शुक्रवार, 10 नवंबर 2023

For Gym🏋️‍♂️ Lover🥰



व्यायाम🏋️‍♂️ तो हम भी करते है,

पर Abs वेब्स से दुरी हैं।

खाने में खाये खीरे-ककड़ी

यार!!! भला ऐसी क्या मजबुरी हैं।


एक जन्म इंसान का पाया

तो रखना रसगुल्लो से क्यों दुरी हैं।

हलवे की खुशबु, ऐसे महके!!!

जैसे महके कस्तूरी हैं।


थोड़ा वजन बढ़ेगा, बढ़ जाये...

ये सोच सब्र रख लेना तुम।

फिर चार समोसे खा कर,

ये कलाकंद चख लेना तुम।


मटर पनीर में शाही तड़का,

दाल मखनी का मक्खन देख।

खाले तु जी भर के इमरती,

यूँ जलेबिया देख-देख कर ना आँखे सेंक।


आरे!!! क्या कर लेगा एब्स बना कर

जो रहे ना कभी वर्षो तक।

केवल चर्बी ही वो साथी है,

जो रहती है मरने वाले सालो तक।


सुखी-सुखी चमड़ी सी खाल को Law Line बतलाना क्यों?

भूख मारकर मन को मारकर Dude Daan कहलाना क्यों?


 कुछ ना खा पीकर मित्र मेरे,

ताकत तुम कहां से लाओगे।

इस Diet Fiet के चक्कर में,

देख लेना...

एक दिन तुम मर जाओगे।


 साभार - सोशल मीडिया 

1 टिप्पणी: