक्रिया में सभी लोग एक दूसरे की E-mail Adders को देख सकते हैं।
  • BCC- Black Carbon Copy (BCC) की सहायता से भी हम कई लोगों को एक साथ E-mail Send कर सकते हैं लेकिन इस प्रक्रिया में सभी लोग एक दूसरे की E-mail  Adders को नहीं देख सकते।
  • Subject- विषय यह E-mail के सटीक उद्देश्य को इंगित करता है।
  • Greeting- अभिवादन
  • Text- पत्र संदेश
  • Signature- हस्ताक्षर यह एक ईमेल संदेश का अंतिम भाग है' इसमें प्रेषक का नाम, पदवी, भौतिक पता, और संपर्क नंबर, इत्यादि। होते हैं।

E-mail के लाभ

 E-mail संचार का एक शक्तिशाली और विश्वसनीय माध्यम प्रमाणित हुआ है। E-mail के निम्नलिखित लाभ है-
  • विश्वसनीय (Reliable):- यह एक सुरक्षित माध्यम है इसमें संदेश उसी व्यक्ति तक पहुंचता है जिस तक हम पहुंचाना चाहते हैं।
  • सुविधाजनक(Convenient):- इसमें स्टेशनरी  की आवश्यकता नहीं होती है।
  • गति(Speed):- यह नेटवर्क पर भी निर्भर करता है।
  • सस्ता (Cheap):- इसके लिए सिर्फ नेटवर्क कनेक्शन की आवश्यकता होती है।
  • छापने योग्य,मुद्रणीय (Printable)
  • व्यापकता (Prevalence)
  • इससे विश्व के किसी भी भाग में बैठे व्यकित  को कुछ ही सेकंडों में  संदेश भेजा जा सकता है।
        E-mail एक सेवा है जो हमें इंटरनेट पर इलेक्ट्रॉनिक मोड में संदेश भेजने के लिए अनुमति देता है। यह  एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक संदेश होता है जो किसी नेटवर्क से जुड़े बिभिन्न कंप्यूटरों के बीच भेजा एवं प्राप्त किया जाता है जो की भौगोलिक रुप से हजारों मील दूर भी हो सकते हैं। E-mail को मेल सर्वर के माध्यम से भेजा जाता और प्राप्त किया जाता हैं। मेल सर्वर ऐसा कंप्यूटर होता है जिसका कार्य  E-mail को प्रोसेस करके उचित Client Computer तक भेजना होता हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें