बुधवार, 2 फ़रवरी 2022

BPSC के द्वारा आयोजित कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के लिए सामान्य हिंदी का पाठ्यक्रम विश्लेषण, पिछले साल पूछे गए प्रश्न एवं उत्तर।


मुख्य परीक्षा 

सामान्य हिन्दी 

        कला एवं संस्कृति पदाधिकारी की भर्ती हेतु मुख्य परीक्षा में सामान्य हिन्दी का एक पत्र 100 अंकों का होगा, जिसकी परीक्षा की अवधि 03 घंटे की होगी सामान्य हिन्दी में -30 प्रतिशत लब्धांक (अंक) प्राप्त करना अनिवार्य होगा किन्तु मेधा निर्धारण के प्रयोजनार्थ इसकी गणना नहीं की जायेगी। इस पत्र में प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक (सेकेण्डरी) स्तर के होंगे। 

        इस परीक्षा में सरल हिन्दी में अपने भावों को स्पष्टतः एवं शुद्ध शुद्ध रूप में व्यक्त करने की क्षमता और सहज बोध शक्ति की जाँच समझी जायेगी।

अंको का विवरण निम्न प्रकार होगा :-

निबंध - 30 अंक  

व्याकरण 30 अंक   

वाक्य विन्यास - 25 अंक

संक्षेपण 15 अंक 

     हिन्दी परीक्षा के प्रश्नों का स्तर बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा राजपत्रित पदाधिकारियों हेतु वर्तमान में आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के समान होगा। 

BPSC के द्वारा 2018 में आयोजित मुख्य परीक्षा के हिंदी का प्रश्न पत्र एवं उसके उत्तर।👇

1. निम्नलिखित विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 500 शब्दों में निबंध लिखिए : 30 अंक 

(क) नारी शिक्षा का महत्त्व 

(ख) स्वतंत्रता का अर्थ स्वैराचार नहीं 

(ग) जीवन में गुरु का स्थान्  

(घ) मेरे सपनों का भारत 

(ङ) मेरी प्रिय पुस्तक 

(च) निजभाषा की उन्नति ही सब उन्नति का मूल है।

निम्नलिखित अवतरण का एक-तिहाई शब्दों में सार लिखते हुए  उसका उपयुक्त शीर्षक दीजिए : 15 अंक

       जिस जाति की सामाजिक अवस्था जैसी होती है, उसका साहित्य भी वैसा ही होता है। जातियों की क्षमता और सजीवता यदि कहीं प्रत्यक्ष देखने को मिल सकती है, तो उनके साहित्य-रूपी आइने ही में मिल सकती है। इस आइने के सामने जाते ही हमें तत्काल मालूम हो जाता है कि अमुक जाति की जीवनी शक्ति इस समय कितनी और कैसी है साथ ही भूतकाल में कितनी और कैसी थी। आप भोजन करना बंद कर दीजिए, आपका शरीर क्षीण हो जाएगा और कदाचित नाशोन्मुख होने लगेगा। इसी तरह रसास्वादन से अपने मस्तिष्क को मंत .........

............        ..

किसी काम का न रह जाएगा। सच ही, हमारी सामाजिक स्थिति गति का प्रतिबिंब साहित्य में दिखाई देता है। और साहित्य का प्रभाव हमारे मन और मस्तिष्क पर पड़ता है।. 

निम्नलिखित सभी अशुद्ध वाक्यों को शुद्ध कीजिए : 1x10

(क) देश में अनेकों नेता हैं। 

Ans.- देश में अनेक नेता हैं। 

(ख) मैं यह निबंध नहीं लिखा है। 

Ans.- मैंने यह निबंध नहीं लिखा है। 

(ग) मैं गाने की कसरत कर रहा हूँ। 

Ans.-  मैं गाने का अभ्यास कर रहा हूँ। 

(घ) शोक है कि आपने मेरे पत्रों का कोई उत्तर नहीं दिया। 

Ans.- दुःख है कि आपने मेरे पत्रों का कोई उत्तर नहीं दिया। 

(ङ)  लड़का मिठाई लेकर भागता हुआ घर आया। 

Ans.-  लड़का भागता हुआ मिठाई लेकर  घर आया। 

(च) मैंने एक वर्ष तक उसकी प्रतीक्षा देखी। 

Ans.-  मैंने एक वर्ष तक उसकी प्रतीक्षा की। 

            मैंने एक वर्ष तक उसकी राह देखी।

(छ) ऐसी एकाध बातें और देखने में आती हैं।

Ans.-  ऐसी कुछ बातें और देखने में आती हैं।

(ज) कृपया आप ही यह बताने की कृपा करें।

Ans.-  आप ही यह बताने की कृपा करें।

(झ) अंत में उसने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किया।

Ans.- अंत में उसने प्रार्थना पत्र पर हस्ताक्षर किये।

निम्नलिखित मुहावरे लोकोक्तियों में से किन्हीं पाँच का अर्थ  लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयुक्त कीजिए :- 3x5 = 15

(क) अंगूठा दिखाना  

Ans.- किसी वस्तु को देने से मना करना, अभिमान पूर्वक इनकार करना।

(ख) अपना उल्लू सीधा करना 

Ans.- मतलब निकालना, अपना प्रयोजन सिद्ध करना।

(ग) ऊँची दुकान फीके पकवान 

Ans.- ऊपरी दिखावा करना

(घ) कागजी घोड़े दौड़ाना  

Ans.- कोई विशेष प्रयास ना करके केवल कागजी कार्रवाई करते रहना।

(ङ) आम के आम गुठलियों के दाम 

Ans.- 2 गुना लाभ

(च) चिराग तले अँधेरा 

Ans.- अपनी दोष या कमी का न दिखना।

(छ) गुदडी का लाल 

Ans.- साधारण घर में जन्मा असाधारण गुणी या प्रतिभावान बालक।

(ज) मुंह की खाना 

Ans.- विपक्षी या विरोधी द्वारा अपमानित या परास्त होना।

(झ) तूती बोलना

Ans.- प्रभावशाली होना

(ञ) सिर उठाना 

Ans.- विरोध करना

संज्ञा की परिभाषा लिखकर उनके भेदों पर सोदाहरण प्रकाश डालिए।         10 अंक

Ans.-     संज्ञा उस विकारी शब्द को कहते है, जिससे किसी विशेष वस्तु, भाव और जीव के नाम का बोध हो, उसे संज्ञा कहते है। दूसरे शब्दों में- किसी प्राणी, वस्तु, स्थान, गुण या भाव के नाम को संज्ञा कहते है। 

जैसे- प्राणियों के नाम- मोर, घोड़ा, अनिल, किरण, जवाहरलाल नेहरू आदि । 

वस्तुओं के नाम- अनार, रेडियो, किताब, सन्दूक, आदि । 

स्थानों के नाम- कुतुबमीना , नगर, भारत , मेरठ आदि 

भावों के नाम- वीरता, बुढ़ापा, मिठास आदि 

संज्ञा के पाँच भेद होते है:-

 (1) व्यक्तिवाचक (Proper noun) 

(2) जातिवाचक (Common nou ) 

(3) भाववाचक (Abstract noun) 

(4) समूहवाचक (Collective noun) 

(5) द्रव्यवाचक ( Material noun) 

(1) व्यक्तिवाचक संज्ञा :- जिस शब्द से किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान के नाम का बोध हो उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। 

जैसे व्यक्ति का नाम - रवीना, सोनिया गाँधी , श्याम , हरि , सुरेश , सचिन आदि । 

वस्तु का नाम- कार , टाटा चाय , कुरान , गीता रामायण आदि । 

(2) जातिवाचक संज्ञा :- जिस शब्द से एक जाति के सभी प्राणियों अथवा वस्तुओं का बोध हो , उसे जातिवाचक संज्ञा कहते जैसे- लड़का , पशु - ,पक्षियों , वस्तु , नदी , मनुष्य , पहाड़ आदि । ' लड़का ' से राजेश , सतीश , दिनेश आदि सभी लड़कों का बोध होता है । ' पशु - पक्षियों ' से गाय , घोड़ा , कुत्ता आदि सभी जाति का बोध होता है । 

(3) भाववाचक संज्ञा :-  थकान, मिठास, बुढ़ापा, गरीबी, आजादी, हँसी, चढ़ाई, साहस, वीरता, आदि शब्द - भाव, गुण  अवस्था तथा क्रिया के व्यापार का बोध करा रहे हैं। इसलिए ये 'भाववाचक संज्ञाएँ' हैं। 

(4) समूहवाचक संज्ञा :- वह शब्द जिनसे किसी वस्तु या व्यक्ति के समूह होने का बोध होता हो, उन्हें समूहवाचक संज्ञा कहा जाता है। समूहवाचक संज्ञा को समुदायवाचक संज्ञा भी कहा जाता है। झुंड, मेला, परिवार, दल, सेना, कक्षा, मेला, भीड़, टुकड़ी, पुस्तकालय आदि इन शब्दों में हमें समूह होने का बोध होता है।

(5) द्रव्यवाचक संज्ञा:- वह शब्द जो किसी तरल, ठोस, अधातु, धातु, पदार्थ, द्रव्य आदि का बोध कराते हो, उन्हें द्रव्यवाचक संज्ञा कहा जाता है। द्रव्यवाचक संज्ञा अगणनीय होती है और इन्हें ढेर के रूप में तोली या मापी जाती है। पानी, घी, तेल, कोयला, चाँदी, सोना, फल, सब्जी, हिरा, लोहा, चीनी, आदि द्रव्य द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते है।

निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच के दो - दो पर्यायवाची शब्द लिखिए : 1x5 = 5 

(क) आकाश Ans.- अंबर, नभ

( ख ) कमल Ans.- पंकज, जलज

( ग ) तालाब Ans.- सरोवर, तदाका, जलाशय

( घ ) पुत्र . Ans.- सूत, बेटा, पुत, आत्मज।

( ङ ) पृथ्वी Ans.- धरती, धरनिय।

 ( च ) रात्रि Ans.- निशा, रात, राका।

( छ ) समुद्र Ans.- सागर, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, नीरनिधि, पयोधि, नदीश, नीरधि, वारिधि, अर्णव, उदधि, पयोनिधि, जलधाम, वारीश, पारावार, अब्धि।

( ज ) सिंह Ans.- शेर, केसरी।

( झ ) कपड़ा Ans.- पट, चीर, अम्बर।

( ञ  गणेश Ans.- विनायक, एकदंत।

निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच वाक्यांशों के लिए एकशब्द लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए :

 ( क ) जिसे चार भुजाएँ हैं। 

Ans.-  चतुर्भुज

( ख ) जिसके हृदय में दया नहीं है।

Ans.- निर्दयी


निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच सामासिक पर्दों का विग्रह करते हुए समास बताइए :   1x5 = 5 

(क) सेनापति - तत्पुरुष समास

( ख ) नील गाय - 

(ग) त्रिलोक - द्वगु समास

( घ ) वीणापाणि - बहुब्रीहि समास 

(ङ) राम - कृष्ण - द्वंद समास 

(च) माँ - बाप -  द्वंद समास 

(छ) जितेंद्रिय - कर्मधारय समास

( ज ) दूरागत 

( झ ) यथाक्रम - अव्ययी समास 

( ञ ) आजन्म -  अव्ययी समास 

 निम्नलिखित में से किन्हीं पाँच प्रत्ययों को चुनकर प्रत्येक से दो - दो शब्द बनाइए : 1x5 = 5

 (क) वाला - दूधवाला, साईकिलवाला, मतवाला. 

(ख) दार - चौकीदार, ईमानदार, ख़ुदार 

(ग) आई - महगांई, विदाई.

(घ) आहट - घबराहट, हिचकिचाहट, घबराहट.  

(ङ) आवट - बनावट, दिखावत.

(च) आवा - पहनावा, दिखावा.

(छ) पन - अपनापन, बचपन.

(ज) ता 

(झ) आल

(ञ) इक - धार्मिक, सात्विक.




विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण।


विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

आधा तीतर आधा बटेर का अर्थ है 
  1. उचित सामंजस्य का अभाव 
  2. रंग बिरंग होना 
  3. छोटा - बड़ा होना 
  4. बेमेल तथा बेढंगा होना 
गूलर का फूल होना का अर्थ है
  1. कभी - कभी दिखाई देना 
  2. कभी भी दिखाई न देना 
  3. स्पष्ट दिखाई देना 
  4. व्यर्थ की बात करना  
घाट-घाट का पानी पीना का अर्थ है 
  1. बहुत अनुभवी होना 
  2. अधिक लोगों से मित्रता करना 
  3. बहुत यात्रा करना 
  4. रोजगार के नये - नये अवसर तलाश करना 
टिप्पस लगाना का अर्थ है 
  1. झूठी बातें मिलाना 
  2. निशाना लगाना 
  3. सिफारिश करना 
  4. रिश्वत देना  
मधु जहर का घूँट पी कर रह गई। रेखांकित मुहावरे का अर्थ हैं -
  1. कड़वी दवा पीना 
  2. अपमानित होना  
  3. क्रोध को नियंत्रित करना
  4. व्यंग्य सहना 
वीरु और जय में चोली-दामन का साथ है। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. एक-दूसरे पर निर्भरता 
  2. एक-दूसरे से मित्रता 
  3. एक - दूसरे से शत्रुता
  4. एक-दूसरे से स्पर्धा  
इस वर्ष मेरा बैल भी मर गया और चोरी भी हो गई, इसी को कहते हैं .....। रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए।
  1. दाल में कुछ काला है 
  2. काला अक्षर भैंस बराबर 
  3. एक पंथ दो काज 
  4. कंगाली में आटा गीला  
राहुल ने तो आग में घी डालने का निश्चय किया। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है- 
  1. यज्ञ करना 
  2. रोशनी करना
  3. खुशी मनाना 
  4. उत्तेजित करना   
पुत्र की हरकतों से तंग आकर पिता ने उसे ............... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए। 
  1. कहीं का न रखा 
  2. तिलांजलि दे दी  
  3. ठिकाने लगा दिया 
  4.  घर से निकाल दिया 
अंधे की लकड़ी का अर्थ है 
  1. गँवार व्यक्ति 
  2. एकमात्र सहारा 
  3. अनपढ़ व्यक्ति
  4. बिल्कुल असमर्थ होना 
अंडे का शहजादा का अर्थ है 
  1. कमजोर व्यक्ति 
  2. अनुभवी व्यक्ति 
  3. अनुभवहीन व्यक्ति 
  4. चालक व्यक्ति 
दुःखी सुदामा को द्वारका में आया देख श्री कृष्ण ने उन्हें ....... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए। 
  1. ईद का चाँद बनाया 
  2. तारे तोड़कर ला दिए 
  3. सिर आँखों पर बिठाया 
  4. छाती से लगाकर रखा 
अक्ल का दुश्मन का अर्थ है 
  1. मित्र 
  2. शत्रु 
  3. महापंडित 
  4. महामूर्ख 
आगा - पीछा करना का अर्थ है 
  1. चापलूसी करना 
  2. हिचकना 
  3. उलट - फेर करना 
  4. दुविधा में पड़ना 
आँखें बिछाना का अर्थ है 
  1. प्रेम होना 
  2. प्रतीक्षा करना 
  3. झिड़की देना 
  4. आदर - सत्कार करना 
आकाश से बातें का अर्थ है 
  1. घमण्डी होना 
  2. आकाशवाणी होना 
  3. बहुत ऊँचा होना 
  4. अपने आप बोलते रहना 
काँटा बोना का अर्थ है 
  1. भेद प्रकट करना 
  2. संदेह करना 
  3. हानि पहुँचाना 
  4. प्यार करना 
कलम तोड़ना का अर्थ है 
  1. क्रोध दिखाना 
  2. भद्दी चीजें लिखना 
  3.  बहुत सुन्दर लिखना
  4. बहुत मेहनत करना 
गाल बजाना का अर्थ है-
  1. पिटाई करना 
  2. डींग हाँकना 
  3. क्रोधित होना 
  4. गाली देना
घुटने टेक देना का अर्थ है 
  1. विवाह करना 
  2. हार मानना 
  3. याद करना 
  4. कायर होना 
घर बसाना का अर्थ है 
  1. घर बनाना 
  2. विवाह करना 
  3. मदद  करना
  4. घर में रहना
कौड़ी को न पूछना का अर्थ है-
  1. निमंत्रण न देना 
  2. खतरे से बचाना  
  3. मदद न करना 
  4. निकम्मा समझना
चुल्लू भर पानी में डूबना का अर्थ है 
  1. बहुत अधिक हानि होना 
  2. बहुत अधिक दुःखी होना 
  3. बहुत अधिक लज्जित होना 
  4. बहुत अधिक निराश होना 
चेहरे पर हवाइयाँ उड़ना का अर्थ है 
  1. तेजी से चलना 
  2. जवाब न देना 
  3. घबरा जाना 
  4. क्रोधित होना 
ठन ठन गोपाल का अर्थ है 
  1. कंगाल 
  2. धनवान 
  3. बेकार 
  4. समय आने पर मुकर जाना
बाँसों उछलना का अर्थ है 
  1. अभद्र व्यवहार करना 
  2. पागल होना 
  3. प्रसन्न होना 
  4. अहंकार होना 
तालु में जीभ न लगना का अर्थ है 
  1. भूख से तड़पना
  2. चुप न रहना 
  3. प्यास से परेशान होना 
  4. स्वाद न मिलना

भाड़ झोंकना का अर्थ है 
  1. अनाज भूनना 
  2. मामूली कमाई करना 
  3. काम बिगाड़ना 
  4. व्यर्थ समय नष्ट करना 
मूछ मुंडाना का अर्थ है 
  1. बुरा - भला सुनाना 
  2. बनावटी बातें करना 
  3. अहंकारी होना
  4. हार मानना
सीधे मुँह बात न करना का अर्थ है
  1. नाराज होना
  2. फटकार सुनाना
  3. हार मानना
  4. घमण्ड करना 
लंगोटी में फाग खेलना का अर्थ है 
  1. पहलवानी करना  
  2. व्यायाम करना
  3. ब्रह्मचारी होना 
  4. दरिद्रता में आनन्द मनाना 
अब सुनीता के हाथ पीले करने का समय आ गया है। रेखाकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. विवाह करने का 
  2. अत्यधिक पिटाई करने का  
  3. सजाने का
  4. प्यार करने का 
मेरा बेटा आशीष मेरी आँखों का तारा है। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. बहुत बुद्धिमान 
  2. बहुत समझदार
  3. बहुत प्रिय 
  4. बहुत समझदार
अपना उल्लू सीधा करने का प्रयास का अर्थ है 
  1. स्वार्थ पूर्ति 
  2. बात बदलने का
  3. कपटी मित्र के लिए सही मुहावरा है 

बात तय थी , लेकिन ऐन मौके पर उसके इनकार करने से सारा काम रूक गया। रेखांकित वाक्यांश के लिए उपयुक्त मुहावरा 
  1. गुड़ गोबर करना 
  2. कल पड़ना
  3. खटाई में पड़ना
  4. अक्ल पर पत्थर पड़ना
मुंशी प्रेमचन्द उपन्यास सम्राट कहे जाते हैं, कथा क्षेत्र में उनका लेखन अति उत्तम है। रेखांकित वाक्यांश के लिए उपयुक्त मुहावरा है
  1. टोपी उछालना 
  2. कान काटना 
  3. तूती बोलना 
  4. कलम तोड़ना 
बच्चों की जरा सी शरारत पर विवेक ने ............... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरे का चयन कीजिए। 
  1. घर सिर पर उठा लिया 
  2. नाकों चने चबवा दिए 
  3. पीठ दिखा दी 
  4. हवाई किले बना लिए 
अंधों में काना राजा का अर्थ है 
  1. अज्ञानियों में अल्पज्ञान वाले का सम्मान होना 
  2. विद्वानों की सभा में मूर्ख का सम्मान होना 
  3. मूखों द्वारा विद्या की पूजा करना 
  4. दुष्टों की सभा में सज्जन का सम्मान होना 


मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न एवं BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण।



विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाने वाले मुहावरों से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रश्न

आसमान पर चढ़ाना का अर्थ है- 

  1. अत्यधिक अभिमान करना 
  2. कठिन काम के लिए प्रेरित करना
  3. बहुत शोर करना
  4. अत्यधिक प्रशंसा करना 

आँख की किरकिरी होना का अर्थ है- 
  1. अप्रिय लगना 
  2. कष्टदायक होना 
  3. धोखा देना 
  4. बहुत प्रिय होना 
लाल - पीला होना का अर्थ है- 
  1. मुद्राएँ बनाना 
  2. तेवर बदलना 
  3. रंग बदलना 
  4. क्रोध करना
सिर हथेली पर रखना का अर्थ है 
  1. वीरता का प्रदर्शन करना 
  2. मरने के लिए तैयार होना 
  3. पराजय स्वीकार कर लेना 
  4. अहं का विसर्जन करना 
अंतर के पट खोलना का अर्थ है 
  1. प्रशंसा करना 
  2. विवेक से काम लेना 
  3. भेद खोलना 
  4. अपमानित करना 
अंगूठी का नग होना का अर्थ है 
  1. बहुत सुन्दर 
  2. बहुत प्रिय  
  3. छिपा हुआ 
  4. अनुरूप जोड़ा होना 
काम काज में कोरा होना का अर्थ है 
  1. काम न करना 
  2. काम पूरा न करना 
  3. काम न जानना 
  4. काम समाप्त करना 
टस से मस न होना का अर्थ है
  1. कठोर हृदय होना 
  2. अनुनय - विनय से न पसीजना 
  3. जगह न बदलना 
  4. धैर्यपूर्वक सहन करना 
जुबान पर लगाम न होना का अर्थ है
  1. सर्वत्र अपनी वाग्मिता दिखाना 
  2. सदैव कठोर वचन कहना 
  3. स्पष्टवादी होना 
  4. अनावश्यक रूप से स्पष्टवादी होना 

टाँग अड़ाना का अर्थ है 

  1. बदनाम करना 
  2. गलत काम करना 
  3. बिना कारण लड़ना 
  4. अवरोध पैदा करना
मुँह का निवाला का अर्थ है 

  1. स्वादिष्ट एवं प्रियकर 
  2. बहुत आसान काम 
  3. अत्यन्त प्रिय 
  4. बहुत कठिन काम 

खो देना के लिए सही मुहावरा हैं

  1. हाथ मलना 
  2. हाथ साफ करना 
  3. हाथ कटाना 
  4. हाथ धोना 
समुद्र मंथन करना का अर्थ है 

  1. घोर तप करना
  2. उद्देश्य को प्राप्त करना 
  3.  दृढ़ प्रतिज्ञा करना 
  4. कठोर परिश्रम करना 
विरोध करना के लिए सही मुहावरा हैं

  1. सिर कटाना 
  2. सिर झुकाना 
  3.  सिर चढ़ाना 
  4. सिर उठाना 
अगर - मगर करना का अर्थ है 
  1. व्यर्थ समय गँवाना 
  2.  इधर की बात उधर करना 
  3. बहाने बनाना
  4. कपट करना 

अग्नि परीक्षा देना का अर्थ है

  1. दृढ़ निश्चय करना 
  2. कठोर तप करना 
  3. साहसपूर्वक सामना करना
  4. कठिन परिस्थिति में पड़ना

 बुरी तरह हारना के लिए सही मुहावरा है

  1. मुँह खून लगना 
  2. मुँह की खाना 
  3. मुँह ताकना 
  4. मुँह उतरना
नाश कर देना के लिए मुहावरा है

  1. पानी में आग लगाना 
  2. पानी फेर देना
  3. पानी भरना
  4. पानी - पानी होना 

छाती पर मूँग दलना का अर्थ है 

  1. कर्जा वसूल करना 
  2. कठिन काम करना 
  3. बात - बात पर लड़ना 
  4. पास रहकर दुःख देना 
तीर मारना का अर्थ है 

  1. युद्ध - कला में निपुण होना 
  2. बड़ा काम करना 
  3. शिकार करना
  4. धन कमाना 
तेली का बैल होना का अर्थ है 

  1. बुरी तरह काम में लगे रहना 
  2. काम करने से बहाना करना 
  3. मन लगाकर काम नहीं करना 
  4. निर्धन होना 
युद्ध में मृत्यु पाना के लिए सही मुहावरा है 

  1. काम आना 
  2. देर हो जाना 
  3. काम तमाम करना
  4. डेरा उठ जाना 

 भ्रष्ट नेताओं के कारण कांग्रेस चुनाव हार गयी इसके लिए सही मुहावरा है 

  1. अन्तर पट खुलना 
  2. अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना 
  3. भूत भगाना 
  4. लुटिया डूब जाना
कान फूंकना का अर्थ है

  1. चौकन्ना करना 
  2. जादू - टोना करना 
  3. चुगली करना 
  4. दीक्षित करना 
मालूम होता है तुम्हारे यहाँ रहने का संयोग समाप्त हो गया है। रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है 

  1. नाता टूट जाना 
  2. डेरा उठ जाना 
  3. अन्न जल उठ जाना 
  4. हाथ तंग होना  
अरुण ने परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए बहुत परिश्रम किया। रेखांकित वाक्यांश के लिए सही मुहावरा है

  1. जान पर खेलना 
  2. एंड़ी चोटी का जोर लगाना 
  3. लोहे के चने चबाना 
  4. लुटिया डुबाना
आँख का नीर (पानी) ढल जाना का अर्थ है 

  1. मरते समय आँसू बहाना  
  2. निर्लज्ज हो जाना 
  3. निरुत्साहित होना 
  4. निष्प्रभ होना 


कच्चे घड़े पानी भरना का अर्थ है

  1. कमजोर से मदद की अपेक्षा करना 
  2. ठीक ढंग से काम न करना 
  3. कठिन काम करना 
  4. मूर्खतापूर्ण कार्य करना 
छक्के छुड़ाना का अर्थ है 

  1. क्रिकेट के खेल का एक नियम 
  2. हराना 
  3. घायल करना 
  4. परेशान करना
चाँदी का ऐनक लगाना का अर्थ है 
  1. घूस लेकर ही किसी का काम करना 
  2. खूब लाभ होना 
  3. किसी - न - किसी प्रकार प्रतिष्ठा बनाए रखना 
  4. बहुत अमीर होना 
दाम लगाना का अर्थ है- 
  1. मूल्य आँकना 
  2. लागत मात्र देना 
  3. पूरी कीमत देना
  4. मोल - भाव करना 

तोते की तरह आँखें फेरना का अर्थ है -

  1. पुराने संबंधों को एकदम भुला देना 
  2. किसी रोग से बुरी तरह ग्रस्त होना 
  3. दोस्त के साथ विश्वासघात करना
  4. बिना सोचे - समझे निर्णय लेना  
दिन को दिन और रात को रात न समझना का अर्थ है 

  1. सूर्योदय से रात्रि पर्यन्त अथक कार्य करना 
  2. वास्तविकता को समझने की कोशिश ही न करना 
  3. यथार्थ से अवगत न होना 
  4. कोई बड़ा काम करते समय अपने सुख आराम का कुछ भी ध्यान न रखना 
पौ बारह होना का अर्थ है- 

  1. दाव हारना 
  2. लाभ ही लाभ होना 
  3. कार्य सिद्ध होना 
  4. सुबह हो जाना 
रीढ़ टूटना का अर्थ है 

  1. आधार ही न रहना 
  2. कमज़ोर होना 
  3. निराश हो जाना 
  4. दुर्दशाग्रस्त होना 

मखमली जूते मारना का अर्थ है 

  1. मीठी बातों से लज्जित करना 
  2. व्यंग्य करना 
  3. धनी व्यक्ति को प्रताड़ित करना 
  4. अपमानित करना 
सुबह शाम करना का अर्थ है 

  1. समय व्यतीत करना 
  2. टाल - मटोल करना 
  3.  दिन - रात काम करना 
  4. आवारागर्दी करना
शैतान की आँत का अर्थ है -

  1. अत्यन्त धूर्त व्यक्ति 
  2. बहुत लंबी वस्तु 
  3. अत्यन्त नगण्य वस्तु 
  4. अत्यन्त लाभदायक वस्तु 
सूरत नजर आना का अर्थ है 

  1. गुण प्रकट होना 
  2. बहुत दिनों के बाद दिखाई पड़ना
  3. उपाय सूझना
  4. वास्तविकता का पता चलना
हाथ ऊँचा होना का अर्थ है
  1. युद्ध में विजय प्राप्त कर लेना 
  2. दान आदि के लिए मन में उदारता का भाव होना 
  3. अत्यधिक प्रतिष्ठित 
  4. किसी को मारने के लिए हाथ उठाना 

अंगूठा चूमना का अर्थ है 

  1. इंकार करना 
  2. नासमझी दिखाना 
  3. तिरस्कार करना 
  4. खुशामद करना 
अक्ल का पुतला का अर्थ है 

  1. बहुत बुद्धिमान 
  2. अत्यन्त धूर्त   
  3. बहुत चतुर 
  4. अत्यन्त मूर्ख 
बरसात में मच्छर नाक में दम कर देते हैं। रेखांकित मुहावरे का अर्थ है 
  1. सोने न देना 
  2. प्रदूषण फैलाना 
  3. सांस न लेने देना 
  4. बहुत परेशान करना 

गागर में सागर भरना का अर्थ है 

  1. सरस दोहों की रचना करना 
  2. मूर्खतापूर्ण काम करना 
  3. असंभव काम करना
  4. थोड़े शब्दों में अधिक कहना 
चादर के बाहर पैर पसारना का अर्थ है

  1. आराम की नींद सोना  
  2. आत्मप्रशंसा करना 
  3. क्षमता से अधिक व्यय करना 
  4. बढ़ा चढ़ाकर बाते करना 
जौहर खुलना का अर्थ है 

  1. गुस्सा होना 
  2. जौहर टूट जाना 
  3. परीक्षा होना 
  4. भेद का पता लगना
ढपोर शंख का अर्थ है 

  1. सब संबंध छोड़ देना 
  2. विख्यात होना 
  3. काँपने लगना 
  4. बेवकूफ 
दिल पक जाना का अर्थ है 

  1. अच्छा लगना 
  2. अत्यन्त पीड़ित होना
  3.  प्रेम न होना 
  4. कष्ट पहुँचना

पेट में दाढ़ी होना का अर्थ है 

  1. भेद न लगने देना  
  2. वस्तु का सही स्थान पर न होना 
  3. अप्राकृतिक व्यवहार होना 
  4. छोटी उम्र में ही बुद्धिमान होना 
नौ - दो ग्यारह होना का अर्थ है  

  1. निशाना बन जाना 
  2. धोखे में पड़ना 
  3. रफूचक्कर होना 
  4. मिलकर कार्य करना
विहंगम दृष्टि का अर्थ है 

  1. सरसरी दृष्टि 
  2. सम्यक् दृष्टि 
  3. गहरी दृष्टि 
  4.  पैनी दृष्टि 
नाक पर सुपारी तोड़ना का अर्थ है 

  1. इज्जत उतार देना 
  2. बहुत परेशान करना
  3. घृणा प्रकट करना 
  4. असंभव कार्य करना
पानी पीकर घर पूछना का अर्थ है 

  1. अनोखा काम करना 
  2. काम निकलने के बाद सोचना 
  3. आराम से विचार करना 
  4.  विपरीत काम करना
भयभीत होना के लिए सही मुहावरा हैं

  1. कलेजे पर साँप लोटना 
  2. कलेजा धक-धक करना
  3. कलेजे पर पत्थर पड़ना 
  4. कलेजा मुँह को आना 

किसी वस्तु का आवश्यकता से कम होना के लिए सही मुहावरा है

  1. ऊँट के मुँह में जीरा
  2. ओस के चाटे प्यास न बुझना 
  3. एक अनार सौ बीमार 
  4. अंगुली चाटना 

पुलिस के द्वारा की गई नाकेबन्दी की वजह से डाकुओं की ....... रिक्त स्थान के लिए उपयुक्त मुहावरा है 

  1. नानी मर गई 
  2. जान के लाले पड़ गए हैं 
  3. तरकीब काम नहीं कर रही है 
  4. ऐसी - तैसी हो रही है 



मिथकीय/ऐतिहासिक नामों से संबद्ध मुहावरे (Idioms) BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण।



मुहावरे (Idioms) 

        मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है - बातचीत करना या उत्तर देना। हिन्दी भाषा में मुहावरा को 'वाग्धारा' कहते हैं लेकिन यह सामान्य बोलचाल की भाषा में अधिक प्रचलित नहीं है। 

मुहावरा क्या होता है? What is the Idioms?

जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़ कर किसी विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है उसे हम मुहावरा कहते है।

When a phrase gets stuck in a particular meaning leaving its general meaning, we call it an idiom.

      यदि उदाहरण की बात की जाए तो 'श्री गणेश करना' का अर्थ है- 'शुरू करना', 'ईद का चाँद होना' का अर्थ है- 'बहुत दिनों बाद दिखाई देना', 'चार चाँद लगाना' का अर्थ है 'प्रतिष्ठा बढ़ाना'

      आज के इस लेख में हम विशेष करके मिथकीय/ऐतिहासिक नामों से संबंधित मुहावरों पर चर्चा करेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं लेख को और देखते हैं कुछ ऐतिहासिक मुहावरों को.......

  • अलाउद्दीन का चिराग - आश्चर्यजनक वस्तु 
  • इन्द्र का अखाड़ा - रास-रंग से भरी सभा  
  • इन्द्रासन की परी - बहुत सुंदर स्त्री
  • कर्ण का दान - महादान
  • कारू का खजाना - अतुल धनराशि
  • कुबेर का धन/कोश - अतुल धनराशि
  • कुम्भकर्णी नींद - बहुत गहरी, लापरवाही की नींद 
  • गोबर गणेश - मुर्ख, बुद्ध, निकम्मा
  • गोरख धंधा  - बखेड़ा, झंझट 
  • चाणक्य नीति  - कुटिल नीति 
  • छुपा रुस्तम - असाधारण किन्तु अप्रसिद्ध गुणी
  • तीसमार खां बनना - अपने को बहुत शूरवीर समझना और शेखी बघारना 
  • तुगलकी फरमान - जनता की सुविधा असुविधा का ख्याल किये बिना जारी किया गया शासनादेश 
  • दुर्वासा का रूप - बहुत क्रोध करना 
  • दुर्वासा का शाप  - उग्र श्राप
  •  धन-कुबेर - अधिक धनवान
  • नादिरशाही हुक्म - मनमाना हुक्म
  • नारद मुनि इधर - उधर की बातें कर कलह कराने वाला व्यक्ति 
  • परशुराम का कोप - अत्यधिक क्रोध
  • पांचाली चीर - बड़ी लंबी, समाप्त न होनेवाली वस्तु 
  • ब्रह्म पाश/फांस - अत्यधिक मजबूत फंदा 
  • भगीरथ प्रयत्न - बहुत बड़ा प्रयत्न 
  • भीष्म प्रतिज्ञा - बहुत बड़ा प्रयत्न 
  • महाभारत - कठोर प्रतिज्ञा 
  • महाभारत मचना - भयंकर झगड़ा, भयकर युद्ध  
  • महाभारत मचाना - भयकर युद्ध, खूब लड़ाई-झगड़ा होना 
  • यमलोक भेजना - मार डालना 
  • राम बाण - तुरन्त प्रभाव दिखाने या कभी न चूकने वाली चीज 
  • राम राज्य - ऐसा राज्य जिसमें बहुत सुख हो 
  • राम कहानी - अपनी कहानी, आपबीती
  • राम जाने - मुझे नहीं मालूम, एक प्रकार  का शपथ खाना 
  • राम नाम सत्त हो जाना – मर जाना 
  • रामबाण औषध - अचूक दवा
  • राम राम करना - नमस्कार करना, भगवान का नाम जपना 
  • लंका ढहाना - किसी का सत्यानाश कर देना 
  • लंका काण्ड - भयंकर विनाश  
  • श्री गणेश करना  - आरंभ होना 
  • सनीचर सवार होना -  दुर्भाग्य आना, बुरे दिन आना 
  • सुदामा की कुटिया - गरीब की झोंपड़ी 
  • हम्मीर हठ - अनूठी आन 
  • हातिमताई प्रश्न - दानशील, परोपकारी 
  • लक्ष्मण रेखा - अलघ्य सीमा या मर्यादा 
  • विभीषण - घर का भेदी/भेदिया 
  • शेखचिल्ली के इरादे – हवाई योजना, अमल में न आने वाले (कार्य रूप में परिणत न होने वाले) इरादे वाले

मुहावरे (Idioms) BPSC मुख्य परीक्षा के अंतर्गत सामान्य हिंदी व्याकरण।

 


 मुहावरे (Idioms) 

मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है - बातचीत करना या उत्तर देना। हिन्दी भाषा में मुहावरा को 'वाग्धारा' कहते हैं लेकिन यह सामान्य बोलचाल की भाषा में अधिक प्रचलित नहीं है। 

मुहावरा क्या होता है? What is the Idioms?

जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़ कर किसी विशेष अर्थ में रूढ़ हो जाता है उसे हम मुहावरा कहते है।

When a phrase gets stuck in a particular meaning leaving its general meaning, we call it an idiom.

 यदि उदाहरण की बात की जाए तो  'श्री गणेश करना' का अर्थ है- 'शुरू करना', 'ईद का चाँद होना' का अर्थ है- 'बहुत दिनों बाद दिखाई देना', 'चार चाँद लगाना' का अर्थ है 'प्रतिष्ठा बढ़ाना'

मुहावरे (वर्णक्रमानुसार) 

अ :- 
  • अक्ल का दुश्मन - मूर्ख 
  • अक्ल चरने जाना - बुद्धि की कमी होना 
  • अन्न - जल (या दाना - पानी) उठना - जीविका न रहना, रहने का संयोग न होना, तबादला या स्थान परिवर्तन होना 
  • अपना उल्लू सीधा करना - बेवकूफ बनाकर काम निकालना 
  • अपने पाँव में आप कुल्हाड़ी मारना - जान - बूझकर आफत में पड़ना 
  • अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना - अपनी तारीफ आप करना
  • अगिया बैताल- क्रोधी 
  • अढ़ाई चावल की खिचड़ी अलग पकाना - सबसे अलग रहना 
  • अंगारों पर पैर रखना - अपने को खतरे में डालना, इतराना 
  • अंगारों पर लोटना- क्रुद्ध होना 
  • अक्ल का अजीर्ण होना आवश्यकता से अधिक अक्ल होना (व्यंग्य) 
  • अक्ल दंग होना - चकित होना 
  • अक्ल का पुतला – बहुत बुद्धिमान 
  • अन्त पाना – भेद पाना 
  • अन्तर के पट खोलना - विवेक से काम लेना 
  • अक्ल के घोड़े दौड़ाना – कल्पनाएँ करना 
  • अपनी डफली आप बजाना - अपने मन की करना 
  • अन्धे की लकड़ी – एकमात्र सहारा 
  • अन्धों में काना राजा - अज्ञनियों में अल्पज्ञान वाले का सम्मान होना 
  • अंक भरना - लिपट लेना 
  • अंग टूटना - बहुत थक जाना 
  • अंकुश देना - दबाव डालना 
  • अंग में अंग चुराना- शरमाना 
  • अंग - अंग फूले न समाना - आनंदविभोर होना 
  • अंगार बनना - लाल होना, क्रोध करना 
  • अँचरा पसारना - माँगना, याचना करना 
  • अंडे का शाहजादा - अनुभवहीन 
  • अठखेलियाँ सूझना – दिल्लगी करना 
  • अँधेर नगरी - जहाँ धाँधली और अन्याय होता है 
  • अँधेरे मुँह - प्रातः काल, तड़के 
  • अक्ल पर पत्थर पड़ना - बुद्धिभ्रष्ट होना 
  • अड़ियल टट्टू - रूक - रूक कर काम करना 
  • अपना घर समझना - बिना संकोच व्यवहार 
  • अपना - सा मुँह लेकर रह जाना - शर्मिन्दा होना 
  • अपने पैरों पर खड़ा होना – स्वावलम्बी होना 
  • अड़चन डालना - बाधा उपस्थित करना 
  • अरमान निकालना - इच्छाएँ पूरी करना 
  • अरण्य चन्द्रिका – निष्प्रयोजन पदार्थ
आ :-
  • आकाश - पाताल एक करना - अत्यधिक उद्योग/परिश्रम करना 
  • आकाश से तारे तोड़ना - कठिन कार्य करना 
  • आकाश से बातें करना – बहुत ऊँचा होना 
  • आकाश छूना - बहुत ऊँचा होना 
  • आग का पुतला - क्रोधी 
  • आग पर आग डालना - जले को जलाना 
  • आग पर पानी डालना - क्रुद्ध को शांत करना, लड़नेवालों को समझाना-बुझाना 
  • आग पानी का बैर - सहज वैर 
  • आग बबूला होना – अति क्रुद्ध होना 
  • आग बोना – झगड़ा लगाना 
  • आग में घी डालना – झगड़ा बढ़ाना, क्रोध भड़काना 
  • आग लगाकर तमाशा देखना - झगड़ा खड़ाकर उसमें आनंद लेना 
  • आग लगाकर पानी को दौड़ना - पहले झगड़ा लगाकर फिर उसे शांत करने का यत्न करना 
  • आग लगने पर कुआँ खोदना - पहले से करने के काम को ऐन वक्त पर करने चलना 
  • आग से पानी होना - क्रोध करने के बाद शांत हो जाना 
  • आग में कूद पड़ना - खतरा मोल लेना 
  • आग उगलना- क्रोध प्रकट करना 
  • आन की आन में - फौरन ही 
  • आन रखना - मान रखना 
  • आटे - दाल का भाव मालूम होना - सांसारिक कठिनाइयों का ज्ञान होना 
  • आटे - दाल की फिक्र होना - जीविका की चिन्ता 
  • आसमान दिखाना - पराजित करना 
  • आठ - आठ आँसू रोना-विलाप करना 
  • आड़े आना - नुकसानदेह 
  • आड़े हाथों लेना - झिड़कना, बुरा-भला कहना 
  • आस्तीन का साँप - कपटी मित्र 
इ, ई :- 
  • इधर - उधर करना टालमटोल करना 
  • इन्द्र का अखाड़ा - ऐश - मौज की जगह 
  • ईंट से ईंट बजना ध्वस्त होना 
  • ईंट का जवाब पत्थर से देना - दुष्ट के साथ दुष्टता करना 
  • ईद का चाँद होना बहुत दिनों के बाद दिखाई पड़ना 
उ, ऊ :-
  • उड़ती खबर - बे सिर पैर की बात 
  • उलटी गंगा बहना - अनहोनी होना 
  • उठते बैठते - हर समय 
  • उठ जाना - मर जाना 
  • उठा रखना - बाकी रखना 
  • उन्नीस बीस होना - बहुत कम अन्तर होना 
  • उल्लू सीधा करना - अपना स्वार्थ साधना 
  • उलटे छूरे से मूड़ना - बेवकूफ बनाकर लूटना 
  • ऊँचा-नीचा सुनाना - भला-बुरा कहना 
  • ऊँचा सुनना - कम सुनना 
  • उथल - पुथल मचाना - हलचल 
ए, ऐ :-
  • एक से तीन बनाना - खूब नफा करना 
  • एक लाठी से सबको हाँकना - उचित न्याय न करना 
  • एक आँख से देखना - समान भाव रखना 
  • एक आँख न भाना - तनिक भी अच्छा न लगना 
  • एक न चलना - कोई उपाय सफल न होना 
  • ऍड़ी - चोटी का पसीना एक करना - खूब परिश्रम करना  
ओ, औ :- 
  • ओखली में सिर देना - इच्छापूर्वक किसी झंझट में पड़ना, कष्ट सहने पर उतारू होना 
  • ओस के मोती - क्षणभंगुर 
क :-
  • कलई खुलना - भेद प्रकट होना 
  • कलम तोड़ना - खूब लिखना, अनूठी उक्ति लिखना, अनुपम रचना करना 
  • कलेजा फटना - दिल पर बेहद चोट पहुँचना
  • करवटें बदलना - बैचेन रहना 
  • काँटा विछाना - अड़चन डालना 
  • काला अक्षर भैंस बराबर - अनपढ़, निरा मूर्ख 
  • काँटे बोना - बुराई करना 
  • काँटो में घसीटना - संकट में डालना 
  • कमर बाँधना/कसना - दृढ संकल्प करना 
  • काठ मार जाना - स्तब्ध हो जाना 
  • काम तमाम करना - मार डालना, खत्म करना 
  • किनारा करना - अलग होना 
  • कौड़ी के मोल बिकना - बहुत सस्ता बिकना 
  • कागजी घोड़े दौड़ाना - व्यर्थ की लिखा-पढ़ी करना 
  • किरकिरा होना - आनन्द बिगड़ जाना 
  • कुत्ते की मौत मरना - बुरी तरह मरना 
  • कोदो देकर पढ़ना - अधूरी शिक्षा पाना 
  • कपास ओटना - सांसारिक काम - धन्धों में लगे रहना 
  • कीचड़ उछालना - निन्दा करना 
  • कोल्हू का बैल - खूब परिश्रमी 
  • किताब का कीड़ा होना - बराबर पढ़ते रहना 
  • कागज काला करना - बिना मतलब लिखना 
  • कौड़ी का तीन समझना - तुच्छ समझना 
  • कौड़ी काम का न होना - किसी काम का न होना 
  • कौड़ी-कौड़ी जोड़ना - छोटी-मोटी सभी आय को कंजूसी के साथ बचाकर रखना 
  • कचूमर निकालना - खूब पीटना 
  • कटे पर नमक छिड़कना - विपत्ति के समय और दुःख देना 
  • कन्नी काटना - आँख बचाकर भाग जाना 
  • कोहराम मचाना - दुःखपूर्ण चीख-पुकार 
  • किस खेत की मूली - अधिकारहीन, शक्तिहीन 
ख :-
  • खम खाना - दबना, नष्ट होना 
  • खटिया सेना - बीमार होना 
  • खरी-खोटी सुनाना - भला-बुरा कहना 
  • खाक में मिलना - बर्बाद होना 
  • खार खाना - डाह करना 
  • खेत आना - युद्ध में मारा जाना 
  • खटाई में पड़ना - झमेले में पड़ा रहना 
  • खा - पका जाना - बर्बाद करना 
  • खेल खेलाना - परेशान करना 
  • खाक छानना - भटकना, बहुत ढूँढना 
  • खुशामदी टट्टू - मुँहदेखी करना 
  • खूँटे के बल कूदना - किसी के भरोसे पर जोर या जोश दिखाना 
  • खून का प्यासा - जान मारने पर उतारू 
  • ख्याली पुलाव - सिर्फ कल्पना करना 
ग :-
  • गंगा लाभ होना - मर जाना 
  • गला छूटना - पिंड छूटना, मुक्त होना 
  • गीदड़ भभकी - मन में डरते हुए भी ऊपर से दिखावटी क्रोध करना 
  • गुड़ गोबर करना - बनाया काम बिगाड़ना 
  • गुड़ियों का खेल - सहज काम 
  • गुरुघंटाल – बहुत चालाक 
  • गूलर का फूल - दुर्लभ चीज 
  • गतालखाते में जाना - नष्ट होना 
  • गाँठ में बाँधना - खूब याद रखना  
  • गिरगिट की तरह रंग बदलना - एक बात पर न रहना 
  • गागर में सागर भरना - अधिक बात थोड़े में कहना 
  • गज भर की छाती होना - उत्साहित होना 
  • गड़े मुर्दे उखाड़ना - दबी हुई बात फिर से उभारना 
  • गाढ़े में पड़ना - संकट में पड़ना 
  • गोटी लाल होना - लाभ होना 
  • गुदड़ी का लाल - गरीब के घर गुणवान का होना 
  • गुल खिलना - विचित्र घटना होना, बखेड़ा होना 
  • गुस्सा पीना - क्रोध सहकर रह जाना 
  • गढा खोदना – हानि पहुँचाने का उपाय करना 
  • गूलर का कीड़ा - सीमित दायरे में भटकना  
घ :- 
  • घर का उजाला - कुलदीपक 
  • घर बसना - घर में पत्नी का आना 
  • घर का मर्द - बाहर डरपोक 
  • घर का न घाट का - निकम्मा, कहीं का न रहना 
  • घर का आदमी - कुटुम्ब, इष्ट-मित्र 
  • घात पर चढ़ना - तत्पर रहना 
  • घी के दिये जलाना - मनोरथ पूर्ण होना, आनन्द मंगल होना 
  • घाव पर नमक छिड़कना – दुःखित को और दुःख देना 
  • घात लगाना - मौक की तलाश में रहना 
  • घास खोदना – व्यर्थ काम करना 
  • घाट - घाट का पानी पीना - अच्छे - बुरे अनुभव रखना 
  • घाव हरा होना- भूले हुए दुःख को याद करना  
  • घोड़े बेचकर सोना - बेफिक्र होकर सोना 
च :-
  • चलता पुर्जा – काफी चालाक 
  • चाँद का टुकड़ा - बहुत सुन्दर 
  • चाँद पर थूकना - किसी बड़े पुरुष को कलंक लगाना 
  • चल निकलना - प्रगति करना, बढ़ना 
  • चार चाँद लगाना - चौगुनी शोभा या इज्जत होना 
  • चिकने घड़े पर पानी पड़ना - उपदेश का कोई प्रभाव न पड़ना 
  • चोली - दामन का साथ - काफी घनिष्ठता 
  • चुनौती देना - ललकारना 
  • चुल्लू भर पानी में डूब मरना - अत्यन्त लज्जित होना 
  • चैन की वंशी बजाना – सुख से समय बिताना 
  • चोटी का पसीना ऍड़ी तक बहना - खूब परिश्रम करना 
  • चण्डूखाने की गप - झूठी गप 
  • चार दिन की चाँदनी – क्षणिक सुख 
  • चम्पत हो जाना - भाग जाना 
  • चींटी के पर जमना - ऐसा काम करना जिसने हानि या मृत्यु हो 
  • चकमा देना - धोखा देना 
  • चाचा बनाना – दण्ड देना 
  • चरबी छाना - घमण्ड होना
  • चाँदी काटना - आनन्द से जीवन बिताना 
  • चाँदी का जूता - रुपये का जोर 
  • चूड़ियाँ पहनना - स्त्री की-सी असमर्थता प्रकट करना 
छ :-
  • छक्के छुड़ाना – खूब परेशान करना 
  • छठी का दूध याद करना – सुख भूल जाना 
  • छाती पर मूँग या कोदो दलना - कष्ट देना 
  • छः पाँच करना - आनाकानी करना 
  • छप्पर फाड़कर देना - बिना परिश्रम के देना, अनायास देना 
  • छाती पर साँप लोटना - किसी के प्रति डाह 
  • छोटी मुँह बड़ी बात - योग्यता से बढ़कर बोलना 
  • छाती पर पत्थर रखना - असह्य दुःख को दिल में ही दबा लेना 
  • जड़ उखाड़ना - पूर्ण नाश करना 
  • जंगल में मंगल करना - शून्य स्थान को भी आनन्दमय कर देना 
  • जबान में लगाम न होना – बिना सोचे-समझे बोलना 
  • जी का जंजाल होना - अच्छा न लगना 
  • जमीन का पैरों तले से निकल जाना - सन्नाटे में आना 
  • जमीन चूमने लगा - धराशायी होना 
  • जान खाना - तंग करना 
  • जी टूटना - दिल टूटना 
  • जी लगना – मन लगना 
  • जी खट्टा होना - खराब अनुभव होना 
  • जलती आग में तेल डालना - झगड़ा बढ़ाना 
  • जहर उगलना - चुभनेवाली बात कहना 
  • जीती मक्खी निगलना - जान-बूझकर बेईमानी या कोई अशोभनीय कार्य करना 
  • जमीन - आसमान एक करना - बहुत उपाय करना 
  • जी चुराना – कोशिश न करना 
  • जान पर खेलना - प्राण संकट में डालना 
झ:- 
  • झाड़ मारना - घृणा करना 

ट :- 
  • टका - सा जवाब देना - फौरन अस्वीकार कर देना 
  • टका - सा मुँह लेकर रह जाना - लज्जित हो जाना 
  • टट्टी की आड़ में शिकार खेलना - छिपकर बुरा कार्य करना
  • टाँग अड़ाना – दखल देना 
  • टाट उलटना – व्यापारी का अपने को दिवालिया घोषित कर देना 
  • टेढ़ी खीर – कठिन काम 
  • टें-टें - पों-पों- व्यर्थ हल्ला करना 
  • टुकड़ों पर पलना – दूसरों की कमाई पर गुजारा करना 
  • ठन - ठन गोपाल – मूर्ख , गरीब, कुछ नहीं 
  • ठगा - सा – भौंचक्का-सा 
  • ठठेरे - ठठेरे बदला - समान बुद्धिवाले से काम पड़ना 
ड:-
  • डूबते को तिनके का सहारा - संकट में पड़े को थोड़ी मदद
  • डींग हाँकना - शेखी बघारना
  • डेढ़ चावल की खिचड़ी पकाना - अलग-अलग होकर काम करना 
  • डोरी ढ़ीली करना - संभालकर काम न करना 
  • ढील देना - अधीनता में न रखना
  • ढेर करना - मारकर गिरा देना 
  • ढेर होना - मर जाना 
  • ढोल पीटना - जाहिर करना 
त :-
  • तह देना - दबा देना 
  • तह-पर-तह देना - खूब खाना 
  • तरह देना - ख्याल न करना 
  • तंग करना - हैरान करना 
  • तंग हाथ होना - निर्धन होना 
  • तलवे चाटना या सहलाना - खुशामद करना 
  • तिनके को पहाड़ करना - छोटी बात को बड़ी बनाना 
  • तिल का ताड़ करना - छोटी बात को बड़ी बनाना 
  • तीन तेरह करना या होना - नष्ट करना, तितर बितर करना 
  • तूती बोलना - प्रसिद्ध होना, खूब चलना 
  • ताड़ जाना - समझ जाना 
  • तुक में तुक मिलाना - खुशामद करना 
  • तेवर बदलना - क्रोध करना 
  • ताना भारना - व्यंग्य वचन बोलना 
  • ताक में रहना - खोज में रहना 
  • तारे गिनना - दुर्दशाग्रस्त होना, काफी चोट पहुंचना 
  • तोते की तरह आँखें फेरना - बेमुरौवत होना 
थ :-
  • थाली का बैंगन होना - जिसका विचार स्थिर न रहे। 
  • थूककर चाटना - प्रतिज्ञा भंग करना 
  • थू-थू करना - घृणा प्रकट करना 
द :-
  • दम मारना - विश्राम करना 
  • दम में दम आना - राहत होना 
  • दाल गलना - कामयाब होना, प्रयोजन सिद्ध होना 
  • दूज का चाँद होना - कम दर्शन होना 
  • दाँव खेलना - धोखा देना 
  • दिन दूनी रात चौगुनी - खूब उन्नति होना 
  • दिनों का फेर होना - बुरे दिन आना 
  • दीदे का पानी ढल जाना - बेशर्म होना 
  • दिमाग खाना - बकवास करना 
  • दिल बढ़ाना - साहस भरना 
  • दिल टूटना - साहस टूटना 
  • दूकान बढ़ाना - दूकान बंद करना 
  • दूध के दाँत न टूटना - ज्ञान और अनुभव का न होना 
  • दूध का दूध पानी का पानी - निष्पक्ष न्याय 
  • दायें बायें देखना - सावधान होना 
  • दिल दरिया होना - उदार होना  
  • दो कौड़ी का आदमी - गरीब, नालायक 
  • दो नाव पर पैर रखना - इधर भी, उधर भी, दो पक्षों से मेल रखना 
ध:-
  • धता बताना - टालना, भागना 
  • धरती पर पाँव न रखना - घमंडी होना
  • धाक जमाना - रोव होना 
  • धुँआ सा मुँह होना - लज्जित होना 
  • धूप में बाल सफेद करना - बिना अनुभव प्राप्त किये बूढा होना 
  • धूल छानना - मारे-मारे फिरना 
  • धोबी का कुत्ता - निकम्मा 
  • धोती ढीली होना - डर जाना 
न :-
  • नजर पर चढना - पसंद आ जाना 
  • नाच नचाना - तंग करना
  • नुक्ताचीनी करना - दोष दिखाना, आलोचना करना 
  • निन्यानबे के फेरे में पड़ना - धन जमा करने के चक्कर में पड़ना 
  • नौ दो ग्यारह होना - भाग जाना 
  • नजर चुराना - आँख चुराना 
  • नमक अदा करना - फर्ज पूरा करना, प्रत्युपकार करना 
  • नमक-मिर्चा लगाना - बढ़ा चढ़ाकर कहना 
  • नशा उतरना - घमण्ड उतरना 
  • नदी-नाव संयोग - ऐसी भेंट/मुलाकात जो कभी इत्तिफाक से हो जाय 
  • नसीब चमकना - भाग्य चमकना 
  • नींद हराम होना - तंग आना, सो न सकना 
  • नेकी और पूछ-पूछ - बिना कहे ही भलाई करना 
प :-
  • पगड़ी उतारना - इज्जत उतारना 
  • पगड़ी रखना - मान रखना 
  • पाकेट गरम करना - घूस देना 
  • पहलू बचाना - कतराकर निकल जाना 
  • पते की कहना - रहस्य या चुभती हुई काम की बात कहना 
  • पानी उतारना - बेइज्जत करना 
  • पानी का बुलबुला - क्षणभंगुर वस्तु 
  • पानी देना - तर्पण करना, सींचना 
  • पानी न माँगना - तत्काल मर जाना 
  • पानी पर नींव डालना - ऐसी वस्तु को आधार बनाना जो टिकाऊ न हो 
  • पानी-पानी होना – अधिक लज्जित होना 
  • पानी पानी करना - लज्जित करना 
  • पानी पीकर जाति पूछना - कोई काम कर चुकने के बाद उसके औचित्य का निर्णय करना 
  • पानी रखना - मर्यादा की रक्षा करना 
  • पानी में आग लगाना - असंभव कार्य करना 
  • पानी लगना (कहीं का) – स्थान विशेष के बुरे वातावरण का असर होना 
  • पानी करना - सरल कर देना 
  • पानी लेना - अप्रतिष्ठित करना 
  • पानी की तरह बहना - अन्धाधुन्ध करना 
  • पानी फिर जाना - बर्बाद होना 
  • पापड़ बेलना - दुःख से दिन काटना 
  • पोल खुलना- रहस्य प्रकट करना 
  • पौ बारह होना - खूब लाभ होना 
  • पेट में चूहे कूदना या दौड़ना - भूख से परेशान होना  
  • पीठ ठोंकना - साहस बँधाना 
  • पुरानी लकीर का फकीर होना/पुरानी पीटना – पुरानी चाल मानना 
  • पाँचो उँगलियाँ घी में - पूरा लाभ होना 
  • पैर पकड़ना - क्षमा चाहना 
  • पीठ दिखलाना – पलायन  
फ :-
  • फूला न समाना – काफी खुश होना 
  • फूलना-फलना – उन्नति करना 
  • फूटी आँखो न भाना - तनिक भी न सुहाना 
  • फफोले फोड़ना - वैर साधना 
  • फबतियाँ कसना - ताना मारना
  • फूंक-फूंक कर कदम रखना - सावधान होकर काम करना 
  • फूल झड़ना - मधुर बोलना 
ब :-
  • बगुला भगत - कपटी 
  • बगलें झाँकना - बचाव का रास्ता ढूँढ़ना 
  • बन्दर घुड़की देना - धमकाना 
  • बहती गंगा में हाथ धोना - वह मौका हाथ से न जाने देना जिससे सभी लाभ उठाते हों 
  • बाग-बाग होना - खुश होना 
  • बाँसो उछलना - काफी खुश होना 
  • बाजार गर्म होना- सरगर्मी होना, तेजी होना 
  • बात का धनी – वादे का पक्का, दृढ़प्रतिज्ञ 
  • बात की बात में - अतिशीघ्र 
  • बात चलाना - चर्चा करना 
  • बात न पूछना - निरादार करना 
  • बात पर न जाना — विश्वास न करना 
  • बात बनाना – बहाना करना 
  • बात रहना - वचन पूरा करना 
  • बातों में उड़ाना - हँसी-मजाक में उड़ा देना 
  • बात पी जाना - बर्दाश्त करना, सुनकर भी ध्यान न देना 
  • बायें हाथ का खेल – सरल होना 
  • बाल की खाल निकालना — छिद्रान्वेषण करना 
  • बालू की भीत - शीघ्र नष्ट होनेवाली चीज
  • बे सिर-पैर की बात - निराधार बात 
  • बोलबाला होना – प्रसिद्ध होना 
भ :-
  • भाड़े का टट्टू - गया बीता 
  • भींगी बिल्ली बनना – लाचार होना
  • भेड़ियाधसान होना – देखा-देखी करना
  •  भाड़ झोंकना - समय नष्ट करना
  •  भूत चढ़ना या सवार होना – किसी बात की जिद्दपकड़ना
  •  भारी लगना - असह्य होना
  •  भनक पड़ना - उड़ती हुई खबर सुनना 
म :-
  • मर मिटना - बर्बाद होना 
  • मांस नोचना – तंग करना 
  • मिट्टी के मोल बिकना - बहुत सस्ता होना 
  • मुट्ठी गरम करना - घूस देना 
  • मोम हो जाना - खूब नरम बन जाना 
  • मन फट जाना - विराग होना, फीका पड़ना 
  • मिट्टी में मिलना - नष्ट होना 
  • मन चलना - इच्छा होना
  • मन के लड्डू खाना – व्यर्थ की आशा पर प्रसन्न होना 
  • मैदान साफ होना - मार्ग में बाधा न होना 
  • मीन-मेख करना - व्यर्थ तर्क 
  • मैदान मारना - विजय प्राप्त करना 
  • मन खट्टा होना – मन फिर जाना 
  • मिट्टी पलीद करना – जलील करना 
  • मोटा आसामी – मालदार आदमी 
  • मुठभेड़ होना - मुकाबला होना 
य :-
  • यश गाना - प्रशसा करना, एहसान मानना 
  • यश मानना – कृतज्ञ होना 
  • युग-युग - बहुत दिनों तक 
  • युगधर्म – समय के अनुसार चाल या व्यवहार 
  • युगांतर - उपस्थित करना किसी पुरानी प्रथा को हटाकर उसके स्थान पर नई प्रथा चलाना 
र :-
  • रग जमना - धाक जमना 
  • रंग में भंग होना - आनन्द में बिध्न पड़ना 
  • रंग उतरना – फीका होना 
  • रंग लाना - प्रभाव दिखाना 
  • रंग बदलना – परिवर्तन होना 
  • रंगा सियार - ढोंगी 
  • रफूचक्कर होना – भाग जाना 
  • रसातल चला जाना - एकदम नष्ट हो जाना 
  • राई से पर्वत होना – छोटे से बड़ा होना 
  • रीढ़ टूटना - आधार समाप्त होना 
  • रोटियाँ तोड़ना - बैठे-बैठे खाना 
  • रोना रोना – दुखड़ा सुनाना 
ल :-
  • लँगोटी पर (में) फाग खेलना – अल्पसाधन होते हुए भी विलासी होना 
  • लाख से लीख होना – कुछ न रह जाना 
  • लाले पड़ना - मुँहताज होना
  • लुटिया डुबोना – काम बिगाड़ना 
  • लोहा बजना – युद्ध होना  
  • लेने के देने पड़ना – लाभ के बदले हानि 
  • लँगोटिया यार – बचपन का दोस्त 
  • लहू होना – मुग्ध होना 
  • लोहे के चने चबाना – कठिन काम करना 
  • लग्गी से घास डालना - दूसरों पर टालना 
  • लल्लो-चप्पो करना - खुशामद करना, चिरौरी करना 
  • लहू का घूंट पीना - बर्दाश्त करना 
  • लाल - पीला होना – रंज होना 
  • लोहा मानना - श्रेष्ठता स्वीकार करना 
व :-
  • वचन हारना - जबान हारना 
  • वचन देना – जबान देना 
  • वक्त पर काम आना - विपत्ति में मदद करना 
श :-
  • शर्म से गड़ जाना - अधिक लज्जित होना 
  • शर्म से पानी-पानी होना बहुत लजाना 
  • शान में बट्टा लगना - इज्जत में धब्बा लगना 
  • शेखी बघारना - डींग हाँकना
  • शैतान की आँत - बहुत बड़ा 
  • शैतान की खाला - झगड़ालू स्त्री 
  • शिकार हाथ लगना - असामी मिलना 
  • श्री गणेश करना - आरंभ करना  
ष :-
  • षट्रराग (खटराग) अलापना - रोना-गाना, बखेड़ा शुरू करना, झंझट करना 
स :-
  • सब्ज बाग दिखाना - बड़ी - बड़ी आशाएँ दिलाना 
  • सिक्का जमाना - प्रभुत्व जमाना 
  • सितारा चमकना या बुलंद होना - भाग्योदय होना 
  • सिप्पा भिड़ाना - उपाय करना 
  • सात-पाँच करना - आगे पीछे करना 
  • सुबह का चिराग होना - समाप्ति पर आना 
  • सैकड़ों घड़े पानी पड़ना - लज्जित होना 
  • सन्नाटे में आना/सकते में आना - स्तब्ध हो जाना 
  • सब धान बाईस पसेरी - सबके साथ एक-सा व्यवहार, सब-कुछ बराबर समझना 
ह :-
  • हाथ के तोते उड़ना - अचानक शोक-समाचार सुनकर स्तब्ध हो जाना 
  • होश उड़ जाना - घबड़ा जाना 
  • हक्क बक्का रह जाना - भौंचक रह जाना 
  • हजामत बनाना - ठगना 
  • हवा लगना - संगति का प्रभाव (बुरे अर्थ में) 
  • हवा खिलाना – कहीं भेजना 
  • हड्डी पसली दुरुस्त करना - खूब मारना 
  • हड़प जाना - हजम कर जाना 
  • हल्का होना - तुच्छ होना, कम होना 
  • हजामत बनाना – ठगना, लूटना 
  • हल्दी-गुड़ पिलाना – खूब मारना (Khoob Maarana)
  • हवा पर उड़ना - इतराना 
  • हथियार डाल देना - हार मान लेना 
  • हृदय पसीजना - दयार्द्र होना, द्रवित होना 

CLICK Here For BPSC Videos