मंगलवार, 2 जून 2020

WIKIPEDIA The Free Encyclopedia (विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश) B.Ed. 1st Year. EPC-3.


Wikipedia The free encyclopedia. B.Ed.1st Year. EPC-3 Munger University, Munger. Video Link:- https://www.youtube.com/watch?v=wnyuuwAitRM&list=PL9TVIXFOxWRqATIFwPJ605KEpILBq13Pk&index=64


WIKIPEDIA The Free Encyclopedia (विकिपीडिया एक मुक्त ज्ञानकोश) 

Wikipedia is a free Online Encyclopedia.
विकिपीडिया एक मुक्त ऑनलाइन विश्वकोश है।

विकिपीडिया को 15 जनवरी 2001 को शुरू किया गया था। इसके संस्थापक जिमी वेल्स (Jimmy Wales) और लैरी सेंगर (Larry Sanger)  है।

WIKI:-  A Website that allows Collaborative editing of its content and structure by its users.

WIKI:- विक्की एक ऐसी वेबसाइट जो अपने उपयोगकर्ता को अपनी सामग्री और संरचना को संपादन की अनुमति प्रदान करती है।
         विक्की का मतलब एक ऐसी वेबसाइट जो कि Allow (अलाउ) करती है किसी को भी कोई भी Content (कंटेंट) Add (ऐड), Delete (डिलीट) या Revise (रिवाइज) करने के लिए वह भी एक Web Browser (वेब ब्राउज़र) के इस्तेमाल से।

विक्की एक Hawaiian शब्द है जिसका अर्थ होता है- Fast (फास्ट) Quick  (क्विक) जल्द, तुरंत।

Internet में बहुत सारे Wikis हैं लेकिन उनमें से जो सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है वह है Wikipedia (विकिपीडिया)

Wiki How-  How to do Anything

Vikidia- 08-13 Years old Children.

Metapedia

       विकिपीडिया एक बहुत ही बड़ा Online Encyclopedia (ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया) है। इसमें करीब Millions (करोड़ों) से भी ज्यादा Articles(लेख) हैं और प्रत्येक दिन हजारों  Articles (आर्टिकल्स) को Add, Edit किया जाता है। विकिपीडिया इतना ज्यादा प्रसिद्ध website है कि इसे पूरी दुनिया के Top-10 Website  में जगह प्राप्त हुआ है।
       विकीपीडिया एक free Open Content Online Encyclopedia. (फ्री ओपन कंटेंट ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया) हैं जिसे बहुत सारेInternet User (इंटरनेट यूजर) के प्रयासों से तैयार किया गया है। इन्हें हम Wikipedians (विकिपीडियन्स) कहतें हैं। Wikipedians (विकिपीडियन्स) वे लोग होते हैं जो अपना समय निकालकर अपने ज्ञान के अनुसार Content (सामग्री) तैयार करते हैं और किसी Article (आर्टिकल) में यदि सुधार की आवश्यकता है तो वो भी इन्हीं लोगों के द्वारा किया जाता है। विकिपीडिया वेबसाइट को इतनी प्रसिद्धि दिला पाना किसी एक व्यक्ति के वश में नहीं था बल्कि पूरी दुनिया के सभी कोने से लोग इससे जुड़े हुए हैं और अपना ज्ञान इसमें सम्मिलित करते हैं।

Log in:-

विकीपीडिया को आप जैसे लोगों ने बनाया है। योगदान करने हेतु प्रवेश करें (LOGIN)

विकिपीडिया को Use करना उतना ही आसान है जितना कि E-mail और Blogs.

विकिपीडिया काम कैसे करता हैं?
(How Does Wikipedia Work)


           हजारों लोग प्रत्येक दिन विकिपीडिया पर Visit करते हैं और वह सभी साथ मिलकर विकिपीडिया की Community (समुदाय) बनाते हैं। वे सभी लोग जो विकिपीडिया साइट पर आते हैं वो अपना एक किरदार निभाते हैं। जैसे:-

  1. अधिकांश लोग जो विकिपीडिया को Visit  करते हैं वह Readers ही होते हैं उनका कार्य बस आर्टिकल्स को पढ़ना होता है।
  2. कुछ लोग विकिपीडिया पर आने के बाद राइटर्स बन जाते हैं और वहां मौजूद आर्टिकल में जरूरी बदलाव करते हैं या एक नया आर्टिकल लिखते हैं जो कि पहले से विकिपीडिया में उपलब्ध ना हो।
  3. कुछ वैसे भी लोग होते हैं जो विकिपीडिया पर Editor  (संपादक) बन जाते हैं अगर उन्हें कोई Error किसी पेज पर दिखाई पड़े तो वह उसी वक्त उसे Correct करते हैं।
  4. ऐसे कुछ लोग जो की बहुत समय से निरंतर ही Wikipedia Community (विकिपीडिया कम्युनिटी)(समुदाय) में अपना Contribution (कंट्रीब्यूशन) (योगदान) दे रहे हैं तो उन्हें विकिपीडिया भी Administrator privileges (प्रबंधक के फायदे) प्रदान करता है। इन Privileges (विशेषाधिकार) से वह बहुत से कार्य कर सकते हैं। जैसे:- किसी पेज को डिलीट करना, आईपी एड्रेस को ब्लॉक और अनब्लॉक करना इत्यादि।
  • Internet Protocol

Writers, Editors और Admins (व्यवस्थापक) सभी एक साथ मिलकर कार्य करते हैं।

Note:- यदि आप यह समझना चाहते हैं कि विकिपीडिया कार्य कैसे करता है तो आपको विकिपीडिया की कम्युनिटी में शामिल होना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें