बुधवार, 3 जून 2020

कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा की समझ (Understanding of the concept of makeshifter from salvage/junk.) D.El.Ed.2nd Year S-3




कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा की समझ
 (Understanding of the concept of makeshifter from salvage/junk.)

            शून्य निवेश या कम लागत में शिक्षण सहायक सामग्री (Teaching Learning Material) तैयार करने की विधि (जिसके माध्यम से बच्चे खेल-खेल में  शिक्षा प्राप्त करते हैं।) को हम कबाड़ से जुगाड़ की अवधारणा कह सकते हैं। 
 इस विधि के माध्यम से हम कई तरह की चीजें बना सकते हैं जिनमें से सबसे महत्वपूर्ण है।

Flash Card:-
                    A Card containing a small of information, held up for pupils to see, as an Aid to learning.

      एक कार्ड जिसमें छोटी-छोटी जानकारियां दर्ज होती है। इसका प्रयोग सीखने के लिए सहायता के रूप में विद्यार्थियों के बीच किया जाता है।

Flash Card (फ्लैश कार्ड) का उद्देश्य:- 
शून्य निवेश पर सहायक शिक्षण सामग्री तैयार करना।

Flash Card (फ़्लैश कार्ड) को तैयार करने के लिए आवश्यक सामग्री।

  • पुराना मोटा कागज
  • रंगीन टेप (Tape) फीता
  • स्केच पेन (Sketch Pen)
  • नए पुराने flash card  
  • तार (wire) इत्यादि।
फ़्लैश कार्ड के द्वारा गतिविधि:-

      Flash Card (फ़्लैश कार्ड) का प्रयोग उद्देश्य प्राप्ति के लिए विषयानुसार अलग-अलग T.L.M. के रूप में किया जाता है। इन कार्डो के द्वारा समानार्थी शब्द, विलोम शब्द, अंग्रेजी वाक्य बनाना, पशु-पक्षी, फल-फूल, इत्यादि की समझ और अर्थ को जानने के लिए प्रयोग में लाया जाता है।
        Flash Card (फ़्लैश कार्ड) के द्वारा शिक्षण को हम रुचिकर तो बना ही सकते हैं। उसके साथ-ही-साथ बच्चों की समझ की जांच भी की जा सकती है।

Flash Card का महत्व:-

  • शून्य निवेश या कम लागत में सहायक शिक्षण सामग्री (T.L.M.) को तैयार किया जा सकता है। खेल-खेल के माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा सकती है।
  • बच्चों की रुचि के अनुसार विषय आधारित शिक्षा उन्हें प्रदान की जा सकती है।
  • शिक्षण को और अधिक रुचिकर  बनाया जा सकता है।
  • शिक्षण सहायक सामग्री में एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में कार्य करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें