मंगलवार, 22 जून 2021

F-10 पर्यावरण अध्ययन का शिक्षणशास्त्र D.El.Ed.1st Year B.S.E.B. Patna.

 


संदर्भ 
              हमारा परिवेश हमें बहुत कुछ सिखलाता है और अपने जीवन में हम प्रकृति से सीखे सिद्धान्तों व नियमों का बखूबी उपयोग करते हैं। "पर्यावरण अध्ययन" परिवेश को जानने-समझने का उपागम (Approach) है। 
        पर्यावरण अध्ययन मूलतः प्रकृति, उसका प्रभाव तथा मानवीय अन्तःक्रिया के फलस्वरूप प्रभावित प्रकृति का अध्ययन है। छोटी उम्र के बच्चों की बात करें तो हम पाते हैं कि उनके और पर्यावरण में अन्तःक्रिया समग्र रूप तथा सम्पूर्ण इकाई के रूप में होती है। इसलिए यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि प्रारम्भ में बच्चे अपने समीपस्थ पर्यावरण की वस्तुओं और घटनाओं पर चर्चा करें, अपनी सोच और समझ को व्यक्त करें। 
          इसलिए इस स्तर पर पाठ्यवस्तु उनके अपने शरीर, परिवार, घर तथा आस-पड़ोस से संबंधित रखा जाना चाहिए। पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण के दौरान हमें बच्चों की स्थानीय परिस्थिति व वातावरण के साथ-साथ वहाँ उपलब्ध स्थानीय संसाधन का भरपूर इस्तेमाल करना चाहिए। प्राथमिक स्तर पर शिक्षा के लिए पर्यावरण अध्ययन शिक्षण एक चुनौती है, क्योंकि यहाँ प्रकृति को ही प्रयोगशाला मानकर, कई छोटे-छोटे वैज्ञानिक प्रयोग कर उनकी जिज्ञासा और स्वयं करके सीखने, जानने-समझने के कौशल को बढ़ावा दिया जा सकता है। ऐसी स्थितियों में शिक्षक, बाल केन्द्रित एवं गतिविधि आधारित तकनीकों का उपयोग कर पर्यावरण शिक्षण को रोचक, अर्थपूर्ण एवं सार्थक कर सकते हैं। पर्यावरण अध्ययन का उद्देश्य बच्चों को प्रश्न गढ़ने व पूछने के मौके उपलब्ध कराना, उनकी जिज्ञासा को बढ़ानेवाले सवाल पूछना तथा उनकी मान्यताओं के औचित्य को समझना होना चाहिए। 
आसपास की वे सारी जैव-अजैव वस्तुएँ, परिस्थितियाँ, घटनाएँ, बल और क्रियाएँ जो हमारे जीवन को प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर प्रभावित करती हैं, पर्यावरण कहलाता है। पर्यावरण अध्ययन एक समावेशी विषय के रूप में स्थापित है, जिसे सामाजिक विज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान के आधार के स्वरूप में समझना आवश्यक है। प्राथमिक स्तर पर इसे तीन संदर्भो में समझा जा सकता है-

यथा:-

  पर्यावरण के बारे में शिक्षा। 

पर्यावरण के माध्यम से शिक्षा।

पर्यावरण के संवर्द्धन व संरक्षण के लिए शिक्षा।

          प्राथमिक स्तर पर समाज और विज्ञान के समेकित अध्ययन को पर्यावरण अध्ययन' कहा गया है। अतः इस स्तर पर विज्ञान और समाज विज्ञान के लिए अलग-अलग पाठ्यक्रम का प्रावधान नहीं किया जाता है। पर्यावरण अध्ययन के माध्यम से बच्चों में सामाजिक जीवन व वैज्ञानिक तथ्यों की बुनियादी समझ को विकसित करने का एक प्रयास है। प्राथमिक कक्षाओं में इसके अंतर्गत विभिन्न विषयों- विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, गणित व भाषा आदि की अवधारणाओं को, पर्यावरण का उपयोग करते हुए इनकी आधारभूमि तैयार की जाती है। 

         पर्यावरण अध्ययन के शिक्षण में कुछ बुनियादी बातों पर स्पष्टता आवश्यक है। जैसे बच्चे के पर्यावरण को मात्र भौतिक पहलुओं तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। पर्यावरण में उससे सम्बन्धित अमूर्त पहलुओं को भी शामिल किया जाए। साथ ही पर्यावरण की समझ में बच्चे की सीखने की असीम क्षमता को भी सराहा जाना चाहिए। अतः पाठ्यपुस्तक से परे बच्चों के पर्यावरण की समझ को भी शिक्षण का अंग बनाया जाना चाहिए।

उद्देश्य 

इस पाठ्यक्रम पर आधारित विषयवस्तु के शिक्षण के उद्देश्य निम्नलिखित है:- 

  • पर्यावरण अध्ययन के उद्देश्य व उसकी प्रकृति को समझते हुए बच्चों के बौद्धिक, बोधात्मक व संज्ञानात्मक क्षमता के विकास में उसके महत्व को पहचानना।
  • पर्यावरण अध्ययन में निहित अवधारणाओं व उनसे संबंधित तथ्यों का विश्लेषण करने का सामर्थ्य विकसित करना। 
  • अपने परिवेश के अनुभवों के आधार पर बच्चों में अवधारणाओं का विकास व परिष्करण के तरीके जानना व विकसित करना। 
  • कक्षा शिक्षण में संवाद व गतिनिधि के माध्यम से पर्यावरणीय प्रक्रियाओं और परिवर्तनों की व्याख्या करने की योग्यता प्राप्त करना । 
  • प्रकृति, व्यक्ति एवं समाज के विभिन्न पहलुओं की संरचना और प्रक्रियाएँ एवं उनके बीच के अंतर्सम्बंधों को जानने-समझने की जिज्ञासा व ललक उत्पन्न करना। 
  • व्यक्ति, परिवार, समुदाय, राष्ट्र एवं विश्व स्तर के मुद्दों को व्यापक संदर्भ में समझने की योग्यता विकसित करना। 
  • पर्यावरणीय परिघटनाओं में प्राकृतिक, भौगोलिक, सामाजिक , सांस्कृतिक आदि अलग-अलग पहलुओं को समझते हुए समेकित दृष्टिकोण विकसित करना। 
  • सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता के प्रति संवेदनशीलता, सहिष्णुता एवं समता-समरसता (Harmony) का भाव विकसित करना। 
  • लैंगिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विभेदों के प्रति संवेदनशील तथा समालोचनात्मक दृष्टि विकसित करना। 
  • बाल मनोविज्ञान व बच्चे कैसे सीखते हैं की समझ को व्यापक, तर्कपूर्ण एवं कमबद्ध करने का प्रयास करना। 
  • खोजी व करके सीखने की प्रवृति उत्पन्न करना तथा अंधविश्वासों एवं पूर्वाग्रहों Prejudices (Preconceived opinion that is not based on reason or actual experience) के प्रति सचेत करना। 
  • कक्षा शिक्षण व अन्य गतिविधियों द्वारा विद्यार्थियों को पर्यावरणीय समस्याओं एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनाना।  
  • दुर्घटनाओं/आपदाओं के समय उचित एवं तात्कालिक निर्णय लेने की क्षमता विकसित करते हुए बचाव व निदानात्मक उपायों पर भी समझ बनाना। 
  • पर्यावरण अध्ययन शिक्षण में विभिन्न शिक्षण-विधियों के उपयोग एवं उनके विकास करने की क्षमता, बढ़ाना। 
  • स्थानीय संसाधनों का सृजनात्मक उपयोग करते हुए शिक्षण सामग्रियों का निर्णय करना एवं उनमें आवश्यकतानुसार नवाचार कर उद्देश्यपूर्ण बनाना । 
  • सतत एवं व्यापक मूल्यांकन को पर्यावरण अध्ययन के संदर्भ में समझाते हुए उसके तरीके विकसित करना।


प्रश्न:- क्या कला का प्रयोग चिकित्सा के रूप में किया जा सकता है ?


 प्रश्न:- क्या कला का प्रयोग चिकित्सा के रूप में किया जा सकता है ?

उत्तर:- बच्चों को उनके संवेगों (Moments) से जोड़ने और विकसित करने के लिए कला चिकित्सा एक प्रभावी तरीका हो सकता है। 

         हम यह भी पाते हैं कि चित्रकला ऑटिज्म (Autism) से ग्रस्त बच्चों की अनुभूतियों को व्यक्त करने में सहायता प्रदान करता है जिससे वो अन्य तरीकों से व्यक्त करने में कठिनाई महसूस करते हैं। 

       Autism (आटिज्म) स्वलीनता, इसे आत्मविमोह के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी से ग्रस्त बच्चे किसी से ठीक से बातचीत नहीं कर पाते हैं और ना ही सामाजिक रूप से जुड़ जाते हैं। इलाज से लाभ हो सकता है लेकिन इसे पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सकता।

          उसी प्रकार जिन बच्चों ने डर जैसे:- युद्ध, महामारी, इत्यादि। का सामना किया हो उन्हें अपने प्रत्यक्ष अनुभवों को व्यक्त करने में कठिनाई होती है। किंतु कला के माध्यम से वेदना को आसानी से व्यक्त किया जा सकता है। ऐसी अनेक परिस्थितियों में कला बच्चों को उनके मन में उत्पन्न भावों को आसानी से प्रस्तुत कर सकती है। 

            आप एक क्रोधी कलाकार विरले ही पाएंगे क्योंकि एक कलाकार के पास अपने विचारों को कलात्मक अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत करने का एक आसान तरीका होता हैं।

          मुझे यहां एक घटना का स्मरण  हो रहा है। उक्त बातें लगभग 2015 या 16 की है जब पटना के गांधी मैदान में रावण दहन के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की मृत्यु हो गई थी। अगले दिन एक कार्टूनिस्ट के द्वारा एक कार्टून बनाया गया था जिसमें रावण रो रहा था और कह रहा था- हे राम!!!

         हम कला के द्वारा किसी रोगी को स्वस्थ तो करते ही हैं और साथ ही साथ कई तरह की सूचना एवं बातों को सार्थक तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं जो रोगी के मनोभावों को हर्षित कर सकता हैं और आप सभी को ज्ञात तो होगा ही कि जो व्यक्ति खुश रहता है वह जल्दी बीमार नहीं पड़ता। या यूं कह सकते हैं की उसे किसी तरह की मानसिक बीमारियां ग्रसित नहीं करती। इसीलिए आप सभी से आग्रह है कि कला के साथ जुड़े। जो भी कला आपको पसंद हो चाहे वह चित्रकला हो, संगीत कला हो, नृत्य कला हो या फिर नाटक कला। जिस कला में आपको मन लगता है प्रत्येक दिन में कम से कम 1 या 2 घंटे उस कला को जरूर समय दे। तभी आप स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रह सकते हैं।

Click Here & Find More.

F-1 समाज, शिक्षा और पाठ्यचर्या की समझ D.El.Ed.1st Year B.S.E.B. Patna.


 संदर्भ

              शिक्षा अपने बुनियादी रूप में समाजीकरण (socialization) की प्रक्रिया है। साथ ही, शिक्षा अपने क्रियात्मक रूप में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया है। आधुनिक समाज में इस प्रक्रिया का व्यवस्थापन या संचालन अनेक स्तर यथा माता-पिता, परिवार, पड़ोस, समुदाय, मीडिया तथा विद्यालय स्तर पर किया जाता है। इन संस्थाओं में विद्यालय का अपना एक महत्त्वपूर्ण स्थान है जो न केवल बच्चों और बचपन को अपनी समाजीकरण की संस्थायी प्रक्रिया के द्वारा गढ़ता है बल्कि यह प्रारम्भिक स्तर के समाजीकरण की संस्थाओं की भूमिकाओं को भी सतत् रूप से प्रभावित करता है। परिणामस्वरूप, यह समाज के सांस्कृतिक एवं बौद्धिक संदर्भो को भी पुननिर्मित करता है। सामाजिक दृष्टिकोण से विद्यालय प्रारम्भिक स्तर के संस्थाओं का विस्तार है जो न केवल एक समाज विशेष में बच्चे एवं बचपन को गढ़ने में सक्रिय भूमिका निभाता है बल्कि यह स्वयं भी सामाजिक विमर्शों एवं संदर्भो से नियंत्रित होता है। अनुभव के स्तर पर विद्यालय सामाजिक-सांस्कृतिक तथा ज्ञानात्मक संदर्भ में अंतःक्रियात्मक स्थान है जिसमें समस्त गतिविधियाँ बच्चे एवं बचपन के इर्द-गिर्द केन्द्रित होती हैं। बच्चे और बचपन से सम्बंधित ये अंतःक्रियाएँ समय व स्थान के सापेक्ष बहुल अर्थों को प्रतिबिम्बित करती हैं। साथ ही सीखने-सिखाने की प्रक्रिया के रूप में विद्यालयी शिक्षा निरन्तर ज्ञानमीमांसीय (Epistemological) relating to the theory of knowledge, especially with regard to its methods, validity, and scope, and the distinction between justified belief and opinion. प्रश्नों से भी मुखातिब होती रहती है। इस संदर्भ में अलग-अलग पृष्ठभूमियों से आने वाले बच्चों की विविधताओं को जानना तथा सीखने-सिखाने की प्रक्रिया में उन विविधताओं को स्थान देना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त विद्यालय तथा उसकी गतिविधियाँ विद्यालय के बाह्य स्थापित कारकों से भी प्रभावित व संचालित होती हैं। इस संदर्भ में विद्यालय, अभिभावक, समुदाय तथा समाज के मध्य अंतर्सम्बंधों की समझ व समीक्षा एक शिक्षक को अपनी कक्षा में बाल-केन्द्रित व लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने में समर्थ बनाती है। विद्यालयी सीखने-सिखाने की प्रकिया को आकार देनेवाली पाठ्यचर्या तथा बच्चों के आस-पास के संदर्भ को समेटे स्थानीय पाठ्यचर्या की समझ को इस विषयपत्र में शामिल किया गया है। साथ ही, शिक्षकों में अध्ययनशीलता तथा समीक्षात्मक चिंतन निर्मित करने के लिए कुछ चिंतकों की शिक्षा से सम्बंधित मूल रचनाओ को भी यहाँ लिया गया है।


उद्देश्य :-

इस पाठ्यक्रम पर आधारित विषयवस्तु के शिक्षण के उद्देश्य निम्नलिखित हैं :-

बच्चे और बचपन से सम्बंधित विभिन्न परिप्रेक्ष्यों की समझ को विकसित करना।

बचपन को आकार देनेवाले ऐतिहासिक, सामाजिक, राजनैतिक तथा सांस्कृतिक कारकों की भूमिकाओं को समझना।

विद्यालय की भूमिका को समाजीकरण के संदर्भ में विश्लेषित करने की समझ बनाना।

शिक्षा और ज्ञान के अवधारणा की समीक्षात्मक समझ विकसित करना।

भारतीय चिंतकों की शैक्षिक रचनाओं के आधार पर उनकी शैक्षिक विचारों से अवगत होना तथा समकालीन परिदृश्य में उन विचारों की सार्थकता की समीक्षा करना।

पाठ्यचर्या की समझ और स्थानीय पाठ्यचर्या की आवश्यकता एवं महत्व की समझ बनाना।

F-3 प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा D.El.Ed. 1st Year. B.S.E.B. Patna.


संदर्भ 

             यह वैज्ञानिक स्तर पर सिद्ध हो चुका है कि व्यक्ति के मस्तिष्क का 85-90 प्रतिशत तक विकास 05 वर्ष की आयु तक हो चुका होता है। मस्तिष्क का यह विकास व्यक्ति के सर्वांगीण विकास की बुनियाद तैयार करता है। इसलिए प्रारंभिक वर्षों में बच्चे को मिलने वाली देखभाल और शिक्षा की भूमिका महत्त्वपूर्ण हो जाती है। बच्चों के विकास तथा प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा अर्थात ईसीसीई E.C.C.E. (Early Childhood Care and Education) के संबंध में यह समझना आवश्यक है कि जिन बच्चों को उचित पोषण के साथ-साथ भरपूर स्नेह, सुरक्षा, बातचीत व खेल के अवसर, अभिव्यक्ति के अवसर, प्रेरणा तथा प्रोत्साहन प्राप्त होता है, उसका विकास बेहतर होता है। यही सब तो गुणवत्तापूर्ण प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों के आयोजन का आधार है। इनसे बच्चे के विकास के प्रमुख आयामों जैसे कि शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, भाषा संबंधी, सामाजिक, सृजनात्मक तथा सौन्दर्यबोध के विकास को दिशा प्राप्त होती है। जब बच्चों को यह सब प्राप्त होता है तो वे आगे चलकर न केवल विद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करते हैं, बल्कि एक व्यक्ति के रूप में भी जीवन में कहीं अधिक सफल सिद्ध होते है। 

          उपरोक्त चर्चा इस बात को रेखांकित करती है कि यदि हमें बच्चों को शिक्षा प्रदान करनी है तो इसकी शुरूआत प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा से ही करनी होगी। बिहार राज्य में भी प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में अभी बहुत कार्य किए जाने की आवश्यकता है। शिक्षा का अधिकार कानून, 2009 तथा राष्ट्रीय प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा नीति, 2013 के आलोक में यह आवश्यक है कि प्रत्येक शिक्षक इस तथ्य को समझें एवं इसके प्रति संवेदनशील हों कि हर बच्चे के लिए प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखमाल और शिक्षा अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। हमें इस दिशा में अभी बहुत प्रयास करने की आवश्यकता है जिससे कि सभी बच्चों को विद्यालय में प्रवेश से पहले इसके लिए तैयार होने के भरपूर अवसर प्राप्त हो। यह विषय इस दिशा में शिक्षकों को सूचना, समझ, कौशल तथा संवेदनशीलता प्रदान करने का प्रयास है।


उद्देश्य 

प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल से जुड़ी प्रमुख अवधारणाओं की समझ बनाना।

प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के पाठ्यचर्या तथा पाठ्यक्रम के माध्यम से बाल विकास के विभिन्न आयामों एवं इसके महत्त्व को समझना।

बिहार के संदर्भ में, प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा की वर्तमान स्थिति और प्राथमिक शिक्षकों की भूमिका पर समझ बनाना। 

शिक्षकों को कक्षा-कक्ष में प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के पाठ्यक्रम में प्रस्तावित अवधारणाओं के अनुरूप गतिविधियों के आयोजन के कौशलों को विकसित करना।

सोमवार, 21 जून 2021

लंगड़ा आम की प्रेम😍 कहानी✍️

 

           जैसे कि आप सभी को मालदाह आम के बाद लंगड़ा आम ही पसंद आता होगा तो चलिए आज के इस लेख में हम बात करते हैं उसके नामकरण एवं उसकी प्रेम💕 कहानी को......


        लंगडा👨🏽‍🦽आम🥭 को पहले तगड़ा💪 आम🥭 के नाम से जाना जाता था। उसका नाम लंगड़ा आम कैसे पड़ा आइए उसके बारे में चर्चा करते हैं...


          दशहरी जब जवान हो गई तब उसके पापा ने दशहरी आम का रिश्ता चौसा आम के साथ तय कर दिया। लेकिन तगड़ा आम दशहरी को दिलों-जान🥰 से चाहता था। वो रोज दशहरी के गली का चक्कर लगाने आ जाता था।


        एक दिन मौका देखकर वो दशहरी को प्रपोज💌 करने गया और चौसा ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद तगड़े की जो कुटाई हुई, पूछिए मत!!!! इस भयंकर कुटाई में तगड़ा का एक पैर टूट गया। तब से उसका नाम लंगड़ा👨🏽‍🦽आम🥭 पड़ गया..🤣🤣🤣

.

.

.

.

आज का मेरा पहला ज्ञान😊😁🤣


           आप प्रेम कहानी और नामकरण में ना पड़े। आम का मौसम है आम खाए और कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं कि आम और यह कहानी आपको कैसी लगी।

Click and Find More Article.

F-6 शिक्षा में जेण्डर और समावेशी परिप्रेक्ष्य D.El.Ed. 1st Year Bihar School Examination Board, Patna.


 संदर्भ

              किसी भी समाज के मानवीय होने की कसौटियों में से एक महत्वपूर्ण कसौटी यह है कि उसका दृष्टिकोण कितना समतामूलक (Egalitarian) है। समाज को समतामूलक बनाना शिक्षा का एक महत्वपूर्ण उददेश्य है। इस संदर्भ में, जेण्डर समानता तथा विशेष आवश्यकतावाले बच्चों को विद्यालय में सीखने के समान अवसर उपलब्ध कराने का विमर्श उभर कर आया है। यह गौर करनेवाली बात है कि स्त्री और पुरुष के बीच लिंगजनित भिन्नता प्राकृतिक है, लेकिन सामाजिक-सांस्कृतिक असमानता समाज द्वारा सृजित है। हमारे समाज में स्त्री और पुरुष के बीच असमानता को रचने के प्रयास बहुत पुराने और जटिल हैं, जिनकी शुरुआत बच्चे और उनके बचपन के विभिन्न संदर्भो में ही हो जाती है। शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के लिए जेण्डर आधारित असमानता की जड़ों और उससे उपजे दृष्टिकोण को समझना अति आवश्यक है। खासकर बिहार में लड़कियों की सामाजिक स्थिति तथा उनकी शिक्षा के अनेक संदर्भ इस लिहाज से देखे जा सकते हैं। इसके साथ ही, हमारे समाज में विशेष आवश्यकतावाले बच्चों (दिव्यांगजन) की शिक्षा के प्रति भी उपेक्षा और उदासीनता देखने को मिलती है। वर्तमान शैक्षिक मान्यताओं के अनुसार यह जरूरी है कि इन बच्चों की आवश्यकताओं के प्रति हमारा विद्यालय और शिक्षक तैयार हों तथा संवेदनशील बनें। इस विषयपत्र में समावेशी अवधारणा एवं जेण्डर को विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक प्रक्रियाओं के आलोक में समझने की कोशिश की जाएगी। साथ ही, इसकी समझ भी बनाएंगे कि समावेशी सामाजिक दृष्टिकोण एवं जेण्डर समानता के लिए शिक्षा किस प्रकार एक सशक्त माध्यम के तौर पर काम कर सकती है। 

उद्देश्य

इस पाठ्यक्रम पर आधारित विषयवस्तु के शिक्षण के उद्देश्य निम्नलिखित हैं :-

समाज के समावेशी परिप्रेक्ष्य की अवधारणा तथा आवश्यकता को समझना।

समाज में जेण्डर समानता की अवधारणा तथा औचित्य को समझना।

विशेष आवश्यकतावाले बच्चों (दिव्यांगजन) की आवश्यकतानुरूप शिक्षा के स्वरूप को समझना। 

विद्यालय के सीखने-सिखाने की प्रकिया को समावेशी परिप्रेक्ष्य एवं जेण्डर समानता आलोक विश्लेषित करना। 

विद्यालयी माहौल को समावेशी एवं जेण्डर समानता के अनुरूप निर्मित करने के तरीकों को समझना।

रविवार, 20 जून 2021

F-7 गणित का शिक्षणशास्त्र-1 (प्राथमिक स्तर) D.El.Ed. 1st Year Bihar School Examination Board, Patna.



 संदर्भ 

            गणित विद्यालयी स्तर पर एक अनिवार्य विषय है, परन्तु यह अधिकतर बच्चों के लिए मनपसंद विषय नहीं होता। गणित का नाम सुनते ही बच्चे व वयस्क दोनों घबराने लगते हैं। उन्हें बड़ी-बड़ी गणनाए, जटिल चित्रों का समावेश व अमूर्त और संदर्भहीन (Abstract and context less) तर्क याद आने लगते हैं। यह डर एवं व्याख्या दोनों ही अनुपयुक्त है। गणित विषय की समझ के विकास के साथ-साथ यह स्पष्ट हो गया है कि गणित सीखने का अर्थ संख्याओं के साथ फटाफट और सटीक गणना करना भर नहीं है। इसमें न केवल गणित के अन्य हिस्से शामिल हैं वरन् सोच के ऐसे तरीके विकसित करना शामिल है, जिसमें सीखने वाला तार्किक आधार पर विश्लेषण करना सीख पाए। उसमें संख्यात्मक समझ, मापने की समझ एवं आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण, तर्क व सिद्ध करने का अर्थ आदि शामिल है।

           यदि गणित शिक्षण के उद्देश्य में इन सबको और हमारे रोजमर्रा के अनुभवों के साथ संबंध जोड़ने को रखा जाए तो गणित की कक्षा-कक्ष की प्रक्रिया में बहुत बदलाव आएगा। इस पाठ्यक्रम में इन सब पर विमर्श करने का प्रयास है। यह पाठ्यक्रम व पाठ्य-सामग्री प्राथमिक स्तर के शिक्षकों में कक्षा शिक्षण के लिए विषयगत तैयारी, विषय की प्रकृति की समझ व बच्चों एवं उनके गणित सीखने की प्रक्रिया की समझ विकसित करेगा। अच्छे शिक्षण के लिए गणित की अवधारणाओं की समझ होनी चाहिए। यह भी पता होना चाहिए कि गणित की प्रकृति क्या है? उसमें ज्ञान को मानने के आधार क्या हैं? और बच्चे इसे कैसे सीखते हैं? 

          हाल में हुए शोधों के आधार पर, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2005 और बिहार पाठ्यचर्या की रूपरेखा-2008 में यह पुरजोर वकालत की गई है कि बच्चे जिज्ञासु होते हैं, लगातार सीखते हैं एवं स्वयं ज्ञान का निर्माण करते हैं। वे स्कूत आने से पहले बहुत कुछ जानते हैं और उन्हें किसी भी हालत में कोरी स्लेट नहीं माना जाना चाहिए। हर बच्चा अपने सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश के कारण कुछ समान गुणों के होते हुए भी अलग है। शिक्षक को बच्चों की बात को समझना व उनकी पृष्ठभूमि को समझकर उनके ज्ञान का कक्षा में उपयोग करना सीखने में कई तरह से मदद करनी चाहिए।

उद्देश्य 

इस पाठ्यक्रम पर आधारित विषयवस्तु के शिक्षण के उद्देश्य निम्नलिखित हैं:-

दैनिक जीवन में गणित की अवधारणाओं का उपयोग कर पाने के कौशल विकसित करना एवं उससे कक्षा में बच्चों के सीखने में मदद लेने के तरीके सोचना। 

बच्चे क्या जानते हैं , इसके बारे में समझना।

गणित की बुनियादी अवधारणाएँ और इनकी सीखे जाने की प्रक्रिया समझना, यथा-संख्या व उससे जुड़ी अवधारणाएँ, मापन की समझ एवं आकड़ों का प्रस्तुतिकरण आदि। 

गणित सीखने की प्रक्रिया के मुख्य पहलुओं को समझना व विभिन्न प्रत्ययों को सिखाने के लिए संभव तरीके सोच पाना।

Click Here & Find More Notes.