गुरुवार, 14 जनवरी 2021

Celebration a festival of दही-चूड़ा।

 


Celebration a festival of दही-चूड़ा. Bt me have दूध-चूड़ा, क्योंकि मैं दही (Yogurt) नहीं खाता।

आप सभी को C.A.P. परिवार की तरफ से मकर सक्रांति की बहुत-बहुत बधाइयां💐💐💐. मकर संक्रान्ति हिन्दुओं का प्रमुख पर्व है। मकर संक्रान्ति पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। वर्तमान शताब्दी में यह त्योहार जनवरी माह के चौदहवें या पन्द्रहवें तारीख़ को ही पड़ता है , इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करता है। तमिलनाडु में इसे पोंगल नामक उत्सव के रूप में मनाते हैं जबकि कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में इसे केवल संक्रांति ही कहते हैं। मकर संक्रान्ति पर्व को कहीं-कहीं उत्तरायणी भी कहाँ जाता हैं। विभिन्न नाम भारत में मकरसंक्रान्ति : छत्तीसगढ़, गोआ, ओड़ीसा, हरियाणा, बिहार, झारखण्ड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, पश्चिम बंगाल, गुजरात और जम्मू


ताइ पोंगल, उझवर तिरुनल : तमिलनाडु


उत्तरायण : गुजरात, उत्तराखण्ड


माघी : हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब


भोगाली बिहु : असम


शिशुर सेंक्रात : कश्मीर घाटी


खिचड़ी : उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार


पौष संक्रान्ति : पश्चिम बंगाल


मकर संक्रमण : कर्नाटक


लोहड़ी : पंजाब


विभिन्न नाम भारत के बाहर


बांग्लादेश : Shakrain/ पौष संक्रान्ति


नेपाल : माघे संक्रान्ति या 'माघी संक्रान्ति' 'खिचड़ी संक्रान्ति' थाईलैण्ड : สงกรานต์ सोंगकरन


लाओस : पि मा लाओ


म्यांमार : थिंयान


कम्बोडिया : मोहा संगक्रान


श्री लंका : पोंगल, उझवर तिरुनल


Credit:- Wikipedia

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें